Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambalpur768001
संबलपुर IIM का AI पाठ्यक्रम विश्वस्तर पर चर्चा; दक्षिण कोरिया, अमेरिका और हांगकांग से निमंत्रण
ANAJAY NATH
Oct 02, 2025 14:06:54
Sambalpur, Odisha
ବିଶ୍ୱ ରେ A ଆଇ ପାଠ୍ୟକ୍ରମ ପାଈଁ ସମ୍ବଲପୁର IIM ପ୍ରଥମ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ବିଶ୍ୱ ରେ ଏଭଳି ପାଠ୍ୟକ୍ରମ କିଭଳି ଲାଗୁ କରାଯିବ ସେ ନେଇ ଏବେ ଦକ୍ଷିଣ କୋରିଆ,ଦକ୍ଷିଣ ଆମେରିକା ଓ ହଙ୍ଗକଙ୍ଗ ରୁ ନିମନ୍ତ୍ରଣ ଆସି ଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି IIM ର ନିର୍ଦେଶକ ମହାଦେବ ଜୟ ସୱାଲ |
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPreeti Tanwar
Oct 02, 2025 15:51:10
Jaipur, Rajasthan:7 अक्टूबर से 28वां लोकरंग, एक मंच पर जुटेंगे विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार 11 दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोरों पर दिखेगा देश की लोक संस्कृति का मनोरम स्वरूप, दस्तकारों के हुनर को मिलेगी पहचान जयपुर में कला प्रेमी एक बार फिर लोक संस्कृति के रंग में रंगने को तैयार है। जवाहर कला केन्द्र की ओर से 7 से 17 अक्टूबर तक देश की लोक कलाओं को समर्पित 11 दिवसीय 28वें लोकरंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत की मनोरम लोक संस्कृति के सौंदर्य से सराबोर करने वाले लोकरंग में राजस्थान समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकार अपनी लोक कलाओं की प्रस्तुति देंगे। शिल्पग्राम में सुबह 11 से रात 10 बजे तक राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला लगेगा। इसमें दस्तकारों की ओर से हस्तशिल्प उत्पादों की स्टॉल्स लगायी जाएगी, नृत्य व गायन प्रस्तुतियां देखने के साथ आगंतुक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे。
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 02, 2025 15:50:54
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाज़ीपुर लंका मैदान में 60 फीट ऊँचे हाईटेक रावण का धूमधाम से दहन डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा ने किया रिमोट से रावण दहन 8 बजे होना था रावण दहन का कार्यक्रम, खराब मौसम के चलते 45 मिनट पहले हुआ दहन दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है-डीएम आपसी सौहार्द और भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील रावण दहन के बाद अति प्राचीन रामलीला का लंका मैदान में हुआ समापन लंका मैदान को विभिन्न सेक्टरों में बाँटकर की गई सघन निगरानी- एसपी दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट एसपी ने कहा– त्योहार शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता गाजीपुर के लंका मैदान में आज परंपरा और आस्था का सबसे बड़ा उत्सव देखने को मिला। 60 फीट ऊँचे हाईटेक रावण के पुतले का हुआ दहन। हालांकि रावण दहन का कार्यक्रम रात 8 बजे होना तय था, लेकिन खराब मौसम के चलते करीब 45 मिनट पहले ही रावण का दहन कर दिया गया। डीएम अविनाश कुमार और एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने रिमोट से इस विशाल पुतले का दहन कर लोगों को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं बल्कि असत्य पर सत्य की जीत और धर्म की विजय का प्रतीक है, उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएँ। डीएम ने इस मौके पर अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा करते हुए कहा कि गाजीपुर की जनता भगवान राम में आस्था रखती है और सनातन धर्म के इस पर्व को पूरे उल्लास से मनाती है। वहीं, गाजीपुर एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अति प्राचीन रामलीला का समापन लंका मैदान में रावण दहन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हजारों की भीड़ मौजूद रही, लेकिन पुलिस और प्रशासन की पूरी तैयारी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न हुआ। एसपी ने बताया कि लंका मैदान को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया था और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ के बाद भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी समानांतर चल रहा है और प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ हर आयोजन को सकुशल कराने के लिए कटिबद्ध है। एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने गाजीपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तत्पर है और आने वाले पर्व भी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराए जाएंगे। बाइट- अविनाश कुमार- डीएम, गाजीपुर बाइट- डॉ ईरज राजा- एसपी गाजीपुर
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 02, 2025 15:50:26
Pratapgarh, Rajasthan:बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आज प्रतापगढ़ में भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के दशहरा मैदान पर रावण का पुतला दहन किया गया। इसके पहले यहां पर नगर परिषद की ओर से जोरदार आतिशबाजी की गई जिसको निहारने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर ने बताया कि इस बार दशहरे पर जलने वाले रावण को आकर्षक लुक दिया गया साथ ही नशे की बुराई को समाप्त करने के लिए रावण दहन के माध्यम से संदेश भी दिया गया। इस बार नगर परिषद की ओर से रावण के पुतले के साथ तीन फीट लंबी सिगरेट लगाई गई थी जैसे ही सिगरेट में अग्नि प्रज्वलित की गई रावण धू-धू कर जलने लगा जिससे यह संदेश गया कि नशे का अंत हमेशा खराब ही होता है। इसके पहले नगर परिषद की ओर से जोरदार आतिशबाजी की गई साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से राम रावण युद्ध का भी इफेक्ट दिखाया गया। रावण के पुतला दहन के दौरान पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रावण दहन के ईस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी अपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 02, 2025 15:48:41
Chapra, Bihar:आपसी विवाद में गाड़ी के अंदर चला गोली; एक युवक की मौत दूसरे की स्थिति गंभीर, सभी युवक टॉल टैक्स पर करते थे काम, एक गाड़ी से घूमने निकले थे, पुलिस जांच में। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में गुरुवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक पर घटी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहा गांव निवासी राहुल पांडे (30 वर्ष), पिता विनोद पांडे के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक का नाम सूरज पांडे, पिता सुधांशु पांडे बताया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज की पीठ में गोली लगी, जिसके बाद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, राहुल भेल्दी टोल प्लाजा पर कर्मचारी था। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ एक चारपहिया वाहन से घूमने निकला था। इसी दौरान जलालपुर चौक पर गाड़ी के अंदर किसी युवक गोलियां चला दीं। घटना के बाद से लोग घायल युवकों को आनन-फानन में गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि राहुल और सूरज किसी काम से जलालपुर चौक पर पहुंचे थे। तभी अचानक किसी व्यक्ति ने दोनों पर गोलियां दाग दीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। इस मामले में एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस ब्योप्ति जारी कर बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे, हालांकि, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार जांच-पड़تال कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 02, 2025 15:48:26
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में रामनवमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने आतिशबाजी का लुफ्त उठाया। मौसम ने आयोजन मंडली का काफी समय तक साथ दिया, लेकिन मंच संचालक की लापरवाही के वजह से समय पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। बारिश होने के कारण रावण दहन नहीं हो पाया। मंच संचालक की लापरवाही के चलते मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति मूक दर्शक बनी रही। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हमें अपने अंदर का रावण खत्म करना चाहिए। डीसी ताराचंद ने कहा कि हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब अपने अंदर का रावण खत्म कर सके। मौके पर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने जिलेवासियों को बधाई दी और कहा कि हमें इसी प्रकार मिलजुलकर हमेशा पर्व मनाते रहना है。
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 02, 2025 15:48:15
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Oct 02, 2025 15:48:03
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को एक शताब्दी पूर्ण होने पर केशव विद्यापीठ जामडोली परिसर में पौधारोपण किया गया। राजस्थान प्लांटेशन बोर्ड राजस्थान की ओर से 1 लाख पौधारोपण का संकल्प लिया गया। विजयदशमी के दिन नागपुर में 1925 में डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ की स्थापना की थी। संघ की स्थापना को आज 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर राजस्थान प्लांटन बोर्ड की ओर से चेयरमैन सर्वेश्वर शर्मा के नेतृत्त्व में केशव विद्यापीठ जामडोली परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ हेमंत सेठिया और संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेठिया कहा कि संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्षण में आज पौधरोपण किया। संघ ने 5 प्रण किये हैं जिसमें पर्यावरण संरक्षण बहुत बड़ा कार्य है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं उन्हें बच्चे की तरह पालना है। उनकी सुरक्षा करनी है प्लांटेशन बोर्ड से जुड़े सर्वेश्वर शर्मा ओऱ इनकी टीम अच्छा कार्य कर रही हैं। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपभोग बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। इस मौके पर केशव विद्यापीठ के सचिव मेघसिंह ने कहा कि प्लान्टेशन बोर्ड ने हमें ट्री गार्ड भी दिए हैं जिससे पौधों की रक्षा हो पाएगी。
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 02, 2025 15:47:46
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में विजयादशमी के अवसर पर भिवाड़ी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रावण दहन का आयोजन किया गया। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतलों का दहन कर इस पर्व की खुशियाँ मनाईं। श्रीराम के जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाया। भिवाड़ी की सरस्वती/गोदावरी सोसाइटी में विशेष आयोजन किया गया, जहाँ लगभग 30 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व सोसाइटी के निवासियों ने पूजा-अर्चना की और श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाया। रात्री समय हुए इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भाग लिया और एकजुट होकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रावण दहन किया। लोगों ने पटाखों और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच उल्लासपूर्वक पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल परंपराएं जीवित रहती हैं, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक भी बनी रहती है। विजयादशमी के इस पर्व ने लोगों को यह संदेश दिया कि असत्य, अन्याय और अहंकार रूपी बुराइयों का अंत निश्चित है, और अंत में सत्य एवं धर्म की ही विजय होती है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 02, 2025 15:47:25
Gaya, Bihar:Story:- बिहार के गयाजी में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो रावण दहन कार्यक्रम में लगी ग्रहण,लाख कोशिशों के बाद मेघनाथ, कुम्भकर्ण, और रावण को पेट्रोल छिड़कर जलाया गया। Description:- बिहार के गयाजी में अचानक मौसम में हुए बदलाव से जहां मौसम हुआ सुहाना तो वही तेज बारिश से विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर ग्रहण गया है। एक ओर जँहा तेज बारिश से लोगो को राहत मिली है तो दूसरे ओर नवरात्र के मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बने पंडालों के अंदर की स्थिति बिगड़ गई है और दूर दराज से पंडालों को देखने आने वाले श्रद्धालु के लिए भी एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। इतना ही नही हर साल शहर के गांधी मैदान में विजयदशमी के अवसर पर गयाजी श्री दशहरा चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रावण वध का कार्यक्रम को आयोजित किया जाता था जिसकी तैयारियाँ जोरों पर चल रही थी और सब कुछ तैयार कर लिया गया था और आज प्रभु राम के द्वारा ऐतिहासिक गाँधी मैदान में रावण को वध किया जाता लेकिन मौसम की बेरुखी और अचानक मौसम में हुए बदलवा से रावण वध कार्यक्रम पर भी बारिश ने पूरी तरह से ग्रहण लग दिया है और आयोजकों की सारी मेहनत को बारिश के पानी मे धो डाला है। दरसअल बारिश बंद होने के बाद ऐतिहासिक गाँधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत हुई और रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए लोगो की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।वंही दर्शकों ने दिल्ली से आए पजाबी ढोल और आतिशबाजी का पूरा आनंद लिया। कुछ देर के बाद भगवान राम के साथ उनकी की सेना का आगमन हुआ और जय श्री राम का नारो से गूंज उठा। कुछ देर के बाद राम और रावण में युद्ध हुआ और लक्ष्मण ने अपने तीर से मेघनाथ पर प्रहार किया और बारी बारी से सभी पुतलों को जलाया गया लेकिन लाख कोशिशों के बाबजूद भी तीनो में कोई भी पुतला नही जाला जिसके बाद सभी पुतलों को जमीन पर गिरा कर पेट्रोल छिड़काव कर पुतलों में आग लगाया गया और रावण दहन कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 02, 2025 15:47:00
Srinagar, :रवाना दहन में आज रात कश्मीर में रावण के पुतले जले, जो न केवल रावण की पराजय का प्रतीक थे, बल्कि कश्मीर में भय के एक युग के अंत का भी प्रतीक थे। यह उत्सव केवल उत्सवी नहीं था—यह कश्मीर में एकीकरण के राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन को दर्शाता है। भगवान राम की रावण पर विजय के उत्सव आज कश्मीर में बड़े जोश से मनाया गया, जिसमें हिंदुओं, मुसलमानों और सुरक्षाकर्मियों सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" के जयकारों और पारंपरिक संगीत के साथ भाग लिया। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह जश्न शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में मनाया गया, जहाँ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल 50 फीट ऊँचे पुतलों को रावण दहन अनुष्ठान में आग के हवाले किया गया। जलते हुए पुतलों ने शाम के आसमान को जगमगा दिया, जिससे लगभग 10,000 से अधिक लोगों की भीड़ ने जयकारे लगाए, यह उपस्थित लोगों की दशकों में सबसे बड़ी भीड़ थी। इस उत्सव के आयोजक कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा बदलाव है जो हमने देखा है। यह आसान नहीं है क्योंकि भारी भीड़ इकट्ठा होती है, लेकिन हमने इसे 2007 में फिर से शुरू किया था, उस समय बहुत कम लोग शामिल हुए थे और अब हम भारी भीड़ देख रहे हैं। इससे हमें उम्मीद है कि भगवान राम भविष्य में हम सभी के लिए शांति और समृद्धि लाएँगे।" विजयदशमी, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है—भगवान राम की रावण पर विजय और देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय। कश्मीर में, आतंकवाद, पलायन और 1990 में लगभग 3,00,000 पंडितों के पलायन के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण, यह त्योहार कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए ऐतिहासिक रूप से फीका रहा है। हिंदू समुदाय के लिए सार्वजनिक उत्सव अक्सर असंभव होते थे, और कश्मीर में बचे हुए कुछ पंडित लोगों के निजी अनुष्ठानों तक ही सीमित रहते थे। लेकिन, 2025 कश्मीर घाटी में एक विशाल, अभूतपूर्व पुनरुत्थान लेकर आया है, जो 2019 के बाद एक व्यापक सांस्कृतिक और सामाजिक परिवर्तन का संकेत देता है। इस वर्ष के उत्सव में तीन दशकों से अधिक समय के दमन के बाद, बेहतर सुरक्षा, सरकारी सहायता और सामान्य स्थिति की बढ़ती भावना से प्रेरित होकर, खुले, सामुदायिक उत्सवों की एक साहसिक वापसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यही कारण है की 1990 में विस्थापित हुए कुछ पंडित पहली बार रावण दहन देखने कश्मीर आए। अमित रैना, जो 35 वर्षों के बाद पहली बार दिल्ली से रावण दहन देखने आए थे, ने कहा, "यह एक अद्भुत एहसास है और निश्चित रूप से कश्मीर के हालात में बदलाव ने हमें अपनी मातृभूमि पर इस दिन का साक्षी बनने के लिए प्रोत्साहित किया है और 2019 के बाद सुरक्षा की भावना बढ़ी है, आज मेरी यादें ताज़ा हो गईं और चाहे हम कितने भी वर्ष इस जगह से बाहर रहें, एक दिन हम वापस आएँगे।" भाईचारे के इस हृदयस्पर्शी प्रदर्शन में, स्थानीय मुसलमानों ने पुतलों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उत्सव में शामिल हुए। हिंदू और मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर 50 फुट ऊँचे पुतले बनाए, जो कश्मीर के सदियों पुराने भाईचारे को दर्शाते हैं। यह शो पूरी तरह से गैर-राजनीतिक था और सभी समुदायों, सुरक्षाकर्मियों और पर्यटकों की हज़ारों की भीड़ को बुराई पर अच्छाई की जीत देखने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया था। कश्मीरी पंडित नेता मोहित भान ने कहा, "यह बुराई पर जीत है, जैसे हिंदुओं में रावण और मुसलमानों में इबलीस को मारने के बाद हुई थी। सदियों बाद भी रावण और इबलीस के साथ कैसा व्यवहार होता है, यह देखने लायक है। हमें सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ताकि हमें याद रखा जाए।" कार्यक्रम स्थल से 3 WT (एक भीड़ के साथ, दो पुतलों को आग लगाने के बाद) प्रशासन ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, ताकि बिना किसी व्यवधान के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। PDपी प्रमुख महबूब मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और हिंदू समुदाय को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बयान जारी करके सार्वजनिक रूप से दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए इसे "एकता, शांति और प्रगति" का प्रतीक बताया और सद्भाव का आह्वान किया।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 02, 2025 15:46:46
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में दशहरा पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च ऊंटा मोड़ से आरंभ होकर महलचक, पंचमहल, ठाकुरबाड़ी, नया टोला समेत विभिन्न चौक-चौराहों एवं पूजा पंडालों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि दशहरा को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। वहीं एसपी ने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर स्तर पर तैयार है। उन्होंने बताया कि पुलिस सादे लिवास में भी लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि वे निर्भीक होकर पर्व का आनंद लें। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कानून व्यवस्था बाधित हो। पुलिस आमजन की सेवा में तत्पर है और हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। वही मौसम को देखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को रैन कोर्ट भी उपलब्ध कराई गयी है ताकि सुरक्षा में कही चूक न हो। वही इस अवसर पर डीएम अलंकृता पांडेय, एसपी विनीत कुमार, एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा,सदर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 02, 2025 15:46:31
Munger, Bihar:बारिश की फुहारों में भी धूमधाम से हुआ रावण वध, बीस हजार से अधिक लोग बने गवाह मुंगेर : विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध का ऐतिहासिक आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। रिमझिम बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा और बीस हजार से अधिक लोगों ने इस भव्य दृश्य का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने राम, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना कर आरती से की। इसके उपरांत उन्होंने धनुष से तीर चलाकर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का वध किया। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे。 इस दौरान विधायक प्रणव कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रावण वध का संदेश है कि हम अपने मन और समाज की बुराइयों को त्यागकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और देशहित में आचरण की अपील की। वहीं जिलाधिकारी ने दशहरा पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं और इसे अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top