Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बस्तर पुलिस ने साइबर ठगी के 4 कुख्यात गिरफ्तार, 6.69 लाख लूट का खुलासा

AAANOOP AWASTHI
Sept 25, 2025 08:31:49
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
साइबर ठगी के एक और मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, विभिन्न राज्यों में फैले इस साइबर ठग गिरोह के 4 सदस्यों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल शातिर ठगों ने घर बैठे पैसे कमाने का प्रलोभन देकर इस ठगी को अंजाम दिया, पीड़िता टेलीग्राम चैनल के जरिए ठगों के धोखाधड़ी का शिकार हो गई, सबसे पहले घर बैठे बैठे फर्जी एप के माध्यम से लाईक एवं रिव्यु का काम पीड़िता को दिया साथ ही इस काम को करने के लिए ठगों ने सिक्युरिटी डिपॉजिट मांग लिए बदले में मोटा मुनाफा का वादा किया, पीड़िता रीमा देवांगन ने करीबन 6 लाख 69 हजार रुपए अलग अलग माध्यम से ठगों को दे दिए, ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने रेंज सायबर थाना में इसकी शिकायत की बस्तर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गुजरात से सुरेश लक्ष्मण खटनावालिया, गौतम सुवासिया को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी दयाल सिंह को राजस्थान से पकड़ा वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी राजेन्द्र सिंधाड़िया निवास राजस्थान को दिल्ली से बस्तर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाइट शलभ सिंहा एसपी बस्तर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 25, 2025 10:52:47
Keonjhar, Odisha:ସୁନ୍ଦରଗଡା ଜିଲ୍ଲା କେ ବଳାଙ୍ଗ ନିକଟ 520 ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ରେ ବସ କୁ ଧକା ଦେଲା ଟ୍ରକ 5 ଜଣ ମୃତ 10 ଗୁରୁତର। ତେବେ ଆଜି ସକାଳୁ ଏ ଦୁର୍ଘଟଣା ଟି ଘଟି ଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ଓ ଅଗ୍ନିଶମ ବାହିନୀ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ରେ ପହଁଚି ଉଦ୍ଧାର କାମ କରିଛନ୍ତି । ତେବେ ଲିଙ୍ଗରାଜ ନାମକ ଏକ ଘରୋଇ ବସ ଟି ରାଉରକେଲା ରୁ କୋଇଡା ଆସୁଥିବା ବେଳେ କେ ବଳଙ୍ଗା ନିକଟରେ ଟ୍ରକ ଓ ବସ ମଧ୍ୟରେ ଏହି ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଛି। ଆଜି ସକାଳୁ କେ ବଳଙ୍ଗା ର 520ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ପଥ ରେ ଜାମ ଥିବାରୁ ବସ ଟି ରଙ୍ଗରୁଟ ରେ ଯାଉଥିଲା ଅନ୍ୟପଟୁ ଏକ ଟ୍ରକ ସହ ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଥିଲା। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ 5 ଜଣ ଙ୍କ ମୃତୁ ଘଟିଥିବା ବେଳେ 10 ରୁ 12 ଜଣ ଆହତ ହୋଇଛନ୍ତି। ଆହତ ମାନଙ୍କୁ କେ ବଲାଙ୍ଗ ମେଡିକାଲ ରେ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ଭର୍ତି କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପୋଲିସ ଅଗ୍ନୀସମ ବାହିନୀ ପହଁଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜରିରଖିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 25, 2025 10:52:37
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कांग्रेस मण्डल कार्यकर्ताओं की और से आज कथित वोट चोरी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी ने कहा भाजपा अपने पथ व कर्तव्य से पूरी तरह भटक चुकी है। किसानों की समस्याओं से प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नही लग रहा। गरीब जनता की पीड़ा कोई सुनने वाला नही दिख रहा। कांग्रेस मांग करती आई है कि कम से एक बार तो चुनाव आयोग बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। विधानसभा प्रभारी स्वामी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील ने कहा कि हर जगह ब्यूरोक्रेसी हावी नजर आ रही है। मंत्री अधिकारियों का मुंह ताकते रहते है। सांगोद CHC को उप जिला अस्पताल तो कर दिया परन्तु सुविधा वही की वही है। सोयाबीन पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अभी तक मुआवजा राशि को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नजर नहीं आ रही है। बैठक को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि जनता परेशान हो चुकी है आने वाले समय पर खुद जवाब देना जानती हैं। बाईट- विक्रम स्वामी विधानसभा प्रभारी।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 25, 2025 10:52:26
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर में चोरों ने ब एक डेली नीड्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखे नगदी रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस टाउन चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदार विकास बंसल ने बताया कि रोजाना की तरह वे रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। शटर उठाते ही भीतर देखा तो गले में रखी तीन दिन की दुकानदारी की रकम गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरी की खबर सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस टाउन चौकी पास होने के बावजूद चोरों का इस तरह वारदात को अंजाम देना चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 25, 2025 10:52:07
Jhunjhunu, Rajasthan: एंकर झुंझुनूं जिले के मलसीसर उपखंड के टमकोर गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फारुख हुसैन के ट्रांसफर के विरोध में छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर धरना शुरू किया। प्रधानाध्यापक का ट्रांसफर सिरोही जिले में किए जाने को ग्रामीणों ने गलत ठहराया। नाराज छात्राओं और ग्रामीणों ने विद्यालय का बहिष्कार किया। सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सुरा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र खिचड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाइश कर मामला शांत कराया और ट्रांसफर वापस कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 25, 2025 10:51:44
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपोर्टर-अमित कुमार इनफॉरमर--राकेश शर्मा मोबाइल नंबर -9784825825 इंट्रो:---बहरोड़(कोटपूतली)....जिला कोर्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर तेज होने के आसार हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते, तो आगामी 27 सितंबर को प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बहरोड़ आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। गौरतलब है कि अधिवक्ता पूर्व में भी जिला कोर्ट की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगें अनसुनी रही हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को न्यायिक कार्यों के लिए अलवर मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वकीलों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कोर्ट की मांग की जा रही है। लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी मांग पूरी नहीं हुई। तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Sept 25, 2025 10:51:30
Bhilwara, Rajasthan:Name- peeru mohmmad, mansuri Mobile No- 9828206655 District -Bhilwara Local Location-mandalgarh Breaking माण्डलगढ़: मांडलगढ़ के बीगोद कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बचपन में ब्याही गई एक बेटी ने बालिग होने के बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया। तो पीड़िता के ससुराल वालों ने पंच पेटल की खाप पंचायत की बैठक बुलाई, बैठक में पीड़ित बेटी की माँ के साथ पंच पटेल और समधियों ने मारपीट कर जबरन बेटी को ससुराल भेजने का दबाव बनाया गया, पीड़ित बेटी ने पंच पटेलों का फरमान को ठुकरा दिया तो बेटी का साथ देने के बजाय समाज की खाप पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए उसके माता-पिता को सरेआम प्रताड़ित कर समाज से बहिष्कृत भी कर दिया। बीगोद निवासी पीड़िता नाजिश ने बताया कि वह बाल विवाह की शिकार हुई हैं और अब अपनी पढ़ाई और स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा जाहिर रखती हैं, लेकिन खाप पंचायत ने इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ मानते हुए परिवार को एक लाख जुर्माना राशि की भी सजा दे डाली। इस मामले को लेकर पीड़ित बेटी नाजिश बानू ओर माता पिता ने बीगोद थाने में एक दर्जन पंच पटेलों के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के यहां परिवाद देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं, खाप पंचायत के इस फैसले ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा दिया है कि आखिर 21वीं सदी में भी महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर इस तरह की पाबंदियाँ क्यों लगाई जा रही हैं? फिलहाल पीड़ित बेटी के माता पिता और परिजन न्याय की उम्मीद में प्रशासन और कानून के दरवाजे खटखटा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और कानून इस तुगलकी फरमान पर कैसी कार्रवाई करते हैं। बाइट। नाजिश बानू पीड़ित, बेटी बाइट। शमीम बानू पीड़िता की माँ बाइट। जय सुल्तान SHO थाना, बीगोद नोट। इस खबर के विजुअल ओर बाइट साथ में हैं। *Twitter ID* -@Peerumansuri92
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 25, 2025 10:51:19
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 जैसलमेर में ओरण बचाने को लेकर रैली कल, जैसलमेर के साधु-संत भी उतरे मैदान में, बोले- ''''ओरण-गोचर हमारी संस्कृति-आस्था का प्रतीक'''' कल रैली मे जिला कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जिले की ओरण कों राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की रखेंगे मांग जैसलमेर ओरण-गोचर भूमि को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। इसी कड़ी में कल 26 सितम्बर को जैसलमेर में जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। यह रैली गड़ीसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी जहाँ जिला. कलेक्टर कों मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपेगे जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल होंगे। पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे हैं और ओरण-गोचर की जमीन को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आने वाली पीढ़ियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। वही इस जनाक्रोश रैली को जैसलमेर के साधु-संतों का भी समर्थन मिल रहा है। म्याजलार के ख्याला मठ के गुरु गोरखनाथ ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ओरण-गोचर भूमि सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिस्थितिक दृष्टि से भी अमूल्य धरोहर है। गजरूप सागर मठ,के महंत बाल भारती महाराज के साथ जिले. के कही मठ मंदिरो के महंतो का कहना है कि यदि ओरण-गोचर की भूमि को सुरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय में पशुओं के लिए चारागाह खत्म हो जाएंगे और पर्यावरणीय संकट गहराएगा। रैली से पहले विभिन्न गांवों और समुदायों के लोग आपस में जुड़ते जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस आंदोलन को युवाओं और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों के साथ पिछले आठ दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि जैसलमेर और आसपास के इलाकों में मौजूद ओरण-गोचर की जमीन को रेवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए, ताकि उस पर अवैध कब्जों और दोहन को रोका जा सके। सुमेर सिंह का कहना है यह धरना सिर्फ जमीन के कागजों का सवाल नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। अगर ओरण और गोचर नहीं बचेंगे तो रेगिस्तान में मवेशियों के लिए चारा नहीं बचेगा और जैव विविधता खत्म हो जाएगी। सुमेर सिंह का कहना है कि वर्षों से ओरण और गोचर की जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह इनका रेवेन्यू रिकॉर्ड ही नहीं है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा नहीं मिल पाती। कई निजी कंपनियों को सरकार सोलर और विंड के लिए ये जमीनें अलॉट कर रही है जो सरासर अन्याय है। बाइट - सुमेर सिंह, पर्यावरण प्रेमी
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Sept 25, 2025 10:50:37
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग – मंदिरों को निशाना बनाने वाला चोर धराया एंकर - धार जिले की पीथमपुर थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जानकारी के फरियादी विजय गिरी पिता रतन गिरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी मुताबिक 15 सितंबर 2025 की रात करीब ढाई बजे किसी अज्ञात आरोपी ने इंडोरमा स्थित उद्योगपति बालाजी मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का मुकुट और चांदी का छत्र चोरी कर लिया, नकाबपोश चोर वारदात करते CCTV में भी कैद हो गया था, इस तरह की लगातार हो रही घटनाओ पर पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देश पर विशेष टीम भी बनाई गई थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन क्रमांक एमपी 09 ज़ेडटी 3134 को रोका, तलाशी लेने पर आरोपी खेमराज चौहान पिता देवराम चौहान उम्र 23 साल निवासी तेजाजी नगर, दतोदा, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से चोरी गया दो किलो तीन सौ ग्राम चांदी और तेईस किलो पीतल जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत चार लाख आठ हजार पांच सौ रुपए आंकी गई है, साथ ही चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन भी जब्त किया गया है, जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग 8 मंदिरों से चोरी की थी, जिनमें धार सहित इंदौर के कई मंदिर शामिल हैं, आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को कुल 156 CCTV कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली, धार पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से मंदिरों में हो रही लगातार चोरियों का पर्दाफाश हुआ है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.. बाइट – मयंक अवस्थी, SP, धार
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Sept 25, 2025 10:49:12
Jhunjhunu, Rajasthan:एंकर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज झुंझुनूं के कमरुद्दीन शाह दरगाह के पास संचालित चांदनी बेकरी पर बड़ी कार्रवाई की। सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर रतन गोदारा, महेंद्र मेहनतकश, महेंद्र चतुर्वेदी और लालू यादव की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक खाद्य सामग्री जब्त की। जांच में पाया गया कि सामग्री पर MRP, मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी। बेकरी का लाइसेंस अमान्य था और परिसर में बेकरी का बोर्ड तक नहीं था। परिसर में गंदगी का अंबार मिला, जिसके बाद 40 किलो अनुपयोगी सामग्री मौके पर नष्ट कर दी गई। ब्रेड, बिस्किट और पाव सहित अन्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। यह बेकरी वक्फ की जमीन पर संचालित है, जिसके लिए तहसील कार्यालय से नोटिस जारी होने के साथ-साथ हाई कोर्ट ने भी कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती और उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। बाइट-1 रतन गोदारा,फूड सेफ्टी ऑफिसर अशोक शर्मा झुन्झुनू
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top