Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna803213

सिकंदरा में युवक ने आत्महत्या की, रहस्य बना कारण!

CHANDAN RAI
Jun 28, 2025 06:33:55
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के सिकंदरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। बीरेंद्र कुमार (उम्र 25 वर्ष) सिकंदरा गांव का रहनेवाला था। वह बाढ़ स्टेशन पर पानी बेचने का बिजनेस करता था। उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं। उसके माता पिता बंटवारा होने के बाद गांव में ही अलग मकान में रहते थे। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके गई थी। देर रात पिता को बीरेंद्र के घर नहीं लौटने की जानकारी मिली। जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला, तो लोगों ने बगल के मकान से झांक कर देखा। बिरेंद्र को बांस में रस्सी का फंदा लगाकर लटका देखने के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। बाढ़ थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट ब्रजकिशोर सिंह, थानाध्यक्ष, बाढ़ थाना मृतक के परिजन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement