Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
अनीशा शर्मा ने Asian Shooting Championship 2026 में दो मेडल जीतकर JKRA इतिहास रचा
WMWaqar Manzoor
Feb 09, 2026 08:35:50
Aneesha Sharma has made history for Jammu & Kashmir by winning two medals – team Gold and individual Bronze at the Asian Shooting Championship 2026, becoming the first shooter from the Jammu & Kashmir Rifle Association (JKRA) to achieve two international podium finishes at the Asian Championship. Her performance has brought immense pride to the region and the nation. Aneesha trains at Mission Olympics Shooting Academy Jammu (MOSAJ), under the guidance of Coach Vishal Mehra and Aman Singh. She currently holds the India Junior Rank No 2 and has won multiple medals at National Championships, Khelo India Shooting Sports (KSS) Championships and All India Inter-University competitions. Her journey reflects dedication, discipline and relentless hard work, embodying the spirit of the Mission Olympics vision. Admiring her achievement, Chief Patron of JKRA Dilbag Singh, former DGP of J&K and President Surinder Singh Sodhi praised Aneesha’s determination and commitment to excellence, calling it a proud moment for Jammu & Kashmir. JKRA Chairman Kuldeep Jamwal and General Secretary DySP Sharat Chander Singh also extended heartfelt congratulations and reiterated the association’s support for young shooters in the Union Territory. Aneesha’s success is a source of inspiration for aspiring athletes across India. The JKRA also thanked Lt Governor Manoj Sinha, former Chief Minister Omar Abdullah, J&K Sports Council, and the Department of Youth Services and Sports for their continued support, urging them to further enhance shooting infrastructure in Jammu & Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDanvir Sahu
Feb 09, 2026 10:35:31
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 10:35:22
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया चौकी इलाके में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रालियों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी और बालू का खनन कर रहे हैं। ओवरलोड ट्रालियां गांव की सड़कों से होकर गुजर रही हैं, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय खनन और परिवहन और भी तेज हो जाता है। सूत्रों के मुताबिक, खनन माफिया को किसी का खौफ नहीं है, जिस कारण नियम-कानून पूरी तरह ताक पर रखे जा रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो खनन विभाग और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ओवरलोड ट्रालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 09, 2026 10:34:47
Banswara, Rajasthan:बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के बासला गांव में कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ आंदोलन किया गया. यह आयोजन महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद मनरेगा बचाओ को लेकर विशाल सभा रखी गई. सभा में बांसवाड़ा MLA और जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया, महेंद्रजीत मालवीया, विधायक नानालाल निनामा, रेहम मालवीया सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे. मालवीया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला लगाया और कहा कि बड़ी सभाएं नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है. हम जल्द मानगढ़ धाम पर तीन राज्यों का अधिवेशन आयोजित करेंगे और मनरेगा को बचाने का काम करेंगे.
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 09, 2026 10:34:26
Kota, Rajasthan:कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशाषी अभियंता ऑफिस (सिविल) के चैनल गेट पर 7 फीट लंबा अजगर फंस गया। ऑफिस खोलने आए कर्मचारियों की नजर पड़ी, तो वे डर के मारे बाहर ही इकट्ठे हो गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना निगम के स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी। जिसके बाद गोविंद मौके पर पहुँचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत में 10 किलो वजनी अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। थर्मल स्थिति CISF परेड ग्राउंड शेड संख्या 14 के पास स्थित अधिशासी अभियंता (सिविल) ऑफिस के मेन गेट के चैनल के ऊपर अजगर फंसा हुआ था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र सैני ने गेट खोला तो अजगर फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सभी लोग डर गए और ऑफिस में नहीं जा पाए। सूचना पर वे करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। अजगर ने शरीर को टाइट कर रखा था। वह अपनी जगह नहीं छोड़ना चाह रहा था। करीब 1 घंटे की मशक्कत में उसे डरा कर सुरक्षित तरीके से पकड़ा। गोविंद ने बताया कि चंबल किनारे व कराइयों में अजगर बड़ी तादाद में हैं, जो अक्सर शिकार के लिए बाहर निकलते हैं। थर्मल का एरिया चंबल से लगता है, यहां जंगल भी है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 09, 2026 10:34:02
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ उसके दोस्त के परिचित ने दुष्कर्म किया है। महिला पति से झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर आ गई थी। यहां दो दिन वह यहां वहां रुकी। उसके बाद दोस्त ने अपनी कलीग के उम्र दराज क्लाइंट के यहां उसे भेज दिया। वह उसे विश्वविद्यालय थाना स्थित एक फ्लैट में ले गया और यहां पहले शराब पी फिर जबरन पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। घटना गमोरा होटल के पास सिटी सेंटर की है। पीड़िता ने भोपाल लौटने के बाद वहां मामले की शिकायत की थी। जिस पर केस डायरी घटना स्थल ग्वालियर का होने पर विश्वविद्यालय थाना आई है। ग्वालियर में रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 09, 2026 10:33:43
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। चोरों के बाद अब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कालूखेड़ा थाना पुलिस ने MD ड्रग तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस ने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम MD ड्रग बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में एक कार को रोककर जांच की गई, जहां युवक के पास से फिर 10 ग्राम MD ड्रग मिली। दोनों आरोपियों वासिम और असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाइक और कार को भी जप्त किया गया है। जप्त कुल 20 ग्राम MD ड्रग की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 09, 2026 10:33:21
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर बारौठी के पास कार सवार मुंबई के 2 फोटोग्राफर को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई। चाकू, तलवार ओर पत्थरों से हमला किया गया। कार ड्राइवर घायल हो गया। 2 बाइक पर आए 6 बदमाश, 20 हजार कैश, कार और फोटोग्राफर के कैमरे लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब लुटेरों की तलाश कर रही है। डीएसपी तपेंद्र कुमार ने बताया कि अमरसिंह सिसोदिया निवासी रानावाडा उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया गया कि वह एक कंपनी का कार ड्राइवर है। मुंबई के फोटोग्राफर किरण पंवार निवासी पुणे, अमय कुमार निवासी मुंबई दोनों उदयपुर में एक इवेंट में फोटोग्राफी करने आए थे। रविवार रात करीब 11.30 बजे दोनों फोटोग्राफर को कार से लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे 48 पर रात करीब 2 बजे बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बरोठी के पास कार का फ्यूल खत्म हो गया। ड्राइवर ने कार को highway किनारे पार्क किया और पंप पर पेट्रोल लेने गया। दोनों फोटोग्राफर कार में ही बैठे रहे। इसी दौरान एक बाइक पर 3 नकाबपोश बदमाश आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने चाकू, तलवार दिखाकर डराया धमकाया और पैसों की मांग की। मना करने पर मारपीट कर उन्हें बंधक की तरह कार के बाहर नीचे बैठा दिया गया। दोनों से मारपीट कर कार का तलाशी ली गई और 20 हजार रुपए लूट लिए गए। बैग से लैपटॉप और कैमरे निकाल लिए गए; अमय कुमार की पहली घड़ी भी छीन ली गई। इसी बीच ड्राइवर अमरसिंह आ गया; बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की, और तलवार से मारने की कोशिश की। अमरसिंह इससे बच गया, लेकिन सिर पर पत्थर मारकर वह लहूलुहान हो गया। वहीं 3 साथी बदमाश बाइक लेकर आ गए। सभी ने मारपीट की और कार में पेट्रोल डालकर लूटकर फरार हो गए। कार सहित मुंबई के फोटोग्राफर के महंगे कैमरे और कैश भी लूट लिए गए। गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरे पथराव करते हुए फरार हो गए। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 09, 2026 10:32:57
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी NDPS एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. थाना अनपारा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अपर पुलिस अभिसंरेक्षण अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 26 वर्ष है और वह अनपरा थाना क्षेत्र के पूर्वी परासी सिनेमा रोड का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मूल पता आजमगढ़ जनपद का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ककरी वारफाल पेड़ के पास पत्थर के नीचे छिपाकर रखी गई लगभग 6 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक लाख बीस हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना अनपरा में NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पहले से भी NDPS एक्ट में आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 09, 2026 10:32:43
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली...\n\nअवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला बाबा का बुलडोजर\n\nचकिया तहसील के नायब तहसीलदार व रेन्जर चकिया अश्विनी चौबे, रेंजर चंद्रप्रभा अखिलेश दुबे के नेतृत्व में वन विभाग ने की कार्रवाई\n\n25 हैक्टेयर यानी 100 बीघा अवैध जंगल की जमीन पर चला बुलडोजर\n\nअवैध अतिक्रमणकारियों की वन विभाग ने जेसीबी मशीन से तोड़ी कमर\n\nलहलहाती सरसों व तीसी, चना के फसल को जेसीबी मशीन से कराया नष्ट\n\nरेंजर का बयान, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त से सख्त होगी कार्रवाई\n\nखाली हुई जंगल की जमीन पर वृक्षारोपण का कराया जाएगा कार्य\n\n25 साल से प्रतिबंधित जंगल की भूमि पर कब्जा कर करते थे अच्छी पैदावार\n\nदर्जनों लोगो ने सैकड़ो बीघा वन भूमि को जोत कर लिए थे अवैध कब्ज़ा\n\nचकिया व नौगढ़ तहसील के वन विभाग के वनकर्मी व चकिया कोतवाली पुलिस रही तैनात\n\nचंद्रप्रभा रेंज के राजदरी सेक्शन तरला मुजफ्फरपुर मे वन विभाग ने की कार्रवाई.
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 09, 2026 10:32:25
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में रिश्तों का खून, भांजे ने मामा को पीट-पीटकर मार डाला...... नोटबंदी के समय रुपए के हिसाब पर विवाद.... एंकर - रेवाड़ी जिले की विधानसभा कोसली गांव बव्वा में रिश्तों को शर्मसार करती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह वारदात करीब रात 9 बजे की बताई जा रही है, जब भांजे ने ही अपने मामा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विओ- मिली जानकारी के अनुसार गांव दाखोरा निवासी रोहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ करीब रात 9 बजे गांव बव्वा में अपने मामा परशुराम के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रोहित और उसके साथ आए लोगों ने परशुराम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान परशुराम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और हत्या जैसी वारदातें होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 09, 2026 10:31:59
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 09, 2026 10:31:20
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश के बैतूल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज़ कहानी सामने आई है जहां 28 एकड़ ज़मीन का मालिक 85 साल का बुजुर्ग आज एक-एक रोटी को मोहताज हो गया। वजह उसकी अपनी ही औलाद। जिन पांच बेटोंको इस पिता ने खेतों में खून-पसीना बहाकर पाला, हर ख्वाहिश पूरी की उन्हीं पांच बेटों ने संपत्ति के लालच में बूढ़े पिता को बंधक बना लिया। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी, बेरहमी से पीटा और फर्जी तरीके से 28 एकड़ ज़मीन पर लोन लेकर पिता को कर्ज़ में डुबो दिया। ये दर्दनाक कहानी है बैतूल जिले के ससुंदरा गांव निवासी भद्दु धाकड़ की। 85 साल की उम्र में भी यह बुजुर्ग इंसाफ़ की लड़ाई लड़ रहा है। भद्दु धाकड़ का साफ कहना है उन्हें मौत मंज़ूर है,लेकिन कलयुगी औलाद के आगे झुकना नहीं। भद्धु धाकड़ के पांचों बेटे संपत्ति हथियाने के लिए उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे। घर में कैद किया गया, खाने तक को तरसाया गया। बावजूद इसके पिता ने सालों तक चुपचाप सब सहा। लेकिन अब उन्होंने समाज के सामने एक नज़ीर पेश करने की ठान ली है ताकि कोई और बुजुर्ग अपने बच्चों के जुल्म का शिकार न बने। जब पुलिस और प्रशासन के दरवाज़ों पर दस्तक देने बाद भी न्याय नहीं मिला,तब आगे आया बैतूल का बालाजीपुरम मंदिर ट्रस्ट के साथ एनआरआई सैम वर्मा ने भद्दु धाकड़ को लेकर एसपी और कलेक्टर से मुलाकात की और मामले में सख़्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल न्याय मिलने तक मंदिर ट्रस्ट के संरक्षण में रहेंगे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 28 एकड़ ज़मीन और मकान होने के बावजूद एक पिता को उसकी औलाद ने सड़क पर ला खड़ा किया। अब देखना होगा कि क्या भद्दु धाकड़ को इंसाफ़ मिलेगा और क्या कलयुगी बेटों को सलाखों के पीछे भेजकर समाज को एक सख़्त संदेश दिया जा सकेगा。
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 09, 2026 10:30:57
Kaithal, Haryana:सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी संगठनों ने फायर ब्रिगेड चौक पर धरना प्रदर्शन, 12 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान वी.ओ. सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के बैनर तले हरियाणा के कर्मचारियों ने 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे हरियाणा में 12 तारीख की हड़ताल को लेकर कर्मचारियों के साथ जत्थे प्रचार के लिए घूम रहे हैं इसी कड़ी में आज फायर ब्रिगेड चौक पर पहुंचे कर्मचारियों के जत्थे ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष जताया। संगठनों का आरोप है कि state सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। सरकारी विभागों को निजीकरण की ओर धकेलने की कोशिशों का वे कड़ा विरोध कर रहे हैं। लंबित मांगों पर कोई ध्यान न दिए जाने से नाराज कर्मचारी 12 तारीख को हड़ताल पर उतरेंगे। अगर तब तक मांगें पूरी न हुईं, तो आगे बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों की मांगे इस प्रकार हैं *कर्मचारी / मजदूर विरोधी लेबर कोड्स वापिस लो। * न्यूनतम वेतन 30000 रु लागू करो। * पुरानी पेंशन बहाल करो। * ठेका प्रथा, निजीकरण बंद करो । * अस्थाई / कच्चे कर्मचारियों / स्कीम वर्कर्स को स्थायी करो। * मनरेगा को बहाल करो。 * न्यूनतम पेंशन रु 10000 करो *सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करो。 * खाली पदों पर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती करो। आठवें वेतन आयोग को अतिशीघ्र लागू करो。 Wt रिपोर्टरविपिन शर्मा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top