Back
आज़म खान मेरठ पहुंचकर दर्द बयां, आर्थिक तंगी से सुरक्षा खर्च उठाने में समर्थ नहीं
PGPARAS GOYAL
Nov 10, 2025 04:02:38
स्टोरी--मेरठ पहुँचे आज़म ख़ाँ का फिर छलका दर्द ,कहा सालों से खुशियों से महरूम हूँ, पुलिस से छिपता और भागता हुआ यहां आ पहुँचा ,बिहार चुनाव में ना जाने, सुरक्षा और अखिलेश यादव से मुलाकात पर भी बोले आज़म- कहा आर्थिक स्थिति ख़राब इसलिए सुरक्षा का खर्चा नही सहन कर सकता
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आज़म खां रविवार देर शाम मेरठ के किठौर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुँचे । इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए । यहाँ उन्होंने कहा वो खुशियों में शरीक होने आए हैं क्योंकि सालों से वो ऐसी खुशियों से मरहूम हैं । वो पुलिस से बचते बचाते यहां पहुँचे हैं । पुलिस तो उनके पीछे डुगडुगी और नगाड़े बजाती फिरती है ।
जेल के दिनों को याद करते हुए आज़म खां ने कहा कि जब पिछली बार उनकी बेल हो रही थी ठीक उसी समय पुलिस ने उनपर नया मुकदमा कायम कर डाला ताकि वो जेल से रिहा ना होने पाए । इस मुकदमे का सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बुरा माना और इसे सुप्रीम कोर्ट की तौहीन बताते हुए नाराजगी जताई थी । आज़म ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें विशेष कानून के आधार पर तत्काल बेल दी थी ।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ उनके मुकदमे में तीन धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई ताकि वो जेल से बाहर नही आ सके । लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद वो फिलहाल जेल से बाहर हैं ।
बिहार चुनाव में चुनाव प्रचार ना करने जाने के सवाल पर आज़म खां ने कहा वहां जंगलराज है । प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक कह चुके हैं कि वहां जंगलराज है ऐसे हालात में मेरा वहां जाना उचित नही था ,मेरे साथ कोई हादसा हो सकता था ।
सुरक्षा के लौटाने के सवाल पर बोले कि उन्हें गृह मंत्रालय या किसी भी सरकार के नुमाइंदे की तरफ से सुरक्षा के बारे में कोई लिखित जानकारी नही दी गई है तो वो कैसे मान लें कि वर्दी पहने और हथियारों से लैस लोग उनकी सुरक्षा के लिये हैं बल्कि वो ये क्यों ना मान लें कि ये लोग उन्हें मारने के लिए हैं ।
आज़म ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है उन्होंने अपने मकान, अपने प्लॉट को बेचने के लिए इश्तेहार निकाला लेकिन कोई खरीदने को तैयार नही । ऐसे में वो अगर सुरक्षा लेते हैं तो उसका खर्चा सहन नही कर सकते ।
बाइट--आज़म खां, पूर्व कैबिनेट मंत्री, सपा सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowDec 11, 2025 06:00:540
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 11, 2025 06:00:450
Report
MTMD. TARIQ
FollowDec 11, 2025 06:00:230
Report
0
Report
1
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 11, 2025 05:46:570
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 11, 2025 05:46:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 11, 2025 05:45:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:35:040
Report
ATArun Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:34:170
Report