Back
देवघर के नावाकुरा में जन्मे बच्चे की पीठ से पूंछ, लोग बजरंग बली मान रहे
VRVikash Raut
Sept 12, 2025 04:49:33
Deoghar, Jharkhand
देवघर।
एंकर। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाकुरा गांव में पिछले ढाई महीने पहले एक बच्चा जन्मा, लेकिन यह कोई आम बच्चा नहीं है। इस बच्चे की पहचान उसके जन्म से ही अनोखी रही है। बच्चे की पीठ से पूंछ जैसी संरचना निकली है, जिसे देखने के बाद गांव के लोग इसे चमत्कारी और भगवान हनुमान का रूप मान रहे हैं। धीरे-धीरे यह खबर आसपास के गांवों और दूर-दूर तक फैल गई और अब हर दिन बड़ी संख्या में लोग बच्चे की एक झलक पाने के लिए नावाकुरा गांव पहुंच रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह बच्चा साधारण नहीं है। इसकी उत्पत्ति को लेकर गांव में अलग-अलग मान्यताएँ हैं। कुछ लोग इसे भगवान बजरंग बली का आशीर्वाद मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं। बच्चे की मां ने बताया कि जन्म के समय डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने इसे दुर्लभ घटना बताया, लेकिन गांव वालों ने इसे भगवान का रूप मान लिया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। गांव में अब रोजाना भजन, कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन हो रहा है। ग्रामीण बड़े विधि-विधान के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और कई लोग मानते हैं कि इस बच्चे के दर्शन से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आसपास के गांवों से श्रद्धालु, महिलाएँ और बच्चे इसे देखने आते हैं और पूजा करके प्रसाद चढ़ाते हैं।इस चमत्कारी घटना ने नावाकुरा गांव को एक धार्मिक केंद्र के रूप में पहचान दिला दी है। लोग दूर-दूर से आकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं और इसे एक अलौकिक घटना मान रहे हैं। गांव में सुरक्षा, चिकित्सा और पूजा व्यवस्था के लिए प्रशासन और ग्रामीण मिलकर काम कर रहे हैं। यह घटना आस्था, विश्वास और समाज की एकता का उदाहरण बन गई है। नावाकुरा का यह बच्चा अब भगवान बजरंग बली का रूप मानकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाइट : नाना
बाइट : पिता, रंजीत यादव
बाइट : मां
बाइट : स्थानीय
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 12, 2025 07:51:020
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 12, 2025 07:50:210
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 12, 2025 07:50:110
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 12, 2025 07:49:584
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 12, 2025 07:49:193
Report
DTDinesh Tiwari
FollowSept 12, 2025 07:49:051
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 12, 2025 07:48:541
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 12, 2025 07:48:404
Report
SNShashi Nair
FollowSept 12, 2025 07:48:263
Report
SNShashi Nair
FollowSept 12, 2025 07:48:182
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 12, 2025 07:48:102
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 12, 2025 07:46:552
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 12, 2025 07:46:423
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 12, 2025 07:46:324
Report