Back
अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, भगवान कृष्ण का प्रचार है समस्या!
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रूखाबाद
अरुण सिंह
जिनके बाल काटते गए हैं और जिनकी छुट्टियां कटी गई है वह अपने भगवान की कथा नहीं कह सकते क्या
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा होने से बीजेपी को तकलीफ
"मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, जिन पर पेशाब डाली गई है, जिनकी चुटिया काटी गई उस परिवार से जरूर मिले और जिन्होंने किया उस परिवार से भी मिले।"
हम लोग आउटसोर्स खत्म करेंगे और पक्की नौकरी देंगे।"
"बीजेपी को और बीजेपी की विचारधारा को अंग्रेजों ने बनाया।"
"जिनके बाल काटे गए, चोटी काटी गई, वह अपने भगवान की भी भागवत कथा नहीं कह सकते हैं? बीजेपी को तकलीफ यह है कि भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा है, उन्हें दुनिया में पूजते हैं।"
"पूरी सरकार में पानी चू रहा है भ्रष्टाचार का।"
एक होती है घोषित और एक होती है अघोषित, अगर हम इमरजेंसी को याद कर रहे हैं तो इस समय जो इमरजेंसी चल रही है उसको भी ध्यान में रखना चाहिए।"
"भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि धर्म धर्म से लड़े, जाति जाति से लड़े। नकारात्मक राजनीति करने का तरीका है भारतीय जनता पार्टी का।"
हमने एक ऐसा नेता खोया है जो
फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने नाम मीडिया से बात करते हुए कहा उपनिषद है धार्मिक किताबें हैं। जिनके बाल काटे गए, जिनकी चुटिया कटी गई, वह अपने-अपने भगवान की भगवत गीता भी नहीं गा सकते कथा भी नहीं कर सकते। अपने भगवान की भी नहीं। आप बताओ हनुमान जी की जाती किसने बताई प्रभु श्री राम की जाति किसने बताई। कहा अब कोई नहीं बोलेगा। क्योंकि इमरजेंसी है अगर नाम बोल दोगे तो डीएम एसपी आपको जेल भेज देंगे। इमरजेंसी है। प्रभु श्री राम को और उनकी जाति किसने बताई। भगवान सबके हैं प्रभु श्री राम हमारे भी हैं। अब बीजेपी को यह तकलीफ है कि भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा है। उनको दुनिया में पूज रही हैं। कहा सनातन धर्म मानने वाले झूठ नहीं बोल सकते। यह बीजेपी वाले झूठ सिखा रहे हैं। उन्होंने शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण का भी जिक्र किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की सरकार में पानी चू रहा है भ्रष्टाचार का। हम शहर से गुजरे तो कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। फर्रुखाबाद स्मार्ट सिटी नहीं है, क्या हालत कर दी बताओ। कहा यहां सुनने में आया किसी का जानवर खो जाए कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस उसे नहीं पड़ सकती। कहा जब चीन से झगड़ा हुआ था उसे समय ग्वालियर इटावा फर्रुखाबाद से लिपुलेख तक हमने सिक्स लेन मांगा था। कहा अगर चीन से युद्ध करना पड़े हमारी फोर्स को आने जाने का सबसे बड़ा साधन के लिए यह सड़क अच्छी थी कहा ग्वालियर फतेहगढ़ बरेली आदि को यह जोडती।
पुलिस में प्रमोशन हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस वालों को बड़ी संख्या में प्रमोशन देने का कार्य किया गया। यह कई वर्षों से रुका हुआ पड़ा था लेकिन समाजवादी सरकार ने बिना टेस्ट के सिपाही वालों को प्रमोशन देने का कार्य किया था। मेरिट से भर्ती कहां एक व्यक्ति ले आओ। जिससे पैसा लिया हो समाजवादी पार्टी की सरकार में जो भर्ती हुई है। उसमें कोई एक व्यक्ति बता दे पैसा लिया हो। अगर नहीं बता पा रहे हैं तो योगी जी को अपना सनातन धर्म छोड़ देना चाहिए। वहीं स्कूलों के मर्ज करने के सवाल पर उन्होंने कहा नई व्यवस्था में छोटे बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। उन्होंने कहा उन्हे डर लग रहा है समाजवादी पार्टी हराने जा रही है। सब एक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चला होगा चुटिया काट दी बाल घुटा दिए। किसी को पेशाब से शुद्ध किया यह अपमान है। बीजेपी वाले पिछड़ा जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री बना रहे हैं सोचिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर क्या गुजरी होगी जब उन्होंने सुना होगा। वह यादवों को जोड़ने के लिए जगह-जगह निकलते हैं।
वाइट :-- अखिलेश यादव सब पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement