Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jagatsinghpur754141
जगतसिंहपुर में आदिकवि सरला दास की स्मृति के लिए स्मारक और म्यूज़ियम की मांग
NBNARAYAN BEHERA
Oct 08, 2025 15:09:22
Paradeep, Odisha
ଓଡିଆ ଭାଷା ସାହିତ୍ୟର ଅନ୍ୟତମ ରଚୟିତା ତଥା ଓଡିଆ ଭାଷାରେ ମହାଭାରତ ରଚନା କରିଥିବା ଆଦିକବି ସାରଳା ଦାସଙ୍କୁ ନେଇ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ڀିନ୍ନଭିନ୍ନ ମତ ପ୍ରକାଶ ପାଉଥିବା ପ୍ରତିବାଦରେ ଏବଂ ସାରଳା ଦାସଙ୍କ ସ୍ମୃତିକୁ ଉଦଯିପିତ କରି ରଖିବା ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଜଗତସିଂହପୁର ସାରଳା ମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ ଏବଂ ପଣ୍ଡା ସେବାୟତ ମାନଙ୍କ ଉଦ୍ୟମ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି । ଏହି ଅବସରରେ ସାରଳା ମନ୍ଦିର ବଡ଼ପଣ୍ଡା ଗ୍ରନ୍ଥ ପ୍ରମାଣ ଆଧାରରେ ତଥ୍ୟ ରଖିଛନ୍ତି। ଆଦିକବି ସାରଳା ଦାସ ଶାରଳା ପୀଠ ଝଙ୍କଡ଼ ନିକଟସ୍ଥ ବଡ଼ ସାରୋଳ କାଳୀନାଗ ଗାଁରେ ଜନ୍ମ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ। କୌଣସି ପାଠ ପଢି ନଥିବା ସିଦ୍ଧେଶ୍ୱର ପରିଡା ନାମକ ବ୍ୟକ୍ତି ଚାଷ କରି ପେଟ ପୋଷୁଥିବା ବେଳେ ବାଗଦେବୀ ମା ଶାରଳାଙ୍କ ଆଶୀର୍ବାଦ ଏବଂ ସ୍ୱପ୍ନାଦେଶ ଫଳରେ ସେ ଓଡ଼ିଆ ଭାଷାରେ ବିଭିନ୍ନ ଗ୍ରନ୍ଥ, ପୁରାଣ ତଥା ମହାଭାରତ ରଚନା କରି ସିଦ୍ଧେଶ୍ୱର ପରିଡ଼ା ରୁ ସାରଳା ଦାସ ରେ ପରିଣତ ହୋଇଥିଲେ। ପରେ ତାଙ୍କୁ ଆଦିକବି ମାନ୍ୟତା ମିଳିଲା। ତେବେ ଯେଉଁ ସାରଳା ଦାସ ଷୋଳସହ ଖ୍ରୀଷ୍ଟାବ୍ଦରେ ମା ଶାରଳାଙ୍କ ପ୍ରାଚୀନ ପୀଠ ଲଣ୍ਡା ଦେଉଳ ଠାରେ ସାଧନା କରି ଜଣେ ମୁର୍ଖରୁ ମହାନ ବିଦ୍ୱାନରେ ପରିଣତ ହୋଇଥିଲେ, ସେହି ସ୍ଥାନରେ ଆଦିକବି ଶାରଳା ଦାସଙ୍କର ଏକ ସ୍ମୃତିସ୍ତମ୍ବ ସହିତ ଏକ ମ୍ୟୁଜିୟମ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ପାଇଁ ଦାବି ହୋଇଛି। ଏଥି ନିମନ୍ତେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ, ପ୍ରତ୍ନତତ୍ୱ ବିଭାଗ, ଦେବୋତ୍ତର ବିଭାଗ ଏବଂ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଚିଠି ଲେଖା ଯାଇଛି। ବାଇଟ-୧- ରଞ୍ଜନ କୁମାର ପଣ୍ଡା (ମା ଶାରଳା ମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପୂଜକ) ବାଇଟ-୨- ରମାକାନ୍ତ ରାୱଳ ( ମା ଶାରଳା ମହିମା ପ୍ରଚାରକ ) ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 08, 2025 17:44:38
Balrampur, Uttar Pradesh:जिले की आदर्श नगर पंचायत पचपेड़वा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर ग्यारह (11) निर्वाचित सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी सदस्यों ने अपना त्याग पत्र जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ज्योति राय को सौंपा है। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और ईओ मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें विवश होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। हम आपको बताते चलेंगे की 55वां नगर पंचायत में कुल 16 निर्वाचित सदस्य होते हैं जिनमें से 11 सदस्यों ने बुधवर को अपना सामूहिक इस्तीफा एडीएम ज्योति राय को सौंपने का कम किया है।
0
comment0
Report
Oct 08, 2025 17:43:05
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद किया है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के साथ ही क्षेत्र में फैली दहशत के बीच हत्या की वजह भी सामने आ गई है — जो कि महज मोटरसाइकिल पर बैठने को लेकर हुआ विवाद था। जानकारी के अनुसार, थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम गोकुला बुर्जुग डीह निवासी कर्ताराम वर्मा (40 वर्ष), जो पेशे से पशु चिकित्सक थे, 5 अक्टूबर की शाम एक पशु का इलाज करने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उनका शव मद्दौ भट्ठा जंगल में नग्न अवस्था में पड़ा पाया।
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Oct 08, 2025 17:33:20
1
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Oct 08, 2025 17:32:13
Barmer, Rajasthan:पाकिस्तान के दो नागरिक BSF ने जीरो पॉइंट पर पकड़े बाड़मेर की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर एक बार फिर संदिग्ध घुसपैठ का मामला सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को जीरो पॉइंट के पास पाकिस्तान के दो नागरिकों को पकड़ लिया। इनमें से एक व्यक्ति बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है。 जानकारी के अनुसार, दोनों पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। BSF जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद सेड़वा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि पकड़ा गया बालिग व्यक्ति कानजी पुत्र रायमल राम भील है, जो पाकिस्तान के थारपारकर जिले के हेमारी क्षेत्र का निवासी है। साथ में पकड़ा गया नाबालिग बालक संभवतः उसका पुत्र बताया जा रहा है。 फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों भारत की सीमा में क्यों और किस उद्देश्य से आए। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना के सभी संभावित एंगल से जांच कर रही हैं — क्या यह गलती से सीमा पार करने का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा मकसद छिपा है। इस घटना ने एक बार फिर सरहदी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Oct 08, 2025 17:31:54
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में पेपर लीक के मामले के लिए जस्टिस ध्यानी आयोग ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने अपनी बात रखी पेपर लीक के मामले को लेकर आयोग लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है । नैनीताल और देहरादून में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। इसमें छात्र अपनी बातों को रख रहे हैं। किस तरह से पेपर लीक की घटना सामने आई थी। छात्रों का कहना है कि कई स्थानों पर पेपर शुरू होने के पहले ही पेपर बांट दिए गए थे ऐसे में आयोग को तत्काल इस परीक्षा को रद्द करते हुए न NSире से परीक्षा करानी चाहिए। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा की परीक्षा देने वाले अधिकतर छात्र परीक्षा को रद्द करने के पक्ष में हैं। जब कोई परीक्षा पत्र लीक हो चुका है तो फिर ऐसे में उसे दोबारा करना चाहिए।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Oct 08, 2025 17:31:39
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में घर के भीतर घुसकर बदमाशों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग़टना सैनी थाना क्षेत्र के कानूनगो का पुरवा में है। बुधवार शाम करीब 6 बजे, तीन बाइक सवार बदमाश घर के अंदर घुसे और 30 वर्षीय अंजली देवी, पत्नी दिलीप पटेल की गला रेतकर हत्या कर दी। उस समय महिला घर में अकेली थी। घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय भांजे आर्यन ने बताया कि उसने बदमाशों को बाइक से भागते हुए देखा था। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही CO सिराथू सत्येंद्र तिवारी, सैनी कोतवाली प्रभारी और सिराथू चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं। बताया जा रहा है कि अंजली की शादी सिर्फ छह महीने पहले सैनी क्षेत्र के बढ़हरिया गांव निवासी दिलीप पटेल से हुई थी। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 08, 2025 17:31:11
Patna, Bihar:मांझी जी प्रेशर दे रहे nda मे सीट को लेकर जिस पर अरुण भारती ने एनडीए को सलाह दे दी है सांसद लोजपा रामविलास अरुण भारती ने कहा एक्यूप्रेशर की जरूरत पड़ती है कभी-कभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए. चिराग ही बिहार का भविष्य है चिराग पासवान का विजन ही बिहार को विकास के राह पर आने वाले समय में ले जाएगा चिराग पासवान के पार्टी के सांसद और उनके बहनोई अरुण भारती ने कहा कल पार्टी के महत्वपूर्ण बैठक है बैठक में कुछ फैसले लिए जाएंगे उसके बाद उसे लोगों के बीच साझा की जाएगी. जीतन राम की मांझी की नाराजगी पर कहा एनडीए में कौन क्या कैसे रह रहा है क्या घूंट पीकर मैं नहीं कह सकता हूं हमारी पार्टी चल महत्वपूर्ण मुद्दों पर कल फैसला लेगी. मांझी जी अपने पार्टी के लिए क्या करेंगे उनको मुझसे बहुत ज्यादा अनुभव है उनके पार्टी के लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा मुझे पता नहीं मांझी जी की प्रेशर दे रहे हैं या एक्यूप्रेशर है मगर कभी-कभी एक्यूप्रेशर की जरूरत पड़ती है ताकि शरीर स्वस्थ रहे सीट बटवारे पर कहा बातचीत चल रही है हमारी पार्टी नीति रणनीति के फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है चुनाव में लॉक पर रामविलास का क्या नीति रणनीति होगा उसे पर कल फैसला सामने आ जाएगा चिराग पासवान बिहार का भविष्य है बिहार की यह जनता कह रही है. आने वाले समय में चिराग पासवान का विजन ही बिहार को आगे ले जाने में काम आएगा. बाइट - अरुण भारती, सांसद, लोजपा रामविलास
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 08, 2025 17:30:41
Dholpur, Rajasthan:करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बाजारों में उमड़ी भीड़ चूड़ी मार्केट, गायत्री मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी का दौर जारी, ब्यूटी पार्लर में भी दिखी रौनक धौलपुर। करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही धौलपुर शहर की बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर की महिलाएं चूड़ी, सिंगर, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। खासकर चूड़ी मार्केट, गायत्री मार्केट, सब्जी मंडी रोड, स्टेशन रोड और पुराना बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर बाजारों का रुख किया और करवा चौथ के पूजन से जुड़ी वस्तुएं, चूड़ियां, बिंदी, कांच की चुड़ियां, डिजाइनर साड़ी और ड्रेस मटेरियल की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पुलिस वर्दी में महिला कांस्टेबल पहुंची ब्यूटी पार्लर इस दौरान एक रोचक दृश्य उस समय सामने आया जब एक महिला पुलिसकर्मी वर्दी में ही सीधे ड्यूटी से फुर्सत निकाल कर ब्यूटी पार्लर पहुंच गई। वर्दी में सजी-धजी यह महिला कांस्टेबल न केवल बाजार की आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय भी रही। यह नजारा यह दर्शाता है कि त्योहार की खुशी और सजने-संवरने का उत्साह हर महिला के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है, चाहे वह किसी भी पेशे से जुड़ी हो। मेंहदी लगाने वालों की भी रही धूम करवा चौथ के एक दिन पहले मेंहदी लगाने वालों की भी खूब मांग रही। जगह-जगह मेंहदी के स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाएं घंटों इंतजार कर अपनी हथेलियों पर मेंहदी रचवाती दिखीं। करवा चौथ के इस खास मौके पर धौलपुर की महिलाएं पूरी तैयारी के साथ पर्व मनाने को तैयार दिख रही हैं। यह उत्साह दर्शाता है कि परंपरा और संस्कृति आज भी आमजन के जीवन में कितनी गहराई से जुड़ी हुई है
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Oct 08, 2025 17:30:13
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान एक बोलेरो को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोलेरो में सवार दो लोगों के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प pistल पर मेड इन यूएसए लिखा है। कार्रवाई थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप लोहरा (25 वर्ष), उपरटोली सोडे, थाना रनिया, जिला खूंटी कृष्णा सिंह (36 वर्ष), बेलकीदुरा, कोनबीर केल, थाना रनिया, जिला खूंटी पकड़े गए अपराधियों के पास से एक किलो से ज्यादा अवैध गांजा भी ब्राह्मण किया गया।
0
comment0
Report
ATAlok Tripathi
Oct 08, 2025 17:29:46
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top