Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

अक्षरा सिंह का बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण, क्या है मामला?

JCJitendra Chaudhary
Jul 15, 2025 09:09:01
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय अपडेट एंकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज बेगूसराय कोर्ट में किया आत्मसमर्पण। जबकि अक्षरा सिंह को आज एक मुकदमे में जमानत मिल गई है। यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर जिले के सिंहिया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। जहां अक्षरा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम में मात्र आधा घंटा प्रस्तुति देने के बाद मंच छोड़ दिया और माइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आयोजक शिवेश मिश्रा ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और अदालत में परिवाद दायर किया है।अदालत ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ समन जारी करते हुए उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश ने दिया है। मामला IPC की धारा 406 (गवन विश्वासघात), 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) और 34 ( गवन मंशा) के तहत दर्ज किया गया है। भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। वही भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। आपको बताते चले की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ शिवेश मिश्रा द्वारा दर्ज कराए गए मामले में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। अक्षरा सिंह के वकील सीमा ने बताई कि शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह के खिलाफ सिंधिया मामले में प्रोग्राम को लेकर केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने 30 जून को अक्षरा सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने 10,000 रुपये के दो मुचलके पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। अक्षरा सिंह के वकील ने बताया कि यह मामला इस क्षेत्राधिकार में नहीं था, लेकिन अभिनेत्री ने न्यायालय का सम्मान करते हुए आत्मसमर्पण किया। वही जमानत मिलने के बाद भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने मीडिया से बचते नजर आए और मीडिया के कमरे पर उन्होंने कहा कि हर हर महादेव। इस दौरान अक्षर सिंह के वकील सीमा कुमारी ने बताया है कि शिवेश मिश्रा के द्वारा परिवार पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।। बाइट सीमा कुमारी अक्षरा सिंह के पक्ष के वकील। बाइट वकील आरोपी पक्ष
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top