Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chandrapur442401
विदर्भ के कुछ जिलों में मार्च की पहली सप्ताह में तापमान 40°C पार, विशेषज्ञ चेतावनी
AAASHISH AMBADE
Mar 10, 2026 06:02:09
Chandrapur, Maharashtra
गेल्या शंभर वर्षात पहिल्यांदाच मार्चच्या पहिल्या आठवड्यात तापमान 40 डिग्री पार नोंदले गेले आहे. विदर्भातील अकोला, नागपूर, चंद्रपूर आदी जिल्ह्यांमध्ये तापमानाने उसळी घेतली आहे. वृक्षतोड- प्रदूषण -शहरीकरण यामुळे सातत्याने तापमानात वाढ होत आहे. या पुढच्या काळातही विदर्भात तापमान वाढतेच राहणार असल्याचा अंदाज तज्ञांनी वर्तविला आहे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Mar 10, 2026 07:35:21
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान अपने परिवार के साथ अनुराग डोभाल से मिलने hospital पहुंची है। रितिका चौहान और उनका परिवार अस्पताल में मौजूद है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनके गर्दन, हिप बोन, हाथ और पैर में चोट आई है। बोन में सीरियस इंजरी है। रितिका ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनुराग अच्छे से रिकवर कर रहे हैं उन्हें कुछ इंजरी है जिससे वो रिकवर कर रहे है ये उनके लिए कठिन समय है आपसभी से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं आपसभी अनुराग के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान के प्रार्थना करें
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 10, 2026 07:35:10
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद : सीवर लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने को लेकर लोगों ने किया विरोध और लोगों के घरों में भर गया गंदा पानी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनी आदेश नगर में सीवर लाइन डालने के काम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। आरोप है कि गली में डाली जा रही सीवर लाइन में थर्ड क्वालिटी के मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी वजह से आसपास के घरों में गंदा पानी भर गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और काम भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा। लोगों का आरोप है कि अपने मुनाफे के लिए ठेकेदार गुणवत्ता से समझौता कर रहा है, जिससे पूरी कॉलोनी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन निर्माण की जांच कराई जाए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और कॉलोनी के लोगों को राहत मिल सके। वहीं सीवर लाइन के बने हुए मैन होल की वजह से लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है जिसकी वजह से लोग परेशान हैं वहीं लोगों का कहना है कि इसमें ठेकेदार की तरफ से लापरवाही बढ़ती गई है जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है लोगों के घरों में रखा सामान भी पानी में डूबता हुआ दिखाई दिया वहीं ठेकेदार से जब इस बारे में बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनके साथ तौर पर कहना है कि हमारी तरफ से काम में कोई भी लापरवाही नहीं बढ़ती गई है लेकिन स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं अब ऐसे में देखना होगा कि ठेकेदार के ऊपर विभाग की तरफ से क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है या जनता इसी तरीके से परेशानियों का सामना करती रहेगी
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 10, 2026 07:34:54
New Delhi, Delhi:जामनगर हाउस एसडीम ऑफिस से पिन कार्ड बनाने की प्रतिक्रिया दिखाते हुए ग्राउंड रिपोर्ट, और की क्या लोगों को ग्राउंड पर समस्या हो रही है हाल ही में दिल्ली मेंlauncher पिन कार्ड को बनाने की प्रतिक्रिया शुरू है दिल्ली में 50 सेंटर है जहां पर यह पिक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं सारे एसडीएम के दफ्तरों में यह बनाए जा रहे हैं यहां पर कई महिलाएं आए हैं जो अपना पिक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा रहे हैं और बहुत छोटा सा प्रोसीजर है जिसको भी अपना पिक कार्ड बनवाना है उनको अपना आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर लेकर आना है और वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर देते हैं और फिर कार्ड आपके आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर एक्टिवेट हो जाता है केवल 10 मिनट का ही प्रोसीजर है और यहां पर काफी जो महिलाएं हैं वह वेट करेंगे बारी-बारी से फटाफट सबके पैन कार्ड बनते जा रहे हैं बातचीत के दौरान भी महिलाओं ने बताया कि अच्छी सुविधा है जो यह सरकार लेकर आई है और बहुत आसानी से कार्ड बनते जा रहे हैं
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 10, 2026 07:33:45
Madhubani, Bihar:मधुबनी में शादी मटकोर के दौरान अनियंत्रित कार ने दो युवको को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर। घटना हरलाखी थाना के पिपरौन गांव की है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद भाग रहे कार को पकड़ा हालांकि चालक चकमा देकर फरार हो गया। मृतक की पहचान पिपरौन गांव निवासी 25 वर्षीय प्रवीण कुमार साह के रूप में हुई है। जख्मी युवक गोपाल कुमार के तौर पर हुई पहचान। जख्मी युवक का इलाज साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों युवक अपने दोस्त कुन्दन महतो के मटकोर कार्यक्रम में शामिल थे और सड़क किनारे खड़ा होकर मटकोर देख रहा था। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दोनो को रौंदते हुए निकल गयी। तेज़ी से भाग रहे कार को आगे कुछ ग्रामीणों ने घेरा तो चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। ठोकर के बाद मटकोर रस्म के नजदीक अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गईं, जहाँ डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक के पिता ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मृतक के पिता के आवेदन पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report

DCDhruv Chaudhary
Mar 10, 2026 07:33:08
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 10, 2026 07:33:00
Chandigarh, Chandigarh:- इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध चंडीगढ़ , 10 मार्च - हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके प्रयासों से अब हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी。 स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को उपचार के लिए सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया है। इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर , मुल्लांपुर , पंजाब ( यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ) ,होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल , संगरूर , पंजाब ( यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर , सेक्टर 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस , फेज 3 बी 1 , सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं। इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और ल liver से संबंधित गंभीर बीमारियों का उन्नत उपचार उपलब्ध है。 स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की आवश्यकता होती है और इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा。 स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड तथा मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाएंगे। यह निर्देश पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी हो गए हैं। विस्तृत जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 10, 2026 07:31:47
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में भाजपा जनजातीय मोर्चा के कार्यकताओं ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला. सर्किट हाउस के सामने राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे मांग की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कोलकाता में हुए व्यवहार के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी। भाजपा महानगर एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रवि खरवार ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कोलकाता की घटना पर गहरा रोष जताया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि 8 मार्च 2026 को कोलकाता में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ "अमर्यादित व्यवहार" किया गया। भाजपा ने इस घटना को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है। दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर दंडात्मक कार्यवाही की अपील की गई है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 10, 2026 07:31:16
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 10, 2026 07:30:37
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top