Back
कवर्धा के नेवारीगुड़ा पंडाल में 51 शक्तिपीठ की अद्भुत झलक
STSATISH TAMBOLI
Sept 28, 2025 03:36:21
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा
कबीरधाम में नवरात्रि उत्सव: नेवारीगुड़ा का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
नवरात्रि पर्व पर जिलेभर में भक्ति का वातावरण छाया हुआ है। कवर्धा शहर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम दुल्लापुर ,नेवारीगुड़ा ,कारीमाटी दुर्गा उत्सव पंडाल इस साल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पौराणिक ग्रंथों में वर्णित दुनिया के 51 शक्तिपीठों की झलक के साथ मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
पंडाल समिति के सदस्यों ने बताया कि तैयारियां लगभग 15 दिन पहले शुरू कर दी गई थीं। मूर्तिकारों ने बड़ी मेहनत और बारीकी से प्रतिमाओं का निर्माण किया। नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से इन प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा की गई। रंग-बिरंगी लाइटें, आकर्षक झूमर और धार्मिक झांकियों से पंडाल को सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भव्य प्रतीत हो रहा है।
इस बार पंडाल का मुख्य थीम “51 शक्तिपीठ” रखा गया है। यहां श्रद्धालु देवी सती के विभिन्न शक्तिपीठों को देख पौराणिक कथाओं को सजीव रूप में अनुभव कर रहे हैं। वहीं, मां दुर्गा के नौ स्वरूप – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री – भी भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति ने व्यवस्था हेतु स्वयंसेवकों की तैनाती की है, ताकि दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बॉइट- प्रमोद चौहान, समिति सदस्य
Wt- सतीश तंबोली जी मीडिया कवर्धा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report

2
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 28, 2025 05:01:130
Report
KRKishore Roy
FollowSept 28, 2025 05:01:020
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 28, 2025 05:00:40Noida, Uttar Pradesh:चैतन्य सरस्वती इन फर्जी विजिटिंग कार्ड्स का इस्तेमाल करता था...
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इसके पास से ये विजिटिंग कार्ड्स बरामद किए हैं
- Neeraj Gaur
0
Report
KRKishore Roy
FollowSept 28, 2025 05:00:330
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 28, 2025 05:00:270
Report
KRKishore Roy
FollowSept 28, 2025 05:00:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 28, 2025 05:00:140
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 28, 2025 05:00:080
Report
SDSurendra Dasila
FollowSept 28, 2025 04:47:577
Report
RKRavi Kumar
FollowSept 28, 2025 04:47:490
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 28, 2025 04:47:050
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 28, 2025 04:46:550
Report