464228
विदिशा में दो भाइयों के झगड़े में एक की गई जान
Sironj, Madhya Pradesh:जिले विदिशा के गुलाबगंज में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने नुकीला डंडा मारकर दूसरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी बाद में अस्पताल में जान चले गई। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुलाबगंज थाना प्रभारी सुदामा सिहं ठाकुर ने बताया कि गुलाबगंज के धनियाखेड़ी में दो भाई आपस में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड PRD जवानों का सरकार के खिलाफ मोर्चा; DA और रोज़गार मांग
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में PRD यानी प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने सोमवार को 2 नवंबर को प्रेस वार्ता कर सरकार को अंतिम अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि वह मार्च 2026 से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरने पर थे। 06 जुलाई 2026 को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन दिया गया था। मंत्री के निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं पीआरडी ने धरना स्थल पर वार्ता कर जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था । दल के अध्यक्ष किशन रावत संगठन की दो प्रमुख मांगे हैं - पहली, होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए, और दूसरी, पीआरडी जवानों को वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए।संगठन को आश्वासन दिया गया था कि दो कैबिनेट बैठकों में मांगों को रखा जाएगा, लेकिन सात कैबिनेट बैठकें होने के बाद भी मांगें कैबिनेट में नहीं रखी गईं, जिससे जवानों में भारी निराशा है। संगठन ने कहा है कि अगर तय तिथि तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो महाआक्रोश रैली के बाद प्रदेशभर के पीआरडी जवान व्यापक आंदोलन को करेंगे। बाइट किशन रावत, अध्यक्ष,प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड0
0
Report
RSS ने UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को असंतुलित कहा
Noida, Uttar Pradesh:सरकार का संकल्प सब का साथ सब का विश्वाश और सब के कल्याण का संघ ने UGC इक्विटी रेगुलेशन, 2026 को “असंतुलित” बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विवादित 'इक्विटी रेगुलेशन, 2026' (समानता विनियम सर्कुलर) को स्पष्ट रूप से “असंतुलित” बताया है। इंदौर में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। RSS अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- “संघ ने अपनी बात साफ कर दी है कि UGC का सर्कुलर असंतुलित था। यह चिंता अधिकारियों के ध्यान में लाई गई, और सरकार और UGC दोनों ने इस पर ध्यान दिया। कोर्ट ने भी रेगुलेशन पर रोक लगा दी है, और मामला अभी कोर्ट में है। हमारा मानना है कि आगे जो भी फैसला लिया जाए वह संतुलित होना चाहिए। सरकार को यह पक्का करना चाहिए, और कोर्ट के सामने भी मामला इसी दिशा में आगे जाएगा।”0
0
Report
हमीरपुर में कैंसर पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जা: DM से सुरक्षा मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कैंसर पीड़ित व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, बैनामा और दाखिल-खारिज होने के बावजूद भी जमीन कब्जाने का आरोप, गाटा संख्या-73,411 और 516 की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का आरोप, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जाने के दौरान अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित को जमीन की जुताई-बुवाई करने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, डीएम से भूमि की सीमा चिन्हित कराने के साथ सुरक्षा मुहैया कराने की लगाई गुहार, बिंवार थाना क्षेत्र के बान्धुर खुर्द का मामला0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस का उत्साह, 2027 में बेहतर परिणाम का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Aradhana Misra (Congress UP President) On Uttar Pradesh Elections विजय रथ, अहंकार विजय रथ अगर रुका तो उत्तर प्रदेश में रुका और इसी कांग्रेस के और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उस रथ को रुका था। तो मुझे लगता है यह तो 2024 का जो मैं उत्साह देख रही हूं, जो लोगों के अंदर आगे आकर के काम करने की लगन देख रही हूं, उसके मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 में 2024 से बेहतर परिणाम आएंगे और हम सरकार बनाएंगे।0
0
Report
बानसूर में रोडवेज बस मकान से टकराई, ड्राइवर फरार; बच्चे सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली– बहरोड) बानसूर के कल्याणपुरा के भाखरवाला में राजस्थान रोडवेज बस एक मकान से टकरा गई। बस, मकान के जिस हिस्से से टकराई, उस कमरे में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया, जिसे ग्रामीणों ने रामपुर में पकड़ लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भाखरवाला में कोटपूतली डिपो की रोडवेज बस मूलचंद चौधरी के मकान से टकरा गई। कमरे में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे को हल्की चोट आई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को वहां से लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए उसे रामपुर बस स्टैण्ड से पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को बानसूर थाने ले गई। नवनिर्वाचित सरपंच रोहित चौधरी के भाई राकेश चौधरी ने बताया कि रामपुर-अलवर रूट की बस का परिचालक सतवीर चौधरी भाखरवाला का रहने वाला है। वह रात में बस अपने घर ले गया था। राकेश ने आरोप लगाया कि सुबह बस से उनके चाचा मूलचंद चौधरी के मकान को टक्कर मारी गई। दीवार के पत्थर टूटकर उस कमरे में जा गिरे, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। राकेश ने कहा कि यह चुनावी रंजिश के चलते किया गया। वहीं परिचालक सतवीर चौधरी ने चुनावी रंजिश के आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि सुबह बस रामपुर बस स्टैंड ले जाते समय दीवार से टकरा गई और मकान का छज्जा टूट गया। पुलिस ने बताया कि बस को थाने लाया गया है। चुनावी रंजिश के चलते टक्कर के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.0
0
Report
पंचायती राज तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली
Bikaner, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान 112 ग्राम पंचायतों के 402 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट tृतीय रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान चौथे चरण की भी तैयारी तेज, नोखा-पांचू-जसरासर की 92 ग्राम पंचायतों में चुनाव पंचायती राज चुनाव का सियासी रण अब तीसरे चरण में पहुंच गया है बीकानेर जिले में कल यानी 3 नवंबर को लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं तृतीय रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है तीसरे चरण में 112 ग्राम पंचायतों के 402 केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तीसरे चरण के मतदान के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद टीमें अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी और लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र, रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 और लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यानी कुल 112 ग्राम पंचायतों के 402 केंद्रों पर मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद पंच और सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 5 नवंबर को मतदान और मतगणना करवाई जाएगी। वहीं 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। इधर तीसरे चरण की तैयारियों के साथ प्रशासन ने चौथे और अंतिम चरण की चुनावी तैयारी भी तेज कर दी है नोखा, पांचू और जसरासर क्षेत्र की 92 ग्राम पंचायतों के 426 मतदान केंद्रों पर चौथे चरण में चुनाव होंगे ऐसे में जिले में पंचायत चुनाव का सियासी घमासान लगातार आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के छापोली में करंट से पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर: छापोली में करंट से गई मजदूरों की मौत। पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर घायल। सड़क बनाने का कार्य चल रहा था; कदम कुंड की ओर जाने वाली बन रही थी सड़क। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार की लाइन से टकराती; उसके बाद पांच की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा थे।0
0
Report
भागलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, लाजपत पार्क से लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा शुरू
Naya Chak, Bihar:भागलपुर पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, एयरपोर्ट पर भागलपुर भाजपा के अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत, लाजपत पार्क में लोकतंत्र बचाओ पर अराजकता हटाओ पदयात्रा में हो रहे है शामिल, लाजपत पार्क में मंच से करेंगे लोगों को संबोधित, यहीं से पदयात्रा करते हुए घण्टाघर तक पहुँचेंगे, कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ कई मंत्री हो रहे शामिल, नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे हैं भागलपुर, भागलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम, लाजपत पार्क में मंच से विपक्ष पर साधेंगे निशाना0
0
Report
नितिन नवीन पूर्णिया पहुंचे, राजनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:नितिन नवीन पूर्णिया पहुंचे0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी ISBT प्रोजेक्ट 10 साल बाद फिर शुरू, जमीन चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू
Dehradun, Uttarakhand:हल्द्वानी में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डे यानी ISBT प्रोजेक्ट 10 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाया है। अक्टूबर 2016 में गौलापार में 75 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ था, लेकिन मई 2017 में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिलने और वन भूमि व प्रशासनिक विवादों के चलते काम बंद हो गया था। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने फिर से कवायद शुरू की है। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि हल्द्वानी ISBT का जो प्रोजेक्ट पहले शुरू हुआ था और किसी कारण से बंद हो गया था, उसकी फाइल दोबारा निकाली गई है। वहां स्टेडियम के पास ही एक जमीन है, उसको आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हल्द्वानी के लोगों को नया ISBT मिलेगा। बाइट - प्रदीप बत्रा, परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड।0
0
Report
प्रयागराज: जनवरी 2027 में छह-लेन ब्रिज से मिलेगा शहर को नया मार्ग
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज वासियों को जनवरी 2027 में मिलेगी सिक्स लेन ब्रिज की सौगात, फाफामऊ में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज को जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाएगा चालू, माघ मेले में संगम आने वाले श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, 25 दिसंबर तक सिक्स लेन ब्रिज के सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरीक्षण किया है। इस दौरान कार्य प्रगति को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से वार्ता की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह ब्रिज प्रयागराज के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस ब्रिज के चालू होने से गंगापार और आसपास के जिलों के लोगों को प्रयागराज के शहरी सीमा में आने में मदद मिलेगी। वहीं माघ मेला और महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को संगम तट तक आने में असुविधा का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 25 दिसंबर तक ब्रिज के सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, तय समय सीमा के अंदर अगर यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाता है तो 2027 में जनवरी के पहले सप्ताह में आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
देवास मौत मामले में टीआई के गाँव के लोगों की चौंकाने वाली बातचीत सामने
Dhar, Madhya Pradesh:देवास मौत मामला TI के गाँव के लोगों की चौंकाने वाली बातचीत सामने0
0
Report
वाराणसी: 90 साल की उम्र में स्वच्छता का जुनून: वर्मा जी ने दिखाया, इच्छाशक्ति उम्र की मोहताज नहीं
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। _"स्वच्छता की कोई उम्र नहीं होती - इच्छाशक्ति उम्र की मोहताज नहीं"_ इस कहावत को सच कर दिखाया है 90 वर्षीय वर्मा जी ने। इस उम्र में जहाँ अमूमन लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहीं वर्मा जी समाज और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लगातार आगे आकर काम कर रहे हैं। उनका यह जज्बा हम सभी के लिए एक बेहद शक्तिशाली संदेश है। वर्मा जैसे कर्मठ बुजुर्ग हमें सिखाते हैं कि समाज में बदलाव लाने के लिए केवल एक दृढ़ संकल्प और नीयत की ज़रूरत होती है, शरीर की उम्र मायने नहीं रखती। सच्ची नागरिकता की मिसाल यही है कि हम अपने आस-पास के परिवेश को सुंदर बनाए रखें। जब आज की युवा पीढ़ी 90 साल के एक बुजुर्ग को हाथों में झाड़ू थामे स्वच्छता के लिए काम करते देखती है, तो उनके भीतर की झिझक टूटती है और वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनने को प्रेरित होते हैं। ऐसे निस्वार्थ और कर्मठ बुजुर्गों के प्रयासों की बदौलत ही देश में स्वच्छता एक जन-आंदोलन का रूप ले पाई है।0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम: BS-6 से कम मानक बाहरी वाहन प्रवेश रोक
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आज 1 नवंबर से बड़ा फैसला लागू हो गया है। सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में BS-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। नए नियम के मुताबिक, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-6 से कम मानकों वाले वाहन अब राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनमें BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन भी शामिल हैं। वहीं, BS-6 मानक वाले वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। 2 नवंबर को बदरपुर बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग की जा रही है; बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद और दिल्ली के कनेक्टिविटी का बॉर्डर है जहां लोग फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हैं।0
0
Report
Advertisement
