Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Puri752001
पुरी में महाप्रसाद प्रोटोकॉल कड़ा, भक्तों की भीड़ पर नियंत्रण
SMSanjay Mohapatra
Nov 03, 2025 16:19:37
Puri, Odisha
କାର୍ତ୍ତିକ ପଞ୍ଚକର ଦ୍ବୀତୀୟ ଦିନ ଶ୍ରୀଜୀଉ ତ୍ରିବିକ୍ରମ ଖୁସିରେ ଭକ୍ତଙ୍କୁ ଆହ୍ଳାଦିତ କରୁଛନ୍ତି। ଆସନ୍ତାକାଲି ଲକ୍ଷ୍ମୀ ନୃସିଂହ ବେଶ ଓ ପୂର୍ଣ୍ଣିମା ରେ ସୁନା ବେଶ କିଭଳି ଶୃଙ୍ଖଳିତ ହେବ ତାକୁ ଅନୁଧ୍ୟାନ ଚାଲିଛି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଓ ଅତିରିକ୍ତ ପୋଲିସ ମହାନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ଓ ପୁରୀ ES ପି। ପ୍ରୋଟକଲ VIୟାଇପି ସେବାକୁ ବନ୍ଦ କରାଯାଇଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ। ଏତେ ଗହଳି ଭିତରେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଓ ସହରବାସୀଙ୍କ ଦର୍ଶନ ସମ୍ଭବ ନୁହଁ। ମହାପ୍ରସାଦ ପାଇଁ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରିବା ପାଇଁ ଦାବୀକୁ ମଧ୍ୟ ଅଗ୍ରାହ୍ୟ କରିଲେ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ସେପଟେ ସ୍ଥାନୀୟ ଅଭିଯୋଗ କୁ ନେଇ ES ପି କହିଲେ ସମସ୍ତେ ମହାପ୍ରସାଦ ସଠିକ ପାଉଛନ୍ତି ବୋଲି ଯୁକ୍ତ୍ ଵାଢିଲେ। ଭିଓ୧ gତକାଲି ପଞ୍ଚକର ପ୍ରଥମ ଦିନ ଭିଡୁ ଅସମ୍ଭାଳ ଥିଲା। ଘଣ୍ଟା ଘଣ୍ଟା ଧରି ଧାଡି ଠିଆହୋଇ ହତାଶ ହୋଇପଡୁଥିଲେ। ଆଜି ଦ୍ଵୀତୀୟ ଦିନରେ ସେ ଭିଡ ନଥିଲେ ମଧ୍ୟ ପ୍ରୋଟକଲ ଭିଆଇପି ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ବନ୍ଦ କରାଗଲା ପରେ ମାତ୍ର ୧ଘଣ୍ଟା ଭିତରେଦର୍ଶନ ସମ୍ଭବ ହୋଇଛି। ଗତକାଲି ଦଳାଚକଟା ସ୍ଥିତି ପରେ ପୋଲିସ ଡି ଜି ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ଭାବରେ ସ୍ଥିତି ଅନୁଭବ ପରେ viAIP ପ୍ରୋଟକଲ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ବନ୍ଦ କରାଗଲା କିନ୍ତୁ ମୋତେ ଯେତେ ମାଠିବୁ ମାଠ ମୁଁ ସେହି ଦରପଡା କାଠ ଭାବରେ ପୋଲିସ viAIPକୁ ନେଉଥିଲା ପ୍ରୋଟକଲ ବ୍ୟବସ୍ଥାରେ କିନ୍ତୁ ଯେପରି କେହି ଜାଣିପାରିବେ ନାହିଁ ଶୈଳୀରେ। ଭିନ୍ନ ଭିନ୍ନ ଯାଗାରେ ପୋଲିস ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ନେଇ ଯାଉଛନ୍ତି। ଆସନ୍ତା ଦୁଇଦିନ କିଭଳି ଶୃଙ୍ଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ବ ଦେଇଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍- ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ପାଢୀ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ଶ୍ରୀମାନ୍ଦିର ଭିଓ୨ ସେପଟେ ପୁରୀ ସହର ବାସୀ ଜାଗା ଦର୍ଶନ ନକରିପାରିବା ଭଳି ଦୁଖ ପୁଣି ବଡ଼ ଏକାଦଶୀରେ ପୁରୀ ସହର ବାସୀ ନିଜ ମା ଓ ବାପା ଘର ପାଇଁ ମହାପ୍ରସାଦ ଆଣିପାରିଲେ ନାହିଁ। ସେମାନଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ଯେଉଁ ମାା ମାନେ।ହବିଷ୍ୟାଳି ଶିବିରରେ ଅଛନ୍ତି ସେମାନଙ୍କ ପାଖରେ ମହାପ୍ରସାଦ ପହଞ୍ଚିଲା କିନ୍ତୁ ପୁରୀରେ।ଘର କରି ନା ଦର୍ଶନ ନା ମହାପ୍ରସାଦ ପାଇପାରିଲେବୋଲି ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି ପୁରୀ ବାସିଙ୍ଦା। ସେପଟେ ପୁରୀବାସୀଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ କ୍ୟଥାର୍ଥ ଏବେ ପଞ୍ଚକ ଭିଡରେ ସମ୍ଭବ ହେବନି। ମହାପ୍ରସାଦ ପାଇଁ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟଵସ୍ଥା ମଧ୍ୟ ଅସମ୍ଭବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ। ସେପଟେ ପୁରୀ ବାସୀଙ୍କ ଅଭିଯୋଗକୁ ଏଡାଇଯାଇଛନ୍ତି ପୁରୀ ES ପି । ସମସ୍ତେ ମହାପ୍ରସାଦ ଗାଡିରେଆସି ନେଉଛନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍- ଅରବିନ୍ଦ ପାଢୀ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ବାଇଟ୍- ପତୀକ ସିଂ ESPipuripur (ଭିଓ୩) ସେପଟେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ତ୍ରିବିକ୍ରମ ବେଶ ନଦେଖିପାରି ସରକାର କେବଳ କାଗଜ କଲମରେ ଏସି ଭିତରେ ନିୟମ କରୁଛନ୍ତି। ପୁରାପୁରୀ ପ୍ରଶାସନ ବିଫଳ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ ପଞ୍ଚୁକରେ ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କ ଆଡ଼ିକିଆ ବା ତ୍ରିବିକ୍ରମ ବେଶ ରେ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ୱର୍ଣ୍ଣ ଅଳଙ୍କାର ଯଥା ଘାଗଡାମାଳି, ବରକୋଳିମାଳି, ପଦ୍ମମାଳି, ଗିନିମାଳି, ପଦକମାଳି, ଶ୍ରୀପୟର, ଶ୍ରୀଭୁଜ, ହରିଡ଼ାମାଳି, ବାହାଡାମାଳି ସମେତ ହଳ, ମୂଷଳ, ଶଙ୍ଖ, ଚକ୍ର ଏବଂ ପାଟ ବସ୍ତ୍ର ଇତ୍ୟାଦିରେ ବिग୍ରହମାନଙ୍କୁ ଆଡକିଆ ବା ତ୍ରିବିକ୍ରମ ବେଶରେ ଭୂଷିତ ହୋଇଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍- ଭକ୍ତ, ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ନିମେଇ ଦାସ, ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତ ବାଇଟ୍- ପଦ୍ମନାଭ ତ୍ରିପାଠୀ Sharmā, ଗବେଷକ ବାଇଟ୍- गणେଶ ମହାସୁଆର, ସେବାୟତ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Nov 03, 2025 19:31:10
Jasa, Bihar:अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव में खेत में काम कर रही 65 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वियो - कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दहार गांव निवासी 65 वर्षीय फूलवंती कुवर अपने खेत में धान की फसल की रखवाली कर रही थीं। उसी दौरान खेत के किनारे झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने की कोशिश की और उसे उत्तर प्रदेश के एक गांव में ले गए। हालांकि, वहां उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ ही घंटों में महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। तब परिजन उसे सोमवार को कैमूर जिले के सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही hospital प्रशासन ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, फूलवंती कुवर गांव में मेहनती और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। वे प्रतिदिन अपने खेतों की देखभाल करने जाती थीं और अकेले ही फसल की रखवाली करती थीं। गांव के लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों में सांप-बिच्छू का डर बना रहता है, लेकिन अधिकतर किसान सावधानी नहीं बरतते。 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और एंटी-वेनम दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Nov 03, 2025 19:30:52
Hajipur, Bihar:वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय मैदान मे कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया और लोगो से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी को जिताने की अपील की।खड़गे ने कहा कि यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी है लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि गठबंधन में दो ही सीट जिले में मिला है।वहीं सभा मे मौजूद लोगों को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान खड़गे ने लोगों को इस चुनाव की महत्ता को समझाया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया ताकि भाजपा को किसी भी प्रकार का फायदा न पहुंचे इस अवसर पर खड़गे ने लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए बिहार मे कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाये जाने की अपील की जिससे आने वाले समय मे बिहार मे रहने वाले लोगों का समुचित विकास संभव हो सकें ।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Nov 03, 2025 19:30:28
Danapur, Bihar:दानापुर में लालू प्रसाद यादव का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब दानापुर से बड़ी खबर है — आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी रीतीलाल यादव के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान सड़क किनारे और छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने फूलों की बारिश कर लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया। रोड शो में दीघा विधानसभा की प्रत्याशी दिव्या गौतम भी मौजूद रहीं। जगह-जगह लालू यादव के स्वागत में नारे गूंजते रहे रोड शो के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार महागठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा और तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी की रैली में लोग बुलाए जाते हैं, लेकिन हमारे रोड शो में जनता खुद उमड़ पड़ती है — यही असली जन समर्थन है。” दानापुर की सड़कों पर आज लालू यादव का पुराना जादू एक बार फिर देखने को मिला — समर्थकों में उत्साह और जोश चरम पर रहा।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Nov 03, 2025 19:30:17
Mumbai, Maharashtra:आज भोजपुर जिला के जगदीशपुर, संदेश, आरा और बड़हरा क्षेत्रों में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में धुंआधार जनसभाओं को संबोधित किया。 भोजपुर के सबसे अंतिम सभा उन्होंने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में की, जहाँ उन्होंने राजद प्रत्याशी श्री अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बदल देना है। भाजपा जदयू के राज में छात्र, युवा, महिला सभी लोग ठगा महसूस कर रहे है। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव जी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माताओं और बहनों को माई बहिन मान योजना का लाभ मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के प्रण पत्र (घोषणापत्र) को समर्थन देने और सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की。 यही नहीं उन्होंने नौटंकी कर दिग्भ्रमित करने वालों से सावधान रहने और किसी भी ओर ध्यान न देते हुए चुपचाप लालटेन पर वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आपलोगों को मुझसे कोई शिकायात है? उन्होंने कहा कि सरोज को मैने दो बार टिकट दिया...वो हार गया तो जीवन भर उसी को टिकट मिलेगा ? उन्होंने उपस्थित युवाओं से वादा किया कि आपका तेजस्वी आपसे वादा करता है कि हर घर से एक सरकारी नौकरी देगा। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि आपको नौकरी चाहिए न? तो कैसे मिलेगा? युवाओं का जवाब था वोट कर जीताकर。 कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद दिलाते हुए जीत का माला पहनाया और कहा कि भोजपुर की जनता का यह प्रेम और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब समय आ गया है कि हम मिलकर एक नए बिहार की नींव रखें。
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 03, 2025 19:01:53
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रेफिक और सड़क सुरक्षा को लेकर ली उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री ने दिए मीटिंग में सख्त निर्देश शराब पीकर वाहन चलाने वाले का हो लाइसेंस रद्द हाईवे के आस-पास अतिक्रमण तुरंत हटाएं प्रदेश में अवैध कटों को बंद किया जाए, ओवरलोडिंग के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई समय पर कार्रवाई नहीं करने वाली विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत होगी कार्रवाई यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने और जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाएं सड़क सुरक्षा अभियान परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से प्रदेशभर में मंगलवार से आगामी 15 दिन तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक नहीं लेने वाले जिला कलक्टर्स से जवाब लेने के निर्देश दिए भारी वाहन लाइसेंस रिन्यू के समय पेश की जाने वाली आंखों की जांच रिपोर्ट गलत पाए जाने पर उसे जारी करने वाली संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश ओवरस्पीड के बार-बार चालान होने पर लाइसेंस निरस्त करने के दिए निर्देश शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरस्पीड के बार-बार चालान होने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश राजस्थान में चिन्हित ब्लैक स्पॉटों को जल्द ठीक करवाने और नेशनल,स्टेट हाईवे पर अवैध कट को जल्द बंद के निर्देश अवैध ढाबों और पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश राजस्थान में भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के किनारे समस्त अवैध निर्माणों को जल्द हटाने के निर्देश आगामी 15 नवम्बर से 15 फरवरी तक राजस्थान में ट्रक चालकों की आंखों की जांच करने के भी निर्देश वाहन चालकों से ओवरटाइम ड्राइविंग करवाने पर ट्रांसपोर्ट कम्पनियों पर भी होगा एक्शन सभी जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश नो एंट्री जोन में भारी वाहन आने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 03, 2025 19:00:59
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के बेहट कस्बे की इंदिरा कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ इंदिरा कालोनी पहुंचे और तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कालोनी खाली करने का एनाउंस किया। इस दौरान कालोनी के जिम्मेदार लोगों ने कोर्ट का आदेश दिखाते हुए कार्यवाही रोकने की मांग की लेकिन अधिकारी नहीं माने और घरों पर निशानदेही की। दरअसल, बेहट कस्बे से सटी इंदिरा कालोनी में सोमवार को सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रवीन जोशिया, डीआरओ विशेष सैनी, सहायक अभियंता पूजा सैनी, जेई अशोक कुमार, जिलेदार तौफीक सहित समस्त राजस्व स्टाफ कोतवाली बेहट पहुंचा और पुलिस बल के साथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे और तीन दिन में इंदिरा कालोनी और सिंचाई विभाग की जमीन पर बने मकानों को खाली कर कब्जा हटाने का ऐलान किया। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो विभाग ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगा। इस दौरान कालोनी के जिम्मेदारों कामरेड शौकत, सरफराज खान गुड्डू, अतहर पीरजी, हाजी फरहाद आदि ने अधिकारियों को कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे की कॉपी दिखाई और कार्यवाही रोकने की बात कही लेकिन अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश को ना मानते हुए घरों पर निशान लगाने की कार्यवाही की। इस बीच SDM बेहट मानवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। सपा विधायक उमर अली खान के बाहर होने के कारण उनके प्रतिनिधि फैजान फैज मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। कोर्ट में वाद दायर कर स्टे लाने वाले सरफराज खान का कहना है कि जो भूमि सिंचाई विभाग की है वो खसरा नंबर 729 में है और वह भूमि खाली पड़ी है, जबकि जिस भूमि पर लोग रह रहे है उसके कागज भी उनके पास थे लेकिन 1999 में बाढ़ आने के कारण वे कागज नष्ट हो गए। कालोनी के लोगों का आरोप है कि कोर्ट का स्टे होने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। वे इस कार्यवाही के संबंध में कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। वहीं, दूसरी ओर उप राजस्व अधिकारी विशेष सैनी का कहना है किसिंचाई विभाग की जमीन पर जो अवैध कब्जे किए गए है, उन्हें पूर्व में नोटिस दिए गए थे और वाद दायर किया गया था, जिसके बाद 70 लोग कोर्ट चले गए और स्टे ले आए। 70 मकानों को छोड़कर बाकी निशानदेही की जा रही है, तीन दिन के भीतर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके अलावा बिजली विभाग से भी कनेक्शन हटवाने और पीने का पानी बंद करने के लिए भी संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। तीन दिन बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। बाइट:- सरफराज खान (गुड्डू), कोर्ट से स्टे लाने वाला युवक बाइट:- विशेष सैनी, उप राजस्व अधिकारी, सिंचाई विभाग
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 03, 2025 19:00:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है जहाँ पुलिस ने कुख्यात AK-47 और रेड गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसओ अरुण सिंह की अगुवाई में पुलिस ने इस गैंग की कमर तोड़ दी है। 7 आरोपी गिरफ्तार, जबकि 3 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। छठ पूजा के दिन दिनदहाड़े दो छात्रों को दौड़ाकर पीटने वाले AK-47 और रेड गैंग पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। लोगों में गुस्सा था, डर था... और उसी डर को मिटाने का जिम्मा उठाया था एसएसपी राजकरन नय्यर ने। उन्होंने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और पीपीगंज थाने की कमान सौंपी अरुण सिंह को। नए थानेदार ने पद संभालते ही कप्तान के कसौटी पर खरा उतरते हुए इस गैंग पर नकेल कसनी शुरू कर दी। नतीजा यह हुआ कि अब तक इस गैंग से जुड़े 18 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। बाकी फरार आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक गैंग के सदस्य इलाके में आए दिन बदमाशी वसूली और दबंगई की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पीपीगंज और आसपास के क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है। गोरखपुर में एसओ अरुण सिंह की ये कार्रवाई एक बड़ा मैसेज है कानून तोड़ने वालों को अब गोरखपुर पुलिस किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 03, 2025 18:48:54
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से बड़ी खबर — सांसद रवि किशन को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कॉल के दौरान खुद को बिहार का निवासी बताया था, लेकिन जांच में उसकी असलियत कुछ और ही निकली. गोरखपुर की रामगढ़ताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल 30 अक्टूबर को एक शख्स ने गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने यह कॉल सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर की थी. इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी राजकरन नय्यर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले अपना पता बिहार बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी पहचान अजय कुमार यादव, पुत्र रामफेर यादव, निवासी हाउस नंबर 1703/07, स्ट्रीट नंबर 03, फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत कर दिया है.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:48:38
Bihar:समस्तीपुर में चुनाव ड्यूटी पर आए ASI पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ और किया हंगामा। शराब के नशे में होने का आरोप भी बताया गया। एंकर :विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर की हरकत से सोमवार की देर शाम पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। मामले का समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में हंगामे का केंद्र बन गया। आरोप है कि विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में एक युवक को बेरहमी से पीटकर छात्रावास की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। सैकड़ों की भीड़ कॉलेज पहुंची, मुख्य द्वार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी एसआई की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार (27), पिता चीना दास, मजदूरी कर परिवार चलाता है और चार बच्चों का पिता है। सोमवार शाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर एसआई से उसकी कहासुनी हो गई। बताया गया कि एसआई नशे की हालत में था। पहले उसने चौक पर मनीष की पिटाई की और फिर जबरन कॉलेज परिसर के छात्रावास में ले गया। आरोप है कि छात्रावास के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से बेरहमी से पीटा गया। इसी बीच पिस्टल से वार कर उसका दांत तोड़ दिया गया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने हॉस्टल में रखे टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एसआई का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषी दरोगा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Nov 03, 2025 18:48:18
Delhi, Delhi:दिल्ली में गोलीकांड! गीता कॉलोनी में मोमोज खाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रविवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर 22 वर्षीय आदित्य को उसके चाचा द्वारा डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती सूचना में झगड़े की बात कही गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम के पास सड़क पर खून के धब्बे देख सब हैरान रह गए। जांच में खुलासा हुआ कि घायल की पीठ में गोली लगी है और उसका लीड रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ है। पुलिस पूछताछ में घायल की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया — आदित्य की आपराधिक पृष्ठभूमि है और दोपहर में उसके कुछ दोस्तों ने उसे पैसों के लेनदेन को लेकर धमकाया था। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला उसी विवाद से जुड़ा हो सकता है। घायल फिलहाल होश में है लेकिन हमलावरों के नाम बताने से बच रहा है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज कर लिया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Nov 03, 2025 18:47:48
Delhi, Delhi:दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाश को पैसों के विवाद में मारी गोली...घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज - हमलावर गोली मारकर फरार दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रात करीब 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदित्य पुत्र सुभाष निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को झगड़े में घायल अवस्था में उसके चाचा मुरारी शर्मा द्वारा भर्ती कराया गया है। मौके पर की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घायल आदित्य पुत्र सुभाष अपनी पत्नी भूमि के साथ मोमोज खाने आया था, तभी उसे पीठ में गोली लगी.. हेडगेवार अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की 3-4 इसके जानकार ने उससे पैसे लौटाने की धमकी दी थी प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह घटना पैसों के विवाद के चलते घायल और उसके साथियों के बीच हुई है.. घायल आदित्य पर थाना प्रीत विहार में एक डकैती के मामले (FIR संख्या 242/25, धारा 118/309(4)/309(6)/311/3(5) BNS, जून 2025) में गिरफ़्तार हो चुका है। पुलिस जांच कर रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top