icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
314001
ASAkhilesh Sharma1 Jul 2025, 12:38 pm

87 बेटियों को मिली स्कूटी, खुशी का माहौल डूंगरपुर में!

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन - पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा, वीकेबी गर्ल्स कॉलेज में 87 बेटियों को मिली स्कूटी एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के तहत शहर के वीर बाला काली बाई राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा रहे | कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 की स्कूटी का इन्तजार कर रही मेधावी 87 बेटियों को कालीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटियो का वितरण किया गया | तीन साल बाद स्कूटियां मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई | बॉडी - राज्य सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा मनाया जा रहा है | इसी के तहत शहर के वीर बाला काली बाई राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण कार्यक्रम में पिछले 3 साल से स्कूटी मिलने का इन्तजार कर रही मेधावी बेटियों को स्कूटी का वितरण किया गया | सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने 87 बेटियों को स्कूटी का वितरण किया | दरअसल वर्ष 2022 में तत्कालीन सरकार ने डूंगरपुर जिले में 1168 स्कूटियां बांटने के आदेश दिए थे। इनमें से 168 स्कूटियां विधायक गणेश घोघरा की मौजूदगी में वितरित की गई थीं। इसके बाद आचार संहिता लग गई। चुनाव के बाद नई सरकार बन गई | जिसके बाद सरकार और स्कूटी वितरक के बीच स्कूटी वितरण को लेकर पेच फंस गया जिसके चलते शेष स्कूटियो का वितरण नहीं हो पाया था लेकिन बेटियों के लगातार संघर्ष के बाद सरकार और स्कूटी वितरक के बीच स्कूटी वितरण को लेकर फंसा पेच सुलझ गया | वही इसके बाद स्कूटियो का वितरण शुरू हुआ | जिसके तहत पहले 105 बेटियों को स्कूटी मिल चुकी थी वही आज 87 बेटियों को भी स्कूटी का वितरण किया गया | तीन साल बाद स्कूटियां मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई। इधर शेष बेटियों को भी जल्द स्कूटी का वितरण कर राहत दी जाएगी । इस मौके पर विधायक शंकरलाल ने स्कूटी वितरण की देरी के पीछे पूर्ववर्ती कांग्रेस को दोषी ठहराया।  बाईट-1 शंकरलाल डेचा  विधायक सागवाड़ा बाईट-2 लाभार्थी छात्रा बाईट-3 लाभार्थी छात्रा बाइट - 4 लाभार्थी छात्रा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से अलकनंदा- मंदाकिनी जलस्तर वार्निंग स्तर पार, यात्रा रोकी गई

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंच चुका है। हालात को देखते हुए शासन के निर्देश पर फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में भारी वर्षा के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार दोनों नदियां वार्निंग लेवल को पार कर चुकी हैं। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। इसी स्थिति को देखते हुए शासन के निर्देशों पर फिलहाल केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है और मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे भेजा जाएगा। प्रशासन की टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं। नदी किनारे बसे गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में लाउडस्पीकर लगी गाड़ियों के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से नदी, नालों और घाटों से दूर रहने तथा किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं और नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से केवल प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
0
0
Report

श्रावणी मेला 2026: देवघर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी

Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुस्कर ने बी.एड. कॉलेज परिसर में मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर सभी को सतर्कता, अनुशासन और सेवाभाव के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि पहली बगला सावन की सोमवारी पर भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कार्यस्थल का पूर्व निरीक्षण करने, ड्रेस कोड का पालन करने और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही AI Chatbot, AI Feedback, फेस रिकग्निशन कैमरा, हेड काउंट मशीन, हीट मैनेजमेंट और अटेंडेंस सिस्टम जैसी नई तकनीकों की जानकारी भी दी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाहर से आए पुलिस बल और अधिकारियों को स्थानीय व्यवस्था से परिचित होकर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सभी ओपी और यातायात ओपी में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा एवं व्यवस्था की निगरानी करेंगे। बाइट : प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर बाइट : रवि कुमार SDM देवघर
0
0
Report
Advertisement

रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचने वाले आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले आरोपी के अवैध कब्जे मकान पर चला बुलडोजर बूंदी, 28 जुलाई। बूंदी शहर की रामनगर कंजर कॉलोनी में मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सोना बेचकर लोगों से ठगी करने के आरोपी के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाए गए और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा.....प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि संबंधित आरोपी असली सोना दिखाकर लोगों का विश्वास जीतता था और बाद में नकली सोना देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के आधार पर उसके अवैध कब्जे की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

रीवा में सरकारी भूमि पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सरकारी जमीन पर प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जेल रोड स्थित अनाथालय की करीब 4 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर संचालित दो निजी मैरिज गार्डनों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि तहसील न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि संचालक ने कार्रवाई को जल्दबाजी बताते हुए समय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। करीब ₹150 करोड़ मूल्य की बताई जा रही लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि पर बुलडोजर चलाकर दो निजी मैरिज गार्डनों के निर्माण को जमींदोज़ कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि यह भूमि अनाथालय की शासकीय भूमि है, जिस पर पूर्व में नगर निगम की अनुमति से दो निजी मैरिज गार्डन संचालित किए जा रहे थे। हालांकि बाद में उनकी अनुमति समाप्त कर दी गई थी। तहसील न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम के अनुसार पिछले पांच माह से इस मामले में प्रक्रिया चल रही थी और संबंधित पक्ष को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। वहीं मैरिज गार्डन संचालक ज्ञानचंद्र निगम ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अनाथालय से जमीन किराए पर ली थी और वर्ष 2030 तक लीज होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें केवल एक दिन पहले नोटिस दिया गया और अपना पक्ष रखने या वैकल्पिक व्यवस्था करने का पर्याप्त समय नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश और नियमानुसार की गई है, जबकि संचालक इसे अनुचित बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में पुल धसने से एप्रोच रोड बंद, 5 घंटे में मरम्मत

Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास का पुल एप्रोच रोड धसने के कारण फिलहाल बंद हो चुका है। पुल को दुरस्त करने का काम चल रहा है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर पूरी तरीके से मजबूत है उसे कोई हानि नहीं हुई है लेकिन पुल का एप्रोच रोड एक जगह से धंस गया है जिसकी मरम्मत का काम लगातार जारी है । अगले 5 घंटे में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा इसके बाद शुरुआत में छोटी गाड़ियों के लिए ट्रैफिक सुचारु किया जाएगा टिक टैक दयानंद चीफ इंजीनियर PWD देहरादून
0
0
Report
Advertisement

संभल हिंसा: अदालत में नियमित सुनवाई शुरू, आरोपियों के खिलाफ फैसला जल्द

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम, मोहम्मद वारिस के खिलाफ जिला कोर्ट में चल रहे हिंसा के केस के मामले में बड़ी खबर। संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस के खिलाफ मामले की जिला कोर्ट में अब होगी नियमित सुनवाई। दंगे के आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामलों में जल्द फैसले के लिए जिला कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। संभल हिंसा के मामले के सभी गवाह कोर्ट में बयान दर्ज करा चुके हैं, सिर्फ विवेचकों के बयान दर्ज होने बाकी। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली भी संभल हिंसा के आरोपी। संभल हिंसा के मामले में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ शासन की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित का बड़ा दावा। जिला कोर्ट में संभল हिंसा के मामले की पत्रावलियों पर सुनवाई पूर्ण होने के बाद सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क और मस्जिद के सदर जफर अली के खिलाफ हाईकोर्ट में मामले की पुरजोर पैरवी करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top