Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Koraput764020
କୋରାପୁଟରେ ବର୍ଷା ଦ୍ୱାରା ଯାତାୟତ ବାଧା: ରେଡ୍ ଆଲର୍ଟ!
NSNiroj Satapathy
Aug 18, 2025 07:47:08
Koraput, Odisha
କୋରାପୁଟ - (ନିରଜ ଶତପଥୀ) ରେଡ୍ ଆଲର୍ଟ ଜାରି କରା ଯାଇଥିବା କୋରାପୁଟ ଓ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ଲଗାଣ ବର୍ଷା ରେ ବେହାଲ୍ ହୋଇ ପଡ଼ିଛି। ବର୍ଷାକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ରେଳ ଚଳାଚଳ ବ୍ୟାହତ ହୋଇଛି। ରେଳ ବିଭାଗ ର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ୧୮ ତାରିଖ ରେ ବିଶାଖାପାଟଣା - କିରୋଣ୍ଡଲ୍ ଟ୍ରେନ ଆର୍କୁ ଯାଏଁ ଚଳାଚଳ କରିବ। ସେହିପରି କିରୋଣ୍ଡାଲ୍ - ବିଶାଖାପାଟଣା ଟ୍ରେନ କୋରାପୁଟ ଯାଏଁ ଚଳାଚଳ କରିବ। ତେବେ ଆସନ୍ତାକାଲି ୧୯ ତାରିଖ ପାଇଁ ଏହି ଦୁଇଟି ଟ୍ରେନ କୁ ବାତିଲ କରା ଯାଇଛି। ସେହିପରି ଆଜି ଓ ଆସନ୍ତା କାଲି ପାଇଁ ବିଶାଖାପାଟଣା - କିରଣ୍ଡଲ ଏକ୍ସପ୍ରେସ ଟ୍ରେନ ର ଗତିପଥ ବଦଲା ଯାଇଛି। ଏହି ଦୁଇ ଦିନ କୋଟାବାଳସା - ବିଜୟନଗରମ - ରାୟଗଡ଼ା ,- କୋରାପୁଟ ଦେଇ ଚଳାଚଳ କରିବ ବୋଲି ଜଣା ପଡ଼ିଛି। ବର୍ଷା ଯୋଗୁଁ ଲକ୍ଷ୍ମୀପୁର ବ୍ଲକ କାକିରିଗୁମ୍ମା ନିକଟ ତଳ ମିଟିଂ ରାସ୍ତାରେ ମାଟି ଅତଡା ଖସିବାରୁ ଯାତାୟତ ବାଧାପ୍ରାପ୍ତ ହୋଇଛି। ସେହିପରି ବୋରିପୁଟ ଠାରେ ପଥର ଖସିବାରୁ ନାରାୟଣପାଟଣା - ତଲଗୁମାଣ୍ଡି କୁ ଯାତାୟତ ବାଧାପ୍ରାପ୍ତ ହୋଇଛି। ସେହିପରି କୋରାପୁଟ ଜରୁରୀ କାଳୀନ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଜଣା ପଡ଼ିଛି ଜିଲ୍ଲାର କୋଟପାଡ଼ ବ୍ଲକ ଅଞ୍ଚଳରେ ସର୍ବାଧିକ ୧୩୩ ମିମି ବର୍ଷା ହୋଇଛି। ବର୍ତ୍ତମାନ ବି ଜିଲ୍ଲାରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଜାରି ରଇଛି। ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲାର ଏୟର ପୋର୍ଟ ପାଚେରୀ ଭୁଶୁଡି ଯାଇଛି। ପୂର୍ବରୁ ୩ ଥର ଏହା ଭୁଶୁଡି ଥିଲା। ଚତୁର୍ଥ ଥର ପାଇଁ ବର୍ଷାରେ ଏପରି ଅବସ୍ଥା ହୋଇଥିବାରୁ ଏହାର ମାନ ଉପରେ ପ୍ରଶ୍ନ ଉଠିଛି।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Aug 20, 2025 10:17:41
Chittorgarh, Rajasthan:
मंत्री गुरु खुशवंत साहब से एक्सक्लुसिव बातचीत.. विभाग बटवारे को लेकर मंत्री खुशवंत साहब ने कहा- मुझे आपके माध्यम से पता चला कौन से विभाग मुझे मिले.. जो जिम्मेदारी मिली उसे बखूबी निभाने की बात कही..  Tt- गुरु खुशवंत साहब, मंत्री
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Aug 20, 2025 10:17:27
Noida, Uttar Pradesh:
*रीवा में कॉलेज की परीक्षा में खुलेआम नकल,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो से मचा हड़कंप* - रीवा जिले के चाकघाट में एक प्राइवेट कॉलेज में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है... - जिसमें छात्र छात्राएं धड़ल्ले से किताब खोलकर कॉपी में लिखते नजर आए, इन्हें किसी बात का ना डर था और ना ही चिंता। इन्हें देखकर ऐसा लग रह था मानो परीक्षा नहीं कोई खेल चल रहा है। - पूरा मामला यूपी की सीमा से लगे एक निजी कॉलेज चाकघाट का है। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में प्रबंधन ने छात्रों से रुपए लेकर इस तरह से परीक्षा संचालित कराई मानो यह कोई मजाक हो। नकल करने के लिए कोई चिट चुटका नहीं बल्कि पूरी किताब इनके हाथ में पकड़ा दी गई। जो छात्र नकल करने में कमजोर थे, उनके लिए अलग से विद्यार्थी लगा दिए गए। बकायदा छात्र-छात्राएं टेबल में बैठकर किताब से उत्तर कॉपी में लिखते नजर आए। इतना ही नहीं नकल में आने वाली समस्या को, आपस में बातचीत कर समाधान निकालने की भी व्यवस्था यहां थी। इस अंधेरगर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। संचालित परीक्षा की जांच के निर्देश दिए है और कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। रीवा जिले का चाकघाट नकल के लिए बदनाम है यहां पर कई प्राइवेट कालेज है। जहां पर खुलेआम नकल की जाती है, इसके पहले भी नकल के कई वीडियो सामने आ चुके है... बाइट- प्रो. आर.पी सिंह (अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा)
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Aug 20, 2025 10:17:22
Noida, Uttar Pradesh:
BHOPAL *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की निंदा की* - एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि जनता के कार्यों के लिए उनके बीच जाते हैं। हमलावरों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। - उदंडता बर्दाश्त नही है... (बाइट - डॉक्टर मोहन यादव सीएम मध्यप्रदेश)
0
comment0
Report
SMSamruddhi M Kolhe
Aug 20, 2025 10:17:07
Karjat, Maharashtra:
रायगड पाऊस अपडेट ब्रेकींग* पेण मधील हेटवणे धरण तर खालापूर मधील मोरबे धरण तुडुंब दोन्ही धरण 100 टक्के भरली मोरबे धरणाचे दोन वक्र दरवाजे उघडले धरणातून मोठ्या प्रमाणात विसर्ग... आजूबाजूच्या गावांना पुराचा धोका अँकर : रायगड जिल्ह्यातील पेण तालुक्यातील हेटवणे धरण तुडुंब भरला असून या धरणातील काही दरवाजे उघडण्यात आले आहेत त्यामुळे पेण शहरातून वाहणारी भोगावती नदी तुडुंब भरून वाहते आहे. धरणाचा विसर्ग वाढला असून पेण तालुक्यातील नदीकाठच्या आजूबाजूच्या गावात पाणी शिरले आहे. त्यामुळे पेण मधील अंतोरे आणि आजूबाजूची गावे पाण्याखाली गेली आहेत. त्यामुळे येथील जनजीवन विस्कळीत पडले आहे. प्रशासनाकडून नागरिकांना सुरक्षित स्थळी जाण्याच्या सूचना देण्यात आल्या आहेत. तर तिडके खालापूर मधील नवी मुंबई महानगर पालिकेच्या मालकीचा असलेला मोरबे धरण सुद्धा 100 टक्के भरला असून या धरणात आताच्या घडीला 192.229 दशलक्ष घनमीटर पाणी साठा तयार झालाय.त्यामूळे या धरणाचे दोन दरवाजे वक्र अंशतह उघडण्यात आलेत. त्यामुळे या धरणाचे विसर्ग करण्यात आलेले पाणी धावरी नदीच्या प्रवाहात सोडल्याने या नदीकिनारी असलेल्या चौक, जांभवली, आसरे, धारनी, तुपगाव, आसरोटी, कोपरी या गावांना सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे. पेण मधील काही वाहतुकीचे पूल देखील पाण्याखाली गेल्यामुळे वाहतूक ठप्प पडली आहे. पावसाचा वेग मंदावल्यास धरणाचे विसर्ग बंद करण्यात येईल अशी माहिती पाटबंधारे विभागाकडून देण्यात आली आहे. *लोकेशन - पेण/खालापूर*
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Aug 20, 2025 10:16:34
Fatehpur, Uttar Pradesh:
स्लग- धर्म ध्वजा यात्रा पर अलर्ट, मकबरा विवाद से सबक लेकर प्रशासन ने संभाला मोर्चा एंकर- फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की परंपरागत धर्म ध्वजा यात्रा आज निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी यात्रा का आयोजन हुआ, लेकिन आबूनगर मकबरा विवाद के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनियों को संगठित करना बताया गया है। हालांकि, जिले में पहले से लागू BNS 163 (पूर्व धारा 144) के कारण अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। मलवां कस्बे में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आलाधिकारी भी डटे रहे। सुरक्षा की कमान इस बार खुद डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने संभाल रखी। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस बल पर्याप्त संख्या में मौजूद है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि धारा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का दावा है कि धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और जिले की कानून-व्यवस्था किसी भी सूरत में प्रभावित न हो, इसके लिए सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। बाइट- अनूप सिंह, एसपी, फतेहपुर बाइट- राहुल अग्निहोत्री, जिला संयोजक, बजरंग दल
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 20, 2025 10:16:25
Chittorgarh, Rajasthan:
#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक बाइक से 30 किलो 196 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चुन्नीलाल भील और अशोक कुमार हरिजन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने बाइक और तिरपाल में छुपाकर ले जाए जा रहे डोडाचूरा के कट्टे जब्त कर लिए। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 20, 2025 10:16:18
Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री ओसियां जोधपुर बिजली वोल्टेज व बिजली कटौती समस्याओं को लेकर बिजली घर नेवरा के जीएसएस का किया घेराव, किसान प्पपाराम प्रजापत बताया कि नेवरा,खारड़ा मेवासा, नेवरा रोड़ सहित दर्जनों भर गांवों के किसानों ने ऊर्जा मंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा समस्याओं का समाधान करने की माँग।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Aug 20, 2025 10:16:12
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
@devendra_jpr राजसमंद के आमेट से बड़ी खबर, सेलागुड़ा क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक, मक्के, रतालू, मिर्ची, टमाटर की फसलों को कर रहे चौपट, ग्रामीणों ने वन विभाग से की पिंजरा या जाल लगाकर इन्हें पकड़ने की मांग, पहले से ही राजड़ो के आतंक से त्रस्त हैं यहां के किसान, रात्रि के समय झुंड बनाकर खेतों में घुसकर फसलों को कर रहे चौपट, जानलेवा हमला करने की प्रवृत्ति के चलते किसान इनके पास में जाने से डर रहे, राजसमंद। राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र के सेलागुड़ा गांव में इन दिनों किसान दोहरी मुसीबत से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां पहले से ही रोजड़ों का आतंक किसानों की नींदें उड़ा रहा था तो वहीं अब जंगली सूअरों ने भी खेतों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सूअरों के झुंड रात्रि के समय खेतों में घुस आते हैं और मक्का, रतालू, मिर्ची, टमाटर जैसी फसलों को पूरी तरह से चौपट कर रहे हैं। इन जानवरों की आक्रामक प्रवृत्ति के कारण किसान इनके नजदीक जाने से भी डरते हैं, जिससे खेतों की निगरानी कर पाना मुश्किल हो गया है।अब पीड़ित किसानों ने वन विभाग से पिंजरा या जाल लगाकर इन जानवरों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो उनकी मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर जाएगा। बाइट,,1,,किशनलाल कुमावत,किसान (ग्रे शर्ट में) बाइट,,2,,गंगा सिंह चुंडावत,प्रशासक,सेलागुड़ा,(सफेद शर्ट में) जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 20, 2025 10:15:58
Bikaner, Rajasthan:
Assign desk Rounak vyas bikaner Story - पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती आज, कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, पंचशती सर्कल पर राजीव गांधी मूर्ति पर जमा हुए कांग्रेस नेता, कांग्रेस आज आयोजित कर रही है स्वराज बचाओ रैली, intro - देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में प्रतिमा स्थल पंचशती सर्किल पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए नमन किया इस दौरान विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी,पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि इस राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में गिने जाते है भारत देश के युवाओं और किसानों के प्रेरणास्पद रहे है यही कारण है की राजीव गांधी को हर वर्ग में आज भी पूजा जाता है आधुनिक भारत की नींव रखते हुए उन्होंने सबसे अधिक अगर किसी को ताकत दी दो वो भारत का युवा था किसानों को उनकी मेहनत के तौर पर अधिक महत्त्व देना राजीव गांधी का महत्वपूर्ण कार्य था इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। Logsheet shorts बाईट - गोविंद राम मेघवाल (पूर्व मंत्री )
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Aug 20, 2025 10:15:51
Patulki, Uttar Pradesh:
Slug : 2008ZRJ_PRTP_POOJA_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : महिलाओं ने गाय और उसके बछड़े की पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की करी कामना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में वत्स द्वादशी पर्व पर धार्मिक आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने गाय और उसके बछड़े की पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाएं घरों और मंदिरों में गाय-बछड़े की पूजा के लिए पहुंचीं। पूजा से पहले महिलाओं ने व्रत रखा और पूरे दिन चाकू से कटी हुई वस्तुओं का सेवन नहीं किया। शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्र हुईं और विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद व्रत कथा का श्रवण किया। पूजन के दौरान फल-फूल, गुड़, गेहूं और हरी घास का भोग लगाया गया। महिलाओं ने परंपरागत परिधान पहनकर आरती उतारी और बच्चों के मंगल की कामना की। बुजुर्ग महिलाओं ने इस व्रत की महत्ता समझाते हुए बताया कि वत्स द्वादशी व्रत से संतान को दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है। बाइट : श्रद्धालु
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 20, 2025 10:15:28
DMC, Chandigarh:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ विपिन सागवान ने की कांग्रेस सांसद और महासचिव कुमारी सैलजा से दिल्ली में मुलाकात विपिन सागवान रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन के प्रधान
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Aug 20, 2025 10:15:19
Sasaram, Bihar:
खबर रोहतास जिला से है। जहां ससुराल गए एक व्यक्ति को उसके पत्नी तथा साला ने मिलकर छत से नीचे फेंक दिया। जिससे धनजी कुमार नामक एक व्यक्ति की कमर टूट गई है। उसके सिर में भी गंभीर चोट आया है। बताया जाता है कि अकोढ़ीगोला थाना के चाप गांव का रहने वाला धनजी की शादी सन 2017 में अकोढ़ीगोला के कैथी गांव में हुई थी। उसके तीन संतान भी है। बताया जाता है की पत्नी रिंकी देवी पिछले 3 साल से पति से झगड़ा कर अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। कल धनजी अपनी पत्नी रिंकी देवी को अपने घर लाने के लिए मनाने के लिए ससुराल गया, तो वहां फिर से पारिवारिक विवाद में झगड़ा होने लगा। इसी झगड़े के विवाद में आरोप लगाया कि उसका साला तथा उसकी पत्नी ने मिलकर उसे मारा पीटा तथा छत से धक्का दे दिया। जिस कारण वह नीचे गिर गया। रात भर गली में लेकिन कोई मदद करने नहीं पहुंचा। अंत में मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब अकोढीगोला थाना की पुलिस कैथी गांव पहुंची तथा धनजी को एंबुलेंस से सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाइट -- धनजी कुमार (घायल पति)
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 20, 2025 10:07:41
Jodhpur, Rajasthan:
खबरा गांव री जोधपुर ओसियां युवती के साथ बलात्कार छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तारी को लकेर बैठे धरने पर, प्रजापत समाज सहित सर्व समाज बैठा धरने पर, श्रीयादे छात्रावास में शुरू हुआ धरना, खेतसार के पूर्व सरपंच के पति पर आरोप,आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग, विधायक भैराराम सियोल,पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर सहित कई जनप्रतिनिधि पहुँचे धरना स्थल पर।
4
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Aug 20, 2025 10:07:20
Lakhimpur, Uttar Pradesh:
Name _Dileep Mishra अपडेट _ उत्तराखंड के नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी कैमरे में कैद हुए थे उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो... लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे के मेंन मार्केट में आज उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई। मामले में उत्तराखंड पुलिस ने गन प्वाइंट पर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जिन्होंने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी । जिस पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया था। तब से उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश में थी। आरोपियों का पीछा करते हुए आज सुबह 11 बजे आरोपी अपनी गाड़ी से आये और मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे, तभी उत्तराखंड पुलिस ने आगे गाड़ी समेत उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूजे पर पिस्तौल तान ली, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया और मार्केट में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भीरा थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास एक थार गाड़ी भी बरामद हुई है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
4
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Aug 20, 2025 10:06:54
Shamli, Uttar Pradesh:
श्रवण पंडित शामली स्लग ...अग्निवीर का अंतिम संस्कार -एंकर ..... शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति की ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। चार महीने पहले सेना में भर्ती हुए नितिन प्रजापति मध्य प्रदेश के जनपद सागर में ट्रेनिंग ले रहे थे। सोमवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगाते समय अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। साथी जवानों ने उन्हें उठाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, गांव में कोहराम मच गया। .......दरअसल आपको बता दे। मामला जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचा गांव का है जहां पर गांव के रहने वाले नितिन प्रजापति 4 साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुए थे सोमवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया इसके बाद वह जमीन पर गिर गए नितिन प्रजापति को अस्पताल लाया गया जहां पर उनको डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया ! आज नितिन प्रजापति का शव सम्मान के साथ गांव में लाया गया गांव में गम का माहौल था परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मां ने कहा मैं रहूंगी नहीं मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है , नितिन प्रजापति, ऊंचागांव निवासी सतीश प्रजापति के बड़े बेटे थे। उनके पिता किराए पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। नितिन अविवाहित थे और परिवार में एक छोटा भाई शिवम है जो कक्षा 12 में पढ़ाई करता है, साथ ही एक छोटी बहन भी है। नितिन का सपना था कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे और परिवार का नाम रोशन करे। लेकिन दौड़ के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी जिंदगी अचानक थम गई। नितिन के चचेरे भाई अंकित प्रजापति ने बताया कि सोमवार सुबह आर्मी के अधिकारियों का फोन आया था, जिसमें जानकारी दी गई कि नितिन की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिजन बेसुध हो गए और गांव में मातम छा गया। नितिन का पार्थिव शरीर बुधवार को सुबह 10:30 बजे आर्मी के जवानों द्वारा ऊंचा गांव पहुंचाया गया। शव गांव पहुंचते ही "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। नितिन की मां प्रीति जन्म से ही नेत्रहीन हैं। लेकिन बेटे की शहादत पर उनका हौसला देखने लायक था। गांव की महिलाओं ने बताया कि मां ने रोया नहीं बल्कि सभी को ढांढस बंधाती रहीं। मां का कहना था कि मेरा बेटा शहीद हुआ है और मैं भी उसके बिना जी नहीं पाऊंगी। वहीं, नितिन की दादी करेशनी ने नम आंखों से कहा कि बेटे को बहुत मेहनत कर पढ़ाया और आगे बढ़ाया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। नितिन प्रजापति की असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गमगीन है। हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है और परिवार के दुख में शामिल हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि नितिन हमेशा मुस्कुराकर सभी से मिलते थे और देश सेवा की बात करते थे। आज उनका जाना पूरे गांव के लिए बड़ी क्षति है। बाइट -- प्रीति ( मृतक नीतिन कि माँ )
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top