Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

सीकर में फिर टला बड़ा हादसा, शराब के नशे में था ड्राइवर!

ASAshok Singh Shekhawat
Aug 21, 2025 13:04:19
Sikar, Rajasthan
सीकर बडा हादसा टला एंकर सीकर के हर्ष पर्वत पर 3 दिन पहले जिस जगह गाड़ी खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं पर आज फिर से सड़क हादसा टल गया। यहां एक कार खाई में गिरते गिरते बच गई। सड़क से करीब 10 फीट दूर जाने के बाद पत्थरों से कार रुक गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गाड़ी को वापस सड़क पर लेकर आए।
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Aug 21, 2025 14:45:17
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का वर्कशॉप आयोजित किया गया. रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसमे रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने वर्कशॉप सेशन लिया. इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षकों के साथ घंटों बातचीत की. कार्यस्थल में आने वाली समस्या, तकलीफों से किस तरह सामना करने, विभागीय कार्यो में सामूहिक एकजुटता के साथ कार्य करने, आत्मबल, विश्वास जैसे कई बिंदुओं पर वर्कशॉप में चर्चा की गई. इस दौरान रायपुर पुलिस के करीबन 3 हज़ार से अधिक अधिकारी कर्मचारी वर्कशॉप में शामिल हुए. बाइट- अमरेश मिश्रा, आईजी, रायपुर रेंज
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Aug 21, 2025 14:45:06
Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर ब्रेकिंग सरकारी स्कूल का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार.. एसीबी की कार्रवाई में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाम्पाझार का बाबू मनोज कुमार ठाकुर गिरफ्तार.. 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप में पकड़ा गया.. नवजात शिशु के इलाज के लिए निकाले जाने वाले मेडिकल बिल पास करने के नाम पर मांग रहा था 10% कमीशन.. आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई..
0
comment0
Report
Aug 21, 2025 14:36:23
Jalore, Rajasthan:
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने भागली सिंधलान व बागरा ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, जल निकासी व कचरा संग्रहण व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण, भागली सिंधलान में कचरे का ढेर मिलने पर नाराजगी जताते हुए विकास अधिकारी को तत्काल सफाई दुरुस्त करने के दिए निर्देश, बागरा में रहवासियों से मुलाकात कर सड़क व नाली व्यवस्था का जायजा लिया और जलभराव समस्या के समाधान के लिए किया निर्देशित, इस दौरान सीईओ नंदकिशोर राजोरा सहित अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
3
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Aug 21, 2025 14:33:08
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
पीटीसी वॉक थ्रू रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 21-8-2025 लोकेशन: गोरखपुर. स्लग: एम्स के सामने आए दिन सड़क जाम से मरीजों व चिकित्सकों की बढ़ी परेशानी। एंकर: गोरखपुर एम्स के सामने सड़क पर जाम की समस्या से न सिर्फ आम लोग बल्कि डॉक्टर और मरीज भी परेशान हैं। एम्बुलेंस तक को इस जाम से जूझना पड़ रहा है। हमारी संवाददाता टीम ने इसका जायजा लिया। देखते हैं जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट। वीडियो : हॉर्न बजाते वाहन और निकलने की कोशिश करती एम्बुलेंस। रिपोर्टर PTC वॉक थ्रू “मैं इस समय गोरखपुर एम्स के सामने मौजूद हूँ… जहां अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है। आप देख सकते हैं कि यहां लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस जाम की वजह से एम्बुलेंस और मरीजों को ले जाने वाले वाहन भी फँस जाते हैं। डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ को समय पर अस्पताल पहुँचना मुश्किल हो जाता है।” कटअवे शॉट्स: फंसी हुई एम्बुलेंस का सायरन बजाना। बाईट: मेजर जनरल डॉक्टर: विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशिका एवं सीईओ, एम्स गोरखपुर. “एम्स आने-जाने वाले मरीज और डॉक्टर जाम में फंस जाते हैं… प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने होंगे।” बाईट: संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक गोरखपुर. “एम्स के चारों तरफ सड़कों पर जाम लगाने वाले ठेला, खेमचे वाले और ई-रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। एम्स, मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के सामने की सड़क को जाम से मुक्त कराया जाएगा।” बाईट: प्रमोद शर्मा, मरीज के तीमारदार (“हम मरीज को इलाज के लिए लाए थे, लेकिन जाम में फंस गए… समय पर अस्पताल पहुँचना मुश्किल हो जाता है। बाईट: कमलेश, मरीज के तीमारदार, यहां रोज़ जाम लगता है… एम्बुलेंस भी फंस जाती है। सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।” रिपोर्टर PTC (क्लोजिंग) “एम्स गोरखपुर के सामने सड़क पर जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। मरीजों और डॉक्टरों को इससे निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। एम्बुलेंस चालक,मरीजों के तीमारदार और अस्पताल प्रशासन सड़क पर आए दिन लगने वाली ट्रैफिक जाम की इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
1
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Aug 21, 2025 14:32:58
Jhansi, Uttar Pradesh:
एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के जीवनशाह तिराहे पर स्थित एक दिलीप होटल नाम की दुकान को खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को कुछ ही देर में कार्रवाई रोकनी पड़ गई। जिस दुकानदार को बेदखल करने के लिए प्रशासन की टीम दुकान का ताला तोड़ने और शटर को काटने की कार्रवाई कर रहा था, उसने कार्रवाई के दौरान न्यायालय का स्टे होने का दावा कर दिया। इस पर प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी और टीम बैरंग लौट गई। दुकानदार ने आरोप लगाया कि उसे बेदखल करने के लिए गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही थी क्योंकि इसका मामला सिविल डिविजन में चल रहा है। प्रशासन के लोग जिला जज का आदेश भी नहीं मान रहे थे। बाइट- आबिद मकरानी..... दुकानदार
2
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Aug 21, 2025 14:32:45
Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- पीएम मोदी मुजफ्फरपुर को देंगे अमृत भारत एक्सप्रेश, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के बीच चलेगी ट्रेन,मुजफ्फरपुर के यात्रियों को मिलेगी एक और ट्रेन की सुबिधा Anchor - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोधगया दौरे पर आ रहे हैं,बोधगया से पीएम मोदी बिहार के लोगो के लिए कई बड़ी सौगात देंगे.जिसमे मुजफ्फरपुर के लोगो के लिए मुजफ्फरपुर -हैदराबाद अमृत भारत एक्सप्रेश ट्रेन की भी सौगात दी जाएगी, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी बोधगया से ही वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.ऐसे में मुजफ्फरपुर के लोगों को काफ़ी सुबिधा मिलेगी, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक भी आकर लग गई है, जिसे साफ सफाई कर किया जा रहा है और ट्रेन की सारी व्यवस्थाएं को दुरुस्त किया जा रहा है और इसके लिए तैयारी भी अंतिम चरण पर है. मुजफ्फरपुर से पूरी जानकारी दे रहे हमारे संवाददाता मणितोष कुमार ... WT *इनपुट - मणितोष कुमार *
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Aug 21, 2025 14:31:59
Siwan, Bihar:
एंकर सीवान में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट, अनुमंडल, डीडीसी, एडीएम, प्रखंड व अंचल स्तर पर कार्य पूरी तरह प्रभावित है।वहीं कर्मियों के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी भी सीवान समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचे।जहां उन्होंने कहा कि कर्मियों की मांग जायज है और इसके लिए मैं मुख्य सचिव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी बात करूंगा।वरीय पदाधिकारियों को इन कर्मियों से कार्यालय में बात कर मामले को समझना चाहिए।हड़ताल की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि हड़ताल की वजह से जाति आवासीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, खतियान नकल समेत आम जनता से जुड़े कार्य ठप पड़े हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ रहा है।धरना पर बैठे कर्मियों ने कहा कि हमारी 10 सूत्री मांगें कोई नई नहीं है। इनमें एलडीसी को 2800 ग्रेड पे, 50 लाख का दुर्घटना बीमा, आवास सुविधा, पेंशन समेत अन्य मांगें शामिल हैं। यह मांगें वर्षों से लंबित हैं, सरकार को इन्हें पूरा करना चाहिए। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा। बाइट टू बाइट अवध बिहारी चौधरी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक सदर। धरना पर बैठा कर्मी।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Aug 21, 2025 14:31:52
Delhi, Delhi:
*792 करोड़ की ठगी का खेल...ED ने पकड़ा चार्टर्ड अकाउंटेंट* *हैदराबाद ज़ोनल ऑफिस की प्रवर्तन निदेशालय (ED) टीम ने 20 अगस्त 2025 को शरद चंद्र तोषनीवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA 2002) के तहत गिरफ्तार किया है।* *PMLA कोर्ट ने उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है* यह मामला कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके डायरेक्टर अमरदीप कुमार से जुड़ा है। साइबराबाद की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने तीन FIR दर्ज की थीं, जिनके आधार पर ED ने जांच शुरू की। *कैसे चला ठगी का खेल* *अमरदीप कुमार ने लोगों को “फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग स्कीम” के नाम पर निवेश करने के लिए लालच दिया।* *कहा गया कि यह पैसा बिज़नेस इनवॉइस पर एडवांस देने में लगेगा और बदले में मोटा मुनाफा मिलेगा। लेकिन हकीकत में ऐसा कोई बिज़नेस था ही नहीं।* *जांच में सामने आया कि इस स्कैम के ज़रिए करीब 792 करोड़ रुपये की ठगी की गई।* *अमरदीप ने इस पूरे खेल के लिए “फाल्कन इनवॉइस ऐप” तक बना रखा था, ताकि निवेशकों से आसानी से पैसा लिया जा सके* *चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका* जांच में पाया गया कि शरद चंद्र तोषनीवाल कंपनी के शुरुआत से ही ऑडिटर थे। उन्हें सब पता था कि कंपनी में फर्जी लेन-देन हो रहा है। इसके बावजूद उन्होंने न केवल आंख मूंद ली बल्कि खुद इस काले खेल में शामिल हो गए।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 21, 2025 14:31:35
Puri, Odisha:
PRESSMEET ON IATO CONVENTION () ଓଡ଼ିଶାରେ ବିଦେଶୀ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କ ସଂଖ୍ୟା ବୃଦ୍ଧି କରିବ ଆଇଏଟିଓ ବା ଇଣ୍ଡିଆନ ଆସୋସିଏସନ୍ ଅଫ୍ ଟୁର୍ ଅପରେଟରସ। କେବଳ ପୁରୀ କି ଭୁବନେଶ୍ୱର ନୁହେଁ ଓଡିଶାର ବିଭିନ୍ନ ପର୍ଯ୍ୟଟନସ୍ଥଳୀକୁ ବିଶ୍ୱ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ସହ ସଂଯୋଗ କରିବାକୁ ବ୍ଲୁ ପ୍ରିଣ୍ଟ ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିଛି। ଏଣୁ ଆସନ୍ତାକାଲି ଠାରୁ ୨୫ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପୁରୀରେ ହେବାକୁ ଯାଉଛି IATO Rejuvenate Inbound 2030। ଓଡିଶାରେ ୪୦ତମ IATO ବାର୍ଷିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ କେନ୍ଦ୍ର ପର୍ଯ୍ୟଟନ ଓ ସଂସ୍କୃତି ମନ୍ତ୍ରୀ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥିଭାବେ ଯୋଗ ଦେବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି। ପୁରୀର ଏକ ପଞ୍ଚତାରକା ହୋଟେଲରେ ଆୟୋଜିତ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଗଣମାଧ୍ୟମକୁ ସମ୍ବୋଧିତ କରି ଇଣ୍ଡିଆନ୍ ଆସୋସିଏସନ୍ ଅଫ୍ ଟୁର୍ ଅପରେଟର୍ସର ସଭାପତି ରବି ଗୋସାଇଁ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ୨୨ ଅଗଷ୍ଟ ଅପରାହ୍ନ ୫ଟାରେ ସ୍ୱସ୍ତି ପ୍ରିମିୟମ୍ ବିଚ୍ ରିସର୍ଟର ଉଦଘାଟନୀ ସମାରୋହରେ ମାନ୍ୟବର କେନ୍ଦ୍ର ପର୍ଯ୍ୟଟନ ଏବଂ ସଂସ୍କୃତି ମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ସହିତ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଏବଂ ପର୍ଯ୍ୟଟନ ମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀମତୀ ପ୍ରଭାତୀ ପରିଡା ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗ ଦେବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ କେନ୍ଦ୍ର ପର୍ଯ୍ୟଟନ ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟ ଓ ଓଡ଼ିଶା ପର୍ଯ୍ୟଟନ ବିଭାଗ ସହ ସମଗ୍ର ଦେଶରୁ ୧୭ଟି ରାଜ୍ୟ ଏହି ସମ୍ମିଳନୀରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରୁଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ତୃତୀୟ ଥର ପାଇଁ ଆଇଏଟିଓ ଓଡ଼ିଶାରେ ଏହି ବାର୍ଷିକ ସମ୍ମିଳନୀ କରିବାକୁ ଯାଉଛି। ଓଡ଼ିଶାକୁ ଆସୁଥିବା ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହିତ କରିବା ପାଇଁ ଏହି ସଂସ୍ଥା ଆଗ୍ରହ ପ୍ରକାଶ କରିଛି। ସଂସ୍କୃତି, ଐତିହ୍ୟ, ବନ୍ୟପ୍ରାଣୀ, ତୀର୍ଥ ଏବଂ ଗ୍ରାମୀଣ ଏବଂ ଜନଜାତି ପର୍ଯ୍ୟଟନ ଦୃଷ୍ଟିରୁ ଓଡ଼ିଶାରେ ପର୍ଯ୍ୟଟନ କ୍ଷେତ୍ରର ଅଭାବ ନାହିଁ । ଏଣୁ ସମଗ୍ର ଭାରତରେ ବୃହତ ସଦସ୍ୟତା ଆଧାରରେ ବିଦେଶୀ ବଜାରକୁ ଅଧିକ ପ୍ରୋତ୍ସାହିତ କରିବାକୁ ଚାହୁଁଥିବା ଏହି ସଂସ୍ଥା ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ଉପାଧ୍ୟକ୍ଷ ସଂଜୟ ରାଜଦାନ ଓ ସମ୍ମିଳନୀର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଯେ ସ୍ୱସ୍ତି ପ୍ରିମିୟମ୍ ବିଚ୍ ରିସର୍ଟସ୍ କନଭେନସନ ହଲରେ ତିନି ଦିନଧରି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଚାଲିବ। ସମ୍ମିଳନୀ ପାଇଁ ପଞ୍ଜୀକରଣ, ଉଦଘାଟନୀ ସମାରୋହ, ବ୍ୟବସାୟ ଅଧିବେଶନ ଏବଂ ସନ୍ଧ୍ୟାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ମଧ୍ୟ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଏହି କନଭେନସନରରେ ପ୍ରାୟ ଏକ ହଜାରେରୁ ଅଧିକ ପ୍ରତିନିଧିଙ୍କ ପଞ୍ଜୀକରଣ କରାଯାଇଛି ।ଯେଉଁଥିରେ ବରିଷ୍ଠ ସରକାରୀ ଅଧିକାରୀ, ଟୁର୍ ଅପରେଟର, ଟ୍ରାଭେଲ୍ ଏଜେଣ୍ଟ, ହୋଟେଲିୟର୍, ପର୍ଯ୍ୟଟନ ପରିବହନ ଅପରେଟର, ଏୟାରଲାଇନ୍ସ, ଏକ୍ସପର୍ଟ , ଟୁରିଷ୍ଟ ଟ୍ରାନ୍ସପୋର୍ଟ ଅପରେଟରସ,ଟ୍ରାଭେଲ ଟ୍ରେଡ ମିଡିଆ ଓ ସେମାନଙ୍କ ପତି ପତ୍ନୀଙ୍କୁ ଅନ୍ତର୍ଭୁକ୍ତ କରାଯାଇଥିବା କହିଛନ୍ତି । ବାଇଟ୍- ଜୟ କୃଷ୍ଣ ମହାନ୍ତି, ଅଧ୍ୟକ୍ଷ,ଆଇଏଟିଓ ବାଇଟ୍- ଗଗନ ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ, ଅଧ୍ୟକ୍ଷ,ଓଡିଶା ଚାପ୍ଟର ବାଇଟ୍- ରବି ଗୋସାଇଁ, ସଭାପତି, ଆଇଏଟିଓ
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Aug 21, 2025 14:31:27
Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर की नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड 9 में उपचुनाव का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान केंद्र कुंद कुंद दिगंबर जैन विद्यालय में बनाया गया था। यह सीट पार्षद जहूर खान के निधन के बाद खाली हुई थी। चुनावी मैदान में भाजपा के राजू और कांग्रेस के जीशान खान आमने-सामने थे। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। कुल 695 मतदाताओं में से 488 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि 70.25 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। इस मतदान में 377 पुरुष और 318 महिला मतदाता शामिल रहे। मतगणना कल सुबह 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में होगी
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Aug 21, 2025 14:31:19
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर मुख्यमंत्री जन आवास योजना पर पानी फेर रहे जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी,,, 10 सालों पहले मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवंटित हुए फ्लैट आज 10 साल बाद भी लोगों को सुपुर्द नहीं किए गए,,, ऐसे में आमजन परेशान होकर पिछले कई दिनों से दर - दर की ठोकर खा रहे हैं,,,जयपुर विकास प्राधिकरण के बाबुओं से लेकर विभाग के मंत्री तक चक्कर लगा रहे हैं,,, लेकिन फिलहाल कोई रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा,,, क्या है पूरा मामला देखिए की रिपोर्ट Vo... 1 जयपुर विकास प्राधिकरण के जरिए निजी बिल्डर ने 2015 में शिवदासपुरा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए फ्लेटो के लिए लॉटरी निकाली गई थी,,,जिसका जयपुर विकास प्राधिकरण ने 2016 में लॉटरी में शामिल लोगों को अलॉटमेंट पत्र भी जारी कर दिया,,, लेकिन अलॉटमेंट पत्र मिलने के बाद से ही उपभोक्ता दर- दर की ठोकरेखा रहे हैं,, अपने आवास मिलने की उम्मीद के चलते हैं लोगों ने एलॉटमेंट के जरिए बैंकों से लोन भी ले लिया लेकिन आवास तो नहीं मिला उल्टा कर्ज में डूब गए,,, पिछले 9 सालों से अपने आवास की उम्मीद लिए लोग दर -दर की ठोकरे खा रहे हैं। bite- शशिकान्त bite- हरीश परीक Vo..... 2 पीड़ितो का कहना है कि विभाग लंबे समय से उन्हें पजीशन नहीं दे रहा,,,जबकि 2016 में आवंटन पत्र जारी किया गया था उसके बाद कई बार समय भी दिया कि जल्द आवंटन किया जाएगा,,, लेकिन अब तक भी पजीशान नहीं दिया गया,,, ऐसे में कुछ परिवारों ने तो जेडीए के उपायुक्त द्वारा अप्रैल में की पजेशन देने की बात कही जाने के बाद अपने बच्चों का स्कूल एडमिशन भी शिवदासपुरा में करवा दिया,,,,, तो वही 2016 में एवं पत्र जारी होने के बाद अपने आवास की उम्मीद में लोगों ने आवेदन पत्र के जरिए बैंक से लोन ले लिया अब बैंक में आवास के दस्तावेज नहीं जमा करवाने के कारण बैंक के डिफाल्टर भी हो गए और लाखों रुपए के कर्ज में भी डूब गए..... bite -उगम सिंह - पीड़ित bite- मोहित- खंडेलवाल-पीड़ित ग्राफिक्स..... मुख्यमंत्री जन आवास योजना के पिछले 10 सालों से नहीं मिले आवास। जबकि 2016 में ही जारी हो गए थे आवंटन पत्र। उसके बावजूद भी आवंटन पत्र लेकर जगह-जगह भटक रहे उपभोक्ता। सस्ते आवास के चक्कर में उलझे है गरीब आदमी। 10 सालों में आवास मिला नहीं कर्ज में डूब गए। जेडीए के जोन 14 शिवदासपुरा का मामला। 2016 में मिले आवंटन पत्र से लिया बैंक से लोन। जेडीए को लोन लेकर दिया 9 साल पहले पैसा। उसके बावजूद भी नहीं हुआ आज तक भी आवास का सपना पूरा। जेडीए के जोन उपायुक्त हेमंत मीणा का दावा। 15 दिन में करवा दिया जाएगा आवास उपलब्ध। Vo..... 3 जब कोई बिल्डर द्वारा शोषित उपभोक्ता जयपुर विकास प्राधिकरण के पास जाता है तो जयपुर विकास प्राधिकरण उच्च न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहता है,,,लेकिन जो उपभोक्ता जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ही ठगा गया हो उसको कौन न्याय दिलाए,,,, जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटन पत्र जाने के मिलने के बाद भी 9 सालों तक आवास नहीं मिला जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के 2016 में ही उपभोक्ता पूरा पैसा जमा कर चुके,,, यहां तक की बिल्डर भी JDA को आवास बना कर दे चुका,,,लेकिन उसके बावजूद भी आवंटन नहीं हो रहा,,, हालांकि जोन 14 के उपायुक्त हेमंत मीणा का कहना है कि आगामी 15 दिवस के अंदर इन्हें आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा..... PTC
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Aug 21, 2025 14:31:08
Giridih, Jharkhand:
एभीबी : गिरिडीह में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यंहा गिरिडीह - देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास एक तेज रफ्तार वरना कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी. कार के तालाब में घुसने के बाद आस - पास के लोग तुरंत मौक़े पर पहुंचे ओर मामले की जानकारी बेंगाबाद थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौक़े पर पहुंचे ओर तालाब में छलांग लगा दी. कड़ी मशक्क्तत के बाद कार का शीशा तोड़कर एक युवती को बाहर निकाला ओर सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जंहा चिकित्सकों नें युवती कि स्थिति को गंभीर देखते हुए सीधे आईसीयू में भेज दिया जंहा इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. मृतका कि पहचान पचम्बा के बोड़ो (टीवी सेंटर ) के समीप निवासी संजय सिन्हा कि पुत्री कोमल कुमारी के रूप में कि गयी. इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों कि भीड़ सदर अस्पताल पहुंच गयी, इस दौरान परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया. रांची में रहकर यूपीएससी कि तैयारी कर रही थी कोमल घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों नें बताया कि कोमल रांची में रहकर यूपीएससी कि तैयारी कर रही थी. कुछ दिन पहले ही वह गिरिडीह अपने घर आई थी ओर आज शाम अपने एक साथी के साथ वरना कार में बैठकर बेंगाबाद से गिरिडीह लौट रही थी. इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गयी. इधर पुलिस कार पर सवार युवक कि तलाश में जुटी हुई है, साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कार कोई ओर चला रहा था या फिर कोमल खुद कार ड्राइ कर रही थी. पुलिस हर एंगल से घटना कि जांच में जुटी हुई है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Aug 21, 2025 14:31:01
Patna, Bihar:
रिपोर्ट निषेद लोकेशन पटना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा पर बड़ा हमला किया… उन्होंने कहा है की चोर मचाये शोर ,जो जिंदगी भर वोट का चोरी किया हो वो क्या बोलेंगे ….हिम्मत है अगर इन लोगों में तो 65 लाख लोगों का नाम कटा क्यों नहीं 65 हज़ार वोटर का भी आप नाम दे रहे है …यह मरे हुए लोगों के साथ चाय पी रहे हैं यह लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं….. यूनियन टेरिटरी बिल का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी उन लोगों के साथ उनके खिलाफ जो चुनाव लड़ता है उनको लटका दिया जाता है उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस इंदिरा गांधी चुनाव हारने के बाद कोर्ट का आदेश नहीं मानती यह लोग क्या बोलेंगे और ममता बनर्जी तो डिक्टेटर है प्रधानमंत्री के दौरे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं बिहार की विकास के लिए काम करते हैं और बिहार के विकास के लिए ही आते हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मैं निवेदन करता हूं बेगूसराय जा रहे हैं हर जगह उनका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास का चेहरा दिखेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में टोपी नहीं पहने जाने पर उन्होंने कहा कि यह तो कोई बात नहीं है वह टोपी पहने हम अपना तिलक लगाएंगे। बाइट :गिरिराज सिंह ,केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Aug 21, 2025 14:30:57
Katihar, Bihar:
कटिहार ब्रेकिंग -- कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 सड़क पर दो बाइक का आमने-सामने भीषण टक्कर, दो बम यात्री की मौत, चार घायल दुर्घटना में सभी शामिल अररिया जिला निवासी सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से तीन की गंभीर घायल स्थिति देखते हुए कटिहार रेफर किया गया है यह घटना चिंता हरण मंदिर के समीप हुई है कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया में डटी हुई थी कुरसेला नेशनल हाईवे 31 सड़क के घैरु घाट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं चार घायल हो गए हैं । मिली जानकारी के अनुसार देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे रानीगंज की बाइक सवार टीम को एक वाहन ने ठोकर मार दिया । इस दुर्घटना मे विजय मंडल, उम्र 45 वर्ष एवं अंशु कुमारी, दोनों का घर कोशकापुर वार्ड सं० 04 रानीगंज, जिला अररिया की मौके पर मौत हो गई । वहीं घायलों में सतीश कुमार, उम्र 25 वर्ष, घर कोसकापुर, रानीगंज, अररिया, लक्ष्मी कुमारी, उम्र 13 वर्ष, घर धूसर, रंजीत कुमार यादव, उम्र 28 वर्ष, घर जरलाही, प्रिंस कुमार, उम्र 25 वर्ष, घर जगतपुर, को स्थानीय पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर किया है । वहीं कुरसेला पुलिस पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया में जुटी थी। वही परिजन लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।...... बाइट -- डा० अमर लाल बाइट -- घायल का परिजन -- विजुअल --
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Aug 21, 2025 14:30:43
Raebareli, Uttar Pradesh:
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में सोलर पैनल इंजीनियर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई है। इंजीनियर टीम के साथ सोलर पैनल इंस्टाल करने गया था। मामला शहर कोतवाली इलाके के गुरुनानक नगर का है। यहां सोलर पैनल इंजीनियर अपनी टीम के साथ इंस्टालेशन के लिए गए थे। पैनल लगाते समय पास से गई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर इंजीनियर राहुल यादव बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराये जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बाइट.. डॉक्टर दीपेंद्र.. इएमओ, जिला अस्पताल
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top