Back
सिंगरौली में रातभर की नाइट कॉम्बिंग: 341 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त
ADAjay Dubey
Sept 28, 2025 07:35:04
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली। बीती रात पुलिस ने पूरे जिले में विशेष नाइट कॉम्बिंग गश्त चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया। इस अभियान में कुल 341 आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनमें 26 स्थाई वारंटी और 158 गिरफ्तारी वारंटियों के साथ 72 निगरानी बदमाश और 83 गुण्डा बदमाश शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन ओर पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में की गई।
विभिन्न थानों से फरार और सक्रिय अपराधियों को दबोचा गया। वैढ़न से ओमप्रकाश साहू, लल्लू उर्फ नारायणदास साहू, मोरवा से राजकमल पाल और उपेन्द्र दुबे, विंध्यनगर से रविराज उर्फ मोनू और चितरंगी थाना क्षेत्र से 12 से अधिक वारंटी गिरफ्तार किए गए। बरगवां, जयंत, सरई और माड़ा थाना क्षेत्रों से भी फरार आरोपी दबोचे गए। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों पर नकेल कसने का विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी भी निरीक्षण के लिए मैदान में उतरे। सीएसपी पी.एस. परस्ते ने बैढ़न थाना, एसडीओपी गौरव पाण्डेय ने मोरवा, एसडीओपी गायत्री तिवारी ने जियावन और एसडीओपी राहुल सैयाम ने चितरंगी व गढ़वा का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थानों की रात्रि व्यवस्थाओं, हवालात की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का गहन निरीक्षण किया।
नवरात्रि पर्व को देखते हुए देवी मंदिरों, पंडालों और मेले में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। महिला पुलिसकर्मियों की टीमों के साथ पैदल गश्त बढ़ाई गई, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत निगरानी रखी गई और तेज आवाज वाले डीजे, आतिशबाजी व अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरती गई। सिंगरौली पुलिस का यह अभियान न केवल अपराधियों में डर पैदा करने वाला रहा, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास भी कायम किया। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
FollowSept 28, 2025 09:20:390
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 28, 2025 09:20:110
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 28, 2025 09:19:460
Report
PJPrashant Jha2
FollowSept 28, 2025 09:19:350
Report
TSTushar Srivastava
FollowSept 28, 2025 09:19:160
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 28, 2025 09:18:200
Report
MTMD. TARIQ
FollowSept 28, 2025 09:17:300
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 28, 2025 09:17:190
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 28, 2025 09:16:500
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowSept 28, 2025 09:16:44Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचे कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत करनाल पहुंचने पर करनाल डीसी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 28, 2025 09:16:310
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 28, 2025 09:16:200
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 09:16:05Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAJ KUMAR SHARMA (CHILDHOOD COACH OF INDIAN CRICKETER VIRAT KOHLI) ON ASIA CUP FINAL 2025, INDIA VS PAKISTAN MATCH
0
Report