Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

शाजापुर में मदरसे से लौटती बालिका पर सफेद कार, CCTV में कैद टक्कर

MJManoj Jain
Sept 28, 2025 08:46:47
Shajapur, Madhya Pradesh
रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर-आगर मार्ग पर ग्राम देवबल्ड़ी में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 11 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब बालिका मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी। हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि बालिका अपनी दो सहेलियों के साथ पैदल चल रही थी, तभी पीछे से आई सफेद कार (क्रमांक MP 09 DF 9681) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्ची सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची को उठाया और शाजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल बालिका की पहचान ग्राम भोपाखेड़ी निवासी आलिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आलिया रोजाना मदरसे पैदल पढ़ने जाती थी। घटना की सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सफेद कार और उसके चालक को पकड़ा। कार में चार लोग सवार थे, जो नलखेड़ा से मां बगलामुखी के दर्शन कर महू लौट रहे थे। पुलिस ने चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। परिजन शाकिर खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आलिया अन्य बच्चों के साथ मस्जिद जा रही थी, तभी तेज और लापरवाही से चल रही कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईट-01 शाकिर खान परिजन
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASASHISH SHRIVAS
Sept 28, 2025 10:35:56
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर--प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालाघाट जिला कांग्रेस कमेटी ने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को लेकर दिये गये ब्यान की घोर निंदा की है। मप्र कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हीना कावरे ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं वाला देश है। खानपान, वेशभूषा, संस्कृति, जाति समाज जैसी विभिन्नताओं को समेटे हुए हमारा संविधान है, जिसे समेटे हुए हमारा देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन इसके विपरित दूसरा एक सविंधान और है, जिसे भाजपा के नेताओं ने बनाकर रखा है। जिसके अनुसार वे शासनकाल चला रहे कि कौन-क्या करेगा और क्या नही करेगा? यह सबकुछ भाजपा के सविंधान के अनुसार किया जा रहा है। राहुल जी व प्रियंका जी के पवित्र रिश्ते पर जो टिप्पणी की गई है वह अशोभनीय है। हम भारतीय है, सबको मौलिक अधिकार प्राप्त है, निजता का अधिकार है। बेटी बाप के गले लगकर रोती तो वहां भावना उत्पन्न होती है। सुख-दुख में भाई-बहन से गले लगकर सुख-दुख बाटंता है तो वहा भी भावना उत्पन्न होती है। हम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के ब्यान की कडे शब्दो में घोर निंदा करते है। कांग्रेस उनके ब्यान का पूरजोर विरोध कर रही है। बाईट-- हीना कावरें, उपाध्यक्ष, मप्र कांग्रेस कमेटी। आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Sept 28, 2025 10:35:44
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 28, 2025 10:35:32
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपोर्टर-अमित कुमार इनफॉरमर--राकेश शर्मा मोबाइल नंबर -9784825825 इंट्रो:-बहरोड़( कोटपूतली-बहरोड़).....बहरोड़ उपखंड के गांव दहमी-हमजापुर स्थित प्राचीन मनसा माता मंदिर में आज आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर पुजारी पं. परमानंद महाराज, नरेश भारद्वाज और सुभाष शर्मा ने बताया कि दिनभर में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर मन्नत का धागा बांधकर माता से मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर गांव के नव युवक मंडल की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवा, पानी और मेडिकल की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं, कई सामाजिक संस्थाओं और भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया, जगह-जगह रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के लिए सुरक्षा इंतजाम किए। लाइन में खड़े होकर भक्तों ने जयकारों के साथ मां मनसा देवी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर माता के भजन और कीर्तन गूंजते रहे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांववासियों ने बताया कि शारदीय नवरात्रा के अवसर पर हर साल यहां मेला भरता है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई माता के दरबार में हाजिरी देने पहुंचा। आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना दिया।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Sept 28, 2025 10:35:23
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Sept 28, 2025 10:35:10
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि और रविवार का संयोग भक्तों के लिए आस्था का महापर्व लेकर आया। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचते रहे और लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर माँ के दर्शन का लाभ लिया। वीओ – शक्तिपीठ माँ बगलामुखी मंदिर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। रविवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना अधिक रही। माता का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन के साथ साथ स्थानीय लोग भी व्यवस्था बनाने के जुटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Sept 28, 2025 10:34:57
Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : ​नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मध्य प्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में, सीबीएन की टीम ने नया गाँव टोल प्लाजा पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसके दरवाजे के अंदर बने एक विशेष गुप्त तहखाने से 4.960 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ​सूत्रों के अनुसार, सीबीएन को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से मंदसौर क्षेत्र से जयपुर (राजस्थान) के लिए बड़ी मात्रा में अफीम की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 26 सितंबर की शाम को संदिग्ध मार्ग पर निगरानी के लिए तैनात किया गया। ​घंटों की सघन निगरानी के बाद, टीम ने संदिग्ध पिकअप की पहचान की और उसे नया गाँव टोल प्लाजा पर सफलतापूर्वक रोक लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वाहन और उसमें सवार व्यक्ति को आगे की जांच के लिए नीमच स्थित सीबीएन कार्यालय लाया गया। ​कार्यालय में कई घंटों तक चली वाहन की गहन तलाशी के दौरान, अधिकारियों को दरवाजे में कुछ असामान्य लगा। बारीकी से जांच करने पर एक विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कक्ष का पता चला, जिसके अंदर से 4.960 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अफीम बरामद हुई। तस्करों ने अफीम को छिपाने के लिए यह तरीका अपनाया था ताकि आसानी से पकड़ में न आ सकें। ​सीबीएन ने बरामद अफीम और तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहा है।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Sept 28, 2025 10:34:38
Jamtara, Jharkhand:आज जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने आयोजकों को साफ निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं। वहीं आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त प्रकाश और अग्निशमन की पूरी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे बने पंडालों को लेकर भी उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यातायात बाधित न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए वालंटियर की तैनाती जरूरी बताई गई। डीसी ने आम जनता से अपील की कि दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जिला प्रशासन हर स्तर पर तत्पर है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखता है।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 28, 2025 10:34:29
Puri, Odisha:RESCUE_AVB Update ()ଗାଧେଇବାକୁ ଯାଇ ନଇରେ ଭାସି ଜଣେ ନିଖୋଜ। ନିଖୋଜ ବ୍ୟକ୍ତି ହେଉଛନ୍ତି ପୁରୀ ସଦର ନୂଆଗାଁର 50 ବର୍ଷୀୟ ନବା ଭୋଇ। ଆଜି ସକାଳୁ ନବା ଭୋଇ ସଦର ଗଡମୃଗଶିରା ବ୍ରିଜ୍ ତଳକୁ ଗାଧେଇବା ସମୟରେ ନଈରେ ଭାସି ଯାଇଥିଲେ। ଏହା ଦେଖି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ସଦରଥାନାରେ ଖବର ଦେବାପରେ ସଦରଥାନା ପୋଲିସ ଓ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଖୋଜାଖୋଜି ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ। ଇଏ ହେଉଛି LIVE RECSUE VISUAL ଦୀର୍ଘସମୟ ହେବ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ଟିମ୍ ନିଖୋଜ ନବା ଭୋଇଙ୍କୁ ନଇରେ ଖୋଜାଖୋଜି କରୁଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଏଯାବତ ତାଙ୍କର କୌଣସି ଖଵର ମିଳିନାହିଁ. ସେପଟେ ଅଗ୍ନିଶମ ସେବା ପକ୍ଷରୁ ସର୍ଚ୍ଚ ଅପରେସନ ଜାରି ରହିଥିବା କହିଛନ୍ତି ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ। ତେବେ ଆମ ଆଖି ଆଗରେ ଭାସି ଯାଉଥିବା ବେଳେ ଆମେ ଉଦ୍ଧାର କରିପାରିଲୁନି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ତାଙ୍କ ପରିବାର। ବାଇଟ ପ୍ରଭାତ ରାଉତ, ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ ବାଇଟ୍- ନିଖୋଜ ନବାଙ୍କ ଭାଇ
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Sept 28, 2025 10:34:11
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर– 19 सितंबर की रात करीब 11 बजे बालाघाट मंडला जिले की सीमा पर पड़ने वाले पांडुतला टोल प्लाजा में अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा जमकर तोड़ फोड़ की गई थी साथ ही साथ लूट की घटना को अंजाम भी दिया गया था,, इस घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपीयो को गढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के पास से 98 हजार रुपए नगद व दो मोबाइल भी जप्त किए है,,वहीं इस घटना में शामिल अन्य 07 आरोपी अब भी फरार है,, वाइस ओवर 01– घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश सैयाम, रंजीत साहू, सुदर्शन धुर्वे और संतोष धुर्वे अपने 02 ट्रक को लेकर करीब 08 बजे पांडुतला टोल प्लाजा पहुंचे थे जहां दोनों ट्रक ओवर लोड होने के कारण टोल कर्मियों ने ओवर चार्ज मांगा तो यह सभी नाराज हो गए जिसके बाद टोल कर्मी और आरोपियों के बीच जमकर विवाद हो गया था,,, कुछ समय बाद विवाद तो शांत हो गया लेकिन देर रात करीब 11 बजे रंजीत साहू अपने अन्य 11 साथियों के साथ फिर से टोल प्लाजा पहुंचे और जमकर तोड़ फोड़ की साथ ही वहां रखे 01 लाख 13 हजार रुपए लुटे और 02 मोबाइल भी अपने साथ ले गए,,,जिसके बाद टोल प्लाजा के मैनेजर वरुण प्रताप सिंह गढ़ी थाना पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई,,,इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की जिसमें 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही इस घटना में शामिल अन्य 07 आरोपी अब भी फरार है,, पकड़े गए सभी आरोपी मंडला जिले के रहने वाले है,,, बाइट 01 – आदर्शकांत शुक्ला ( एडीएसपी बैहर) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Sept 28, 2025 10:33:54
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :- कैलाश विजयवर्गीय की नहीं देखेंगे भारत-पाकिस्तान का मैच एंकर :- धार में लॉयर चेंबर के शिलान्यास कार्यक्रम पधारे मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा कि मैं क्रिकेट प्रेमी हूं ... मैं हमेशा भारत और पाकिस्तान का मैच देखता हूं लेकिन इस बार भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं देखा.... कभी-कभी कुछ चीज ऐसी होती जो हमारे हाथ में नहीं होती..... आज भी भारत-पाकिस्तान का मैच में नहीं देखूंगा फिर भी मैं ईश्वर से साधना करूंगा कि भारत में जीत जाए..... हमारी भारतीय टीम को शुभकामनाएं बाइट :-कैलाश विजयवर्गीय मंत्री मप्र सरकार
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Sept 28, 2025 10:32:39
Pakur, Jharkhand:सलग - जेएमएम / 28 SEP एरिया - पाकुड रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - ABT एंकर इंट्रो--पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के झामुमो विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू हिरणपुर पहुंचे...जहां उन्होंने दुर्गापूजा पंडाल का भ्रमण किया...इस दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने सार्वजनिक दुर्गापूजा डाक बंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल का भ्रमण किया और वहां के विधि व्यवस्था से अवगत हुए...हेमलाल मुर्मू पूजा पंडाल पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया...इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे...पूजा समितियो के द्वारा विधायक का भविष्य स्वागत किया गया...विधायक हेमलाल मुर्मू मां दुर्गा की दर्शन की और मां से आशीर्वाद लिया ओर सुख समृद्धि की कामना किया...वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से की गई व्यवस्था की विधायक ने सराहना की... मौक़े पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि दुर्गा पूजा सच्चाई की जीत की पूजा है सभी लोग को अपने मन से गंदी विचारो को बाहर निकाल दे वहीं सच्ची जीत है...उन्होंने कहा कि हिरणपुर में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहारों को मानते हैं... बाइट -1-हेमलाल मुर्मू, जेएमएम विधायक, लिट्टीपाड़ा विधानसभा
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Sept 28, 2025 10:32:18
Hajipur, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली को दिया 744 करोड़ 85 लाख रूपये की सौगात 331विकासात्मक योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास और उद्घाटन2809ZBJ_HAJI_CM_R1 वैशाली जिला अंतर्गत 744 करोड़ 85 लाख की लागत से 331 विकासात्मक योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जिसके तहत 129 करोड़ की लागत से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य,43 करोड़ 20 लाख की लागत से वाया नदी की उड़ाही का कार्य,44 करोड़ 50 लाख की लागत से सदर अस्पताल परिसर में 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के अलावा 181 करोड़ 78 लाख की लागत से ऊर्जा विभाग की चार योजनाओं सहित 27 करोड़ 14 लाख की लागत से लालगंज रेपुरा-सराय रोड 12.95 किमी का चौड़ीकरण कार्य और 19 करोड़ 51 लाख की लागत से गोटौल-सोंधों-मथनामल रोड का चौड़ीकरण साथ ही 14 करोड़ 82 लाख की लागत से पनसडिया लोहा पुल भारत चौक- सिक्स लेन गंगा ब्रिज पहुंच पथ 4.20 किमी और 122 करोड़ 14 लाख की लागत से भवन, पुस्तकालय, खेल मैदान के निर्माण व सड़क सहित अन्य 110 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया इसके अलावे सीएम 40 करोड़ 43 लाख की लागत से कृषि बाजार समिति के पुनर्विकास,15 करोड़ 10 लाख की लागत से हाजीपुर में बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के साथ ही 13 करोड़ 90 लाख की लागत से 132/33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र हाजीपुर का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण और 215 करोड़ 17 लाख की लागत से 220/132 केवी ग्रिड उपकेन्द्र, हाजीपुर में 01 अदद 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर के अलावा 78 करोड़ 69 लाख की लागत से भवन, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान व सड़क सहित अन्य 210 विकासात्मक योजनाओं का उदघाटन किया.
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top