226001
तिलिस्मी पूजा के नाम पर आदिवासी लड़कियों को फंसाने वाला गिरोह पकड़ा गया!
Lucknow, Uttar Pradesh:नोट: संबंधित अन्य वीडियो/ बाइट पहले ही भेजा जा चुका है तिलिस्मी पूजा’ के नाम पर आदिवासी लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ तिलिस्मी पूजा की आड़ में काली साजिश तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए धनवर्षा कराने की साजिश में शामिल थे। गिरोह ऐसी लड़कियों की तलाश कर रहा था, जिनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच हो और शरीर पर गोदना (टैटू) न हो। तांत्रिकों की ''रुपए पैदा करने वाली'' पूजा का भंडाफोड़, खास कद-काठी की लड़कियों को बना रहे थे निशाना सोनभद्र । तंत्र मंत्र का तांत्रिक अंधविश्वासी और आपराधिक साजिश ने सोनभद्र जिले के म्योरपुर क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। तांत्रिक विद्या से रुपये पैदा करने की तिलिस्मी पूजा के नाम पर एक गिरोह आदिवासी समाज की मासूम बेटियों को निशाना बना रहा था। पूजा-पाठ की आड़ में चल रहे इस खतरनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश तब हुआ, जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे लड़कियों को लेजाने की कीमत लगा रहा है आरोपी । क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया पुलिस ने गुप्त सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जो बातें सामने आईं, वो चौंकाने वाली हैं। पकड़े गए आरोपी कथित तौर पर एक तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी में थे, जिससे उनके मुताबिक धनवर्षा होनी थी। इसके लिए उन्हें कुछ ‘विशेष प्रकार’ की लड़कियों की जरूरत थी, जिनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच हो और शरीर पर कोई गोदना (टैटू) न हो। ये लोग कई दिनों से इस तरह की लड़कियों की तलाश कर रहे थे और उन्हें लाने वालों को 10 लाख रुपए से अधिक मोटा इनाम देने का वादा भी कर रहे थे। इस साजिश के पीछे अंधश्रद्धा और लालच का गहरा जाल बिछाया गया था। गिरोह गांव-गांव जाकर लोगों को तांत्रिक विधियों से पैसा पैदा करने के झूठे सपने दिखा रहा था। इसके लिए मासूम बच्चियों को ‘बलि का पात्र’ बनाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बड़ी गिरोह के साजिश का हिस्सा हैं। तांत्रिक पूजा के नाम पर ये लोग समाज के भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास की आड़ में बेटियों की बलि व तांत्रिक पूजा की साजिश रची जा रही थी । इन लोगों के खिलाफ ऐसी साजिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मामला न सिर्फ कानून और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे अंधविश्वास और लालच की जुगलबंदी समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाती है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा अनहोनी टल गई, लेकिन इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 21वीं सदी में भी तंत्र-मंत्र और टोने-टोटकों की दुकानें किस तरह फल-फूल रही हैं। पूरे इलाके में इस खुलासे के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि बेटियां क्या अब भी अंधविश्वास का शिकार बनती रहेंगी? प्रशासन के लिए यह चुनौती है कि ऐसे मामलों को सिर्फ कार्रवाई तक सीमित न रखकर, जड़ से खत्म करने की कोशिश हो। vo: Vo: मामले को लेकर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सतेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति एक महिला से पूजा एवं तंत्र मंत्र के कार्यों में धन लक्ष्मी बनाने हेतु एक लंबी व साफ सुथरा लड़की की व्यवस्था करने की बात कह रहा। जिसे लेकर दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अवधेश कुमार के पास जाना है ऐसा बता रहें। मामले में एक महिला की शिकायत पर म्योरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही। byte- त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी - एएसपी सोनभद्र नोट: संबंधित अन्य वीडियो/ बाइट पहले ही भेजा जा चुका है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उच्च जोखिम भरे कूद: क्या सुरक्षा उपाय जरूरी हैं?
Noida, Uttar Pradesh:high-risk jumps0
0
Report
करौली के नाले में बहाव: ग्रामीणों ने रीना देवी को चारपाई से बचाया
Karauli, Rajasthan:करौली: उफनते नाले के बीच चारपाई बनी रीना देवी का सहारा; बारिश के बाद फजीतपुरा पुलिया बंद होने पर ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर महिला को नाला पार कराया. करंट से झुलसी महिला, डाबर निवासी रीना देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. करौली के करनपुर क्षेत्र में नाले में तेज बहाव से रास्ता अवरुद्ध हुआ. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.0
0
Report
सागर शराब कांड पर प्रहलाद पटेल का दुख, कहा दोषी नहीं बचेगे, सरकार मदद करेगी
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री प्रहलाद पटेल ने सागर शराब कांड पर जताया अफसोस, कहा सरकार हर मदद के लिए तैयार.. सागर के जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने अफसोस जाहिर किया है। दमोह में पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड में ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है, और इस मामले में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा। इन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव मदद की जायेगी。0
0
Report
Advertisement
वायरल एक्वेरियम: मामला क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन फौरन शुरू करने के निर्देश
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में है और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही साथ पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। इसी करी में आज वह तेघड़ा अनुमंडल परिसर में तेघड़ा एवं बछवारा प्रखंड के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पदाधिकारी की लापरवाही पर सांसद गिरिराज सिंह खासे नाराज दिखे तथा उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निवारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी इसे प्राथमिकता से लें। जिन जगहों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है वहां अभिलंब कम्युनिटी किचन पशुओं के लिए चारे एवं नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि आवागमन सहज हो सके । साथ ही साथ उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने आती है तो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं तेघरा के एसडीओ से लोग डायरेक्ट संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं और पदाधिकारी के द्वारा उसका जल्द निवारण भी किया जाएगा । गौरतलब है कि बछवारा प्रखंड के चमथा बिशनपुर दादूपुर समेत कई इलाके गंगा के बाढ़ से प्रभावित हैं वहीं तेघरा प्रखंड के भी रात गांव निपानिया मथुरापुर भगवानपुर चक्की सहित एक बड़ी आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। खासकर केंद्रीय मंत्री ने कम्युनिटी किचन को अभिलंब शुरू करने के लिए निर्देशित किया है और लाइटिंग की व्यवस्था भी सुचारु करने के लिए निर्देश दिए गए हैं । बैठक में तेघरा के विधायक रजनीश कुमार एवं बछवारा के विधायक सुरेंद्र मेहता भी शामिल थे साथ ही साथ तगड़ा के एसडीओ नीरज सिंहा एवं दोनों ही प्रखंड के सभी आला पदाधिकारी बैठक में शामिल थे ।0
0
Report
पटना में बाढ़ से स्थिति भयावह, मीसा भारती ने सरकार पर फेल आरोप
Patna, Bihar:राजद सांसद मीसा भारती बाढ़ को लेकर कहा मैं भी अपने इलाकों का निरीक्षण करने गई थी हालत काफी खराब है काफी पानी आया है लेकिन बिहार सरकार पूरे मामले में फेल हो गई है उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से पता था उसके बावजूद सरकार ने कोई भी काम नहीं किया लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है लोग परेशान है। किसानों का अनाज डूब चुका है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है लोग परेशान है सरकार को पहले से इंतजाम करना चाहिए हमारे लोकसभा क्षेत्र में भी स्थिति काफी खराब है और अब तो स्थिति यह भी है कि बाढ़ के साथ-साथ जंगली सुअर को भी कर सकते हैं आतंक बढ़ गया है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने के निर्देश
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक तरफ जहां लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं तो वहीं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह भी स्वयं पूरे हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनके निवारण का उपाय कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बलिया पहुंचे थे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की एवं आश्रय स्थल पर तत्काल कम्युनिटी किचन सहित पशु चारे एवं मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां-जहां भी कम्युनिटी किचन चल रहे थे वह सारे कम्युनिटी किचन आज से ही शुरू कर दिए जाएंगे प्रशासन को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि अगले दो से तीन दिनों में हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे और गंगा के जलस्तर में भी कमी आ जाएगी। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है सरकार एवं जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं रही है और उसके निवारण का भी उपाय कर रही है ।0
0
Report
मान्यता के बिना मदरसों पर सरकार का कड़ा कदम, शिक्षा सुधार का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:बिना मान्यता के चले मदरसों को जिस तरह से प्रदेश सरकार ने सील करने के दिशा निर्देश दिए हैं वैसे में जहां मदरसा संचालक सवाल उठा रहे हैं वही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि सरकार की नीति साफ है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके उसके लिए सरकार काम कर रही है ।0
0
Report
पानीपत के नए SP मेधा भूषण की सख्त चेतावनी: अपराधी पानीपत छोड़ दें
Panipat, Haryana:पानीपत छोड़ दो पुलिस की पकड़ होगी और मजबूत\nपानीपत में अपराध पर लगेगी लगाम, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस\nपानीपत। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने पदभार संभालते ही जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। एसपी ने जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।\nएसपी मेधा भूषण ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, व्यक्तिगत अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं और नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रयास रहेगा कि 60 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाए। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और सुपरवाइजरी अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।\nसाइबर अपराध और ट्रैफिक पर भी नजर\nपानीपत में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस की सड़कों पर मौजूदगी बढ़ाने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।\nजनता के लिए 24 घंटे खुले पुलिस के दरवाजे\nएसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत रखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, डीएसपी और एसपी कार्यालय के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। लोग बिना किसी संकोच के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।\nअपराधियों को दो टूक संदेश\nपदभार संभालते ही एसपी मेधा भूषण ने अपराधियों को भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अधिक सख्त होगी। अपराधी पानीपत छोड़ दें, क्योंकि अब अपराध और अपराधियों पर पुलिस की पकड़ और मजबूत होगी।\nबाइट मेधा भूषण एसपी0
0
Report
Advertisement
ललन सिंह: बाढ़ कोई नई नहीं, मुंगेर-जमालपुर में पेयजल योजनाओं को मंजूरी
Munger, Bihar:मुंगेर पहुंचे सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह समय-समय पर जनता के बीच पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उसके समाधान का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि वह इसी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर और जमालपुर की सबसे प्रमुख समस्याओं में पेयजल की समस्या शामिल है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुडको की टीम ने दोनों शहरों के प्रत्येक वार्ड में जाकर सर्वेक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि मुंगेर शहर के लिए 177 करोड़ रुपये और जमालपुर शहर के लिए 102 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है। फिलहाल दोनों योजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर शहर में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ कोई नई चीज नहीं है, हर साल आती है। इस बार गंगा का जलस्तर थोड़ा अधिक बढ़ा है, लेकिन वर्ष 2016 में इससे भी ज्यादा जलस्तर रहा था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार क्या कदम उठा सकती है, इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे।0
0
Report
उदयपुर के कोटड़ा में रक्षाबंधन पर हत्या: एक आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर: #Udaipur #कोटड़ा: हत्या का आरोपी गिरफ्तार। अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक की हत्या का मामला। 10 वे दिन सुलझा हत्या का मामला। पुलिस उप अधीक्षक डूंगर सिंह चुंडावत सहित प्रभुलाल मीणा, खेमराज, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार सहित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंच। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह था मामला: कोटड़ा कस्बे के स्वरूपगंज रोड पर रक्षाबंधन पर युवकों में झगड़ा हुआ जिसमें गांधी सरना के धोली नहरी निवासी उमेश पिता उदा को चाकू से मार दी गई जिससे उमेश घायल हो कर गिर पड़ा, गम्भीर हालत में घायल को अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने से रेफर कर दिया, जिसे एम बी हॉस्पिटल उदयपुर में मृत घोषित किया गया। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अड़े हुए, 9 दिन से शव का नहीं हुआ था अंतिम संस्कार। क्षेत्र के कोटड़ा, मांडवा, पानरवा पुलिस जुटी हुई थी अनुसन्धान में।0
0
Report
माही नदी के दायें तटबंध के टूटने से सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Chapra, Bihar:सारण में बाढ़ के बीच माही नदी के तटबंध में टूटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कोठियां-मुजौना से पट्टी शीतलपुर की ओर जाने वाले माही नदी के दायां तटबंध में टूटान के बाद आसपास के इलाकों में पानी फैलने का खतरा बढ़ गया है। तटबंध टूटने की खबर मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कराया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, माही नदी के दायां तटबंध के करीब 7.5 किलोमीटर पर हुआ टूटान सुबह तक 12 मीटर था, जो बढ़कर 18 मीटर हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर कैंप कर निगरानी शुरू कर दी। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता समेत संबंधित अधिकारी भी लगातार तटबंध पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से टूटान को नियंत्रित करने और तटबंध को मजबूत करने के लिए आवश्यक संसाधन और मानवबल मौके पर लगाया गया है। अधिकारियों का लक्ष्य रात तक स्थिति को नियंत्रित करने का है। राहत और बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इधर, तटबंध टूटने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों को पानी फैलने और खेतों एवं बस्तियों के प्रभावित होने की चिंता सता रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों तथा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई है। तटबंध की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधान सचिव, गृह विभाग पंकज कुमार, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और विधायक करिश्मा राय ने भी मौके पर पहुंचकर तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और मरम्मती एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार राहत, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तटबंध की मरम्मती पूरी होने तक प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें मौके पर लगातार निगरानी में जुटी हैं। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती तटबंध के टूटान को नियंत्रित कर पानी के फैलाव को रोकना है। ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
बाबा बागेश्वर के नवरात्रि बयान: मूर्ति के पास नॉनवेज नहीं, बंगाल लव जिहाद मुक्त
Noida, Uttar Pradesh:हावड़ा में बाबा बागेश्वर का एक बयान नवरात्रि पर मूर्ति के पास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए... और बंगाल को लव जिहाद मुक्त बनाया है.. ये संकल्प लेने को कहा है...0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार बाइक टक्कर से दो युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार बाइक ने दो युवकों को मारी टक्कर, टक्कर लगने से दो युवक हुए गंभीर घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला समन रेलवे फाटक के पास का पूरा मामला।0
0
Report
लखीमपुर खीरी डिपो में संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, बस संचालन प्रभावित
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी गोला गोकर्ण नाथ डिपो के रोडवेज बस स्टेंड पर संविदा कर्मियों ने अनिश्चित कालीन धरना चालू कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने रोडवेज के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसमें अवैध वसूली से लेकर अधिकारियों को मोहम्मदी के विधायक और दर्जाप्राप्त मंत्री लोकेंद्र प्रताप के दवाब में कार्य करने की बात कही गई है। वहीं रोडवेज बस डिपो के ए आर एम महेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। मामला एक ड्राइवर से जुड़ा है । के.के. पाण्डेय नाम के ड्राइवर का ड्राइविंग टाइम पर हार्ट अटैक आया था जो इलाज के लिए अपने घर गया था। मगर दुबारा ड्राइविंग के लिए मेडिकल फिटनेस नहीं दे पाया। ये यूनियन के लोग उसे बस के चालक को जबरन ज्वाइन करवाना चाहते है। लेकिन इसके कारण कई बसों का संचालन में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
