Back
भामाशाह सम्मान से तीन करदाताओं का हुआ सम्मान, जानें कहानी!
PKPrashant Kumar
Aug 15, 2025 08:36:02
Munger, Bihar
भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए तीन करदाता
मुंगेर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सह सूचना व प्रावैधिकी विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तीन प्रथम नन-कारपोरेट व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। इसके तहत पोलो मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मेसर्स निरंजन शर्मा, लाल दरवाजा के संजीव कुमार व मनियारचक के अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त राज्य कर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राज्य-कर आयुक्त सह सचिव के निर्देश पर कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रथम तीन नन-कारपोरेट व्यवसायियों को प्रभारी मंत्री के हाथों भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके तहत तीनों व्यवसायियों को सम्मान पत्र, डमी चेक तथा शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 15, 2025 10:16:29Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित।
Anchor :- 79वां स्वतंत्रता दिवस आजमगढ़ जिले में मुख्यालय समेत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया, वहीं जिले के पुलिस लाइन प्रांगण में क्वार्टर गार्द पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा ध्वजारोहण कर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई।
V.O. :- स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने की पहल की गई है। आज़मगढ़ के पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरान्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा सराहनीय कार्य के लिए आजमगढ़ जिले के कुल 3 अधिकारी, कर्मचारीगण को पदक/सम्मान चिन्ह दिया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी को प्रशंसा चिन्ह, थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्र व आरक्षी साइबर थाना एजाज अहमद को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह Commendation Disc सिल्वर से सम्मानित किया गया है। तथा पीआरवी के कुल 10 अधिकारी, कर्मचारीगण को पुरस्कृत किया गया।
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 15, 2025 10:16:20Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास नदी रुख बदलने से पैदल आवागमन हुआ बंद , बढ़ी मुश्किलें
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी
एंकर-उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे डबरानी के समीप सड़क बड़ा वास आउट और क्षतिग्रस्त होने से भागीरथी नदी का रुख बदल गया नदी अब दूसरी और बह रही है जिस कारण पैदल आवाजाही भी बंद हो गई है। और लोगों की अब मुश्किलें बढ़ गई है।वहीं पैदल मार्ग से आपदा प्रभावित क्षेत्र में आ रही रशद सामग्री पहुंचने में परेशानी हो रही है।साथ ही हेलीसेवा भी सीमित संख्या में चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कई स्थानीय लोग ओर मजदूर आपदा प्रभावित इलाकों में फंस गए हैं।
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 15, 2025 10:16:13Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-आपदाग्रस्त धराली गांव के सोमेश्वर मंदिर प्रांगण में रेस्क्यू टीमों ने सादगी पूर्वक किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी
एंकर-उत्तरकाशी आपदाग्रस्त धराली गांव के सोमेश्वर मंदिर प्रांगण में धराली आपदा रेस्क्यू कार्य में जुटे पुलिस जवान, एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीमों सहित कुछ ग्रामीणों ने सादगीपूर्वक 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया मंदिर प्रांगण में पुलिस अधिकारियों, जवानों एसडीआरएफ अन्य रेस्क्यू टीमों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम किया और राष्ट्रीय गान गाकर पुनः रेस्क्यू कार्य में जुट गए, धन्यवाद है हमारी रेस्क्यू टीमें।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 15, 2025 10:16:01Sambalpur, Odisha:
ଅମୀର ଖୁସ୍ରୋ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ତରଫରୁ ଏକ ଶାମ ଶହୀଦୋ କେ ନାମ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ କଳାକାର ପରିବେଷଣ କଲେ ଦେଶାତ୍ମବୋଧକ ସଂଗୀତ |
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowAug 15, 2025 10:15:20Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट:- सैय्यद शकील आगरा
दावते इस्लामी इंडिया की तरफ से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर आगरा में यौमे आजादी का प्रोग्राम हुआ। प्रोग्राम के दौरान झंडा फहराया गया और देश भक्ती के गीतों के साथ तिलावते कुरान और नाते पढ़ कर अपने देश हिंदुस्तान की आज़ादी का जश्न मनाया गया
यह कार्यक्रम नगला मेवाती,मदरसे में और खातेना लोहा मंडी , ताजगंज पक्की सराय टेढ़ी बगिया करबला में हुए। स्वतंत्रता दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में लोगों की ओर से बच्चों को ये पैगाम दिया गया की हमें अपने वतन हिंदुस्तान को हारा भरा बनाना है और मुल्क की तरक्की में अपना हिस्सा देना है।, दावते इस्लामी इंडिया GNRF का ये पैगाम है पौधा लगाना है और दरख़्त बनाना है।
प्रोग्राम के आखिर में मुल्क हिंदुस्तान की तरक्की के लिए दुआ की गई।
0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowAug 15, 2025 10:06:58Sukma, Chhattisgarh:
नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। प्रभावित नुलकातोंग, उसकावाया, तुमलपाड़ और बड़ेसेट्टी समेत चार गांवों में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा लहराया गया। लंबे समय से नक्सलियों के दबदबे वाले इन गांवों में आज ग्रामीणों और सुरक्षा बल के जवानों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
इन इलाकों में कभी लाल झंडा लहराता था और लोकतंत्र के खिलाफ नारे गूंजते थे। लेकिन इस बार माहौल बिल्कुल बदला हुआ था। गांव की गलियों में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी और लोग गर्व के साथ देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। ग्रामीणों ने भी इस मौके पर सुरक्षा बलों के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सलामी दी।
सुरक्षा बलों ने तिरंगा फहराकर यह संदेश दिया कि अब यहां लोकतंत्र की जीत हो रही है। जवानों ने ग्रामीणों से देश की अखंडता और विकास में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो इन इलाकों को भय और हिंसा से मुक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
3
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 15, 2025 10:06:49Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝର ରେ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ୭୯ ତମ ସ୍ଵାଧୀନତା ଦିବସରେ ଷ୍ଟାଡିୟମ୍ ପଡ଼ିଆରେ ଜାତୀୟ ପତାକା ଉତ୍ତୋଳନ କଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ କନକ ବର୍ଦ୍ଧନ ସିଂହଦେଓ । ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ଷ୍ଟାଡ଼ିୟମ୍ ପଡିଆରେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ କନକ ବର୍ଦ୍ଧନ ସିଂହଦେଓ ଜାତୀୟ ପତାକା ଉତ୍ତୋଳନ କରିବା ପରେ ପ୍ୟାରେଡ୍ ରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଥିବା ୫୨ଟି ଟ୍ରୁପ୍ ପରିଦର୍ଶନ କରି ନିଜ ଅଭିଭାଷଣ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ । ଏହାପରେ ସେ ସମ୍ମିଳିତ ପ୍ୟାରେଡ୍ ର ଅଭିବାଦନ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ । ପରେ ବିଭିନ୍ନ ସ୍କୁଲ୍ ର ଛାତ୍ର, ଛାତ୍ରୀଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ଚିତ୍ତାକର୍ଷକ ଦେଶାତ୍ମବୋଧକ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିବେଶିତ ହୋଇଥିଲା । କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଶେଷରେ ବିଭିନ୍ନ ବିଭାଗର କୃତି ପ୍ରତିଯୋଗୀମାନଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରିଥିଲେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ମେଗା ଷ୍ଟିଲ୍ ପ୍ଲାଣ୍ଟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବା ପରିପ୍ରେକ୍ଷିରେ ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ କହିଥିଲେ ଯେ, ଏହି ଜିଲ୍ଲାରେ ଖଣିଜ ପଦାର୍ଥ ଉତ୍ପାଦନ ହେଉଥିବାରୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଏଠାରେ ମେଗା ଷ୍ଟିଲ୍ ପ୍ଲାଣ୍ଟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବା ନେଇ ଅଧିକ ଗୁରୁତ୍ଵ ପ୍ରଦାନ କରୁଛନ୍ତି ।
ବାଇଟ ୧-କନକ ବର୍ଦ୍ଧନ ସିଂହଦେଓ, ଉପମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ।
4
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowAug 15, 2025 10:06:36Paradeep, Odisha:
Slug - Swadhinata
Dt - 15/08/2025
Place - Jagatsinghpur
Format - Avo
Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ନବକୃଷ୍ଣ ଚୌଧୁରୀ ଷ୍ଟାଡିୟମ ଠାରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ସ୍ୱାଧୀନତା ଦିବସ ସମାରୋହ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି ।ଏହି ସମାରୋହରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜେ ସୋନାଲ ଯୋଗ ଦେଇ ଆନୁଷ୍ଠାନିକ ଭାବେ ପତାକା ଉତ୍ତୋଳନ କରିବା ସହିତ ସମ୍ମିଳିତ ପ୍ୟାରେଡ଼ରେ ଅଭିଭାଦନ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ ।ସ୍ୱାଧୀନତା ଦିବସ ଅବସରରେ ଆୟୋଜିତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରତିଯୋଗିତାରେ କୃତି ପ୍ରତିଯୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରାଯିବା ସହିତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ସ୍ତରୀୟ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିବେଷଣ କରାଯାଇଥିଲା ।
ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
3
Report
RGRupesh Gupta
FollowAug 15, 2025 10:06:28Raipur, Chhattisgarh:
रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली फिर से शुरू होने को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया,
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद साहू ने कहा,
ये आज नई सरकार बनने के बाद ऐसा क्या हो गया की ये सिस्टम पंगु साबित हो रही है,
रोज हत्या हो रही है, रोज डकैती हो रही है रोज लूटमारी हो रही है, अपराधी बेखौफ हो गए हैं,
पुलिसिंग सिस्टम में यदि कमिश्नर प्रणाली लागू कर देते हैं तो क्या होगा, अधिकारी तो वही हैं,
उनको अधिकार भी वही है, जब तक सरकार का नियंत्रण नहीं होगा, दूरदृष्टि नहीं होगी अपराधियों पर नियंत्रण पाने,
तब तक इस तरह से कितने भी फेरबदल कर डाले कानून व्यवस्था में कोई सुधार आने वाला नहीं है,
इसी में उन्हें चाहिए की कानून व्यवस्था का कठोरता से पालन हो सके,
बाइट - धनेंद्र साहू, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
2
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowAug 15, 2025 10:06:18Panna, Madhya Pradesh:
1-- मदरसा जामिया उम्मुल मोमिनीन हजरत सफिया रज़ीयल्लाहु अन्हा (स्कूल) पन्ना में मनाया गया आजादी का त्यौहार
2-- जबकि कुछ मदरसों ने नहीं किया ध्वजारोहण
एंकर -- पन्ना जिले में भी मदरसे में ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली गई ।मदरसे के अध्यक्ष हजरत मौलाना मोइजुद्दीन नदवी व जिला शहर काजी पन्ना के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस बीच वतन परस्ती और कौमी एकता का संदेश दिया गया।
बाइट मौलाना मुइज्जुद्दीन
वही कुछ मदरसों में ताला बंद देखा गया
1
Report
ASAVNISH SINGH
FollowAug 15, 2025 10:06:12Fatehpur, Uttar Pradesh:
स्लग- दिवाली में पीएम करेंगे डबल धमाका, देश के लिए जो करेंगे अच्छा करेंगे पीएम- प्रतिभा शुक्ला
एंकर- फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जनपद पहुंचकर प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए जो करेंगे अच्छा करेंगे, कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आकांक्षी जनपद को आत्म निर्भर बनाने के लिए महिलाएं समूह से जुड़कर आत्म निर्भर भी बन रही हैं। वहीं बच्चों की भावनाओं से भरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बिंदकी की ऐतिहासिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 52 इमली के पेड़ पर एक साथ 52 सेनानियों को फांसी दी गई थी, जिनके बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
बाइट - प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री
2
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 15, 2025 10:06:05Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग....
एटा पुलिस को मिली सफलता,
हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 4 आरोपियों को थाना मिरहची पुलिस ने किया गिरफ़्तार,
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
थाना मिरहची क्षेत्र का मामला।
रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowAug 15, 2025 10:05:59Haldwani, Uttarakhand:
एंकर: नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जो घटना हुई उसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हल्द्वानी में प्रदर्शन किया...नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग उनके समर्थन के लिए आए जिला पंचायत सदस्यों को जबरन उठा कर ले गए...उन्होंने इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है... जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी ने भी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है, यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी ने तमंचे के बल पर हमारे सदस्यों को अगवा किया, उन्होंने कहा कि सबसे पहले जो पांच जिला पंचायत सदस्य अग़वा कोई गये सबसे पहले उनको नैनीताल पुलिस तलाश करे, यदि पांच जिला पंचायत सदस्य सुरक्षित ढूंढ लिए जाते हैं तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा की अपहरण क्यों और किसने किया,
बाइट: यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 15, 2025 10:05:38Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा के जलेसर में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जनपद एटा में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और थाना जलेसर पर ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने हाथों में थामे राष्ट्रीय गौरव तिरंगा झंडे झंडी,
जोश और उमंग के साथ थाना जलेसर से आगरा चौराहे तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजे, वातावरण ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ से गूंज उठा पूरा शहर,
कस्बे के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का किया स्वागत, शहीदों को याद कर माहौल हुआ भावुक,
यात्रा में जलेसर कोतवाली निरीक्षक डॉ0 सुधीर कुमार सिंह व थाने के सभी उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मी रहे मौजूद,
जलेसर कस्बा आज देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा।
रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowAug 15, 2025 10:05:31Uttarkashi, Uttarakhand:
स्लग-धराली में आई आपदा के बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर के द्वारा पहुंचाया जा रहा मातली हेलीपैड
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी
एंकर-उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद से धराली एवं अन्य सीमांत गांव के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जसपुर गांव की 75 वर्षीय प्रतिमा देवी लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं 61 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला चंद्रबाला पेट संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हवाई सेवा से जिला चिकित्सालय भेजा गया। साथ ही जसपुर गांव की 3 माह की गर्भवती महिला निर्मला देवी को अचानक पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई। हर्षिल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर निर्मला देवी को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उनकी आवश्यक जांच और इलाज जारी है।
0
Report