Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sangli416416

सांगली Pearls Agro Corp की संपत्ति पर सेबी कब्जे की आशंका, कीमत लगभग 4.5 करोड़

SMSarfaraj Musa
Mar 25, 2026 17:02:36
Sangli Miraj Kupwad, Maharashtra
सांगली Pearls Agro Corp Ltd (PACL) प्रोपर्टी माहीती पर्लस इंडिया कंपनीचे शाखा कार्यालय सांगली शहरात होते.माधवनगर रोडवर मुख्य रस्त्यावर 5 गुंठे क्षेत्रात कंपनीची तीन मजली इमारत आहे. सध्या आता याठिकाणी भग्नावास्थेतील इमारत आहे.इमारतीला टाळे ठोकण्यात आले आहे.हे टाळे कोणाकडून लावण्यात आले आहे,हे स्पष्ट नाही. कार्यालयाचा ताबा कोणाकडे आहे,याची तपशील उपलब्ध नाही. या ठिकाणी कोणत्याही प्रकारचा सुरक्षा रक्षक किंवा इमारत सांभाळ करणारी व्यक्ती नाही. पण सेबीकडे जमिनीचा ताबा असल्याचे शहरातील इस्टेट एजंट सांगतात. सदर जागेची बाजार मूल्य अंदाजे किंमत साडे चार कोटी असल्याचे यांच्याकडून सांगण्यात आले आहे. महापालिकेकडे 124/488 या नंबरने मिळकती क्रमांक नोंद आहे,सध्या इमारतीच्या दरवाज्यावर 58 हजार 720 रूपये घरपट्टी थकीत असल्याची जप्ती नोटिस लावण्यात आल्याचे पाहायला मिळते, जी 22 मार्च 2017 मध्ये लावण्यात आली आहे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 25, 2026 17:48:13
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के सेड़वा से बड़ी खबर बाड़मेर के सेड़वा में बिश्नोई धर्मशाला के पास एक दुकान में लगी आग शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है वजह देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को लिया चपेट में मुख्य जानकारी के अनुसारआग की शुरुआत एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से हुई बताई जा रही है तेज़ी से फैलकर कई दुकानों तक पहुंची स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी कई दुकानों में भारी नुकसान की आशंका फिलहाल किसी जनहानि की स्पष्ट जानकारी नहीं आई है सामने आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 25, 2026 17:47:50
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 25, 2026 17:47:39
Hapur, Uttar Pradesh:शहनाइयां बजनी थीं, पर सन्नाटा पसर गया... बारात आनी थी, पर चूल्हा ही नहीं जल पाया! शादी का घर... दरवाजे पर मेहमानों का इंतजार था, हलवाई के चूल्हे की आंच से पकवानों की खुशबू महकनी थी और बेटी की विदाई के गीत गूंजने थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ से जो खबर आई, उसने उत्सव के रंग में मायूसी की कालिख पोत दी. यहाँ एक अदद रसोई गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से एक बेटी के हाथ पीले नहीं हो सके और बारात को घर आने से पहले ही रोकना पड़ा. यह कहानी है ग्राम बदनौली की मढ़ैया की. यहाँ रहने वाली बिमलेश की बेटी शिवानी का विवाह मुरादाबाद के रितेश के साथ तय हुआ था. बुधवार की सुबह बारात आनी थी, लेकिन घर में गैस का एक सिलेंडर तक नहीं था. हलवाई ने छह सिलेंडरों की मांग की थी, लेकिन दो दिनों की कड़ी मशक्कत और दर-दर भटकने के बाद भी बिमलेश को खाली हाथ लौटना पड़ा. नतीजा? बारात को फोन किया गया कि अभी मत आना, हमारी खुशियाँ सिलेंडर की किल्लत की भेंट चढ़ गई हैं. जब शादी टल गई, तब जाकर किसी ने सलाह दी कि कलेक्ट्रेट जाइए. बुधवार को बिमलेश अपने बेटे रोबिन के साथ बदहवास हालत में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं. अपनी आपबीती सुनाते हुए उनकी आंखें भर आईं. मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो आनन-फानन में 6 सिलेंडरों की व्यवस्था कराई गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, बस अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, बिमलेश के लिए ये 'अफवाह' नहीं, एक कड़वी हकीकत थी, जिसने उनकी बेटी के खास दिन को आंसुओं में बदल दिया. अब 28 मार्च को फिर से शहनाइयां बजेंगी. प्रशासन ने सिलेंडर तो दे दिए, लेकिन उस मां और बेटी के मन में जो कसक रह गई है, उसकी भरपाई शायद कोई सिलेंडर नहीं कर पाएगा. हापुड़ की ये घटना व्यवस्था के उन दावों पर सवालिया निशान है, जो कहते हैं कि जनता को बुनियादी जरूरतें आसानी से मिल रही हैं. बाइट - विमलेश, दुल्हन की मां बाइट - रॉबिन, दुल्हन का भाई बाइट - सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 25, 2026 17:47:27
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में पेट्रोल- डीजल की किल्लत के अफवाहों को लेकर पेट्रोल पम्पों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। जिले के पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लोगो की लाइन लगी रही। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ को लेकर प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है। देर रात तक पेट्रोल पम्पों पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर तेल का वितरण कराया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाई की सख्त चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाह के चलते डीजल और पेट्रोल का स्टोर न करें और जरूरत के अनुसार ही तेल लें।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 25, 2026 17:47:07
Bhind, Madhya Pradesh:हेडलर-भिंड के छात्र की स्कॉटलैंड में मौत… सुसाइड या मर्डर? “भिंड के बेटे की मौत पर सस्पेंस स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहे भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिवार इस पूरे मामले को साजिश मानते हुए हत्या की आशंका जता रहा है। भिंड जिले के मौ कस्बे के रहने वाले कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने बेटे संस्कार को स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई के लिए भेजा था। संस्कार पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था और अच्छी कमाई कर रहा था। 7 मार्च को स्कॉटलैंड में संस्कार की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी भारतीय दूतावास के जरिए परिजनों को दी गई। स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है और दावा किया है कि संस्कार ने नींद की गोलियां खाकर जान दी। लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। संस्कार की माँ का कहना है कि 5 मार्च को होली के दिन उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात होi थी और वह पूरी तरह सामान्य था। उसने जल्द घर आने की भी बात कही थी। संस्कार की माँ नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि “मेरा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता… उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं— • संस्कार के कमरे का दरवाजा खुला मिला • बैंक खाते से ढाई लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन • मोबाइल का डेटा गायब • यूनिवर्सिटी में पहले भी दो संदिग्ध मौत। परिजनों ने भारत सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल संस्कार का शव 27 मार्च तक भारत लाए जाने की संभावना है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 25, 2026 17:46:44
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर में आज जनजातीय खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हो गया है। साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जबकि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि रहे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। रायपुर के साथ बस्तर और सरगुजा भी इस खेल महाकुंभ के प्रमुख केंद्र बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और अधोसंरचना मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया है।
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 25, 2026 17:45:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top