Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khordha752055
खोरधा मेडिकल कॉलेज के पास कार से 26 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
SMSURYA MOHANTY
Nov 27, 2025 09:03:29
Khordha, Odisha
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଅବକାରୀ ବିଭାଗର ଚଢାଉ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମେଡିକାଲ ଛକ ନିକଟରୁ ଏକ କାର ମଧ୍ୟରୁ ୨୬ କେଜି ଗଞ୍ଜେଇ ଜବత, ଜଣେ ଗିରଫ। ଗଞ୍ଜେଇର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ଅଢେଇ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ହେବ ବୋଲି ସୂଚନା。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 27, 2025 09:15:25
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद पार्टी में मंथन शुरू हो गया है  RJD ने हार के कारणों की समीक्षा कर रही है इस समीक्षा बैठक में सीनियर नेता उन नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर रहे हैं, जिनके कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल इस बैठक को ले रहे है आज बैठक का दूसरा दिन है और सारण प्रमंडल की बैठक हो रही है वही इस बैठक को लेकर RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की समीक्षात्मक बैठक चल रही है प्रमंडल बार चलेगा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्षता कर रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी  अपनी जानकारी दे रहे हैं इसकी पड़ताल की जा रही है कि किस कारण से प्रदर्शन खराब हुआ प्रत्याशी अपनी बातों को रख रहे हैं उसकी समीक्षा होने के बाद नेता प्रतिपक्ष को अपनी राय देंगे जिस तरह से बदलाव दिख रहा था साहब लेकिन वोट की चोरी हुई है और जो लोगों में सट्टा बदलाव को लेकर उमंग था लेकिन रिजल्ट उल्टा आया कहीं ना कहीं जरूर सेटिंग रहा होगा जो भी उम्मीदवार आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ बातों पर अनुमान चलता है लेकिन टिकट नहीं बेचा गया है यह बात गलत है कार्यकर्ताओं की संख्या करोड़ों में है और एक विधानसभा से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा पार्टी की जो इच्छा थी सभी की इच्छा थी जो जाना देश आए हैं उसमें कई तरह की शंका है और लोगों का कहना है कि वोट की लूट की गई है पूरी तरह से जन भावना से जुड़ा हुआ या जनादेश नहीं है वोट की चोरी हुई है शक्ति यादव से बात की जी मीडिया संवाददाता रुपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 27, 2025 09:15:14
Chandigarh, Chandigarh:एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रवैया कभी भी सही नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया था, लेकिन पंजाब सरकार ने उस आदेश को नहीं माना। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। केंद्र सरकार ने भी इस बीच मध्यस्थता की। लेकिन फिर भी पंजाब सरकार का एक ही जवाब है कि वह हरियाणा को पानी नहीं देंगे। हरियाणा पंजाब से अतिरिक्त पानी नहीं मांग रहा बल्कि सिर्फ अपने हक का पानी मांग रहा है जो हरियाणा को मिलना चाहिए। हरियाणा अपने अधिकार का पानी लेने के लिए हमेशा प्रयास करता रहेगा। प्रदेश में दो खिलाड़ियों की मौत पर उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि भी जारी की गई है और हम सभी को इस घटना का बेहद दुख है; भविष्य में ऐसी घटना ना हो उसके लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जो लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं वह सही नहीं है; ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष इस मुद्दे को भी राजनीति करने का मुद्दा बना रहा है।
0
comment0
Report
Nov 27, 2025 09:09:44
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 27, 2025 09:08:26
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के टाउन हॉल में कला संस्कृति, युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अलंकृता पांडेय और एडीएम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जहां स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कला का प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए डीएम ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इसके मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु बड़ा मंच दिया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं में छिपी प्रतिभा को बाहर निकलना है, ताकि जिले के युवा बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नृत्य,कला, वादन एवं चित्रकला सहित कई अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें स्कूल,कॉलेज एवं विभिन्न युवा जो अधिकतम उम्र 29 वर्ष निर्धारित की गयी है। जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया है। वही इस मौके पर डीएम अलंकृता पांडेय,एडीएम ब्रजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं युवा युवती मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 27, 2025 09:08:03
Dhanbad, Jharkhand:भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त 28 नवंबर को धनबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान वो बीसीसीएल कार्यालय और झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ साथ बेलगाड़िया समेत प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करने वाले है। जिसकी तैयारियों को लेकर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन बेलगाड़िया में हो रही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुनर्वास में विस्थापितों को बेहतर सुविधाए, विभिन्न योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका अधिकार मिल सके इसको लेकर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि विस्थापितों को किसी तरह का मलाल न रहे। उन्होंने बताया कि बेलगाड़िया में विस्थापितों को प्रीमियम सोसायटी में बनने वाले प्राइवेट अपार्टमेंट जैसे आवास बनाकर देने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसमें उन्हें 24 घंटे बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, इत्यादि मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए यह पुलिस थाना का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां के आसपास के तमाम सड़को का नवीनीकरण कर उसे फोर लेन बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे आने वाले समय मे यह जगह धनबाद के जाने-माने क्षेत्रों में गिना जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां के युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी अब तक यहां के बेरोजगार युवकों के बीच 20 टोटो का भी वितरण किया जा चुका है, साथ ही युवाओं की मंशा भी जानने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें अन्य और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके। वहीं फेज तीन में बने आवासों के खिड़की दरवाजे चोरों द्वारा चोरी किए जाने के मामले पर उपायुक्त ने बताया कि भवन बनाए जाने के बाद वहां विभिन्न कारणों से लोगों को बसाया नही जा सका, जिससे चोरों को मौका मिला, जिसमें उन्होंने सरकार की भी गलती मानते हुए कहा कि अब सरकार का मेन फोकस विस्थापितों के शिफ्टिंग पर है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 27, 2025 09:07:22
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा-KOTPUTLI चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि आंतेला कस्बे में बीती रात एक के बाद एक पांच चोरी हो गईं। चोरों ने डॉ. गिरधारी कुमावत, योगेश सैनी, ताराचंद नागर, महेंद्र मीणा और मालीराम बुनकर के मकानों व दुकानों में धावा बोला। सबसे बड़ी चोरी योगेश सैनी के here हुई, जहाँ से चोर करीब 12 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े। सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो जाने के कारण पुलिस सुराग जुटाने में लगी है। भाबरू थाना पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके में सर्च अभियान चलाया। चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष है और कस्बे में रात्री गश्त कमजोर होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। एक ही रात में पांच स्थानों पर हुई चोरी ने लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के خلاف मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 27, 2025 09:06:44
Gurugram, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला सेंटर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन साइबर सिटी गुरुग्राम विकास की एक नई मंजिल तय करने जा रहा है- मुख्यमंत्री टेस्ला जैसी विश्व विख्यात कंपनी का गुरुग्राम में खुलना गौरव का विषय इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई हरियाणा में यह टेस्ला का पहला केंद्र खुला टेस्ला कंपनी का बहुत-बहुत स्वागत हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों का बन चुका है हब- मुख्यमंत्री 2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड रुपए था अब ये निर्यात 2025 में 2 लाख 75 हजार करोड रुपए को भी कर चुका है पार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने छुआ विकास की नई ऊंचाइयों को हरियाणा बन रहा है प्रमुख उद्योगों का बड़ा केंद्र पिछले 11 वर्षों में हरियाणा ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को किया लागू गत 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगे हरियाणा में अलग से एक एमएसएमई विभाग का भी किया गया गठन हरियाणा में कास्ट ऑफ़ डूइंग बिजनेस को कम करने के लिए औद्योगिक प्लॉटों के लिए विशेष लीजिन्ग पॉलिसी बनाने का भी लिया निर्णय हरियाणा के इस तेजी से हो रहे विकास में टेस्ला का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Nov 27, 2025 09:05:32
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 27, 2025 09:05:27
Khordha, Odisha:ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ,ନୂଆଦିଲ୍ଲୀ ଙ୍କ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଠାରେ ମହିଳା ଜନଶୁଣାଣି ଅନୁଷ୍ଠିତ lଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ ସଦସ୍ୟା ଡ. ଅର୍ଚ୍ଚନା ମଜୁମଦାରଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ, ନୂଆ ଦିଲ୍ଲୀର ଏକ ତିନିଜଣିଆ ଟିମ୍ ଖୋର୍ଦ୍ଧା zିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଜୟୀ ରାଜଗୁରୁ ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷରେ ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ ଙ୍କ ନିକଟରେ ପଞ୍ଜୀକୃତ ହୋଇଥିବା ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା କୁ ନେଇ, ପୁରୀ, କଟକ, ଜଗତସିଂହପୁର, ନୟାଗଡ଼ , ଗଞ୍ଜାମ ଓ ଭୁବନେଶ୍ୱର ର ବିଭିନ୍ନ ଅଭିଯୋଗ ସମ୍ବନ୍ଧୀୟ ମହିଳା କେଶ୍ ଗୁଡ଼ିକର ଶୁଣାଣି କରିଥିଲେ lମହିଳା କମିଶନ ସଦସ୍ୟା ଡ. ମଜୁମଦାରଙ୍କ ସହିତ ମହିଳା କମିଶନ, ନୂଆ ଦିଲ୍ଲୀର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଶ୍ରୀ ମନମୋହନ ଶର୍ମା, ନେହା ମହାଜନ ଗୁପ୍ତା, ଓଡ଼ିଶା ମହିଳା କମିଶନ ସଦସ୍ୟା ଶ୍ରୀମତୀ ଉର୍ମିଳା ମହାପାତ୍ର, ଜିଲ୍ଲା ପାଳ ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ ଶ୍ରୀ ଅମ୍ରିତ୍ ଋତୁରାଜ, ଆରକ୍ଷୀ ଅଧିକ୍ଷକ ଶ୍ରୀ ବିବେକାନନ୍ଦ ଶର୍ମା, ଜିଲ୍ଲା ଆଇନ ସେବା ପ୍ରାଧିକରଣ, ଉପମୁଖ୍ୟ ପ୍ରତିପକ୍ଷ ଓକିଲ ଶ୍ରୀ ପ୍ରଫୁଲ୍ଲ କୁମାର ସାହୁ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ l ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ ଙ୍କ ଏହି ମହିଳା ଜନଶୁଣାଣିରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ସମସ୍ତ ସହଯୋଗ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା l ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶରେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ରାଜସ୍ବ ଶ୍ରୀ ସାଫଲ୍ୟ ମଣ୍ଡିତ ପ୍ରଧାନ, ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପ୍ରଶାସନ ଶ୍ରୀ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ବେଉରା ଙ୍କ ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ତତ୍ତ୍ଵାବଧାନରେ ଡେପୁଟୀ କଲେକ୍ଟର, ନ୍ୟାୟିକ, ଅନନ୍ୟା ସୃଷ୍ଟି ਸ਼ଥପଥୀ, ଡେପୁଟୀ କଲେକ୍ଟର, ରାଜସ୍ବ ନିବେଦିତା ପରିଡ଼ା, ଜିଲ୍ଲା ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ ଅଧିକାରୀ କୁସୁମ କୁମାରୀ ପହାରାଜ , ଜିଲ୍ଲା ଶିଶୁ ସୁରକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀମତୀ ବାଣିଶ୍ରୀ ପଟ୍ଟନାୟକ ପ୍ରମୁଖ କେଶ୍ ଗୁଡ଼ିକର ବିଚାର କରିବାରେ ସହଯୋଗ ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ l ଆଜିର ଏହି ଜାତୀୟ ମହିଳା କମିଶନ,ନୂଆଦିଲ୍ଲୀ ଙ୍କ ମହିଳା ଜନଶୁଣାଣି (ଜନ ଶୁନ ୱାୟୀ) ରେ ଜିଲ୍ଲା ସୂଚନା ଓ ଲୋକସଂପର୍କ ଅଧିକାରୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା, ଲକ୍ଷ୍ମଣ କୁମାର ବେହେରା ଙ୍କ ସମେତ ସଂପୃକ୍ତ ୬ ଗୋଟି ଜିଲ୍ଲାର ବରିଷ୍ଟ ପୋଲିସ୍ ଅଧିକାରୀ,ଥାନା ଅଧିକାରୀ, ଜିଲ୍ଲା ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ ଅଧିକାରୀ , ଜିଲ୍ଲା ଶିଶୁ ସୁରକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ,ଓକିଲ , ଅଭିଯୋଗ କାରୀ ପକ୍ଷ ଓ ପ୍ରତିପକ୍ଷ ଏବଂ ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି ବୃନ୍ଦ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ l
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 27, 2025 09:04:53
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद क्षेत्र में यूरिया खाद की लगातार बढ़ रही किल्लत ने मंगलवार को किसानों का धैर्य तोड़ दिया। रबी सीजन की बुवाई के समय में खाद की कमी से परेशान किसानों ने धरियावद–सलूम्बर मुख्य मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अचानक लगे जाम से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। किसानों का कहना है कि बुवाई का समय चल रहा है और यूरिया खाद समय पर नहीं मिलने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। क्षेत्र के कई खाद वितरण केंद्रों पर दिनों से पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण किसान लगातार परेशानियाँ झेल रहे हैं। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और अव्यवस्था पर प्रशासन व जिम्मेदार विभागों को घेरते हुए कार्रवाई की मांग की। यूरिया संकट को लेकर राजनीतिक तापमान भी चढ़ गया है। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिससे हालात और भी संवेदनशील होते जा रहे हैं। किसान नेताओं का आरोप है कि समय पर सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी और जल्द ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि समय पर आपूर्ति नहीं हुई तो वे दोबारा बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसानों की साफ मांग है कि तुरंत यूरिया खाद की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई प्रभावित न हो और कृषि कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top