Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609

बागपत में 1199 आरोपियों ने अपराध छोड़ने की शपथ ली

KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 28, 2025 08:46:33
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत पुलिस के सामने 1199 आरोपियों ने अपराध की राह छोड़ने की कसम खाई।पिछले दस सालों में महिलाओं से जुड़े अपराध रेप, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों में जेल जा चुके ये आरोपी…आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस के सामने पहुंचे सभी 1199 मुलजिमों ने एक साथ महिला सम्मान की कसम खाई और गुनाह से तौबा की शपथ ली।बागपत के सभी 10 थानों पर एक साथ ये कार्यक्रम हुआ।जहां पुलिस ने आरोपियों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प दिलाया।एसपी बागपत सूरज कुमार राय की इस अनोखी पहल को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, बागपत पुलिस के सामने आज 1199 आरोपियों ने गुनाह से तौबा की। ये वही आरोपी हैं, जो पिछले 10 सालों में महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। लेकिन आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस ने इन्हें थानों पर बुलाया और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ दिलाई।बागपत जिले के सभी 10 थानों पर एक साथ यह अनोखा आयोजन हुआ, जहाँ आरोपियों ने न सिर्फ अपराध छोड़ने का वादा किया, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा की भी शपथ ली।इस पहल को जिले के एसपी सूरज कुमार राय की सोच और प्रयास का नतीजा बताया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि अपराधियों को सही दिशा दिखाई जाए तो समाज में महिला अपराधों में कमी लाई जा सकती है और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाया जा सकता है।कहा जा सकता है कि पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है… और समाज में सुधार का संदेश भी। बाईट :--- सूरज कुमार राय (एसपी, बागपत)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OTOP TIWARI
Sept 28, 2025 10:36:56
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर में कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी, दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के पसला गांव में रहने वाला दसरू सिंह का कल देर रात उसके बेटे राम सिंह से किसी बात पर बहस हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी राम सिंह ने घर में रखे गमछे से अपने ही पिता का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, आज सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उनके द्वारा कोतवाली थाने को की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,, शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल जा चुका है,, वहीं मृतक दसरू सिंह गांव का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,, बाइट -- अभिषेक पैकरा,, DSP सूरजपुर
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 28, 2025 10:36:35
Katni, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल में कुत्तों का वीडियो वायरल, कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण कई कमियां उजागर एंकर - सोशल मीडिया पर जिला अस्पताल के अंदर कुत्तों के घुसने का वीडियो वायरल होने के बाद कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी खुद हालात जानने अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई बड़ी खामियां नजर आईं। लगातार दो दिनों से कलेक्टर जिला अस्पताल का दौरा कर रहे हैं और सुधार की चेतावनी भी दे चुके हैं। VO 01 - नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी को जिला अस्पताल में भारी-भरकम समस्याएं दिखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूतिका वार्ड, शिशु वार्ड, टीकाकरण कक्ष और मरीजों की लंबी कतार का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और ड्यूटी डॉक्टरों को अपने कर्तव्य के प्रति और सजग रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी साफ किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की खामियों को लेकर सिविल सर्जन ने रसोई कार्य के ठेकेदार रघुकुल सामाजिक कल्याण संस्था को चार बार नोटिस भेजा, लेकिन संस्था की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया। इस पर कलेक्टर ने ठोस कार्रवाई करने के संकेत दिए। वहीं, अस्पताल परिसर में कुत्तों के घुसने का वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से कहा कि संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया जाए और उनसे जवाब तलब किया जाए। बाइट - आशीष तिवारी कटनी कलेक्टर।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Sept 28, 2025 10:36:24
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी में नवरात्रि की धूम,मझौली जनपद में काली के खप्पड़ और भगत कीर्तन का आयोजन,सीधी जिले में नवरात्रि के अवसर पर भक्तिमय माहौल है। सुबह से ही देवी पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। मझौली जनपद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां श्रद्धालु काली के खप्पड़ और भगत कीर्तन में भाग ले रहे हैं।खप्पड़ का खेल और भगत कीर्तन,श्रद्धालुओं ने देवी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा दिखाई, जब वे खप्पड़ का खेल खेलते और भगत कीर्तन करते देखे गए। यह आयोजन नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है।नवरात्रि की महत्ता नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और श्रद्धालु व्रत, पूजा, और कीर्तन के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट करते हैं। सीधी जिले में नवरात्रि के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आस्था का वातावरण बना दिया है।सीधी जिले की धार्मिक परंपरा,सीधी जिला अपनी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। नवरात्रि के अवसर पर यहां के मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जो देवी की भक्ति और आराधना में लीन रहते हैं
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Sept 28, 2025 10:35:56
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर--प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालाघाट जिला कांग्रेस कमेटी ने केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को लेकर दिये गये ब्यान की घोर निंदा की है। मप्र कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हीना कावरे ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं वाला देश है। खानपान, वेशभूषा, संस्कृति, जाति समाज जैसी विभिन्नताओं को समेटे हुए हमारा संविधान है, जिसे समेटे हुए हमारा देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन इसके विपरित दूसरा एक सविंधान और है, जिसे भाजपा के नेताओं ने बनाकर रखा है। जिसके अनुसार वे शासनकाल चला रहे कि कौन-क्या करेगा और क्या नही करेगा? यह सबकुछ भाजपा के सविंधान के अनुसार किया जा रहा है। राहुल जी व प्रियंका जी के पवित्र रिश्ते पर जो टिप्पणी की गई है वह अशोभनीय है। हम भारतीय है, सबको मौलिक अधिकार प्राप्त है, निजता का अधिकार है। बेटी बाप के गले लगकर रोती तो वहां भावना उत्पन्न होती है। सुख-दुख में भाई-बहन से गले लगकर सुख-दुख बाटंता है तो वहा भी भावना उत्पन्न होती है। हम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के ब्यान की कडे शब्दो में घोर निंदा करते है। कांग्रेस उनके ब्यान का पूरजोर विरोध कर रही है। बाईट-- हीना कावरें, उपाध्यक्ष, मप्र कांग्रेस कमेटी। आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Sept 28, 2025 10:35:44
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 28, 2025 10:35:32
Jaipur, Rajasthan:खबर--TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ रिपोर्टर-अमित कुमार इनफॉरमर--राकेश शर्मा मोबाइल नंबर -9784825825 इंट्रो:-बहरोड़( कोटपूतली-बहरोड़).....बहरोड़ उपखंड के गांव दहमी-हमजापुर स्थित प्राचीन मनसा माता मंदिर में आज आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर पुजारी पं. परमानंद महाराज, नरेश भारद्वाज और सुभाष शर्मा ने बताया कि दिनभर में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर मन्नत का धागा बांधकर माता से मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर गांव के नव युवक मंडल की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवा, पानी और मेडिकल की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं, कई सामाजिक संस्थाओं और भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया, जगह-जगह रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के लिए सुरक्षा इंतजाम किए। लाइन में खड़े होकर भक्तों ने जयकारों के साथ मां मनसा देवी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर माता के भजन और कीर्तन गूंजते रहे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांववासियों ने बताया कि शारदीय नवरात्रा के अवसर पर हर साल यहां मेला भरता है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई माता के दरबार में हाजिरी देने पहुंचा। आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना दिया।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Sept 28, 2025 10:35:23
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Sept 28, 2025 10:35:10
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि और रविवार का संयोग भक्तों के लिए आस्था का महापर्व लेकर आया। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचते रहे और लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर माँ के दर्शन का लाभ लिया। वीओ – शक्तिपीठ माँ बगलामुखी मंदिर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। रविवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना अधिक रही। माता का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देख भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन के साथ साथ स्थानीय लोग भी व्यवस्था बनाने के जुटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती की गई।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Sept 28, 2025 10:34:57
Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : ​नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मध्य प्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में, सीबीएन की टीम ने नया गाँव टोल प्लाजा पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसके दरवाजे के अंदर बने एक विशेष गुप्त तहखाने से 4.960 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ​सूत्रों के अनुसार, सीबीएन को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से मंदसौर क्षेत्र से जयपुर (राजस्थान) के लिए बड़ी मात्रा में अफीम की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 26 सितंबर की शाम को संदिग्ध मार्ग पर निगरानी के लिए तैनात किया गया। ​घंटों की सघन निगरानी के बाद, टीम ने संदिग्ध पिकअप की पहचान की और उसे नया गाँव टोल प्लाजा पर सफलतापूर्वक रोक लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वाहन और उसमें सवार व्यक्ति को आगे की जांच के लिए नीमच स्थित सीबीएन कार्यालय लाया गया। ​कार्यालय में कई घंटों तक चली वाहन की गहन तलाशी के दौरान, अधिकारियों को दरवाजे में कुछ असामान्य लगा। बारीकी से जांच करने पर एक विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कक्ष का पता चला, जिसके अंदर से 4.960 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अफीम बरामद हुई। तस्करों ने अफीम को छिपाने के लिए यह तरीका अपनाया था ताकि आसानी से पकड़ में न आ सकें। ​सीबीएन ने बरामद अफीम और तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहा है।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Sept 28, 2025 10:34:38
Jamtara, Jharkhand:आज जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने आयोजकों को साफ निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जाए। पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए जाएं। वहीं आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त प्रकाश और अग्निशमन की पूरी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे बने पंडालों को लेकर भी उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यातायात बाधित न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए वालंटियर की तैनाती जरूरी बताई गई। डीसी ने आम जनता से अपील की कि दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जिला प्रशासन हर स्तर पर तत्पर है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा रखता है।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 28, 2025 10:34:29
Puri, Odisha:RESCUE_AVB Update ()ଗାଧେଇବାକୁ ଯାଇ ନଇରେ ଭାସି ଜଣେ ନିଖୋଜ। ନିଖୋଜ ବ୍ୟକ୍ତି ହେଉଛନ୍ତି ପୁରୀ ସଦର ନୂଆଗାଁର 50 ବର୍ଷୀୟ ନବା ଭୋଇ। ଆଜି ସକାଳୁ ନବା ଭୋଇ ସଦର ଗଡମୃଗଶିରା ବ୍ରିଜ୍ ତଳକୁ ଗାଧେଇବା ସମୟରେ ନଈରେ ଭାସି ଯାଇଥିଲେ। ଏହା ଦେଖି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ସଦରଥାନାରେ ଖବର ଦେବାପରେ ସଦରଥାନା ପୋଲିସ ଓ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଖୋଜାଖୋଜି ଆରମ୍ଭ କରିଥିଲେ। ଇଏ ହେଉଛି LIVE RECSUE VISUAL ଦୀର୍ଘସମୟ ହେବ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ଟିମ୍ ନିଖୋଜ ନବା ଭୋଇଙ୍କୁ ନଇରେ ଖୋଜାଖୋଜି କରୁଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଏଯାବତ ତାଙ୍କର କୌଣସି ଖଵର ମିଳିନାହିଁ. ସେପଟେ ଅଗ୍ନିଶମ ସେବା ପକ୍ଷରୁ ସର୍ଚ୍ଚ ଅପରେସନ ଜାରି ରହିଥିବା କହିଛନ୍ତି ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ। ତେବେ ଆମ ଆଖି ଆଗରେ ଭାସି ଯାଉଥିବା ବେଳେ ଆମେ ଉଦ୍ଧାର କରିପାରିଲୁନି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ତାଙ୍କ ପରିବାର। ବାଇଟ ପ୍ରଭାତ ରାଉତ, ଅଗ୍ନିଶମ ଅଧିକାରୀ ବାଇଟ୍- ନିଖୋଜ ନବାଙ୍କ ଭାଇ
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Sept 28, 2025 10:34:11
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर– 19 सितंबर की रात करीब 11 बजे बालाघाट मंडला जिले की सीमा पर पड़ने वाले पांडुतला टोल प्लाजा में अज्ञात नकाबपोशों के द्वारा जमकर तोड़ फोड़ की गई थी साथ ही साथ लूट की घटना को अंजाम भी दिया गया था,, इस घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपीयो को गढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के पास से 98 हजार रुपए नगद व दो मोबाइल भी जप्त किए है,,वहीं इस घटना में शामिल अन्य 07 आरोपी अब भी फरार है,, वाइस ओवर 01– घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश सैयाम, रंजीत साहू, सुदर्शन धुर्वे और संतोष धुर्वे अपने 02 ट्रक को लेकर करीब 08 बजे पांडुतला टोल प्लाजा पहुंचे थे जहां दोनों ट्रक ओवर लोड होने के कारण टोल कर्मियों ने ओवर चार्ज मांगा तो यह सभी नाराज हो गए जिसके बाद टोल कर्मी और आरोपियों के बीच जमकर विवाद हो गया था,,, कुछ समय बाद विवाद तो शांत हो गया लेकिन देर रात करीब 11 बजे रंजीत साहू अपने अन्य 11 साथियों के साथ फिर से टोल प्लाजा पहुंचे और जमकर तोड़ फोड़ की साथ ही वहां रखे 01 लाख 13 हजार रुपए लुटे और 02 मोबाइल भी अपने साथ ले गए,,,जिसके बाद टोल प्लाजा के मैनेजर वरुण प्रताप सिंह गढ़ी थाना पहुंचे और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई,,,इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की जिसमें 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही इस घटना में शामिल अन्य 07 आरोपी अब भी फरार है,, पकड़े गए सभी आरोपी मंडला जिले के रहने वाले है,,, बाइट 01 – आदर्शकांत शुक्ला ( एडीएसपी बैहर) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top