Back
पवरा गांव में मकान का छत गिरने से बच्चे की हुई दर्दनाक मौत!
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल
स्लग - पवरा गांव में पक्का मकान का छत गिरने से एक बच्चे की हुई मौत,पति पत्नी घायल, सदर में इलाज जारी
वियो - कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के पवरा गांव में पक्का मकान का छत शनिवार की सुबह चार बजे गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय पति पारस बिंद और पारस बिंद की 26 वर्षीय पत्नी उषा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मृत बच्चा चांद थाना क्षेत्र के पवरा गांव निवासी पारस बिंद का पांच वर्षीय पुत्र विकास कुमार का मौत हो गई। जबकि पारस बिंद तथा उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है।
जहां सदर अस्पताल पहुंचे बच्चे के पिता पारस बिंद और बच्चे के दादा मोहन बिंद ने बताया कि सभी लोग रात में खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे। तभी अचानक पक्के मकान का छत शनिवार की सुबह चार बजे गिर गया। जिसमें घर में सोए हम सभी लोग दब गए। दबने से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के ग्रामीणों द्वारा सभी को इलाज के लिए चांद अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पति पत्नी को भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं बच्चा विकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा घायल पति पत्नी का इलाज किया जा रहा है। जहां पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उसको हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
चांद थाना प्रभारी ने बताया चांद थाना क्षेत्र के पवरा गांव में आज सुबह 4:00 बजे मकान का छज्जा गिरा है जिससे उसके नीचे दब कर 5 वर्षीय बच्चा विकास कुमार का मौत हुआ है।
बाइट -पिता पारस बिंद
बाइट - बच्चे के दादा - मोहन बिंद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement