icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा में मदनपुर के पास गोलीकांड: एक घायल, मुकदमा दर्ज, तीन पुलिस टीम तैनात

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर गांव के पास आज रविवार तड़के 3.30 बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे लोगों ने एक युवक पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से 33 वर्षीय भोला पांडेय घायल हो गए उनके दाहिने हाथ की उंगली और पीठ में गोली लगी है। उन्हें गोंडा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल छपिया थाना क्षेत्र के सुमेरपुर नाकई बनकट निवासी भोला पांडेय के मुताबिक आज रविवार तड़के सुबह करीब 3:30 बजे वह अपने भांजे सूरज मिश्रा और शिवम पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर मदनपुर गांव के पास पहुंचे थे। गोंडा जाने के लिए वे वहां रुके हुए थे इसी दौरान मसकनवा की तरफ से चार पहिया वाहन से कई लोग पहुंचे। आरोप है कि अभिषेक राणा निवासी नरिचा थाना छपिया, विवेक मदनवाल निवासी चंद्रदीप घाट, थाना खोड़ारे, शशांक पांडेय और कुछ अज्ञात लोग असलहे व अन्य हथियार लेकर आए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गए।किसी तरह जान बचाने के बाद पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के बाद भर्ती कर लिया गया है। वहीं घटना के समय मौजूद सूरज मिश्रा और शिवम पांडेय सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए हैं उन्होंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल भोला पांडे से इस पूरे गोलीकांड को लेकर की विस्तार से जानकारी ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी और इस घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम को लगाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में मोबाइल झपट्टा, iPhone 15 लूटकर बदमाश फरार

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का आतंक, बिजली कार्यालय के बाहर युवक से iPhone 15 छीनकर फरार हुए बदमाश. उत्तराखंड से सवारियां लेकर आया था कार चालक, बस स्टैंड की ओर पैदल जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; गोविंदगढ़ मोड़ की तरफ भागे आरोपी. रामगढ़ कस्बे में मोबाइल झपट्टा मारने की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। शनिवार रात करीब 9 बजे बिजली कार्यालय के बाहर बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का आईफोन-15 छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए गोविंदगढ़ मोड़ की तरफ निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने रामगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित मनोज पुत्र तेजराम राठौड़ निवासी खटीमा, उत्तराखंड ने बताया कि वह कार चलाकर सवारियों को उत्तराखंड से अलवर लेकर आया था। अलवर में रिश्तेदारी में आयोजित भोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सवारियों के परिजन रामगढ़ में नरसिंह मंदिर के सामने रहने वाले राजन सिंह पुत्र कुलवीर सिंह के घर आए थे। मनोज ने अपनी कार राजन सिंह के घर के बाहर खड़ी कर दी और पैदल ही बस स्टैंड की तरफ घूमने निकल गया। इसी दौरान मनोज के मोबाइल पर किसी का फोन आया। जैसे ही उसने जेब से मोबाइल निकालकर बात करने की कोशिश की, पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, छीना गया मोबाइल आईफोन-15 था। मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए मनोज ने शोर मचाया और उनका पीछा भी किया, लेकिन दोनों आरोपी तेज गति से बाइक चलाते हुए गोविंदगढ़ मोड़ की ओर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने रामगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कही। वहीं, रामगढ़ निवासी राजन सिंह ने बताया कि मनोज उनकी बुआजी के साथ कार लेकर उत्तराखंड से आया था। अलवर में रिश्तेदारी में आयोजित भोग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनकी बुआजी परिवार से मिलने रामगढ़ आई थीं। इसी दौरान कार चालक मनोज पैदल घूमने के लिए बस स्टैंड की तरफ गया था, जहां बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
0
0
Report
Advertisement

ठारा नगर पालिका में कांग्रेस उम्मीदवार को बूथ एजेंट बनाने को लेकर विरोध भिड़ंत

Palanpur, Gujarat: બનાસકાંઠા.... થરા નગરપાલિકાના વોર્ડ નંબર 3 ના કોંગ્રેસના ઉમેદવાર હિતેશ ગોસ્વામી બુથ એજન્ટ તરીકે બેસતાં ભાજપનો વિરોધ થરા નગરપાલિકાના પૂર્વ પ્રમુખ અને ભાજપના ઉમેદવાર પૃથ્વીરાજસિંહ વાઘેલાએ કોંગ્રેસના ઉમેદવારને બુથ એજન્ટ તરીકે બેસતો રોક્યો કોંગ્રેસના ઉમેદવારને બુથ એજન્ટ તરીકે બેસતાં રોકતા કાંકરેજ ધારાસભ્ય અમૃતજી ઠાકોર પહોંચ્યા મતદાન કેન્દ્ર કાંકરેજ ધારાસભ્ય અને થરા નગરપાલિકાના પૂર્વ પ્રમુખ પૃથ્વીરાજસિંહ વાઘેલા વચ્ચે આ મામલે થઈ બહેશ થરા નગરપાલિકાની ચૂંટણીના კანდიდતાબૂથ વોર્ડ તરીકે બેસી શકે તેવો કાંકરેજ ધારાસભ્ય આંબૃતજી ઠાકોરે કર્યો દાવો આખરે પ્રોસેડિંગ ઓફિસર અને કર્મચારીઓની સમજાવટ બાદ કોંગ્રેસના ઉમેદવારને બુથ એજન્ટ તરીકે બેસવા દેતા મામલો પડ્યો થાળે.
0
0
Report

नवरात्र शुरू: 558 मंडलों में देवी मूर्तियाँ, कीमतों में वृद्धि और सुरक्षा कड़ा

Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यात आजपासून शारढी नवरात्रोत्सवाला सुरुवात होत असून,पुढील नऊ दिवस आदिशक्तीचा जागर होणार आहे. यंदा जिल्ह्यात ३ ते ९ फुटांपर्यंतच्या देवीच्या मूर्तींची स्थापना केली जाणार आहे. मात्र, कच्चा माल, सजावटीचे साहित्य आणि रंगांच्या दरात वाढ झाल्याने मूर्तींच्या किमतीही वाढल्या आहेत. जिल्ह्यात नवरात्रोत्सवासाठी ५५८ मंडळांकडून देवीची स्थापना होणार असून, मागील वर्षाच्या तुलनेत मंडळांच्या संख्येत ২০ टक्क्यांनी वाढ झाली आहे. उत्साह भाविकाचा यंदाही कायम असून उत्सव शांततेत पार पडावा, यासाठी जिल्हा पोलीस दलाकडून कडेकोट बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

एक सप्ताह का अल्टीमेटम: मनसे का टोल नाके बंदी की धमकी

Kalyan, Maharashtra:मनसेचा खळखट्याकचा इशारा एक आठवड्यात टोल नाके फोडणार मनसेचा वाहतूक कोंडी विरोधात प्रशासनाला एक आठवड्याचा अल्टीमेंटम कल्याण डोंबिवली भागातील वाहतूक कोंडी विरोधात मनसेनं आज जन आंदोलन केलं. या जनआंदोलनात मनसे नेते राजू पाटील यांनी धंदा व्हावा म्हणून टोलनाके २४ तास चालू ठेवतात,त्यामुळे वाहतूक कोंडीत भर पडते असा आरोप केला. यामुळे प्रशासनाला एक आठवड्याचा अल्टिमेटम दिला आहे. एक आठवड्यानंतर टोल नाके फोडणार ते कुणाला सांगून फोडणार नाही असा खळखट्याकचा इशारा मनसेने दिलाय. कल्याणच्या कल्याण फाटा परिसरात आज मनसे च्या नेतृत्वाखाली सर्वपक्षीय जन आंदोलन करण्यात आलं. या आंदोलनाला समाजवादी पार्टी,राष्ट्रवादी Sp, युबीटी, काँग्रेस पक्षांने देखील पाठिंबा दिला. या आंदोलनात वाहतूक कोंडीने त्रासलेले नागरिकांनी देखील उस्फुर्त सहभाग घेतला होता.काहींनी तर या वाहतूक कोंडीमुळे नोकऱ्या सोडल्याचं सांगितलं. त्यामुळे आता वाहतूक कोंडीतून सुटका करण्यासाठी प्रशासन काय उपाययोजना करते ते पाहावं लागेल.
0
0
Report
Advertisement

युवाओं को भूपेंद्र यादव की नसीहत: करियर के साथ जीवन संतुलन जरूरी

Alwar, Rajasthan:अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव युवाओं को करियर बनाने की दौड़ के बीच जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी ध्यान देने की नसीहत दी. अलवर के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण समारोह में उन्होंने जिंदगी की तुलना सांप-सीढ़ी के खेल से करते हुए कहा कि इंसान 99 तक पहुंचने के बाद भी वापस 10 पर आ सकता है. उनके इस उदाहरण के जरिए युवाओं को सफलता की चाह के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया. भूपेंद्र यादव ने कहा कि कॉलेज में शिक्षक, घर पर माता-पिता और समाज में हर कोई युवाओं से कुछ बनने और जीवन में सफलता हासिल करने की उम्मीद करता है. हर व्यक्ति करियर बनाने की दौड़ में लगा हुआ है, लेकिन जीवन में कुछ पहलू ऐसे भी हैं, जिनका ठीक रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, “आप कुछ भी बन जाना, अगर दो चीजें आपकी ठीक नहीं हुईं, तो ये जिंदगी फिसलपट्टी के खेल की तरह होती है। आदमी 99 पर पहुंचता है सांप-सीढ़ी के खेल में और फिर 10 पर आ जाता है।” केंद्रीय मंत्री ने इस उदाहरण के माध्यम से समझाया कि जीवन में सफलता हासिल करना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि दूसरे जरूरी पहलुओं पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है. हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने उन दो चीजों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया, जिन्हें जीवन में ठीक रखने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, अलवर में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत लोकार्पण किया. इस कोर्ट का निर्माण राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के संयुक्त प्रयासों से कराया गया है. आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा मिलने से कॉलेज के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी. इससे विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर मिल सकेंगे. इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल, उप महापौर अजय पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report

अग्रवाल नवयुवक मंडल ने अग्रसेन जयंती पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अग्रवाल नवयुवक मंडल कोटपूतली के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर अग्रसेन चौक पर भव्य भक्ति एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंटी तिलकधारी ग्रुप द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियां एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राजस्थानी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीवाईएसपी मदन जैस एवं सभापति कमल शैनी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपसभापति गोपाल मोरिजावला, मुकेश गोयल, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष योगेश शरण ने की। इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रजत जिंदल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज की एकत और भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम में धार्मिक झांकियों, राजस्थानी लोकगीतों एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज की परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नवयुवक मंडल की टीम व मंडल के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा。 भव्य आयोजन, आकर्षक प्रस्तुतियों एवं हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
0
0
Report

बांसवाड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मातम

Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिला अस्पताल में युवक के शव से लिपटकर परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। जानकारी के अनुसार आबापुरा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव निवासी अनिल पुत्र हुरिया घर का सामान लेने कुंडला गया था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। वहीं, हादसा आबापुरा थाना क्षेत्र में होने के कारण आबापुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। VO - मौत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top