Back
79वां स्वतंत्रता दिवस: जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री का ऐतिहासिक संबोधन!
DBDEBASHISH BHARATI
Aug 15, 2025 06:32:41
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नगर भ्रमण कर महात्मा गांधी, सिद्धू कान्हू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से की। इसके बाद शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। गांधी मैदान में परेड का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मंच से संबोधित करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि उन्होंने जामताड़ा समेत पूरे झारखंड के लोगों के लिए 6 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य किया है। साथ ही राज्य में चल रही स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता सहित जिले के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाइट: डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowAug 15, 2025 08:36:02Munger, Bihar:
भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए तीन करदाता
मुंगेर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सह सूचना व प्रावैधिकी विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तीन प्रथम नन-कारपोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। इसके तहत पोलो मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मेसर्स निरंजन शर्मा, लाल दरवाजा के संजीव कुमार व मनियारचक के अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त राज्य कर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राज्य-कर आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रथम तीन नन-कारपोरेट व्यवसायियों को प्रभारी मंत्री के हाथों भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके तहत तीनों व्यवसायियों को सम्मान पत्र, डमी चेक तथा शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 15, 2025 08:35:26Sheikhpura, Bihar:
79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, बाढ़ की स्थिति के बावजूद, लोगों ने देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा फहराया ,चारों ओर पानी से घिरे स्कूल के बाद भी 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी गई।शेखपुरा जिले के घाटकुसम्भा प्रखंड के घाटकुसम्भा मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने पानी में खड़े होकर झंडोत्तोलन किया राष्ट्रध्वज को सलामी दी।आपको बता दे जिले के घाटकुसम्भा प्रखंड में बहने बाली हरूहर नदी गंगा की सहायक नदी है ।ऐसे में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण हरुहर नदी पूरे उफान पर है जिसके कारण पूरा प्रखंड बाढ़ की चपेट में है।
0
Report
NZNaveen Zee
FollowAug 15, 2025 08:35:08Rewari, Haryana:
रेवाड़ी में मंत्री राव नरबीर ने किया ध्वजारोहण.....
पीटी-डंबल शो के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति, डीएसपी ने किया परेड टुकड़ी का नेतृत्व.....
एंकर - देशभर के साथ रेवाड़ी में भी आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया। रेवाड़ी के अनाज मंडी परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजित किया गया ।हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिली।
विओ - स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित मार्च पास्ट की टुकड़ियों के परेड कमांडर विख्यात क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने मीडिया से भी बातचीत की।
बाइट - राव नरबीर, कैबिनेट मंत्री
0
Report
KSKamal Solanki
FollowAug 15, 2025 08:34:40Dhar, Madhya Pradesh:
स्लग :- शिक्षकों पर आरोप लगाकर छात्रा ने किया सुईसाइड, नोट भी मिला
---
एंकर:- धार जिले के मनावर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने स्कूल के तीन शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
वीओ
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को बरामद किया। नोट में छात्रा ने लिखा है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में थी और इसकी वजह स्कूल के कुछ शिक्षक हैं। छात्रा ने अपने पत्र में तीन शिक्षकों के नाम भी दर्ज किए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वीओ:- फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। घटना से अन्य छात्राएं भी सदमे में हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्ची मानसिक दबाव में है। घटना के समय वह घर में अकेली थी—पिता बाजार गए थे, मां राखी के लिए मायके गई थीं और बड़ी बहन नौकरी पर थी।
बाइट – मृतका के पिता
पुलिस ने बताया खार मोहल्ले की एक नाबालिक छात्रा ने आत्महत्या की प्रारंभिक जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है मौक़े से सुसाइड नोट भी मिला है....
गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया मौके पर पुलिस और एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने पहुंचकर लोगों को समझास दी...
बाइट :- प्रमोद सिंह गुर्जर एसडीएम मनावर
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में लगे आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा को किन परिस्थितियों में यह कदम उठाना पड़ा।
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 15, 2025 08:34:26Bhagalpur, Bihar:
Bhagalpur breaking - मंगलवार रात जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए अंकित यादव का पार्थिव शरीर पहुँचा उनके पैतृक गांव, बाढ़ से घिरे भागलपुर के रंगरा प्रखण्ड के चापर गाँव मे शव पहुँचते ही उमड़े लोग, 15 अगस्त के दिन अंकित यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पहुँचा हर किसीकी आंखें हुई नम, अंकित यादव अमर रहे और भारत माता की जय के जयघोष से गुंजा नवगछिया अनुमण्डल , आज शाम तक राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, मंगलवार रात उरी सेक्टर में पाकिस्तानी बैट दस्ता घुसपैठ की कर रहा था कोशिश, तभी बैट के दस्ते ने कर दी फायरिंग, भारतीय सेना के जवानों ने जवाब में फायरिंग की इस बीच अंकित यादव को गोली लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए,
0
Report
AZAmzad Zee
FollowAug 15, 2025 08:34:13Mumbai, Maharashtra:
पुणे | कोंडवा
जश्ने-आज़ादी के मौके पर कोंडवा इलाके में सायेबा ग्रुप की जानिब से शानदार तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें लोगों ने 350 फ़ीट लंबा तिरंगा लेकर शिरकत की।
रैली में बड़ी तादाद में नौजवानों और बुजुर्गों ने शामिल होकर देशप्रेम का जोश और जज़्बा दिखाया।
सायेबा ग्रुप के जिम्मेदारों ने कहा कि इस रैली का मकसद लोगों के दिलों में मुल्क से मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम फैलाना है। आज़ादी के इस पर्व पर तिरंगे की शान और देश की एकता का पैगाम कोंडवा की गलियों में गूंजता रहा।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 15, 2025 08:33:50Sambalpur, Odisha:
୭୯ ତମ ସ୍ୱାଧୀନତା ଦିବସ ପାଳନ ସହ ସରକାର ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କଲା ସମ୍ବଲପୁର ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ | କୁଆଡେ ଗଲା ହାଇକୋର୍ଟ ବେଞ୍ଚ ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା କୁ ମାନ୍ୟତା ଇତ୍ୟାଦି ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରସଙ୍ଗ କୁ ନେଇ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କଲେ ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ରୋହିତ ପୂଜାରୀ |
Byte - ରୋହିତ ପୂଜାରୀ,ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି,ବିଜେଡି |
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 15, 2025 08:33:26Noida, Uttar Pradesh:
नोएडा
नोएडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 79 वां स्वतंत्रता दिवस।
भारी बारिश में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर नोएडा वासियों में दिखा भरपूर जोश।
सियाराम सनातनी महासभा संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।
सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में हुए शामिल।
हाथों में तिरंगा लिए हुए सैकड़ों कार्यकर्ता देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर।
नोएडा के सेक्टर -24 स्थित शिव दुर्गा मंदिर से किया गया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ।
नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए शिव दुर्गा मंदिर पर होगा तिरंगा यात्रा का समापन।
बाइट -- अवनीत सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सियाराम सनातनी महासभा संगठन, गौतमबुद्ध नगर ।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 15, 2025 08:33:13Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना पर प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 15, 2025 08:32:57Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। ब्यावर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 बडे ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के बिजयनगर रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने शिरकत की। जहां पर उन्होंने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद मंत्री अविनाश गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान एडीएम मोहनलाल खटनावलिया ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड द्वारा वीरांगनाओं ओर उनके परिवार जनों को शॉल ओढाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने व्यायाम का पदर्शन किया ओर बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमे देश भक्ति के गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री गहलोत ने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान जिले भर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 94 अधिकारयिों, कार्मिको, शिक्षकों, विद्यार्थियों, समाज सेवी संस्थाओं तथा भामाशहो का प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना तथा एसपी रतन सिंह राठौड ने सम्मानित कर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि उदबोधन में मंत्री अविनाश गहलोत ने जिले वासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी की लडाई लडने वाले और अपना सब कुछ देश पर न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर करीब 100 साल तह ईस्ट इंडिया कंपनी तथा 100 साल तक ब्रिटिश का शासन रहा। जिससे हमारा भारत देश अंग्रेजों की क्रूरता और दासता में जकड़ा रहा। हिंदुस्तान के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लडाई लडी ओर देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की दासता से आजादी मिली। उन्होंने कहा आजादी का यह पर्व केवल जश्न नही है बल्कि वो आग है जो शहीदों की रगों मे लहू बनकर दौड़ा था। उन्होंने कहा अब हमें अंग्रेजों से नही बल्कि देश के अंदर बैठे दुश्मनों से लड़ना है और उसे मिटाना है। मंत्री गहलोत ने कहा कि आजादी के लड़ाई में ब्यावर का भी बडा योगदान रहा है। यहां के क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। खरवा के राव गोपाल सिंह तथा सेठ दामोदर दास राठी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आजादी की आवाज बुलंद की और अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना अखंड भारत का देखा था उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षो से पूरा करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया में भारत की सेना का और हमारे स्वदेशी हथियारों का लोहा देखा है। भारत की सेवा जवानों और अधिकारियों ने बडी ही मजबूती के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया है।
बाइट _अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowAug 15, 2025 08:32:49Jalore, Rajasthan:
SUPER FAST
भीनमाल : 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया,
शिवराज स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह, उप जिला कलेक्टर मोहित कासनियां ने किया ध्वजारोहण,परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, विभिन्न विद्यालयों और राजकीय संस्थानों की छात्र-छात्राओं ने
किया मार्चपास्ट, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और आजादी की गाथा पर आधारित झांकियों की प्रस्तुत,शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, पुलिस और स्वैच्छिक संस्थाओं के 56 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित, मंच पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद,
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 15, 2025 08:32:42Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में फहराया गया तिरंगा.. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किया ध्वजारोहण.. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत कई नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 15, 2025 08:32:23Malda, West Bengal:
অবশেষে বাড়ি ফিরল বাংলাদেশে pushback হয়ে যাওয়া মালদার কালিয়াচকের জালালপুরের পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখ। রাজস্থানের কাজ করতে গিয়েছিলেন। বাংলাদেশী সন্দেহে গ্রেপ্তার করা হয় আমির শেখকে। তার পরিবারের অভিযোগ এরপর আমিরকে বাংলাদেশী সন্দেহের pushback করে দেওয়া হয়।সামাজিক মাধ্যমে পরিযায়ী শ্রমিক আমির শেখের ছবি ভাইরাল হয়। সেই ভিডিও ছবির মাধ্যমে তারা সমস্ত ঘটনা জানতে পারেন। অবশেষে কোর্টের দারস্থ হয় পরিবার। বিষয়টিতে রাজ্য সরকার হস্তক্ষেপ করে।উদ্যোগী হয় তৃণমূল কংগ্রেস নেতৃত্ব। স্বাধীনতা দিবসেই স্বাধীনতা পায় এই যুবকক।
এই ঘটনা ঘিরে জেলা জুড়ে রাজনৈতিক তরজা শুরু হয়েছে মালদা জেলা জুড়ে। ভোট রাজনীতি এই আমির শেখের ঘটনাকে তুলে ধরতে চাইছে তৃণমূল কংগ্রেস। জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুল রহিম বক্সি জানান রাজ্যে মুখ্যমন্ত্রী কেন্দ্রীয় সরকারের উপর এই বিষয়টি নিয়ে চাপ সৃষ্টি করেছিলেন। আর তাই আমীর তাঁর বাড়ি ফিরে আসতে পেরেছে। অন্যদিকে
কেন্দ্র সরকার সাহায্য না করলে এই যুবককে ফেরত আনা যেত না। এই রাজ্যে কোন কাজ নেই যে কারণে এখানকার শ্রমিকদের বাইরে যেতে হচ্ছে। আর তারা সেখানে গিয়ে সমস্যায় পড়ছে। এর জন্য দায়ী তৃণমূল পাল্টা দাবি বিজেপি নেতৃত্বের।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowAug 15, 2025 08:32:17Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ.. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर 79वें स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं.. ध्वजारोहण के बाद कहा- विधानसभा सचिवालय आज आम जनता के लिए खुला हुआ है.. सुबह 10.30 से 5 बजे तक विधानसभा सचिवालय आम जनता के लिए खुला रहेगा..
बाइट- दिनेश शर्मा, सचिव, विधानसभा
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowAug 15, 2025 08:32:10Ayodhya, Uttar Pradesh:
अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सरयू नदी में अयोध्या पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों से सजी नौकाएं जब सरयू के जल में आगे बढ़ीं, तो पूरे सरयू तट पर भारत माता की जयघोष वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। नदी की लहरों पर लहराता तिरंगा देखकर लोगों के मन में देश के प्रति गर्व और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान जल पुलिस के अधिकारी और जवानों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस यात्रा का नेतृत्व अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी की अगवाई में किया गया था।सरयू के किनारे जुटे सैकड़ों लोगों ने इस अनूठी तिरंगा यात्रा का साक्षी बनते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अयोध्या की ऐतिहासिक धरा पर सरयू की लहरों के बीच यह तिरंगा यात्रा देशप्रेम और एकता का अद्वितीय संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
Report