Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
13 RR Kumaon ने Mansbal कैंप में इफ्तार से भाईचारे की नई मिसाल बनाई
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 13, 2026 06:36:48
Army's 13 RR Kumaon Mansbal Camp Hosts Iftaar Party, Promotes Harmony and Brotherhood. On the auspicious occasion of the holy month of Ramzan, the 13 Rashtriya Rifles (RR) Kumaon, Mansbal Camp organized a warm and inclusive Iftaar party for local residents, aiming to extend Ramzan greetings and strengthen the spirit of love, harmony, and mutual trust in the area. The event witnessed the participation of several prominent personalities from the Army’s Area of Responsibility (AOR). Among those present were political leaders, Sarpanches, Panches, local residents, journalists, teachers from various schools, Indian Army veterans, and respected religious scholars from different mosques. As the time for breaking the fast approached, the participants observed the traditional practice of opening their fast with dates and sharbat. After the Iftaar, the Rozdars offered Maghrib prayers together and prayed for lasting peace, prosperity, and harmony across the Kashmir Valley. The gathering also featured a variety of traditional dishes served to the guests. People participated enthusiastically in the event, interacting warmly with one another and sharing a sense of community and goodwill. Many attendees appreciated the initiative taken by the Indian Army, stating that such events help strengthen communal harmony and build stronger bonds of trust and understanding between the Army and the local population. Wani expressed gratitude to the 13 RR Mansbal Camp, especially the Commanding Officer of Mansbal and the Brigadier of 3 Sector, for their efforts in bringing people together during the holy month. He also prayed for lasting peace, stability, and prosperity in the Kashmir Valley.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 13, 2026 07:24:16
Mathura, Uttar Pradesh:आप एक बार फिर अपने मोबाइल स्क्रीन पर प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के अंदरूनी हालात का नजारा देख रहे हैं। जहां व्यवस्थाओं के नाम पर पूरी तरह अराजकता हावी हो रही है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि किस कदर मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी एक श्रद्धालु परिवार के साथ अभद्रता कर रहे हैं। संभवतः यह श्रद्धालु परिवार इस रेलिंग में भूलवश आ गया हो। लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे सही राह बताने के बजाय उसे धकिया रहे हैं। यहां मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी भी श्रद्धालु महिला के साथ सरेआम अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। दरअसल मंदिर में हावी इन अव्यवस्थाओं के पीछे वीआईपी दर्शन व्यवस्था है। जिसमें तैनात पुलिसकर्मी पूरी तरह अपनी मनमानी करते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अपने तथाकथित एजेंटों के माध्यम से सुविधा शुल्क लेकर वीआईपी दर्शन करवाए जाते हैं।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 13, 2026 07:24:04
Chapra, Bihar:सारण जिले में एक बार फिर संदिग्ध जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मौतों ने इलाके में दहशत फैला दी है। प्रशासन इन्हीं मौतों को संदिग्ध बताते हुए बीमारी और कुपोषण का मामला बता रहा है, लेकिन परिजनों का दावा है कि सभी की तबीयत शराब पीने के बाद बिगड़ी थी। बताया जा रहा है कि 11 मार्च से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। सिरदर्द, पेट में तेज दर्द, उल्टी-दस्त और आंखों से दिखाई नहीं देने जैसी शिकायत के बाद कई लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के धर्मेंद्र राय, धेनुकी गांव के सुक्कन नट, मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव के संतोष महतो, पंकज कुमार सिंह और रघुवर महतो शामिल हैं। पूरे मामले को लेकर प्रशासन जांच की बात कर रहा है, जबकि ग्रामीणों में जहरीली शराब से मौत की चर्चा तेज है। मशरक अस्पताल से मौके का जायजा लिया गया।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 13, 2026 07:23:40
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के राजाखोह के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन में भीषण आग भड़क उठी। खतरा भांपते ही चालक सहित वाहन में सवार तीनों लोगों ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही धर्मटेकड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह वाहन में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 13, 2026 07:22:47
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के महलवाड़ा क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक के बाहर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए। धुआं इतना ज्यादा था कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को शुरुआत में बैंक के अंदर जाने में काफी परेशानी हुई। बाद में कड़ी मशक्त के बाद दो फायर लारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की वजह से बैंक का दफ्तर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अंदर रखे कंप्यूटर, नोट गिनने की मशीन, फाइलें और फर्नीचर भी जल गए। हालांकि बैंक मैनेजर के अनुसार बैंक का कैश सुरक्षित है और स्ट्रॉन्ग रूम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 13, 2026 07:22:34
Dhanbad, Jharkhand:डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख घोषित होते ही धनबाद नगर निगम की सियासत गरमा गई है। डिप्टी मेयर पद को लेकर कई पार्षदों ने अपनी दावेदारी ठोक दी है, जिसके बाद पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच शहर में हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चा भी तेज हो गई है और राजनीतिक समीकरण पल-पल बदलते नजर आ रहे हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए पार्षद अरुण कुमार चौहान, मेनका सिंह, सुमन सिंह, विकास रंजन और चंदन महतो सहित कई दावेदार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार पार्षदों का समर्थन जुटाने के लिए लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए शहर के बड़े-बड़े होटलों में बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ पार्षदों द्वारा समर्थन के बदले मनचाहे पैसे की मांग किए जाने की भी चर्चा है, जिससे चुनाव को लेकर माहौल और गरमा गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। की जिसके पास पैसा है वही धनबाद का डिप्टी मेयर बनेगा ।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Mar 13, 2026 07:21:58
Supaul, Bihar:स्लग - गैस बुकिंग के बाद डिलीभर का मैसेज आने पर भी नहीं मिला गैस, उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर लगाया मनमानी का आरोप. एंकर - मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत होने की संभावना का अफवाह से लोग परेशान हो रहे हैं, एक तरफ जहां पेट्रोल पम्प पर लोगों की भीड़ लग रही है वहीं गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. हालांकी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा दिये गए समुचित आश्वासन की जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन गैस एजेंसियों पर गैस लेने की मारामारी आज भी बरकरार है, यह तश्वीर वीरपुर स्थित एक गैस एजेंसी का है जहां गैस के लिए लोग घंटो लाइन में लगकर इंतजार करने को विवश हैं. लोग गैस एजेंसी पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं. कई उपभोक्ताओं का आरोप है की गैस बुक करने पर कुछ घंटे बाद डीलीभर होने का मैसेज आ गया लेकिन गैस की आपूर्ति उन्हें नहीं की गई है. जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है, उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. उपभोक्ताओं का आरोप है की जिला प्रशासन और स्थानीय प्रसाशन द्वारा गैस की कालाबाजारी को रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही है. गैस की कालाबाजारी होने से इसका खामियाजा आम और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं کا आरोप है कि समय पर गैस की बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है, उसे गैस डिलीभर का मैसेज भी आ जाता है लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलता है, उपभोक्ताओं का आरोप है की जब गैस की डिलीभर का मैसेज प्राप्त होने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिलता है तो आखिर वह सिलेंडर जाता कहां है, ऐसे में उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर मनमाने तरीके से सिलेंडर की आपूर्ति कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकी मौके पर मौजूद एजेंसी के कर्मी बिनोद कुमार ने बताया कि जिसका इस तरह की समस्या है उसे दूर किया जाएगा. लेकिन सवाल यह है की इस तरह की समस्या उपभोक्ताओं को क्यों आ रही है क्या सच में गैस की कालाबाजारी हो रही है या यह सिर्फ तकनिकी फॉल्ट है, इसको लेकर प्रसाशन को समुचित पहल करनी चाहिए. इस बाबत पूछे जाने पर ऑफ़ कैमरा वसंतपुर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि कुछ शिकायत मिली थी जिसका निष्पादन भी किया गया है और शिकायतों की जांच की जा रही है. बाइट - उपभोक्ता. बाइट - एजेंसी कर्मी.
0
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Mar 13, 2026 07:21:34
Palwal, Haryana:ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तेल संकट का प्रभाव जिले में घरेलू और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति पर पड़ रहा है। जिले में गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी वालों की मनमर्जी के चलते घंटों तक लाइनों में लगने के बाद भी सिलेन्डर नहीं मिल रहे हैं और इतना ही नहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है दुगने रेटों में सिलेंडर दिए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रेट बढ़ने का असर भी सीधा उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है लेकिन पेट भरने के लिए सिलेंडर जरूरी है इसलिए महंगे दामों में भी सिलेंडर लेना उपभोक्ता की मजबूरी है बशर्ते वो समय पर मिल जाए। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्ल्त को लेकर उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद भी एजेंसी की ओर से बुकिंग का मैसेज तक नहीं आ रहा है। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और उन्हें डर है कि कहीं गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद न हो जाए। कई उपभोक्ताओं ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने भी शुरू कर दिए हैं। स्थिति को देखते हुए जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ने लगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडरों की किल्ल्त के लिए एजेंसी संचालकों की मनमर्जी खुलकर सामने आ रही है अपने चहितों और महंगे रेटों पर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं जबकि अन्य उपभोक्ता घंटों लाइनों में लगे रहते है बावजूद उसके वापस खली हाथ लौटना पड़ रहा है। आपको बतादें कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद जिले में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 855 रुपए से बढ़कर 915 रुपए का हो गया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए का इजाफा हुआ है और अब यह 1883 रुपए में मिल रहा है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हैं। वहीं इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है इस बावत जांच कराई जाएगी अगर कोई भी बात जांच में सामने आती है तो उसपर सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी। जिला उपायुक्त ने जनता से भी आह्वान किया कि किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। पलवल से हरिश शर्मा की रिपोर्ट जी मीडिया
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 13, 2026 07:20:58
Baran, Rajasthan:बारां में रसद विभाग ने घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और कारखानों पर निरीक्षण के दौरान 5 प्रतिष्ठानों से कुल 26 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए。 जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि विशेष प्रवर्तन दल ने कोटा रोड NH-27 स्थित द्वारिका होटल से 10 गैस सिलेंडर, प्रताप चौक पर शंकर कचौरी से 2, पाबूजी दूध डेयरी से 3, महाकाल पूरी सेंटर से 5 और इटवेल होटल से 6 गैस सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनयम 1955 और एलपीजी वितरण आपूर्ति विनियमन आदेशों के उल्लंघन के तहत की गई। जब्त किए गए सिलेंडरों को नियमानुसार नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर संबंधित प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। इस संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक रविंद्र मील, संतोष कुमार मीना और रविंद्र मीना शामिल थे。 जिला रसद अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित आपूर्ति प्राप्त हो रही है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अनावश्यक भंडारण नहीं करने, गैस का मितव्ययिता से उपयोग करने और वैकल्पिक साधनों जैसे सोलर कुकर या इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे का प्रयोग करने की अपील की। एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग से संबंधित कोई भी सूचना 181, 112, उपभोक्ता मामलात हेल्पलाइन 14435 और जिला कंट्रोल रूम के नंबरों पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 07:20:48
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 13, 2026 07:20:42
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ख्याला 857 के इलाकों का निरीक्षण किया। एमसीडी के अधिकारियों को मंत्रिने लगाई क्लास। जींस की फैक्ट्री और रंगाई करने वालों को चेतावनी दी गई। मंदिर के साथ मीट की दुकान खोलने के विरुद्ध किया गया उपाय। कानून के दायरे में काम करें और दिल्ली पुलिस को भी हिदायत दी गई। राजौरी गार्डन विधानसभा के ख्याला 857 रघुवीर नगर इलाके में आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने निरीक्षण किया और उसके बाद सड़कों पर रखे ईंट, बदरपुर और एंक्रोचमेंट के मुद्दों पर एमसीडी के अधिकारियों की क्लास लगाई। इलाके में गैर कानूनी जींस फैक्ट्रियां रंगाई का काम करती हैं उन्हें चेतावनी दी गई। पिछले एक साल से इन फैक्ट्रियों को बंद करने की सलाह दी जा रही थी, पर ध्यान नहीं दिया गया। मंदिरों के पास मीट की दुकानों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। गैर कानूनी फैक्ट्रीज बंद करवाने के निर्देश दिए गए। अगर कानून के दायरे में नहीं आए तो मीटर हटाए जाएंगे। साथ ही मंत्री ने एमसीडी, PWD, दिल्ली पुलिस को दिशा-निर्देश दिए कि सुरक्षा सुनिश्चित हो और सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहें。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 13, 2026 07:19:26
Kota, Rajasthan:KOTA शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर रामगंजमंडी विधानसभा के पंचायत समिति लाडपुरा क्षेत्र में 4 दिवसीय पदयात्रा की हुई शुरुआत, रंगबाड़ी स्थित हनुमान जी महाराज के दर्शन के बाद शुरू की यात्रा, नयागांव से प्रारंभ हुई यात्रा, 13-16 मार्च तक 24 गांवों में होकर निकलेंगी"जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा", प्रथम दिवस में यात्रा के माध्यम से मंत्री दिलावर 11 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं से होंगे रूबरू, 4दिन में कुल 62किलोमीटर यात्रा में 24 गांवों के ग्रामीणों से करेंगे संपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं से हो रहे शिक्षा मंत्री रूबरू,ग्रामीण शिविरों के माध्यम से हुए कार्यों की कर रहे मॉनिटरिंग, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को कर रहे शिक्षा मंत्री अवगत, ग्रामीणों द्वारा मंत्री का किया जा रहा स्वागत एवं अभिनंदन, आमजन से जुड़ी समस्याओं को धरातल पर जानना मुख्य उद्देश्य, ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना एवं अवगत करना उद्देश्य,
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 13, 2026 07:19:10
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस और जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की एक बड़ी कार्रवाई की गई है। उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में, मोहतराई स्थित सुधा बॉयो पॉवर प्रा. लिमिटेड की भट्टी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 नग नशीली टेबलेट/कैप्सूल, 8,818 नग इंजेक्शन और 6,468 नग नशीली सिरप की बोतलों को आग के हवाले किया गया और रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी और पंचों की प्रत्यक्ष उपस्थिति रही।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top