Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

आठवले का ठाकरे ब्रदर्स पर हमला: मुंबई को बदनाम कर रहे हैं!

MGMohd Gufran
Jul 09, 2025 12:35:02
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी में केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने ठाकरे ब्रदर्स पर साधा निशाना, कहा मराठी भाषा के नाम पर ठाकरे ब्रदर्स मुंबई को बदनाम कर रहे हैं, आठवले ने कहा मुंबई में मराठी के नाम पर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं, रामदास आठवले ने कहा मुंबई के कैरेक्टर को बदलने में मराठी के साथ नॉन मराठी का भी बड़ा योगदान है। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने ठाकरे ब्रदर्स पर साधा निशाना है। रामदास आठवले ने आरोप लगाया है कि मुंबई को मराठी भाषा के नाम पर ठाकरे ब्रदर्स बदनाम कर रहे हैं। रामदास आठवले ने कहा मराठी भाषा का सभी सम्मान करते हैं, लेकिन मुंबई में मराठी भाषा के नाम पर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रामदास आठवले ने कहा मुंबई के कैरेक्टर को बदलने में मराठी भाषा के लोगों के साथ साथ नॉन मराठी लोगों का भी अहम योगदान है, मारपीट की घटना को रामदास आठवले ने निंदनीय बताया। उन्होंने कहा राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुंबई को बदनाम करना चाहते हैं। रामदास आठवले ने कहा मुंबई में दादागिरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा अधिकतर लोग मुंबई में मराठी बोलते हैं लेकिन जिन्हें मराठी नहीं आती है उन्हें मारा पीटा जाना गलत है। आठवले ने कहा नॉन मराठी लोगों की रक्षा के लिए वह जरूरी प्रयास करेंगे। रामदास आठवले ने कहा महानगर पालिका का चुनाव मुंबई में होना है।उद्धव ठाकरे की महानगर पालिका चुनाव में छुट्टी होने वाली है, इसी लिए इस बार दोनों ठाकरे ब्रदर्स मराठी के नाम पर एक साथ हुए हैं । आठवले ने दावा किया है कि महानगर पालिका चुनाव में भी महायुति का दबदबा इस बार देखने को मिलेगा। आठवले ने कहा दोनों ठाकरे ब्रदर्स एक साथ जरूर आए हैं, लेकिन महानगर पालिका चुनाव में इसका कोई असर नही होगा, राज ठाकरे केवल भाषणबाजी और गुंडागर्दी करते हैं।चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी के पास कैंडिडेट तक नहीं होता है, कुछ नौजवान जरूर उनके साथ हैं लेकिन वोट नहीं है। रामदास आठवले ने कहा उद्धव ठाकरे का वोट भी पूरी तरह से एकनाथ शिंदे के साथ जा चुका है, हर दिन उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़कर लोग एकनाथ शिंदे के साथ जा रहें हैं।उद्धव ठाकरे को डर है कि मुंबई महानगर पालिका उनके हांथ से जाने वाली है, इसी मकसद से राज ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे ने समझौता किया है। लेकिन महानगर पालिका के चुनाव में उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी बिहार चुनाव के बहाने साधा निशाना। कहा राहुल गांधी के बयान में कोई दम नहीं होता है, वोटो के घोटाले पर रामदास आठवले ने कहा यह आरोप उनके द्वारा जो लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है, एक भी वोटो का घोटाला हमारा गठबंधन नहीं करता है, रामदास आठवले ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, हमारी इकोनॉमी आज ऊपर आई है, एनडीए की सरकार को बदनाम करने का प्रयास राहुल गांधी करते रहते हैं। वहीं आठवले ने दावा किया कि जब तक मैं और नरेंद्र मोदी साथ हैं तब तक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं यूपी में झांगुर बाबा द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण कराए जाने पर भी बोले रामदास आठवले ने कहा हमारे देश में कानून और संविधान है सभी को उसके मुताबिक रहने का अधिकार है।लेकिन लोभ और लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराना गलत है, यूपी में माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं, इसकी जरूर जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए। बाइट -- रामदास आठवले, केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top