443001
शेतकऱ्यांचा अनोखा जुगाड: सागाच्या पानांपासून दहा मिनिटांत रेनकोट
Buldana, Maharashtra:पावसाळ्यात गुरांना मोकळ्या रानात चरायला नेताना शेतकऱ्यांना पावसापासून संरक्षणाची गरज असते. छत्री नसल्यास ते सागाच्या पानांपासून अवघ्या दहा मिनिटांत रेनकोट तयार करतात. हा देशी जुगाड त्यांना पावसापासून वाचवतो. गुरे चरता चरता दूर गेल्यावर शेतकऱ्यांना त्यांच्या मागे जावे लागते. अशा वेळी अचानक येणाऱ्या पावसापासून बचावासाठी हा सोपा उपाय उपयोगी पडतो. अशा प्रकारे ग्रामीण भागातील शेतकरी नैसर्गिक साधनांचा कौशल्याने वापर करून स्वतःचे संरक्षण करतात.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय बस स्टैंड गोलीकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार; जुए के विवाद में गोलीबारी का खुलासा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के चर्चित बस स्टैंड गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अब पुलिस ने इस गोलीकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जुआ में करीब 18 हजार रुपये हारने के बाद हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। इस पूरे मामले को लेकर सदर डीएसपी प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी है। बेगूसराय में जुए में पैसे हारने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। घटना बीते 7 अक्टूबर की अहले सुबह की है, जब नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी नंदन कुमार, शिवम कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, घटना की रात करीब दो बजे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए में लगभग 18 हजार रुपये हारने के बाद पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। जुए में हारी गई रकम वापस करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को बस स्टैंड गोलीकांड मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
किरन्दुल में छेड़छाड़-मारपीट: तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
Dantewada, Chhattisgarh:किरन्दुल में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार। छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सालीन को तत्काल किया गिरफ्तार। घटना का विरोध करने वालों से मारपीट के आरोप में मो. सजीद और मो. आजाद पर भी मामला दर्ज। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। न्यायलय के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल। किरन्दुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 अक्टूबर की घटना के बाद दर्ज किए गए दो अलग-अलग अपराध।0
0
Report
मैनपुरी: CM के एक्सपायरी आदेश का उल्लंघन, नारायण मिठाई भंडार पर चल रहा फरमान
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मुख्यमंत्री के आदेश की मैनपुरी में उड़ी धज्जियाँ खुलेआम बिक रही मिठाई पर नहीं लिखी दिखी एक्सपायरी डेट मैनपुरी के प्रतिष्ठित नारायण मिष्ठान भंडार पर बिक्री होती मिठाईयों पर नहीं लिखी गई एक्सपायरी मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर से सभी खाद सामग्रियों पर एक्सपायरी लिखने के जारी किये थे आदेश NMB ने उड़ाई मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियाँ खाद एवं सुरक्षा विभाग भी मैनपुरी में CM के आदेश का नहीं करा सका पालन मैनपुरी शहर के तहसील चौराहा स्थित नारायण मिष्ठान भंडार का मामला0
0
Report
Advertisement
औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख के पदार्थ पकड़े
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस के बड़ा प्रहार, 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने फफूंद रोड नहर पुल के पास से आरोपी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत निवासी गायत्री नगर, औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम MDMA और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज गंगवार एवं सदर कोतवाल जितेंद्र तिवारी ने पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर बेचने की बात सामने आने की जानकारी दी गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
महोबा में बिजली लाइन काटकर चोर को पकड़ा गया
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में विधुत लाइन का तार काटकर ट्रैक्टर से लेकर जा रहे शातिर चोर को विधुत विभाग ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । विधुत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है । वी/ओ- विधुत विभाग की बन्द पड़ी लाइनों पर शातिर चोर गिद्ध जैसी निगाहे लगाए बैठे है और बन्द पड़ी लाइनों को काटकर ले जाते है । ऐसे ही एक चोर को विधुत विभाग ने टैक्टर में माल सहित पकड़ा है । दरअसल आज लाइन मैन 33/11 के0वी0वि0 उ0 बजरिया क्षेत्र के दिसरापुरा गांव में ट्यूबबैल पर गए हुए थे तो वहाँ पर पुराने तार के बंडल पड़े दिखने पर अंदेशा हुआ तो इसकी सूचना जे0ई0 को दीं गई । आरोप है कि लाईन मैन द्वारा दूर से देखा गया तो कुछ समय बाद रोहित यादव ट्रैक्टर -ट्राली में लादकर ले जाते हुआ पकड़ा । मौके पर पहुँचे अवर अभियंता आशीष पांडेय ने माल सहित ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया । फिलहाल जे0ई0 की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
जमुई-चकाई-गिरिडीह मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, छह घायल
Jamui, Bihar:जमुई चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम चकाई थाना क्षेत्र के बुढ़ियाटांड़ गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर पड़े घायलों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से एक तीसरी बाइक भी टकरा गई। इस तिहरे हादसे में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार बुढ़ियाटांड़ गांव निवासी उपेंद्र यादव अपने पिता आलो यादव तथा छोटे भाई सिकंदर कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सरौन से अपने घर लौट रहा था। वे अपने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी अजय हाजरा अपने एक साथी के साथ सवार था। बताया जाता है कि अजय झगड़ूडीह गांव स्थित अपनी ससुराल में दुर्गा पूजा के नए कपड़े पहुंचाकर अपने घर लौट रहा था। इस टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच हादसे के तुरंत बाद अजय का घायल साथी उसे और बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े ही थे कि तभी चकाई से देवरी की ओर जा रहा तीसरा बाइक सवार रंजीत हाजरा भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व घायलों से जा टकराया। इस टक्कर में रंजीत भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्प्रणता दिखाते हुए सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए चकाई स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद सभी घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की आवश्यक छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में मुर्गी फार्म के तहखाने से 5580 बीयर केन बरामद; चार गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की हैं, जहां पुलिस ने कथित शराब तस्करी के एक ठिकाने का खुलासा किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के मुकेश राय अपने कुछ सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब का कारोबार कर रहे हैं।सूचना के मुताबिक, आवासीय घर के पास बने मुर्गी फार्म के अंदर जमीन के नीचे तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाने में बड़ी मात्रा में बीयर छिपाकर रखी गई थी।सूचना मिलने के बाद वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित घर और मुर्गी फार्म की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे बना तहखाना मिला, जहां से दो अलग-अलग ब्रांड की कुल 5580 केन बीयर बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, बरामद बीयर की कुल मात्रा 2790 लीटर है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान एक महिला समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाइट — गोपाल मंडल एसडीपीओ, हाजीपुर सदर 20
0
Report
बैरागढ़ के कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खाली इमारत में 11–12 साल की बच्ची का शव मिला
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): BODY OF 11–12-YEAR-OLD GIRL FOUND IN ABANDONED BUILDING BEHIND KRISHNA COMPLEX IN BAIRAGARH0
0
Report
तीन दिन की दहशत के बाद तेंदुआ पकड़ा, ग्रामीणों ने राहत पाई
Dhamtari, Chhattisgarh:तीनों दिनों की दहशत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस धमतरी और कोंडागांव जिले के वनांचल में पिछले तीन दिनों से दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तेंदुए के लगातार हमलों से बहीगांव, कारीपानी, बस्तर-बूड़रा, आमानारा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं इन घटनाओं में कई ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों पर हमला किया और कुछ स्थानों पर घरों में घुसकर लोगों को निशाना बनाया। मृतकों में बस्तर-बूड़रा की गर्भवती महिला रामशिला मंडावी और अमानारा निवासी प्रभुलाल गोड़ शामिल हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में खौफ के साथ नाराज़गी भी बढ़ रही थी। इसी बीच तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है। सूचना मिलने पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से तेंदुए को सुरक्षित तरीके से अपने नियंत्रण में लेकर प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद उसे जंगल सफारी भेजने की तैयारी है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। वहीं, तेंदुए के हमलों में घायल ग्रामीणों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। तीन दिनों तक लगातार हुई घटनाओं से सहमे ग्रामीण अब तेंदुए के पकड़े जाने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में UCC पर हंगामा, आदिवासी समाज की भागीदारी न रहने पर नाराज़गी
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ, कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्व आदिवासी समाज को नहीं बुलाए जाने को लेकर नाराजगी सामने आई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, वहीं युवा प्रभाग के संभाग अध्यक्ष संतू मौर्य ने UCC को आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और जमीन के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए इसका विरोध किया, दूसरी ओर, कोंडागांव अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष प्यारू भाई ने भी बैठक में सभी को अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने पर नाराजगी जताई, दोनों समाजों के प्रतिनिधियों ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं और मांग की कि उनकी बात सुने बिना कोई निर्णय न लिया जाए। बाइट 1 - संतू मौर्य, संभाग अध्यक्ष, युवा प्रभाग बस्तर। बाइट 2 - प्यारू भाई, अध्यक्ष, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, कोंडागांव。0
0
Report
मुख्यमंत्री का मुरैना दौरा: दिव्यांग सुविधाओं पर जोर
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनविश्वास अभियान के तहत जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से विज्ञान और गुरुत्वाकर्षण के विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दिव्यांगजनों की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री: मुरैना के जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री ने उपचार और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यूरोलॉजिक पुनर्वास कक्ष, बाल पुनर्वास कक्ष, शिशु एवं बाल चिकित्सा उपचार कक्ष और विद्युत चिकित्सा कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और उनके पुनर्वास की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की प्रतिभा देख मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह: निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई गई गौशाला की पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की। वहीं, एक बच्चे ने सांकेतिक चित्रों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय प्रतीकों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, घुटनों के सहायक पट्टे, दृष्टिबाधितजनों के लिए विशेष छड़ी, कॉलर बेल्ट और श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद: इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान विषय और गुरुत्वाकर्षण के संबंध में चर्चा की। साथ ही प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई और विज्ञान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। मुख्यमंत्री के स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। दौरे में जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनविश्वास अभियान के तहत हुए इस निरीक्षण में दिव्यांगजनों के पुनर्वास, सहायक उपकरणों की उपलब्धता और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री का मुरैना दौरा दिव्यांगजनों की सुविधाओं और विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद पर केंद्रित रहा।0
0
Report
सिंगरौली की विकास चर्चा गर्म, मसूद बनाम रामनिवास की बयानबाजी तेज
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली में विकास को लेकर सियासत गरमा गई है। भोपाल मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने सिंगरौली दौरे के दौरान जिले के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले जिलों में सिंगरौली शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात भी कही थी। अब उनके बयान पर भाजपा विधायक रामनिवास ने पलटवार किया है。 भाजपा विधायक रामनिवास ने आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वर्ष 2003 से पहले सिंगरौली नहीं आए हैं। विधायक ने कहा कि उस समय सिंगरौली जिला भी नहीं बना था और कांग्रेस के शासनकाल में क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में सिंगरौली में न बिजली की पर्याप्त व्यवस्था थी, न सड़कें थीं, न पानी की सुविधा थी और न ही सिंगरौली जिला बना था。 रामनिवास ने आरिफ मसूद की विधानसभा में भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में वह खुद देखते हैं कि आरिफ मसूद कुछ बोलते नहीं हैं और चुपचाप बैठे रहते हैं। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाना चाहिए, उसके बाद सिंगरौली के विकास की बात करनी चाहिए。 सिंगरौली के विकास को लेकर शुरू हुई इस बयानबाजी ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। एक तरफ कांग्रेस नेता जिले को भारी राजस्व देने के बावजूद विकास की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा विधायक कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
खबर का सार स्पष्ट नहीं है
Begun, Rajasthan:0
0
Report
हरदा में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा घोटाला, 2900 युवाओं से लाखों ठगी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा घोटाला, 2900 युवाओं से लाखों ठगी! हरदा सिटी कोतवाली पुलिस ने बेरोजगारों से ठगी के मामले में आरोपी वीरेंद्र मालवीय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 'ग्लोबल ह्यूमन एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन' के नाम पर युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हर व्यक्ति से 290 रुपए लिए गए। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कुछ युवाओं से दो महीने तक काम भी करवाया गया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। पीड़ितों ने कलेक्टर की जनसुनवाई के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आरोपी का कहना है कि कंपनी वैध है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।0
0
Report
रामनगर की सड़कों पर गड्ढे: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त दावे सवालों के घेरे में
Ramanagara, Karnataka:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रामनगर में इन निर्देशوں का कितना असर हुआ, इसकी तस्वीर नए बायपास पुल पर साफ दिखाई दे रही है,पर्यटन नगरी रामनगर के नए बायपास पुल पर अब भी गड्ढे बने हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,सवाल यह है कि जब सरकार ने सड़कें गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की थी, तो आखिर अब तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया? वहीं सड़कों पर किए जा रहे पैचवर्क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कई स्थानों पर डामर से भरे गए गड्ढों के उखड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं रामनगर उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां कॉर्बेट नेशनल पार्क और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं,ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि पर्यटकों के सफर पर भी असर डाल रही है. रामनगर के नए बायपास पुल पर गड्ढे बरकरार होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मुख्य मार्गों पर भी पैचवर्क और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय स्तर पर कई जगह गड्ढों को भरने के लिए डामर डाला गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर यह मरम्मत ज्यादा समय तक टिकती नजर नहीं आ रही है. मुख्यमंत्री के 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के बीच रामनगर की सड़कों की स्थिति विभागीय दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है. लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार सैनी का कहना है कि विभाग की ओर से लगभग 97 से 98 प्रतिशत पैचवर्क का कार्य पूरा किया जा चुका है,बीच में दो-तीन दिन बारिश होने के कारण काम में देरी हुई है,उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष कार्य एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे ठीक कराया जाएगा. नए बायपास पुल पर गड्ढों को लेकर उन्होंने बताया कि पुल पर पैचवर्क का कार्य चल रहा है और संबंधित ठेकेदार को काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, अगले दो दिनों में पुल पर मरम्मत का काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है,वहीं भवानीगंज चौराहे और नेशनल हाईवे से जुड़े हिस्सों के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन सड़कों का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पास है. हालांकि विभाग की ओर से जल्द काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन सड़क पर दिखाई दे रहे गड्ढे और उखड़ता पैचवर्क इन दावों की परीक्षा ले रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग निर्धारित समय के बाद कितनी तेजी से काम पूरा कर पाते हैं और रामनगर के लोगों तथा पर्यटकों को गड्ढों से राहत कब मिलती है.0
0
Report
Advertisement
