Back
बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, 33 साल पुराने मामले में सजा
JCJitendra Chaudhary
Sept 24, 2025 02:16:20
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय एमपी एमएलए कोर्ट ने 33 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। जबकि पुलिस की टीम पर हमले किए जाने के मामले में बेगूसराय कोर्ट में फैसला सुनाया है। इस मामले में बाहुबली को सांसद सूरजभान सिंह को एक साल और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह भाजपा नेता राम लखन सिंह समेत दो आरोपियों को 4-4 साल का कारावास की सजा सुनाई गई है। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार ने यह फैसला सुनाया है। इस मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को 1 साल का एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सब पूर्व जिला अध्यक्ष राम लखन सिंह को 4 साल और वीरेंद्र ईश्वर को सोशल सिंह को 4 साल की सजाई सुनाई गई है। इस मामले में कुछ सांसद सूरजभान सिंह को 1 साल की सजा होने की वजह से जमानत मिल गई है जबकि भाजपा नेता राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को जेल भेज दिया गया है। वहीं जेल जाने के बाद अचानक भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह का तबियत बिगड़ गया है। वही जेल में सजा काट रहे रामलखन सिंह को उनकी खराब तबीयत और लगातार हो रहे डायलिसिस को देखते हुए मंगलवार देर रात सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, बरौनी थाना कांड संख्या 406/92 में दोषसिद्ध होने के बाद अदालत ने उन्हें सजावार किया है। जेल अधीक्षक द्वारा सूचना देने पर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया और विशेष इलाज की व्यवस्था की। इसी मामले में पूर्व सांसद सुरजभान सिंह को धारा 353 के तहत एक वर्ष की सजा हुई, जिसके कारण उन्हें जमानत मिल गई। जबकि रामलखन सिंह को सत्र वाद संख्या 375/93 में विशेष न्यायालय एडीजे-2 ने अलग-अलग धाराओं में सज़ा सुनाई है—
धारा 307 (जानलेवा हमला) – 4 साल,धारा 353 (सरकारी काम में बाधा) – 1 साल,शस्त्र अधिनियम धारा 25(1-b) – 2 साल,शस्त्र अधिनियम धारा 26 व 27 – 3-3 साल ,यह वही प्रकरण है जिसमें अपराधियों और पुलिस गठजोड़ के हमले का शिकार खुद रामलखन सिंह हुए थे। लेकिन बचाव के दौरान उन्हीं पर मुकदमा कर दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ता इस पूरे मामले को राजनीतिक संघर्षकाल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानते हैं।रामलखन सिंह का राजनीति में लंबा और संघर्षपूर्ण सफर रहा है।
वर्ष 1996 में उन्होंने बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाकपा उम्मीदवार शत्रुघ्न प्रसाद सिंह से हार गए। हालांकि उन्हें 1 लाख 80 हजार से अधिक वोट मिले थे।उन्होंने मटिहानी से एक बार, बरौनी से चार बार और बछवारा से एक बार चुनाव लड़ा। हालांकि बछवारा में उनका नामांकन रद्द हो गया था। वे दो बार भाजपा जिला अध्यक्ष रहे और पार्टी संगठन में प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्य किया।बेगूसराय भाजपा के शुरुआती दिनों में संगठन खड़ा करने और पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में रामलखन सिंह की अहम भूमिका रही है। पार्टी कार्यकर्ता आज भी उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हैं। मिली जानकारी के घटना 9 अक्टूबर 1992 की है, जब मोम फैक्ट्री में कुछ बदमाशों के हथियार के साथ छिपे होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। तब बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी थी। मौके से पुलिस ने राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को अरेस्ट किया था। जबकि सूरजभान सिंह मौके से फरार हो गया था। तब एफसीआई थाने में तैनात दारोगा उमाशंकर सिंह ने केस दर्ज कराया था। एक दर्जन लोगों की गवाही के बाद तीनों को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।
बाइट अमरेंद्र कुमार अमर
बाइट संतोष कुमार वकील
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 09:33:490
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 09:33:120
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 24, 2025 09:33:010
Report
SASALMAN AMIR
FollowSept 24, 2025 09:32:500
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 09:32:390
Report
MSManish Sharma
FollowSept 24, 2025 09:32:320
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 24, 2025 09:32:110
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 24, 2025 09:31:360
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 24, 2025 09:27:193
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 24, 2025 09:27:12Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DHAULA KUAN BMW CAR ACCIDENT CASE/ ATUL KUMAR (ADVOCATE, COUNSEL FOR COMPLAINANT) & PRADEEP RANA (ADVOCATE, COUNSEL FOR ACCUSED GAGANPREET KAUR) S/B
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 24, 2025 09:27:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 24, 2025 09:26:520
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 24, 2025 09:26:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 24, 2025 09:26:280
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 24, 2025 09:26:210
Report