Back
मालाखेड़ा में निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का बड़ा हादसा!
Alwar, Rajasthan
एंकर ,विजुअल ,बाइट
अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मालाखेड़ा बाजार में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मिस्त्री के साथ बड़ा हादसा हो गया.
जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय लालराम सैनी, निवासी माली के बास, मकान में पेड़े चढ़ाते समय अचानक बांस की बली टूटने से संतुलन खो बैठे. और करीब दो मंजिला ऊंचाई से नीचे गिर गए.
हादसे में लालराम के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं. परिजन उन्हें तुरंत मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया. घायल के भाई कालूराम ने बताया कि लालराम पेशे से मिस्त्री हैं. और रोजाना की तरह निर्माण कार्य कर रहे थे. तभी यह दुर्घटना घट गई.
फिलहाल लालराम का इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है. परिजनों ने बेहतर इलाज की मांग की है. और प्रशासन से सहायता की उम्मीद जताई है. हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.
बाइट – कालूराम, घायल का भाई:
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
एंकर– AGTF को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, टीम ने 11 साल पहले भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश शाहिद मेव को डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हरियाणा के नुह जिले का रहने वाला यह शातिर अपराधी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। आरोपी पिछले एक दशक से अधिक समय से ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद और तमिलनाडु जैसे राज्यों में वाहन चलाकर फरारी काट रहा था। आरोपी इतना चालाक है कि कभी मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता और अपने साथियों के फोन का उपयोग किया करता। जिसके चलते उसका पता लगाना पुलिस के लिए बेहद मुश्किल हो रहा था। फरारी के दौरान भी आरोपी शिमला में एक बार जेल जा चुका। AGTF को सूचना मिली कि आरोपी शाहिद राजस्थान आया हुआ है और गुजरात भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर घेर कर गिरफ्तार कर लिया।
नोट– खबर के साथ फोटो और वीडियो अटैच करके भेजे गए हैं।
0
Share
Report
Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पर्दाफाश किया है।.बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कई कैफे और होटलों में नाबालिग व बालिग छात्र-छात्राओं द्वारा अशोभनीय गतिविधियाँ की जा रही थीं. जिसकी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं.
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोतवाली थाने के एएसआई मोरमुकुट टीम के साथ एक कैफे पर पहुंचे और वहां दबिश दी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान दर्जनभर युवक और युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं. इन सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि युवकों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है. वहीं मौके पर मौजूद लड़कियों और महिलाओं को परामर्श देकर छोड़ दिया गया है. कैफे संचालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई कैफे हैं. जहां इस तरह की गतिविधियाँ गुपचुप तरीके से की जाती हैं. अब पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है. और अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.
बाइट__मोर मुकुट, ASI कोतवाली थाना
0
Share
Report
Jaipur, Rajasthan:
चौमूं
exclusive
ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच हुई हाथापाई
हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चौमूं पुलिस थाने के सामने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
घटना के दौरान आसपास में मौजूद लोग वीडियो बनाते आए नजर
लेकिन इस दौरान किसी ने नहीं किया बीच बचाव
नो पार्किंग में गाड़ी हटाने की बात को लेकर उपजा विवाद
एंकर-राजधानी जयपुर के चौमूं शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना चौमूं थाने के सामने की है, जहां नो पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी को हटाने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच जमकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मौके पर कई लोग मौजूद थे, जो पूरी घटना का वीडियो बनाते दिखे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।
0
Share
Report
New Delhi, Delhi:
साउथ दिल्ली में चंद मिंटो की हुई बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। यहां के पोश इलाके सैनिक फार्म की सड़कों पर पानी भर गया और पानी इतना भर गया की वह 2 फीट तक फार्म हाउस के अंदर तक पहुंच गया। लोगों का कहना है कि बारिश होते ही यहां का बुरा हाल हो जाता है। क्योंकि ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है। पानी निकासी नहीं होती है। जिसकी वजह से यह दिक्कतें होती है।
गर्मी से परेशान बच्चे इसी वॉटर लॉगिंग को नदी मानकर उसमें डुबकी लगाना शुरू कर देते हैं। जो बीमारी का भी एक बड़ा कारण बन सकता है। सरकार को चाहिए कि इस पर ध्यान दें और सैनिक फार्म जैसी पोश इलाके में हो रही इस दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करें।
बाइट : अशद, स्थानीय निवासी
बाइट : अजमल खान, गुजरने वाले बाइक सवार
0
Share
Report
Nanded, Maharashtra:
Satish Mohite
Slug - Ned_Rain
Feed on - 2C
---------------------------
Anchor - मोठ्या खंडानंतर आज नांदेड शहरासह परिसरात पावसाचे आगमन झाले. गेल्यात तेरा चौदा दिवसापासून नांदेड मधे पाऊस बरसला नव्हता. आज सायंकाळी 5 वाजेच्या सुमरास रिमझीम पावसाला सुरुवात झाली. सुमारे अर्धा तास पावसाची रिमझिम सुरु होती. पाऊस गायब झाल्याने उकाडा वाढला होता. शिवाय ज्या शेतकऱ्यांनी पेरण्या केल्या होत्या त्यांच्यावर दुबार पेरणीची वेळ आली होती. या पावसामुळे नांदेड तालुक्यातील पिकांना थोडे जीवदानी मिळणार आहे. शिवाय या रिमीझिम पावसामुळे उकाडा कमी झाला. अजूनही मोठ्या पवसाची प्रतीक्षा शेतकऱ्यांसह सर्वांनाच आहे.
----------------
0
Share
Report
Kullu, Himachal Pradesh:
अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि तीन स्थानों पर बादल फटने की पुष्टि हुई है, जिनमें जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली) और होरनगढ़ (बंजार) क्षेत्र शामिल हैं। सैंज घाटी में मझान नाला, जो जीवा ट्रेंच वीयर से लगभग 1 किलोमीटर नीचे है, में बादल फटने की घटना हुई। इसी प्रकार गडसा घाटी में हुरला नाला, पचा नाला और मनिहार नाला में भारी जल प्रवाह दर्ज किया गया, जिसके पीछे शिल्लागढ़ क्षेत्र में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है। मनाली के अटल टनल मार्ग पर पहले स्रो गैलरी के पास भी फ्लैश फ्लड की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि बंजार उपमंडल के होरनगढ़ क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के कारण बंजार-बठाहर सड़क पर बना एक छोटा पुल तथा एक वाहन भी बह गया है। होरनगढ, पटवार सर्कल चेहणी में एक गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, होरंगढ़ स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय (GPS Horangad) में भी पानी और मलबा घुस गया है। इसके अतिरिक्त सैंज बाजार रोड क्षतिग्रस्त हुई है तथा एक जीप बह गई है। सियूंड मार्ग को भी नुकसान हुआ है और एक अस्थायी दुकान बह गई है। सैंज घाटी के रैला बिहाल क्षेत्र में बादल फटने से 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना में तीन व्यक्तियों के बह जाने की सूचना है, जो सामान निकालते समय हादसे का शिकार हो गए। जिला प्रशासन के द्वारा राहत, खोज एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कुल्लू इस आपदा के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क है। राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन की टीमें तैयार हैं। आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू टीमें तुरंत भेजी जाएंगी। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी जिला में पूर्व से ही तैनात है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बाइट - अश्वनी कुमार अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू
0
Share
Report
Ranaghat, West Bengal:
গাভীন গরু পড়লো কুয়ায়, মৃত্যুর সাথে টানা ৫ ঘণ্টা লড়ায়, চাঞ্চল্য এলাকায়, মৃত্যুর কাছে হার না মানার এ এক অদম্য লড়ায়ের সাক্ষী থাকলো সলুয়ার মানুষজন। সে মানুষ হোক কিংবা পশু, সহজে কেও এই পৃথিবী ছেড়ে যেতে চাই না, তাই তো ১৫ ফুট গভীর কুয়োর মধ্যে পরে, মৃত্যুর কাছে পৌঁছে গিয়েও টানা ৫ ঘন্টা মৃত্যুর সাথে লড়াই করে নতুন জীবন ফিরে পেলো এক সাত মাসের গাভিন গরু। জানা যায় নদীয়ার আড়ংঘাটার সলুয়া গ্রামের নিশীথ সাহার সাত মাসের গাভিন গরুটিকে প্রতিদিনের মতোই এদিন সকাল ৭ টার সময় পাশের পরিত্যক্ত ইট ভাটার জমিতে বেধে দেওয়া হয় পরিবার থেকে। কিছুক্ষণ পরেই নিশীথ সাহার পরিবার থেকে ওই মাঠে এসে দেখতে পায় গরুটি মাঠে নেই। সেই দেখেই তারা চারিদিকে খুজতে শুরু করে। খুজতে এসে তারা যে দৃশ্য দেখতে পেলো তা দেখে তারা হতবাক হয়ে যায়। তারা দেখে মাঠের মধ্যে হওয়া নতুন বড়ির পেছনে গভীর কুয়োর মধ্যে পরে ছটপট করেছে তাদের সাত মাসের গাভিন গরুটি। এই দেখে তারা চিৎকার করতে থাকে। তাদের চিৎকার শুনে আশেপাশের মানুষজন ছুটে আসো ওই মাঠে। কুয়োর মধ্যে থেকে অতো বড় গরুটিকে তুলবে কি করে এই চিন্তায় যখন দিশেহারা তারা, তখনি পরিবার থেকে রানাঘাটের দমকল বিভাগে ফোন করা হয়। খবর পেয়েই তারা কিছুক্ষণের মধ্যে ঘটনাস্থলে পৌঁছে গিয়ে গরুটিকে তুলবার চেষ্টা করতে থাকে। চেষ্টা করেও সফল না হলে জেসিপিকে খবর দেওয়া হয়। জেসিপি এসে গভীর কুয়োর পাশে আর একটি গর্ত খুরে পাইপের সাহায্যে দুরের শেলো মিশিন থেকে জল নিয়ে এসে ওই গর্তের মধ্যে দিয়ে গরুটিকে ভাসিয়ে তুলবার চেষ্টা করে। আর সেই চেষ্টা করতে গিয়ে আরো এক বিপদের সম্মুখীন হতে হয় তাদের। কুয়েোর মধ্যে থেকে বেড়িয়ে আসে এক বিশাল বিসধর সাপ। একদিকে সাপের ভয় আর এক দিকে গরুটির জীবন বাচানোর লড়াই। সেই সময় সব ভয়কে দুরে সরিয়ে রেখে টানা ৫ ঘন্টার অদম্য চেষ্টায় দুপুর সারে ১২ টা নাগাদ গরুটিকে ওপরে তুলতে সমর্থ হয় প্রতিবেশীরা।
0
Share
Report
Gopalganj, Bihar:
ATTN :- BIHAR DESK/25.06.2025
FROM :- MADESH TIWARI/GOPALGANJ
SPUG:2206_ZBJ_GOP_LOK ADALAT_R
ANCHOR : न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों का गठन किया गया है गोपालगंज में भी स्थायी लोक अदालत का विधिवत संचालन प्रारंभ शुरू हो गया रिटायर्ड एडीजे राधे श्याम शुक्ल को गोपालगंज स्थायी लोक अदालत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है....उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य त्वरित न्याय प्रदान करना और आम लोगों को राहत पहुंचाना है....
राधे श्याम शुक्ल ने बताया कि यह अदालत आपसी सहमति एवं सुलह योग्य मामलों का निष्पादन करेगी... इससे पक्षकारों को लम्बी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी...उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह या माह में बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यदि 100 या उससे अधिक मामले होंगे तो उनका निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा....उन्होंने सभी वकीलों और पक्षकारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाएं, जिससे समय, श्रम और धन की बचत हो सके..उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य मुकदमों का शीघ्र निष्पादन कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है...
बाइट:— राधे श्याम शुक्ल, अध्यक्ष, जिला स्थाई लोक अदालत, गोपालगंज
0
Share
Report
Pakhanjur, Chhattisgarh:
place --पखांजूर
एंकर,
लैम्पसों में डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों के समर्थन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पखांजूर लैम्पस के सामने एक दिवसीय धरना दिया।प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसिओं ने चक्काजाम कर दिया। कांग्रेसिओं के सड़क पर बैठने से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। अंततः पुलिस ने कांग्रेसिओं को सड़क से हटाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सकी।और कांग्रेसिओं ने राजयपाल के नाम पखांजूर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
कांग्रेसिओं का आरोप है की निजी दुकानों मे खाद की कालाबाजारी की जा रही है।निजी दुकानों में 350 रुपए की खाद को 2000 रुपए में बेचा जा रहा है। प्रशासन और कृषि विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे साफ है कि शासन के संरक्षण में कालाबाजारी हो रही है।
कांग्रेसिओं ने सवाल उठाया कि जब निजी दुकानों में रोज खाद उपलब्ध हो रही है तो लैम्पस में क्यों नहीं मिल रही।जबकि निजी दुकानदारों के लिए खाद की कमी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर किसानों को खाद नहीं दे रही। वही खाद निजी दुकानों को देकर कालाबाजारी कराई जा रही है।
वाइट-कांग्रेस नेता रूपसिंह पोटाई
वाइट-ब्लॉक अध्यक्ष -इंद्रजीत बिस्वास
कांग्रेस पार्षद-राजदीप हालदार
कांग्रेसी नेता-सुप्रकाश मल्लिक
तहसीलदार-कुलदीप ठाकुर
0
Share
Report
Anuppur, Madhya Pradesh:
लोकेशन - अनूपपुर
अभय पाठक
7000927230
अनूपपुर समूचे जिले में हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत बारिश
स्लग
बारिश
एंकर-
अनूपपुर जिले में जिला मुख्यालय समेत आसपास सभी क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो रही है साथ ही आसमान में बिजली की चमक और तेज बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई पड़ रही है भारी बारिश से लोगों को मिली राहत, दो पहिया वाहनों से आवागमन करते लोग कहीं दुकान या किसी के मकानों की आड़ में रूके हुए नज़र आए। वहीं बारिश की अभी और भी बढ़ने के आसार हैं। लेकिन बीते दिवस गर्मी के कारण काफी अत्यधिक उमस थी। आज अभी जारी बारिश से हवाओं में ठंड़क महसूस हो रही है। अनुमान है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तब नदी नाले उफान में आ सकते हैं।
अभय पाठक
अनूपपुर
7000927230
0
Share
Report