Back
गोसेवा ट्रस्ट के नाम पर 21 करोड़ ठगी, दो गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 15, 2025 08:31:28
Mathura, Uttar Pradesh
गाेसेवा ट्रस्ट के नाम पर खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगे 21 करोड़, दो गिरफ्तार
मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवाकर साइबर ठगों ने ऑनलाइन 21 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। इसके बाद सात लाख रुपये को छोड़कर बाकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर भी कर ली। शनिवार रात दो ठगों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्ड पोर्टल (एनसीआरपी) पर भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में संचालित एक बैंक खाते के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने की 141 शिकायतें दर्ज हुईं थीं। ये शिकायतें बीते 10 दिन में आगरा, अलीगढ़ के साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आईं थीं। साइबर थाना पुलिस मथुरा ने बैंक जाकर जांच की तो पता चला कि यह खाता 27 अगस्त 2025 को शिव गौरा गोसवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से तीन लोगों ने संयुक्त नाम से खुलवाया गया था। इसमें मथुरा के गौतम उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, शिवम कुमार और गोविंद कुमार निवासीगण सुंदरवन, बालाजीपुरम के नाम दर्ज थे।
जांच में पता चला कि 4 से 6 सितंबर के बीच देश भर के अलग-अलग खातों से करीब 21 करोड़ रुपये इस खाते में आए। इसमें से करीब 20.93 करोड़ रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई। खाते में केवल 7 लाख रुपये ही शेष थे, जिसे पुलिस ने होल्ड करा दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ठगी को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल दो ठगों को बाद स्थित बरेली हाईवे कट से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गौतम उपाध्याय थाना हाईवे की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी का निवासी है और बलदेव सिंह बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला बैर का निवासी है। आरोपी बलदेव दिव्यांग है और वर्तमान में लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में ही रह रहा था। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने पर केस भी दर्ज किया गया है।
आरोपियों से मिले आधार कार्ड भी हैं फर्जी
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। दोनों आधार कार्ड फोटो तो आरोपियों की ही लगी थी, लेकिन नाम फर्जी अंकित थे। एक आधार कार्ड पर शीतल उपाध्याय और दूसरे पर हरदेव सिंह नाम दर्ज था।
साइबर थाना पुलिस ने खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर खाता होल्ड कराया है। गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवाकर 21 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।
बाइट-अवनीश मिश्रा, एसपी क्राइम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GLGautam Lenin
FollowSept 15, 2025 10:33:030
Report
NSNeeraj Sharma
FollowSept 15, 2025 10:32:370
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 15, 2025 10:32:230
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 15, 2025 10:32:010
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 15, 2025 10:31:480
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 15, 2025 10:31:240
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 15, 2025 10:31:100
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 15, 2025 10:31:030
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 15, 2025 10:30:53Noida, Uttar Pradesh:अपडेट
ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में चैतन्य बघेल को किया गया पेश.. ईओडब्ल्यू ने लगाया है प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन.. ईओडब्ल्यू चैतन्य को कर सकती है गिरफ्तार..
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 15, 2025 10:30:41Shimla, Himachal Pradesh:ASI पंकज को CBI ने अदालत में किया पेश
रविवार दोपहर बिलासपुर से हुई थी पंकज की गिरफ़्तारी
HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़ा हुआ है मामला
ASI पंकज पर सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 15, 2025 10:20:532
Report
HBHemang Barua
FollowSept 15, 2025 10:20:412
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 15, 2025 10:19:472
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 15, 2025 10:19:233
Report