Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhandara441904
भंडारा जिल्ह्यात ६७२ गणेश मंडळे, पोलिसांचा कडेकोट बंदोबस्त!
PTPRAVIN TANDEKAR
Aug 28, 2025 02:30:10
Bhandara, Maharashtra
Pravin Tandekar Bhandara Slug - 2808_BHA_POLICE_GANESH FILE - 4 VIDEO भंडारा जिल्ह्यात ६७२ ठिकाणी बाप्पाची स्थापना.... जिल्हाभर तगडा पोलिस बंदोबस्त Anchor :- भंडारा जिल्हयात गणेश उत्सव साजरा करण्यात येत आहे. यावर्षी महाराष्ट्र राज्य सरकारने गणेशोत्सव हा राज्य महोत्सव म्हणून घोषित केलेला आहे. भंडारा जिल्हात एकूण सार्वजनिक गणपती ६७२ असुन त्यामध्ये ३१९ गावामध्ये एक गाव एक गणपती आहेत. आगामी स्थानिक स्वराज्य संस्थाच्या निवडणूका पाहता अतिशय उत्साहात गणेशोत्सव साजरा होत आहे. याकरिता भंडारा पोलीस दल सुध्दा सुसज्ज असुन गणेशोत्सव दरम्यान पोलीस प्रशासनाचा मोठा बंदोबस्त लावण्यात आलेला आहे. ज्यामध्ये ०३ उपविभागीय पोलीस अधिकारी १५ पोलीस निरीक्षक, ८० सहा. पो. निरीक्षक/पोउपनि, ११९६ पोलीस अंमलदार ७०० सैनिक असा बंदोबस्त जिल्हाभर नेमण्यात आलेला आहे. भंडारा पोलीस दलाने प्रत्येक पोलीस स्टेशन स्तरावर ३३ दंगा काबू योजना, प्रत्येक पोलीस स्टेशन स्तरावर रुट मार्च घेण्यात आलेला आहे. तर डीजे चा आवाज जास्त आढळून आल्यास अशा गणेश मंडळावर कारवाई केली जाणार आहे.... BYTE :- नरूल हसन, पोलिस अधिक्षक भंडारा
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Aug 28, 2025 11:02:52
Jhalawar, Rajasthan:
भवानीमंडी (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने नकबजनी व चोरी के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में जानकारी देते हुए भवानीमंडी थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि गत 08 जून को भवानीमंडी कस्बे के रामनगर सहित विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदाते हुई थी। जिसमें बाइक सहित नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी की रिपोर्ट आई थी। मामले में पुलिस ने अनुसंधान कर तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में फरार चल रहे रवि बाछड़ा निवासी नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। आरोपी पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Aug 28, 2025 11:02:45
Jaipur, Rajasthan:
काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - बीकानेर मंडल पर 27 ट्रेनों पर असर - 6 ट्रेनों का संचालन रहेगा रद्द - 12 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द - 7 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होगा - बीकानेर में आरयूबी निर्माण के चलते असर - सादुलपुर यार्ड में होगा निर्माण कार्य एंकर उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा सादुलपुर यार्ड में अंडर ब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके चलते 17 से 21 सितंबर के बीच 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कौनसी ट्रेनों पर रहेगा असर, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 सुगम रेल संचालन हेतु बीकानेर मण्डल पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में आरयूबी निर्माण करेगा। इसके लिए समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किया जाएगा। दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनों को बंद करने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इन दोनों कार्यों के चलते कुल 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 12 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। Gfx In उत्तर-पश्चिम रेलवे की 6 ट्रेनें रद्द - 54789 रेवाडी-बीकानेर सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द - 54790 बीकानेर-रेवाडी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द - 04705 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल 19 सितंबर को रहेगी रद्द - 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 20 सितंबर को रहेगी रद्द - 54316 हिसार-रेवाडी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द - 54315 रेवाडी-हिसार सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द Gfx Out बाइट- शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 2 उत्तर-पश्चिम रेलवे पर 7 ट्रेनें इस अवधि में परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 14824 रेवाडी-जोधपुर 20 सितंबर को परिवर्तित मार्ग लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी। 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी। 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस 20 सितंबर को धुरी-बठिण्डा-सुरतगढ-बीकानेर-मेडता रोड होकर संचालित होगी। 12323 हावड़ा-बाड़मेर 19 सितंबर को रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। 07717 तिरूपति-हिसार 17 सितंबर को को रींगस-रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर चलेगी। जबकि 04717 हिसार-तिरूपति 20 सितंबर को हिसार-भिवानी-रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी। Gfx In उत्तर-पश्चिम रेलवे की 12 ट्रेनें आंशिक रद्द - 54604 लुधियाना-चूरू 19 व 20 सितंबर को हिसार तक चलेगी, चूरू के लिए रद्द - 54605 चूरू-लुधियाना 20 व 21 सितंबर को चूरू के बजाय हिसार से जाएगी लुधियाना - 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर 20 सितंबर को सुरतपुरा तक चलेगी, सादुलपुर के लिए रद्द - 54763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर 20 सितंबर को सादुलपुर के बजाय सुरतपुरा से चलेगी - 14897 बीकानेर-हिसार 20 सितंबर को चूरू तक चलेगी, हिसार के लिए रद्द। - 14898 हिसार-बीकानेर 21 सितंबर को हिसार के बजाय चूरू से जाएगी बीकानेर - 04776 हनुमानगढ़-सादुलपुर 20 सितंबर को सुरतपुरा तक चलेगी, सादुलपुर के लिए रद्द - 04775 सादुलपुर-हनुमानगढ़ 20 सितंबर को सुरतपुरा से जाएगी हनुमानगढ़ - 54704 जयपुर-बठिंडा 20 सितंबर को लोहारू तक चलेगी, बठिंडा के लिए रद्द - 54703 बठिंडा-जयपुर 21 सितंबर को लोहारूप से आएगी जयपुर - 14891 जोधपुर-हिसार 20 सितंबर को चूरू तक चलेगी, हिसार के लिए रद्द - 14892 हिसार-जोधपुर 21 सितंबर को चूरू से जाएगी जोधपुर Gfx Out वीओ- 3 20 सितंबर को ट्रेन संख्या 19808 सिरसा-कोटा सवा घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। जबकि 14892 हिसार-जोधपुर 20 सितंबर को 1 घंटे लेट चलेगी। इस तरह से 17 से 21 सितंबर के बीच करीब 27 ट्रेनों के संचालन पर असर देखने को मिलेगा। हालांकि रेलवे प्रशासन का तर्क है कि इससे आगामी समय में इन रूटों ट्रेनों का संचालन सुगम हो सकेगा। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Aug 28, 2025 11:02:26
Moradabad, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग.... 7वीं बार केंद्र से मिले एक्सटेंशन के बाद मुरादाबाद के कमिश्नर आँजन्य कुमार सिंह ने वापस संभाला मुरादाबाद कमिश्नर का कार्यभार, बोले जो भी आगे सरकार के निर्देश होंगे उनको पूरा करना है, जो काम हम पीछे कर रहे थे वो आगे ही करते रहेंगे, मुख्यमंत्री जी के निर्देश प्राप्त हुए है जिसके अनुरूप यहाँ की समस्याओ के सम्बंध मे काम करना है, मुख्यमंत्री जी ने सभी अधिकारियो कों निर्देश दिए है और कई सारे एरिया बताये है जिसके बारे मे यहाँ प्राथमिकता पर काम करना है, वहीँ संभल कों लेकर न्यायायिक आयोग की रिपोर्ट मे हिन्दुओ की आबादी 15 से 20 होने के दावे पर कमिश्नर मुरादाबाद का बयान, हमने इसके बारे मे अभी कोई अध्ययन नहीं किया, आयोग का मेंडेट था तो आयोग ने अध्यन किया है, आयोग ने अगर रिपोर्ट दी है तो आयोग की रिपोर्ट मे ये बात स्पष्ट होगी ही, रिपोर्ट के सम्बंध मे हमारे पास को जानकारी नहीं है। जब तक सरकार के द्वारा मुझे यहाँ नियुक्त रखा जाता है तब तक जो नीतियों और कार्यक्रम है उनके अनुरूप कार्य करेंगे। TT WITH COMMISSNOR MORADABAD AANJANAY KUMAR SINGH.
0
comment0
Report
PCPartha Chowdhury
Aug 28, 2025 11:02:01
Bardhaman, West Bengal:
রাজ্যের অন্যতম প্রধান বাংলা ব্যান্ডের লিড সিংগার সিধু আজ বর্ধমানে। তাদের কয়েকজনের একটি সংস্থা আছে, যার নাম হলুদ পাখি। এই সংস্থা তার সাথে বর্ধমান হোমিওপ্যাথি মেডিকেল কলেজ এবং ভরুকা ব্লাড ব্যাংকের উদ্যোগে একটি মানবিক উদ্যোগ শুরু হয়েছিল একবছর আগে। সিধু জানান, বর্ধমান জেলা সহ মফস্বলি এলাকায় অনেক থ্যালাসেমিয়া রোগী আছেন। তাদের রক্ত নেবার জন্য কলকাতায় যেতে হত। এজন্য ধকল,হয়রানি এবং অর্থ খরচ হয় যথেষ্ট। এরা উদ্যোগ নিয়েছেন হোমিও মেডিকেল কলেজেই বর্ধমানে বসে যাতে রোগীরা ব্লাড পান। বৃহস্পতিবার চল্লিশ জন রক্ত দান করেন। বেশ কিছু থ্যালাসেমিয়া রোগীকে রক্ত সংবহন করা হয়। বর্ধমান হোমিওপ্যাথি মেডিকেল কলেজের অধ্যক্ষ ডা: সুস্মিতা চ্যাটার্জি জানান, এই প্রকল্প তাদের কাছে স্বপ্নের মত। এই একবছরে তারা অনেকগুলি ধাপ এগিয়েছেন। তিনটি সংস্থা একযোগে এই কাজ করছে। এই উপলক্ষে একটি রক্তদান শিবির আয়োজন করা হয়েছিল। ভরুকা ব্লাড ব্যাংকের ডিরেক্টর তানিয়া দাস জানান, এখানে একজনের দান করা রক্ত তিনজনকে নানা উপাদানে ভাগ করে দেওয়া হয়। গুণমাণে উন্নত রক্ত দিয়ে তারা থ্যালাসেমিয়া রোগীদের রক্তদানের ব্যবধানকে বাড়াতে সক্ষম হয়েছেন। মেয়েকে নিয়ে এখানে নিয়মিত আসেন পদ্মচূড় ঘোষ। তিনি জানান, এখানে যে রক্ত সংগ্রহ হয় শিবির করে তা রোগীদের দেওয়া হয়। মোটামুটি অনেক কম খরচে এখানে রোগীরা রক্ত পান। তার সাথে গুণমাণে উন্নত রক্ত পেয়ে থাকেন রোগীরা।। এদিন ডা: অমিতাভ চৌধুরী,প্রণব ভট্টাচার্য, ডা: অসীম কুমার সামন্ত প্রমুখ চিকিৎসকরা উপস্থিত ছিলেন। বাইট : ১) সিদ্ধার্থ রায়/ সিধু( আয়োজক) ২) পদ্মচূড় ঘোষ ( অভিভাবক) ৩) সুস্মিতা চ্যাটার্জি ( প্রিন্সিপাল, হোমিওপ্যাথি মেডিকেল কলেজ ৪) তানিয়া দাস ( ডিরেক্টর, ভরুকা ব্লাড ব্যাংক)। চন্দন ঘোষের সঙ্গে পার্থ চৌধুরী। 280825ZG_BWN_PAKHI
0
comment0
Report
ADAnup Das
Aug 28, 2025 11:01:47
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়ার কৃষ্ণনগরে নিজের বাড়িতেই ঈশিতা খুনের ঘটনায় ৭২ ঘন্টা কেটে গেলেও মূল অভিযুক্ত এখনো কেনো ধরা পড়লো না ? এই প্রশ্ন তুলে পুলিশ প্রশাসনের ব‍্যর্থতা তুলে কৃষ্ণনগর মানিকপাড়ার নিহত পড়ুয়ার বাড়িতে দেখা করতে আসে আজ এবিভিপির সদস‍্য ও স‍দস‍্যারা এবং নিহত ছাত্রীর মা বাবার সাথে দেখা করতে আসে এবিভিপির সদস‍্য ও স‍দস‍্যারা কথা বলার মত পরিস্তিতি ছিল না তাদের,এবং এরপরে ২৪ ঘন্টা পুলিশ প্রশাসনকে সময় বেধে দিয়ে গেলেন এবিভিপির সদস‍্য ও স‍দস‍্যারা,এবং হুশিয়ারি দিয়ে গেলেন যে যদি মূল অভিযুক্ত কে ২৪ ঘন্টার মধ‍্যে গ্রেফতার না করতে পারে তাহলে কৃষ্ণনগর শহর জুড়ে চাক্কা জ‍্যাম ও এসপি অফিস সহ প্রশাসনিক দপ্তর ঘেরাও করার কর্মসূচি তারা নেবেন। AVBP সদস্য বাইট। ছবি বাইট 2সি তে একত্রে 1 ফাইল 280825ZG_NAD_AVBP নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Aug 28, 2025 11:01:42
Nagaur, Rajasthan:
नागौर राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर हाई कोर्ट ने रद्द के आदेश जारी कर दिए है इसके बाद नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के आवास पर उनके समर्थको ने भर्ती रद्द होने की खुशी मे आतिशबाजी की और हनुमान बेनीवाल के नारे लगाये. वही हनुमान बेनीवाल ने कहा की भर्ती रद्द करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी पिछले कई दिनो से शहीद स्मारक जयपुर मे युवाओं के साथ धरने पर बैठी थी और आज आखिरकार सत्य और संघर्ष की जीत हुई है. और युवाओं को न्याय मिला है. वही बेनीवाल ने कहा कि इस भर्ती के साथ ही अन्य जो भी भर्तियों मे धांधली हुई है उनमे लिप्त कांग्रेस पार्टी के बडे मरमचछो को भी अब जल्द ही सलाखों के पिछे जाना पडेगा. वही हनुमान बेनीवाल ने इसे युवाओं की जीत बताते हुए जयपुर शहीद स्मारक के लिए रवाना हो गये. वही रवाना होने से पहले गणेश भगवान के दर्शन किए और अपने समर्थको के साथ डीजे पर जमकर डांस किया. बाइट - हनुमान बेनीवाल सुप्रीमो राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी.
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Aug 28, 2025 11:01:34
Chowk, Uttar Pradesh:
स्टोरी हेडलाइन- महराजगंज पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार कराने के लिए दर-दर भटके मासूम, मुस्लिम युवकों ने आर्थिक सहायता देकर कराया अंतिम संस्कार, मानवता की अनोखी मिसाल स्टोरी फीड स्लग-2808ZUP_MGHJ_FUNERAL_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- समाज में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि धर्म, जाति और मजहब इंसानों को बांटते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं इस सोच को पूरी तरह से तोड़ देती हैं। ऐसी ही एक मार्मिक घटना ने इंसानियत को धर्म से बड़ा साबित कर दिया। यह घटना महराजगंज जिले की है जहाँ तीन मासूम बच्चों ने अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए घंटों दर-दर की ठोकरें खाईं। लेकिन जब सब दरवाज़े बंद हो गए, तब कुछ मुस्लिम युवकों ने आगे बढ़कर वह किया जिसकी मिसाल शायद ही कभी देखने को मिलती है। वी/ओ- यह तस्वीर महराजगंज के नौतनवा कस्बे की है जहां यह 14 वर्ष का राजवीर अपने पिता के मौत होने के बाद पहले तो रिश्तेदारों से उम्मीद लगाए लेकिन जब किसी ने साथ नहीं दिया तो एक ठेले पर पिता के शव को रखकर शमशान घाट पहुंचा उसकी उम्मीद थी कि शायद घाट पर लोग मदद करेंगे और उसके पिता की चिता सज जाएगी। लेकिन हकीकत बेहद कड़वी साबित हुई। शमशान घाट के व्यवस्थापकों ने मासूम से कहा – "लकड़ी लेकर आओ, तभी अंतिम संस्कार होगा।" गरीब बच्चे के पास न पैसा था और न ही कोई सहारा। वह असहाय हो गया और निराश होकर शव को मुसलमानों के कब्रिस्तान की ओर ले गया। कब्रिस्तान पहुंचने पर वहां के प्रबंधकों ने स्पष्ट कहा कि यहाँ केवल मुसलमानों को दफनाया जाता है। "तुम हिंदू हो, तुम्हारे पिता का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर ही होगा।" यह सुनकर मासूम का दिल टूट गया। पिता का शव ठेले पर पड़ा था और बच्चा सड़क पर रोते हुए भीख मांगने लगा ताकि लकड़ी का इंतज़ाम हो सके। राहगीर इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भी यकीन नहीं कर पा रहे थे। कईयों को लगा कि यह पैसे मांगने का नया तरीका है तो किसी को लगा फिल्मी कहानी जैसा है। लेकिन मासूम के आंसू उसकी बेबसी का सच बयां कर रहे थे। इसी बीच कुछ मुस्लिम युवक वहां से गुजरे। उन्होंने मासूम की हालत देखी और उसके पास पहुंचे। बच्चे से बातचीत करने के बाद उन्हें असलियत का पता चला। युवक यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के तुरंत मदद का फैसला किया। उन्होंने न केवल लकड़ी का इंतज़ाम किया, बल्कि अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को भी पूरा कराया। देर रात तक, लगभग 11 बजे तक वे बच्चे के साथ रहे और विधि-विधान से मृतक का दाह संस्कार कराया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इस नज़ारे को देखते रहे और हर किसी की आंखें नम हो गईं। बाईट- राशिद कुरैशी बाईट राजवीर,मृतक का पुत्र वी/ओ- नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने बताया गया सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक लवकुमार के बारे में पता चला तो तुरंत उनके घर पहुँच कर बच्चों से बात की गई और तुरंत आर्थिक मदद की गई और राशन भी दिया गया । एसडीएम ने बताया कि पहले ही प्रधानमंत्री आवास दिया जा चुका है अब बच्चे चुकी अनाथ है उनके माता जी की भी मृत्यु हो चुकी है बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे हैं बच्चों द्वारा इच्छा व्यक्ति की गई है कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए तो इसके लिए बीएसए से बात कर नाम लिखवाया जाएगा साथ ही साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभ भी दिलवाया जाएगा । बाइट- नवीन कुमार,एसडीएम वी/ओ-मुस्लिम युवकों की यह मदद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा है। यह घटना हमें सिखाती है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर हर किसी को मानवता के धर्म को अपनाना चाहिए। मासूम बच्चा अपने पिता को खो चुका था, लेकिन इन युवकों की मदद ने उसे यह विश्वास दिलाया कि दुनिया में इंसानियत अभी भी जिंदा है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 28, 2025 11:01:08
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र में गौमांस बिक्री का मामला अब हिंसक टकराव में बदल गया है। उड़ियापारा इलाके के एक मकान में गौमांस काटते हुए युवती का वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने विरोध किया… लेकिन विरोध प्रदर्शन के दौरान मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि बिक्री करने वालों के परिजनों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग आहत हो गए। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और युवती को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती को गौमांस काटते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। संगठनों ने गौमांस बिक्री को आस्था पर चोट बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच मकान मालिक और उसके परिजनों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।आरोप है कि गौमांस बिक्री करने वाले पक्ष के लोगों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर गौमांस के सैंपल जब्त किए हैं। साथ ही मारपीट और हमले की घटना की जांच शुरू कर दी है। बाइट –राजीव शर्मा (विश्व हिन्दू परिषद) बाइट- रश्मित कौर चावला डीएसपी बिलासपुर
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Aug 28, 2025 11:00:59
Delhi, Delhi:
स्टोरी राजधानी दिल्ली में यमुना अपने उफान पर है लगातार हटाने कुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते यमुना दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है खबर लिखने तक 3 बजे यमुना का जल स्तर 205.26 मापा गया था. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में खतरे का निशान 205.33 है यानी अब यमुना इन दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही रही थी अब वह यमुना नदी का जल स्तर है वह धीरे धीरे कम होने लगा है जो कि दिल्ली वासियो के लिए राहत की बात है। हालांकि अभी भी कुछ इलाकों में चेतावनी भी दी गई बुराड़ी जगतपुर वजीराबाद जैसे इलाकों में भी यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ के खतरे के चलते डर बना हुआ है. लोगों को डर सता रहा है कि अगर जलस्तर इसी तरीके से बढ़ता रहा तो रिहायशी इलाकों में भी नुकसान हो सकता है दूसरी तरफ यमुना पुस्तक के हालात भी इतनी मजबूत नहीं है 2023 में जब पुष्पा मजबूत तो बड़ा हुआ जलस्तर पूछते में झेल लिया और यह इसी इलाकों को बचा लिया गया वहीं दूसरी तरफ बुराड़ी जगतपुर वजीराबाद यमुना के किनारे खेती करने वाले किसानों का भी बड़ा नुकसान हुआ खेत पूरी तरीके से पानी में डूब चुके हैं फैसले बर्बाद हो गई और आखिरकार जो मजदूर किसान खेतों में रहते थे उन्हें अपनी जगह छोड़कर पीछे आना पड़ा. बाइट -- किसान बाइट -- किसान वाकथरु :- नसीम अहमद नसीम अहमद Zee मीडिया बुराडी दिल्ली
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Aug 28, 2025 11:00:51
Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर -- यमुनानगर के पंजेटो गांव में गंदे पानी की सप्लाई से भारी संख्या में लोग बीमार हैं। जिन्हें उल्टी दस्त बुखार हो रहा है। गांव के प्रत्येक घर में बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी बीमारी के चलते परेशान है। बताया जा रहा है कि गांव में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है, जिसके चलते गंदा पानी, पीने की पानी की लाइन के संपर्क में आने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसी के चलते लोगों को उल्टी दस्त बुखार हो रहा है। लोग पिछले कई दिनों से इन बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। बाइट-- स्थानीय निवासी वीओ -- स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉक्टर वागेश गुटेन ने बताया कि पंजेटो गांव में 2080 लोग रहते हैं यहां 413 घर हैं ।उन्होंने कहा कि बरसाती पानी, पीने के पानी में मिला है, जिसकी वजह से बुखार उल्टी के कुछ केस आए हैं। पब्लिक हेल्थ द्वारा जांच की गई है। टीम लगातार मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांव में तैनात की गई है, जो लोगों को दवाइयां दे रही हैं । बाइट --डॉक्टर वागेश गुटेन नोडल ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग वीओ -- वहीं पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यकारी अभियंता सौरभ अहलावत ने बताया कि इस गांव में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण यह बीमारी फैली है। गांव में विभाग के 12 लोगों की टीम तैनात की गई है, जो लीकेज चेक कर रही है, लेकिन अभी तक कोई लीकेज नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग बरसाती मौसम में लगातार अलग-अलग गांव में जांच करता रहता है । बाइट -- सौरभ अहलावत कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ विभाग Lvo -- पंजेटो गांव में लोग बीमार हैं, हर घर में रोगी हैं। लेकिन विभाग एक दूसरे पर जिम्मेवारी डाल रहे है। फिलहाल गांव में पानी निकासी नहीं है जिसकी वजह से बरसाती पानी पीने के पानी में मिलकर सप्लाई हुआ ऐसी बातें सामने आ रही हैं। लेकिन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं और इसके लिए एक दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Aug 28, 2025 11:00:42
Patna, Bihar:
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना के चितकोहरा कब्रिस्तान में गुरुवार को पांचवीं कक्षा की छात्रा को अंतिम विदाई दी गई। जनाजे में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी और नम आंखों से बच्ची को दफनाया गया। सुरक्षा को देखते हुए एसडीपीओ सचिवालय-1 डॉ. अनु कुमारी, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को अमला टोला कन्या मध्य विद्यालय के बाथरूम में बच्ची आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। स्थानीय लोग स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। मौके पर मौजूद एसडीपीओ डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से दफन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाइट--डॉ अनु कुमारी एसडीपीओ सचिवालय 1
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Aug 28, 2025 11:00:37
Hajipur, Bihar:
खबर वैशाली से है जहाँ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महिलाएं और बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए है।वहीं मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।घटना देशरी थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की है।गांव की मीणा देवी ने बताया कि नदी में घर विलीन हो जाने के कारण उनके परिवार ने गांव में ढाई कट्ठा जमीन 2008 में खरीदा था जिसमें से एक कट्ठा जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा था जिसको लेकर केस भी चला और 2013 में कोर्ट का आदेश भी पीड़ित परिवार के पक्ष में आया लेकिन आरोपी गांव के साथ मिलकर इस दलित परिवार के साथ मारपीट करते रहते है।इसी क्रम में जमीन से हो कर आने जाने के विवाद में एक बार फिर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारपीट की है।इतना ही नहीं पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने भगा दिया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। बाइट-मीणा देवी,पीड़ित
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Aug 28, 2025 11:00:30
Gaya, Bihar:
महाबोधि मंदिर कार्यालय परिसर में गिरा ड्रोन,ड्रोन गिरने से मचा हड़कंप,नगर पुलिस अधीक्षक जाँच का दिया आदेश। ज्ञान की नगरी बोधगया के महाबोधि मंदिर के कार्यालय में अचानक ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। जिससे महाबोधि मंदिर के कार्यालय में कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया।अचानक हुई इस घटना से वँहा मौजूद कर्मचारियों सकते में आ गए और यह जानने का प्रयास करने लगे कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कँहा से आया। वंही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यालय परिसर में यह घटना बुधवार की दोपहर बाद कि है जब एक ड्रोन अचानक जमीन पर आ गिरा। घटना कुछ देर के बाद महाबोधि मंदिर के पुजारी एवं बौद्ध भिक्षु वँहा पहुँचे और उन्होंने बताया कि यह ड्रोन उन्हीं का है, जिसे वे परिसर में उड़ा रहे थे। हम आपको बता दें कि जबकि नियमों के अनुसार महाबोधि मंदिर और बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।उसके बाद भी इस तरह की घटना को अंजाम देना महाबोधि मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़े कर रहे है। क्योंकि महाबोधि मंदिर परिसर क्षेत्र में किसी को भी ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं है। वर्ष 2013 में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा इलाका को नोफ्लाई जोन बनाया गया था और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में महाबोधि मंदिर शामिल है। जँहा पूरे विश्व के बौद्ध धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है।जँहा रोजाना देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ओर पर्यटक पहुँचते है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जँहा महाबोधि मंदिर के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी सभी आने जाने वाले पर्यटकों की सघन जाँच कर मंदिर में प्रवेश की अनुमति देता है तो आखिर महाबोधि मंदिर में ड्रोन कैसे पहुँच गया और क्या महाबोधि मंदिर के पुजारी और बौद्ध भिक्षु के लिए कोई अलग नियम या कानून है जो सुरक्षा में तैनात कर्मियों से चूक हो गई या छूट दे दी गई। बरहाल अब देखना यह है कि इस घटना पर बीटीएमसी और जिला प्रशासन का क्या कार्रवाई होती है। वंही इस मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि इस मामले में जाँच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट:- रामानंद कुमार कौशल, नगर पुलिस अधीक्षक गयाजी
0
comment0
Report
PSPreeti Srivastava
Aug 28, 2025 11:00:11
Lucknow, Uttar Pradesh:
संभल की जांच रिपोर्ट पर बयान संभल की जामा मस्जिद हरिहर मन्दिर है --शिशिर चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारत हिन्दू महासभा
0
comment0
Report
Aug 28, 2025 10:55:30
Hapur, Uttar Pradesh:
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है बताया जा रहा है। हापुड़ शहर कोतवाली की रहने वाली एक युवती का गाजियाबाद के नाहल गांव निवासी मोईन नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोईन ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी की अश्लील वीडियो बना ली। बाद में मोईन ने युवती से शादी से इनकार कर दिया और जबरन युवती से मिलने की धमकी देने लगा और न मिलने पर युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने अपने प्रेमी मोईन की इस बेवफाई से आहत होकर जहरीला पदार्थ का सेवन किया जिसके चलते युवती की मौत हो गई है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
1
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top