Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

सड़क पर केज व्हील ट्रैक्टर पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई!

Govindram Bareth
Jul 03, 2025 11:08:16
Saiki, Bihar
स्लग/सड़क। सांकरा के सड़क में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर परिवहन पर हुई कार्यवाही एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने सड़क में केज व्हीलयुक्त वाहनों के उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में ग्राम सांकरा में बिना पट्टी के सड़क में डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर चलने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। वाहन मालिक द्वारा नवीन निर्मित सड़क में परिवहन करते हुए डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रैक्टर को खेत में ले जाया गया था। एक माह पूर्व से प्रशासन द्वारा सड़क में डबल कैज़े व्हील नहीं चलाने, पट्टी लगाने हेतु मुनादी किया गया था। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा ग्राम सचिव, सरपंच का डबल कैज़ व्हील नहीं चलाने के सम्बन्ध मे बैठक भी लिया गया था। ट्रैक्टर मालिक चितामनी प्रधान निवासी सांकरा से डबल कैज़े व्हील युक्त ट्रैक्टर को जब्त करके ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। बाइट/संजय कन्नौजे कलेक्टर।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement