Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Vidisha464001

भारत माता की जय के दौरान असद जिलानी को मोहन फोर्स ने दिया संदेश

PSPramod Sharma
Oct 04, 2025 11:55:49
Vidisha, Madhya Pradesh
भारत माता को डायन कहने वाले का मोहन फोर्स ने की डेंटिंग - पेंटिंग,सड़क पर कान पकड़कर भारत माता की जय जयकार करता नजर आया - सड़क पर कान पकड़कर भारत माता की जय जयकार करता यह मुल्ला असद खान जिलानी है ... - जिसने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जारी किए गए सिक्के में छपी भारत माता को डायन कहा था... - खुलेआम सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर मुल्ला असद सड़क पर कान पकड़ चुके हुए भारत माता की जय बोल रहा है... - दरअसल मोहन फोर्स ने असद जिलानी کا ऐसा ट्रीटमेंट किया कि उसके होश ठिकाने आ गए... भारत माता के खिलाफ जहर उगलने वाले को सरेआम सड़क पर जुलूस निकालकर भारत माता की जय किनारे लगा..
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Oct 05, 2025 03:05:21
Danapur, Bihar:पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेऊर थाना पुलिस ने एक चौंका देने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 7 आरोपियों को महज तीन घंटे के भीतर धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेऊर थाना के को-ऑपरेटिव कॉलोनी, विशुनपुर पकड़ी इलाके का है। जहाँ थाने के डायल-112 से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक मकान में एक नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही एसपी पश्चिमी के निर्देश पर बेऊर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तत्काल एक विशेष छापामारी दल गठित किया और सूचना स्थल पर छापमारी कर सभी आरोपियों को धरा दबोचा. पुलिस जाँच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अशोक कुमार और शशि भूषण कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता से डांस प्रोग्राम का आयोजन करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने कोलकाता के एक व्यक्ति रॉनी से संपर्क किया था, जिसके जरिए नाबालिग पीड़िता को मिलाकर 3 लड़कियों को बुलाया गया और एक कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया गया। यह घिनौना घटना अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें अशोक कुमार, दानापुर, धीरज कुमार, कंकड़बाग, आर्यन कुमार, विशुनपुर पकड़ी, प्रिंस कुमार, बेऊर, शशि भूषण कुमार, बेऊर, सिंदु कुमार, विशुनपुर पकड़ी और महिला आरोपी प्रिया विश्वास शामिल है। घटनास्थल पर पटना की FSL की एक विशेष टीम मौके पर पहुँची और सबूतों को सुरक्षित किया है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर बेऊर थाना में कांड दर्ज करते हुए नाबालिगों के यौन शोषण, साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 05, 2025 03:05:07
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी खूँ्टी में लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खूँटी जिले के तोरपा पश्चिमी ग्राम खसुवा टोली में एक घर ध्वस्त हो गया जिससे गरीब सुखराम तोपनो का परिवार बेघर हो गया। ग्रामीणों के माने तो क्षेत्र में लगातार अत्यधिक बारिश के कारण घर पूरी तरह धँस गया। घर का मलबा पी०सी०सी० पथ पर गिर जाने से आवागमन भी बाधित हो गया था। इसकी सूचना पंचायत के मुखिया जोन तोपनो तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा से फोन पर संपर्क कर दी गई। तत्पश्चात् जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के मलवा को हटाया गया। मकान मालिक सुखराम तोपनो तथा उनकी धर्मपत्नी मनीषा तोपनो को सरकारी योजना के तहत प्राथमिकता सूची के आधार पर आवास योजना का लाभ जल्द प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। मकान मालिक सुखराम तोपनो ने प्रखंड मुख्यालय तोरपा प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष आवेदन समर्पित किया जाएगा।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 05, 2025 03:04:51
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 05, 2025 03:04:41
Danti, Uttar Pradesh:Sulg : 0510ZUP_MZP_RAIN_WATER_R Place : मीरजापुर Date : 5.10.2025 Report : राजेश मिश्र Mirzapur जिले में शुक्रवार से हो रही के चलते नदी नाले उफान पर है। अहरौरा और सिरसी बांध भर कर ओवर फ्लो कर रहा हैं। लिहाजा बांध का पानी शनिवार को आठ गेट खोलकर निकाला गया। अहरौरा बांध में कुल 23 गेट लगाएं गए हैं जिससे रात में 8 गेट खोला गया था। दिन में 4 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। Vo 1: सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बांध का दौरा कर वहां मौजूद अपने अधिकारियों से जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि हम लोग बराबर भ्रमण करते हुए नजर बनाए हुए हैं। पानी ओवरफ्लो करने की बात पर कहा हमारी तैयारी है। आपदा से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है। Bite - हरिशंकर प्रसाद, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग। Vo 2: स्थानीय लोगों व किसान यूनियन के नेताओं से बातचीत किए तो उनका कहना है आपदा से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। क्षेत्र के करीब 20 गांवों में पानी घुस गया है। जल संसाधन मंत्री के गांव औडी में पानी पंचायत भवन एवं गांव की गलियों में सैलाब बन कर बह रहा हैं। Bite - गोपाल गुप्ता, स्थानीय। Bite - प्रहलाद सिंह, भारतीय किसान यूनियन, प्रदेश महासचिव。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 05, 2025 03:03:50
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़- 04 अक्टूबर 2025- हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने 29.09.2025 को प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट का संज्ञान स्वप्रेरणा से लिया है, जिसमें अंबाला केंद्रीय कारागार में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को उजागर किया गया है। आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी अजय कुमार, निवासी बिहार, जिस पर पंचकूला पुलिस द्वारा मार्च 2024 में दर्ज POCSO मामले में अभियोग लगाया गया था, 28 सितम्बर 2025 को अंबाला केंद्रीय कारागार से फरार हो गया। यह भागना 18 फुट ऊँचे बिजली के खंभे पर चढ़कर और ऊपर से गुजर रही विद्युत तारों का उपयोग कर किया गया, जिसमें जेल परिसर के अंदर बिजली गुल होने ने मदद की। यह घटना पिछले दो महीनों में दूसरी बार हुई है। इससे पहले अगस्त 2025 में उत्तर प्रदेश निवासी विचाराधीन कैदी सुखबीर भी फरार हुआ था। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि कैदियों की सुरक्षा और निगरानी बनाए रखने में बार-बार गंभीर असफलता हो रही है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, अजय कुमार को जेल कारखाने में कार्य हेतु नियुक्त किया गया था और नियमित दोपहर की गिनती के दौरान वह गायब पाया गया। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि उक्त कैदी ने कारखाने के पास की दीवार पर चढ़कर बिजली के खंभे और तारों की मदद से भागने की कोशिश की। अंबाला जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि दो जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है तथा अन्य के विरुद्ध कर्तव्य में लापरवाही को लेकर चार्जशीट की सिफारिश की गई है। पुलिस की कई टीमें, जिनमें सीआईए और बलदेव नगर पुलिस शामिल हैं, खोज अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक न तो अजय कुमार और न ही अगस्त 2025 में भागा हुआ सुखबीर पकड़ा गया है। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा तथा दोनों सदस्यों कुलदीप जैन और दीप भाटिया को मिलाकर बने पूर्ण आयोग का मानना है कि यह जेल सुरक्षा प्रोटोकॉल की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उपरोक्त घटनाएँ जेल नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जो कैदियों की निगरानी, सुरक्षा और प्रबंधन से संबंधित है। इन नियमों के अनुसार, जेल प्रशासन का दायित्व है कि सभी कैदियों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित की जाए, भागने की घटनाओं को रोका जाए और संरचनात्मक एवं प्रक्रियागत सुरक्षा उपाय लागू किए जाएँ। लगातार हो रहे जेलब्रेक इस बात का संकेत हैं कि उच्च जोखिम वाले कैदियों की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा और गिनती एवं सीसीटीवी निगरानी जैसे मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। जस्टिस ललित बत्रा की अध्यक्षता वाले पूर्ण आयोग ने अपने आदेश में लिखा है कि इन लगातार हो रही सुरक्षा चूकों और अपर्याप्त पर्यवेक्षण के कारण न केवल विचाराधीन कैदियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार इस प्रकार के लापरवाह प्रबंधन से प्रभावित हो रहा है। सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है और यह कैदियों को अतिरिक्त-न्यायिक घटनाओं के जोखिम में भी डालती है, जिससे विधि के शासन और मानवाधिकार मानकों का हनन होता है। अंबाला केंद्रीय कारागार में हुई यह घटनाएँ जेल अधिकारियों के वैधानिक दायित्वों की गंभीर उपेक्षा को दर्शाती हैं। ऐसी लापरवाही से न केवल विचाराधीन कैदियों का जीवन और अधिकार संकट में आते हैं बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। जबकि जेल परिसर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जेल अधिकारियों द्वारा फुटेज की निगरानी न करना उनके कर्तव्य की उपेक्षा को स्पष्ट करता है। स्वयं जेल अधिकारी ने समाचार रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि सीसीटीवी फुटेज से कैदी के भागने की विधि की पुष्टि हुई है। यह घटनाएँ पर्यवेक्षण, सुरक्षा और जवाबदेही की विफलता का प्रमाण हैं, जिससे कारागार प्रणाली पर जनता का विश्वास डगमगा रहा है। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते और अंबाला केंद्रीय कारागार में हो रही बार-बार की सुरक्षा विफलताओं पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग गंभीर चिंता व्यक्त करता है और हरियाणा के महानिदेशक कारागार को निर्देश देता है कि वे तत्काल सख्त कार्रवाई करें, जिसमें: हाल ही में हुए जेलब्रेक की प्रणालीगत चूकों की गहन जांच की जाए। सुरक्षा ढाँचे को मजबूत किया जाए, जिसमें निगरानी, परिधि जांच, विद्युत सुरक्षा उपाय और नियमित कैदियों की गिनती शामिल हो। जिन जेल अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी में विफलता दिखाई है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। जेल नियमावली और मानवाधिकार सुरक्षा उपायों के अनुपालन का नियमित रूप से ऑडिट किया जाए तथा प्रगति रिपोर्ट आयोग को समयबद्ध रूप से भेजी जाए। हरियाणा की सभी जेलों में सीसीटीवी फुटेज की वास्तविक समय में निगरानी सुनिश्चित की जाए और इसे अक्षरशः लागू किया जाए। आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना व जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि उपलब्ध तथ्यों और गंभीर आरोपों को देखते हुए, हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा के साथ दोनों सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया को अपेक्षा है कि हरियाणा राज्य और कारागार प्रशासन, महानिदेशक कारागार के पर्यवेक्षण में, पुनरावृत्ति को रोकने और सभी विचाराधीन कैदियों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएँगे तथा वैधानिक प्रावधानों और मानवाधिकार मानकों का पालन करेंगे। हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने उपरोक्त तथ्यों पर महानिदेशक कारागार, पंचकूला, हरियाणा से अगली सुनवाई की तिथि 20.11.2025 से पहले विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है|
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Oct 05, 2025 03:03:37
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कुआंडांडा नहर पटरी के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें अफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। सिपाही गौतम यादव भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। एसपीआरए मुकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात्रि को आसपास पुलिस टीम गश्त पर थी। कुआंडांडा नहर पटरी के पास संदिग्धों के होने की सूचना मिलने पर इनकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही गौतम यादव घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव तहरपुर डूंगरपुर निवासी अफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन गिर गया। उसे और उसके दूसरे साथी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव शम्शीपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों का तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करते हुए भाग निकला। नवंबर 2024 में हुई डकैती की वारदात में ये बदमाश शामिल थे। इनके कब्जे से लूटा गया कुछ माल भी बरामद किया गया है। बाइट मुकेश मिश्रा, एसपीआरए.
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 05, 2025 03:03:22
Kaji Chak, West Bengal:*ডেঙ্গুতে আক্রান্ত ১৬ জন।পুজো কাটতে না কাটতেই ঘাটালে আবারো নতুন করে ডেঙ্গু আক্রান্ত হয়ে হাসপাতালে চিকিৎসাধীন ৬ জন, বাড়ি বাড়ি গিয়ে সচেতন স্বাস্থ্যকর্মী থেকে শুরু করে প্রশাসন। পুজো কাটতে না কাটতেই আবারো নতুন করে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার ঘাটাল ব্লকের মনোহরপুর ২ গ্রাম পঞ্চায়েতের গোপমহল গ্রামে ডেঙ্গু আক্রান্ত হয়ে হাসপাতালে চিকিৎসাধীন ৬ জন, এখনো পর্যন্ত ওই গ্ৰামের মোট ১৬ জন ডেঙ্গু আক্রান্ত হয়েছে। ডেঙ্গু নিয়ে উদ্বিগ্ন রয়েছে প্রশাসন। ব্লিচিং ছড়ানো থেকে শুরু করে বাড়ি বাড়ি গিয়ে মশারি খাটিয়ে শোবেন সহ বিভিন্নভাবে সচেতন করছে ঘাটালের মহকুমা শাসক সুমন বিশ্বাস, পঞ্চায়েত সমিতির স্বাস্থ্য কর্মাধ্যক্ষ পঞ্চানন মন্ডল সহ স্বাস্থ্যকর্মী থেকে শুরু করে আশা কর্মীরা। ছবি বাইট 2c তে বাইট- ১) সুমন বিশ্বাস, মহকুমা শাসক ঘাটাল।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 05, 2025 03:03:03
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में जलदाय विभाग की लापरवाही अब लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। वार्ड नंबर 16 में स्थित वाल्मीकि बस्ती में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।जिससे बस्ती के लोगों में आक्रोश है। बस्ती में पाइपलाइन की सप्लाई से आने वाले पानी से बदबू आरही है और उसमें गंदगी साफ दिखाई देती है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी संकट झेलना पड़ रहा है।बस्तीवासियों ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी के चलते मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लोग खासे चिंतित हैं।स्थानीय निवासी श्रवण वाल्मीकि, लाला वाल्मीकि सहित महिलाओं ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग के कर्मचारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top