Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

ब्यावर में परिवार पर हमला: अस्पताल के बाहर फिर से मारपीट!

DCDilip Chouhan
Jul 08, 2025 10:04:44
Ajmer, Rajasthan
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के ढ़ंढिय़ा नाडी गांव में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन-चार लोगों को घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया गया है। पीडि़त पक्ष ने इस संदंर्भ में सदर थाना पुलिस को नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत भी दी है। मामला सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। उधर मंगलवार सुबह मारपीट करने वाले कुछ लोग राजकीय अमृकौर चिकित्सालय पहुंचे और पीडि़त पक्ष के लोगों के साथ एक बार फिर से मारपीट करने का प्रयास किया। जिसके बाद माहौल गरमा गया। अस्पताल के बाहर बडी संखया में लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी के बाद पीडि़त पक्ष के कुछ लोग भी अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग छूटे। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त पक्ष के लोगों से जानकारी ली। जानकारी के अनुसार झाग लूलवा के पास स्थित ढ़ढिया नाडी निवासी 27 वर्षीय रियाज पुत्र भंवर काठात के साथ गांव वालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। लंबे समय से रियाज तथा गांव वालों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। पीडि़त रियाज ने बताया कि सोमवार रात को कुछ लोग लाठी, सरिया तथा अन्य सामान लेकर उसके घर में घुसे तथा सबसे पहले उसे पांव पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने 55 वर्षीय फरीदा पत्नी भंवर काठात तथा 27 वर्षीय रजिया पत्नी रियाज के साथ मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया। रियाज ने बताया कि रात के समय जैसे-तैसे कर वे लोग उपचार के लिए एकेएच आकर भर्ती हुए और रात के समय ही कुछ नामजद लोगों के खिलाफ सदर थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी। उधर मंगलवार सुबह आरोपी पक्ष के कुछ लोग राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे तथा अस्पताल के बाहर खडी फरिदा के साथ मारपीट करने की कोशिश की। जिसके कारण माहौल गरमा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त पक्ष के लोगों से जानकारी ली। BITE_रियाज पीडि़त
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top