Back
कुर्ला स्टेशन पर जनरल टिकट के बावजूद फर्स्ट क्लास यात्रा को लेकर बहस
AZAmzad Zee
Dec 19, 2025 10:19:40
Mumbai, Maharashtra
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि मुम्बई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर धार्मिक पहचान के आधार पर एक मुस्लिम महिला के साथ प्लेटफार्म पर मौजूद महिला TC के दुव्यर्वहार किया जा रहा है। यह वीडियो The Muslim नाम के ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो 16 दिसंबर के मुम्बई के कुर्ला लोकल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 का है। यह वीडियो नाजनीन खत्री नामक महिला यात्री ने बनाई थी। इस मामले को लेकर जब नाजनीन खत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर की दोपहर जब वो इंटरव्यू देने जा रही थीं उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 4 पर महिला TC ने टिकट चेकिंग के दौरान दो महिला यात्रियों को पकड़ा जो सेकंड क्लास का टिकट लेकर फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रही थीं, महिला TC ने दोनों महिलाओं को फाइन भरने के लिए कहा जबकि दोनों यात्रियों का कहना था कि उन्हें पता नहीं था इसलिए उन्होंने चढ़ीं। इस दौरान महिला TC काफी उग्र होकर तेज आवाज में उन्हें फाइन भरने को बोल रही थीं। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 5 पर मौजूद नाजनीन खत्री नामक महिला यात्री इसका वीडियो बनाने लगीं, तब कुछ यात्रियों ने वीडियो बनाने के बारे में TC और वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी को बता दिया, जिसके बाद नाजनीन को प्लेटफार्म नंबर 4 पर बुलाकर कारण पूछा गया कि आपने वीडियो क्यों बनाया। इस बात को लेकर महिला यात्री और TC के बीच बहस हुई। नाजनीन ने आरोप लगाया कि उन्हें ट्रेन पर नहीं चढ़ने नहीं दिया गया और जबरदस्ती रेलवे पुलिस स्टेशन GRP ने ले जाया गया। कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी जादव ने बताया कि बीते मंगलवार को कुर्ला स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात महिला TC संगीता मंडल ने जनरल टिकट पर फर्स्ट क्लास के डिब्बे में यात्रा कर रही दो महिला यात्रियों को पकड़ा। यात्रियों की पहचान आशा शेख (40 वर्ष) और कौसर शेख (38 वर्ष), निवासी वडाला के रूप में हुई। नियम उल्लंघन के कारण TC ने उन पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन यात्रियों ने जुर्माना भरने से मना कर दिया। कार्रवाई के दौरान ही यात्री आशा शेख को चक्कर आने लगे, जिसे देखते हुए महिला TC और वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी WHC पाटिल ने उन्हें संवेदनशीलता दिखाते हुए आराम से बैठने के लिए कहा। स्थिति सामान्य होने पर TC ने नियमानुसार रसीद नंबर BO241749 फाड़कर जुर्माना वसूल किया। पुलिस के अनुसार, जब यह कानूनी प्रक्रिया चल रही थी, तभी प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 पर मौजूद एक अन्य महिला, नाजनीन खत्री (24 वर्ष), निवासी कुर्ला ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब TC और पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो नाजनीन ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाकर उनका अपमान कर रहा है और वह बहस करने लगीं। विवाद बढ़ता देखते हुए पुलिस सभी संबंधित पक्षों को कुर्ला रेलवे पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि: महिला यात्रियों ने खुद स्वीकार किया है कि उनके पास जनरल टिकट था और वे गलत डिब्बे में यात्रा कर रही थीं। TC या पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार या धार्मिक टिप्पणी नहीं की गई थी। कार्रवाई पूरी तरह से रेलवे नियमों के उल्लंघन पर आधारित थी। पुलिस ने नाजनीन खत्री और महिला TC मंडल की शिकायतों के आधार पर अदखलपात्र (Non-Cognizable) मामला दर्ज किया है और दोनों पक्षों को न्यायालय में अपनी बात रखने की सलाह दी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी यादव ने जनता से अपील की है कि किसी भी आधिकारिक कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग न दें और बिना सत्यता जांचे सोशल मीडिया पर वीडियो या भ्रामक खबरें साझा न करें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowDec 19, 2025 11:54:550
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 19, 2025 11:54:290
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 19, 2025 11:53:540
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 19, 2025 11:52:370
Report
ADAnup Das
FollowDec 19, 2025 11:52:200
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 19, 2025 11:52:090
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 19, 2025 11:51:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 19, 2025 11:51:290
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 19, 2025 11:51:150
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 19, 2025 11:51:030
Report
MTMadesh Tiwari
FollowDec 19, 2025 11:50:480
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 19, 2025 11:50:330
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 19, 2025 11:50:190
Report