Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhajjar124103

हरियाणा में 22 महाग्रामों को मिलेंगी शहरी सुविधाएं, जानें क्या है योजना!

PINEWZ
Jun 25, 2025 12:22:49
Jhajjar, Haryana
प्रदेश के 22 महाग्रामों में शहरी सुविधाएं देने का काम कर रही सरकार। पंचायत विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा बहादुरगढ में। हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाएगी सरकार। प्रदेश में बढ़ते क्राइम पर भी बोले पंवार। कहा- भूपेंद्र हुडा के समय से नायब सरकार के समय का क्राइम रेशो कम है। दुष्यंत के आरोपो पर कहा- जुम्मा जुम्मा 7 महीने हुए हैं उससे पहले वो भी सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। दुष्यंत को बयानबाजी करने से पहले अपने अंदर झांक लेना चाहिये। संविधान हत्या दिवस (काला दिवस ) पर आयोजित कार्यक्रम में पंवार ने की शिरकत। कांग्रेस पर जमकर बरसे कृष्णलाल पंवार। कहा- कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा किया अपमान। जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ किया था चुनाव प्रचार। इंदिरा गांधी ने दिल्ली में नही होने दिया उनका अंतिम संस्कार। पंवार ने कहा- भाजपा और नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब का किया है सम्मान। काला दिवस के माध्यम से युवाओ को कांग्रेस के अत्याचारों से अवगत करवाया जा रहा है। एंकर:- हरियाणा प्रदेश के 22 महाग्रामों में सरकार शहरी सुविधाएं देने का काम कर रही है। हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश भर के 2200 गांव में तालाबों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। यह कहना है हरियाणा के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार का। वह बहादुरगढ़ में भाजपा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में संविधान हत्या दिवस एवं काला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने एक तरफ जा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर अभी जमकर हमला बोला। प्रदेश के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार का कहना है कि हरियाणा के 22 महाग्रामों को शहरी सुविधाएं देने की कवायद प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। जहां महिलाएं बैठकर सत्संग कर सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश भर के 19000 तालाबों में से करीब 6 हजार तलवों को चिन्हित किया गया है। ताकि उनका जीर्णोद्धार किया जा सके। पहले चरण में 2200 तालाबों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के हर गांव में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है। ताकि वहां विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सके। प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर किए गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि पूर्व की भूपेंद्र हुड्डा सरकार के समय में क्राइम रेशों बहुत ज्यादा था। जबकि नायाब सरकार के समय में यह क्राइम रेशों कम हुआ है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों पर क्राइम फैलाने के बयान पर भी कृष्ण लाल पवार ने जमकर निशान साधा। कृष्ण लाल पवार का कहना है कि दुष्यंत चौटाला जुम्मा जुम्मा 7 महीने पहले हमारी सरकार के साथ ही थे। वह उपमुख्यमंत्री थे। दुष्यंत चौटाला को ऐसी बयान बाजी करने से पहले अपने अंदर झांक लेना चाहिए। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आज देश भर में भाजपा संविधान हत्या दिवस एवं काला दिवस मान रही है। बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण लाल पवार ने कांग्रेस की पूर्व की सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली। कृष्ण लाल पवार का कहना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपमान किया। इतना ही नहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया था और इंदिरा गांधी ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया था। कृष्ण लाल पवार का कहना है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब का हमेशा सम्मान किया है। आज काला दिवस के माध्यम से युवाओं को भाजपा कांग्रेस के अत्याचारों से अवगत करवा रही है। बाइट:- कृष्ण लाल पंवार पंचायत मंत्री हरियाणा। झज्जर सुमित कुमार
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement