Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया शेड्यूल!

SHAILENDAR SINGH THAKUR
Jun 29, 2025 06:09:32
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट द्वारा जबलपुर, कोलकाता और जगदलपुर के लिए उड़ने वाली फ्लाइट का रि-शेड्यूल किया गया है। अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में 1 जुलाई को कोलकाता की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। संशोधित समय के अनुसार महज रविवार और बुधवार की फ्लाइटों में बदलाव किया गया है, यह स्थिति 15 जुलाई तक ही रहेगी, इसके बाद पुनः फ्लाइट अपने तय समय पर चलेगी। बताया जा रहा है कि 6 और 13 जुलाई की फ्लाइट ज्यादतर रि शेड्यूल हो चुकी है। जिसके अनुसार दिल्ली से जबलपुर की फ्लाइट 6.55 बजेसे उड़ान भर कर 9.05 बजे पहुंचेगी, वहीं 10.20 बजे को बिलासपुर पहुंचकर 10.40 बजे को कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। इसी प्रकार कोलकाता से बिलासपुर के लिए 1.05 बजे को उड़ान भरेगी और 14.55 बजे को बिलासपुर में फ्लाइट लैंड करेगी। बिलासपुर से दोबारा जबलपुर के लिए 3.15 बजेको उड़ान भरेगी और जबलपुर से शाम 18.55 बजे को वापस बिलासपुर आएगी। यह फ्लाइट 6 और 13 जुलाई को प्रभावित होगी। दोनों ही दिन रविवार के होंगे।इसी प्रकार बुधवार 2 व 9 जुलाई को दिल्ली से बिलासपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 6.50 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भर कर 9.30 बजे को बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद बिलासपुर से कोलकाला 11.40 बजे को पहुंचेगी। कोलकाता से दोपहर 1.5 बजे उड़ान भरकर 14.55 बजे को बिलासपुर लैंड करेगी। बिलासपुर आने के बाद फ्लाइट 3.25 बजे जगदलपुर पहुंचेगी, जगदलपुर से जबलपुर 4.55 मिनट पर पहुंचेगी और जबलपुर से शाम 5.20 बजे उड़ान भरकर शाम 7.25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। अलायंस एयर ने 1 जुलाई को कोलकाता की फ्लाइट रद्द कर दी है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement