icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
AMABHAYA MOHANTY13 Sept 2025, 08:35 am

CM मोहन चरण माझी Kendujhar दौरे की कर देंगे चौंकाने वाला एलान

Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: ଆଜି ଦିନିକିଆ ଗସ୍ତରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାକୁ ଆସୁଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ । ଆଜି ସକାଳ ୯ଟା ୫ମିନିଟ୍ ରେ ଭୁବନେଶ୍ଵରରୁ ବାହାରି ୯ଟା ୫୫ ମିନିଟ୍ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ଷ୍ଟାଡିୟମ୍ ପଡ଼ିଆରେ ହେଲିକ୍ୟାପ୍ଟର୍ ଯୋଗେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପହଞ୍ଚିବେ । ସେଠାରୁ Circuit House ଯିବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ । Circuit Houseରୁ ୧୦ଟା ୩୦ ମିନିଟ୍ ରେ ବାହାରି ୧୦ଟା ୪୦ ମିନିଟ୍ ରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ପହଞ୍ଚିବେ । ସେଠାର ୧୦ଟା ୪୫ ମିନିଟ୍ ରେ Zero Accident Day କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଉଦଘାଟନ କରିବେ । ଏହାପରେ ୧୧ଟା ବେଳେ ସେଠାରେ DMF ମିଟିଂରେ ଯୋଗଦେବେ ।ମିଟିଂ ସାରି ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରୁ ଦିନ ୨ଟା ବେଳେ ବାହାରି Circuit Houseରେ ପହଞ୍ଚିବେ । ଏହାପରେ Circuit Houseରୁ ୪ଟା ୫୦ ମିନିଟ୍ ରେ ବାହାରି କେନ୍ଦୁଝର ହ୍ୟାଣ୍ଡବଲ୍ ଷ୍ଟାଡିୟମ୍ ରେ ୫ଟା ବେଳେ ପହଞ୍ଚି ରାଜ୍ୟ ପୋଲିସ ହ୍ୟାଣ୍ଡବଲ୍ ଚାମ୍ପିଆନସିପ୍ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗଦେବେ । ଏହାପରେ ସେଠାରୁ ରାତି ସାଢ଼େ ୮ଟାରେ ବାହ଼ାରି ୮ଟା ୪୦ ମିନିଟ୍ ରେ Circuit Houseରେ ପହଞ୍ଚି ରାତ୍ରିଯାପନ କରିବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीडवाना में गौ माता के सम्मान के लिए रैली; ज्ञापन देकर सरकार से सुरक्षा मांग

डीडवाना जिले में गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने और सुरक्षा-संवर्धन की मांगों को लेकर चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत वीर तेजाजी मंदिर से कलेक्टर तक विशाल पैदल रैली निकाली गई। इस दौरान संत समाज, गौ-भक्तों और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। वीर तेजाजी मंदिर में 'विजय मंत्र जाप' व गौ-पूजन के बाद आयोजित सभा को संत सुदर्शन दास महाराज, माधव दास और रामस्वरूप दास महाराज ने संबोधित किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा बाहर रोके जाने पर संतों ने चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद संतों के प्रतिनिधिमंडल ने 1.61 लाख हस्ताक्षरों से युक्त पेनड्राइव और स्मरण पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा。
0
0
Report

सीकर में गौ-सम्मान अभियान का दूसरा चरण: राष्ट्रमाता दर्जा और गौहत्या पर रोक की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर में गौ-सम्मान अभियान का दूसरा चरण, साधु संतों के सानिध्य में गौ भक्तों ने शहर के रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकाली गौ-सम्मान रैली गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग, 5.60 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन, गौ-सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत आज सोमवार को सीकर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शहर के रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक को गौ सम्मान आव्हान रैली निकालकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अभियान के तहत सीकर जिले से करीब 5 लाख 60 हजार हस्ताक्षर कर मांग पत्र सौंपे गए। इस दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, केंद्र में गौ मंत्रालय की स्थापना, चारा नीति बनाने और गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। फतेहपुर बुद्धगिरी मंदिर के महंत दिनेश गिरी जी महाराज ने कहा कि यह अभियान पूरे देश के 780 जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए गए थे, जबकि अब जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि Government उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को अगले चरण में सभी राज्यों की राजधानियों तक ले जाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर के संत और गौभक्त गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्पित हैं। पालवास स्थित करणी माता मंदिर के महंत चंद्रमादास जी महाराज ने कहा कि सीकर हमेशा से संतों और गौभक्तों की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को भी सीकर ने बड़ा संदेश दिया था और अब दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के माध्यम से देश की जनता की भावना प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से उठ रही इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज अब गौ रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं शिव मठ गड़ौदा धाम के महावीरजति जी महाराज ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि इस चरण के बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो राज्य स्तर पर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत शांति बनाए रखना जानते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन को और व्यापक रूप भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गौभक्तों ने गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर नारे लगाए तथा सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। 1.बाइट - दिनेशगिरी महाराज (लाल वस्त्र पहने) महंत बुद्धगिरी मंडी मंदिर, फतेहपुर। 2.बाइट - चंद्रमा दास महाराज (पीले वस्त्र पहने) मंहत, करणी माता मंदिर एवं गौशाला, पालवास। 3.बाइट - महावीर जती महाराज (भगवा वस्त्र पहने) मंहत शिवमठ, गाडोदा धाम।
0
0
Report
Advertisement

दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतरवाने के आरोप, जीतू पटवारी का बड़ा दावा

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतारने का आरोप, जीतू पटवारी बोले—पार्टी नहीं, सरकार लड़ रही चुनाव मनोज गोस्वामी, दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दतिया का उपचुनाव भाजपा नहीं बल्कि पूरी सरकार लड़ रही है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दतिया की धरती पर ₹50 करोड़ उतारे गए हैं। वहीं पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि “भ्रष्टाचार का पैसा भ्रष्टाचार में ही जाता है।” उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसे का दुरुपयोग अपराध है और इस तरह का पैसा गरीब जनता तक पहुँचने के बजाय बीच में ही भाजपा नेताओं के पास चला जाता है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि 28 जुलाई से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इधर सोमवार शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग बैनर-पोस्टरों से सजाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। बाइट — डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री
0
0
Report

पीएम मोदी ने नरसिंहपुर के अमृत सरोवर से जल संरक्षण की प्रेरणा दी

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात में मध्यप्रदेश के कृषि प्रधान नरसिंहपुर जिले की तारीफ की है । उन्होंने "कैच द रेन" अभियान के तहत वर्षा जल की एक एक बूंद को सहेजने के लिए संकल्पित होने की बात कहते हुए नरसिंहपुर जिले के अमृत सरोवर तालाबों को सहेजने की मुहिम की तारीफ की... नरसिंहपुर में वर्षा जल संग्रहण के इन प्रयासों को बेहद खूबसूरत मुहिम की शानदार तस्वीर सामने आई... जिले में करीब ऐसे 63 अमृत सरोवर हैं जो पानी की एक एक बूँद को सहेजकर भूजल स्तर को मजबूती दे रहे हैं... नर्मदा के किनारे होने के चलते कभी जलसंकट न देखने वाले जिले में बोर वेल के चलते जमकर खनन हुआ है ऐसे में भू जल स्तर लगातार घटा है... कुछ आदिवासी अंचल के ग्राम ग्रीष्मकाल में जरूर हमेशा जल संकट का सामना पथरीली जमीन होने के चलते करते रहे हैं... ऐसे में जिले के आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत लिघारी के जेरा गांव में नरसिंहपुर प्रशासन ने अमृत सरोवर तालाब की वो इबारत लिखी की अब यहां की पथरीली जमीन पर खेती भी आसान हो गई है.. जिले के छह ब्लाकों में 63 अमृत सरोवर तालाब 6 से 7 लाख घनमीटर पानी को सहेजकर जल संकट से लड़ने में जनसमुदाय के योगदान और प्रशासन की सकारात्मक सोच की कहानी बयान कर रहे हैं । बाइट - गजेंद्र नागेश, अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ( चेक शर्ट ,ऑफिस बैकग्राउंड ) बाइट - योगेश पुष्प,परियोजना अधिकारी,जिला पंचायत,नरसिंहपुर (स्काई ब्लू शर्ट) बाइट - श्याम बाई,महिला किसान,जेरा गांव बाइट - ग्रामीण युवक
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़ दुर्ग पर स्वच्छता अभियान: धरोहर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए सामाजिक संगठन एकल अभियान ने 'हमारी धरोहर, हमारा अभिमान' अभियान के तहत चित्तौड़ दुर्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं ने विजय स्तंभ, जौहर स्थल, गोमुख और आसपास के मंदिर परिसर से प्लास्टिक, कचरा तथा गाजर घास हटाकर श्रमदान किया। पर्यटकों को गुलाब भेंट कर दुर्ग को स्वच्छ रखने की अपील की गई। पुरातत्व विभाग ने अभियान की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
0
0
Report

झालावाड़ में गौ-रक्षण अभियान: राष्ट्रमाता के दर्जे और बूचड़खाने बंदी की मांग

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत को गौ सेवकों सहित संत समाज ने मिनी सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा अवैध बूचड़खानों को बंद करने और चारागाह भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। अभियान के तहत आज सुबह शहर के एक निजी होटल परिसर में सभी गौ सेवक व संत समाज एकत्रित हुआ। जहां अपनी मांगों को लेकर बैठे सनातनियों ने पहले संकीर्तन किया। जिसके बाद सभी पैदल मार्च निकालते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक लाख 1 हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संत समाज व सनातनी धर्मावलम्बियों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही गौ सेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश व देश के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद किया जाए तथा चारागाह भूमियों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्ज को हटवाकर गौ माता के लिए मुक्त कराया जाए।
0
0
Report

जालौन के कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप,

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:चतेला–कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप, महिलाओं को डंडे लेकर सड़क पर उतरना पड़ा कदौरा (जालौन)। कदौरा–चतेला मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब आसपास के गांवों के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जाम से परेशान महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करना पड़ रहा है। चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि कदौरा से चतेला की लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जहां कदौरा से कानपुर की लगभग 100 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं इस छोटे से मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। छोटे बच्चे, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग,
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में छात्रों के ज्ञापन से लाठीचार्ज, पेपर लीक और दलित उत्पीड़न पर सवाल

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक और दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न किसान संगठनों, छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पेपर लीक की घटनाओं, नई शिक्षा नीति, दलितों पर बढ़ते अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि देश के युवाओं, छात्रों, दलित समाज और आम नागरिकों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही कायम रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार सामने आ रहीं अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने 3000 किमी मासिक ड्यूटी को वैध ठहराया; वेतन जारी करने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों को हर महीने चलानी होगी 3000 किमी बस, हाईकोर्ट ने जायज ठहराया सर्कुलर, रोकी गई सैलरी जारी करने के निर्देश - रोडवेज फैडरेशन की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, रोडवेज के अक्टूबर 2025 के सर्कुलर को बताया सही - कहा, यूनियन सदस्य हो या अन्य कर्मचारी, चालक-परिचालक के निर्धारित कार्य से छूट नहीं मिल सकती जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने राजस्थान रोडवेज के उस परिपत्र को पूरी तरह वैध और तर्कसंगत ठहराया है, जिसके तहत चालक-परिचालकों के लिए प्रति माह न्यूनतम 3000 किलोमीटर वाहन चलाना अनिवार्य किया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिस पद पर नियुक्ति हुई है, उससे संबंधित मूल कार्य से कोई भी कर्मचारी छूट का दावा नहीं कर सकता। न्यायाधीश रेखा बोराना की एकलपीठ ने राजस्थान रोडवेज कर्मचारी फेडरेशन की ओर से दायर याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने अपने निर्णय में टिप्पणी की कि हाल के दिनों में चालकों और परिचालकों द्वारा मूल काम यानी बस संचालन से बचकर किसी तरह ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी में लगने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यदि अधिकांश चालकों को कार्यालयीन कार्यों में लगा दिया जाएगा, तो इससे बस संचालन करने वाले शेष चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे वे थक जाएंगे और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कोई कर्मचारी यूनियन सदस्य हो या कोई अन्य कर्मचारी, किसी भी स्थिति में उसे मूल कार्य करने से छूट नहीं दी जा सकती। वेतन रोकने पर कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देश याचिका में आरोप लगाया गया था कि सर्कुलर का हवाला देकर बुकिंग काउंटरों पर कार्यरत लगभग 150 कर्मचारियों का वेतन रोक लिया गया है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रोडवेज प्रशासन को सभी बकाया वेतन को 4 सप्ताह के भीतर जारी करने के आदेश दिए। सर्कुलर का पालन न करने के आधार पर पुराना वेतन यानी जुलाई 2026 तक का वेतन नहीं रोका जा सकता। हालांकि यदि 1 अगस्त 2026 से कोई चालक या परिचालक सर्कुलर के तहत न्यूनतम दूरी तक बस चलाने की ड्यूटी पूरी नहीं करता है, तो उस स्थिति में रोडवेज प्रशासन उसका वेतन रोकने के लिए स्वतंत्र होगा। मेडिकली अनफिट को ही मिलेगी ऑफिस ड्यूटी जो चालक-परिचालक बसों का नियमित संचालन करेंगे, उन्हें रोडवेज प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। केवल चिकित्सीय रूप से अयोग्य यानी मेडिकली अनफिट पाए गए कर्मचारियों को ही सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश से छूट मिलेगी। ऐसे कर्मचारियों की ही ऑफिस ड्यूटी लगाई जा सकेगी。
0
0
Report

भीलवाड़ा के सामेलिया धाम में दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल के उपखंड क्षेत्र के सामेलिया जम्भेश्वर धाम में 28-29 जुलाई को दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन होगा... इस आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं का होगा सानिध्य मिलेगा... इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना....कार्यक्रम में 28 जुलाई को सत्संग-भजन संध्या और 29 जुलाई को होंगे मुख्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन है .. इस के लिए सामेलिया गांव में तैयारियां चरम पर है... क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु सेवा कार्यों में जुट गए है... समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पंडाल, पेयजल, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है...
0
0
Report
Advertisement

शहापूर के चोंढा-घाटघर में बचाव टीम ने दिनेश मेंडलकर की खोज पूरी की

Thane, Maharashtra:शहापूर | चोंढा-घाटघर परिसरातील हनुमान धबधब्याच्या पाण्यात काल पाच पर्यटक वाहून गेले होते. त्या पैकी तीन जणांना वाचवले तर एकाचा मृतदेह मिळाला होता, आणि एक जण बेपत्ता होता. बेपत्ता असलेल्या दिनेश मेंडलकर यांचा अखेर शोध लागला आहे. सकाळपासून सुरू असलेल्या अथक शोध मोहिमेनंतर दुपारी 12 वाजण्याच्या सुमारास जीवरक्षक टीमला यश मिळाले. आज सकाळी 7:30 वाजल्यापासून शहापूरच्या जीवरक्षक टीमने चोंढा-घाटघर प्रकल्प परिसरात पुन्हा शोध मोहीम सुरू केली. दुर्गम भाग, दाट झाडाझुडपे, काट्याकुट्यांनी भरलेले मार्ग आणि वेगवान पाण्याचा प्रवाह या सर्व अडचणींना तोंड देत टीमने तब्बल 4 ते 5 किलोमीटर परिसर पिंजून काढला. अनेक ठिकाणी पाण्यात उतरून नदीचा प्रत्येक भाग बारकाईने तपासण्यात आला. अखेर सलग अनेक तासांच्या परिश्रमानंतर दुपारी सुमारे 12 वाजता बेपत्ता दिनेश मेंडलकर यांचा शोध लागला. या मोहिमेमध्ये जीवरक्षक टीमच्या सर्व सदस्यांनी दाखवले धैर्य, चिकाटी आणि मानवतेप्रती बांधिलकी प्रेरणादायी आहे. या मोहिमेत सहकार्य करणाऱ्या सर्व यंत्रणा, जीवरक्षक टीम सदस्य आणि स्थानिक नागरिकांचे मनःपूर्वक आभार मानण्यात आले आहेत. प्रशासनाने नागरिकांना पावसाळ्यात नद्या आणि धबधब्यांपासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे.
0
0
Report

तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक टक्कर मारी, RAC कांस्टेबल समेत 3 की मौत

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाडा अखिलेश शर्मा लोकेशन वरदा हेडलाइन- तेज रफ़्तार बोलेरो ने 2 bikes को टक्कर मारी, आरएसी के हेड कांस्टेबल, चचेरे भाई समेत 3 की मौत एंकर इंट्रो-डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में गोल आम्बा गाँव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार आरएसी के हैड कांस्टेबल सहित 3 लोगो की मौत हो गई | वही घायल एक अन्य युवक का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बॉडी- डूंगरपुर जिले के वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरदा निवासी दिग्विजय सिंह चौहान की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसके पिता धुलसिंह 13वी आरएसी बटालियन में हेड कांस्टेबल है। वे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। परिवार में चाचा महिपाल सिंह भी उनके साथ थे। दोनों बाइक सेघर लौट रहे थे। इस दौरान आंतरी गोल आम्बा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए। उनके हाथ पैर ओर सिर में कई जगह चोटें आई। वही बोलेरो का ड्राइवर बोलेरो को लेकर भागने लगा। जिस पर आगे जाते ही दूसरी बाइक को फिर से टक्कर मार दी। उस बाइक पर सवार दिनेश रोत निवासी तालाब फला हिराता ओर संदीप रोत निवासी बयोडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद धुलसिंह चोहान ओर दिनेश रोत को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मोर्चरी पहुंची। जहा घटना की जानकारी ली। दोनों शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए। वही उदयपुर अस्पताल के मोर्चरी में एक शव को रखवाया। पुलिस ने तीनो शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। जबकि बोलेरो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाईट- देवेंद्र सिंह राव एसआई वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top