Back
अलीगढ़ विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश!
Aligarh, Uttar Pradesh
*-ब्रेकिंग अलीगढ़*
*विधानसभा छर्रा विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश*
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा छर्रा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह का एक धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में विधायक द्वारा भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह को अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के अनुसार, अलीगढ़ में अकराबाद को तहसील बनाए जाने की लंबे समय से मांग चल रही है। इसी को लेकर अशोक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद विधायक ने उन्हें फोन पर धमकाया। वायरल ऑडियो में विधायक कहते सुने जा सकते हैं — *“तुम्हें शर्म आनी चाहिए, औकात में रहो वरना मर जाओगे, ये पोस्ट क्यों डाली है।”*
विधायक के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अकराबाद और छर्रा क्षेत्र के लोग अब खुलकर विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि अगर अकराबाद को तहसील का दर्जा नहीं दिया गया, तो वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक रविंद्र पाल सिंह का जोरदार विरोध करेंगे।
इसी मुद्दे को लेकर आज अकराबाद क्षेत्र के ग्रामीण जिलाधिकारी संजीव रंजन से भी मिले। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि मांग पर विचार किया जाएगा।
वहीं, भाजपा विधायक के इस रवैये पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) सहित विभिन्न संगठनों ने नाराज़गी जताई है और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
*बाइट:- अशोक कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु गुट)*
*बाइट :- धर्मी सिंह (वरिष्ठ किसान नेता)*
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement