मुंबई में पुल पर अटकी मोनोरेल, दम घुटने से यात्री परेशान, खिड़कियां तोड़कर निकाले जा रहे यात्री,100 से ज्यादा फंसे
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में भारी बारिश के बीच मंगलवार शाम एक मोनोरेल पुल के ऊपर अटक गई. अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली यह ट्रेन कई घंटे से फंसी हुई है. दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां क्रेन की मदद से बचाव अभियान चला रही हैं. मोनोरेल में फंसे यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि मोनो रेल में 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं. बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) ने बताया कि शाम 6:15 बजे चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच मोनोरेल अचानक से बंद हो गई थी. यात्रियों ने तुरंत बीएमसी हेल्पलाइन 1916 पर कॉल किया. उसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 3 स्नोर्कल वाहनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
