Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna801503

बेऊर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: 7 गिरफ्तार

IKIsateyak Khan
Oct 05, 2025 03:05:21
Danapur, Bihar
पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में बेऊर थाना पुलिस ने एक चौंका देने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 7 आरोपियों को महज तीन घंटे के भीतर धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेऊर थाना के को-ऑपरेटिव कॉलोनी, विशुनपुर पकड़ी इलाके का है। जहाँ थाने के डायल-112 से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि एक मकान में एक नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही एसपी पश्चिमी के निर्देश पर बेऊर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तत्काल एक विशेष छापामारी दल गठित किया और सूचना स्थल पर छापमारी कर सभी आरोपियों को धरा दबोचा. पुलिस जाँच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अशोक कुमार और शशि भूषण कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता से डांस प्रोग्राम का आयोजन करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने कोलकाता के एक व्यक्ति रॉनी से संपर्क किया था, जिसके जरिए नाबालिग पीड़िता को मिलाकर 3 लड़कियों को बुलाया गया और एक कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया गया। यह घिनौना घटना अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें अशोक कुमार, दानापुर, धीरज कुमार, कंकड़बाग, आर्यन कुमार, विशुनपुर पकड़ी, प्रिंस कुमार, बेऊर, शशि भूषण कुमार, बेऊर, सिंदु कुमार, विशुनपुर पकड़ी और महिला आरोपी प्रिया विश्वास शामिल है। घटनास्थल पर पटना की FSL की एक विशेष टीम मौके पर पहुँची और सबूतों को सुरक्षित किया है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर बेऊर थाना में कांड दर्ज करते हुए नाबालिगों के यौन शोषण, साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 05, 2025 05:17:33
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 05, 2025 05:17:13
Dholpur, Rajasthan:सरकारी स्कूलों से चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, तीन बदमाश चढ़े हत्थे धौलपुर।सैपऊ थाना पुलिस ने सरकारी स्कूलों से चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है।सैपऊ बाईपास स्थिति बसई नबाब रोड़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 28 अगस्त 2025 को तीन सरकारी स्कूलों को निशाना बनाया था。 थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मीणा ने बताया वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देश में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया इसी सिलसिले में स्थानीय पुलिस ने सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। शनिवार को पुलिस ने बदमाश 20 वर्षीय अविनाश पुत्र सूखाराम जाटव निवासी उमरारा, 18 वर्षीय माइकल पुत्र योगेंद्र जाटव निवासी जोतरोली जिला भरतपुर एवं 19 वर्षीय कुलदीप पुत्र बबलेश जाटव निवासी रसीलपुर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मीणा ने बताया तीनों बदमाशों ने 28 अगस्त 2025 को उमरारा सरकारी स्कूल,भागीरथ का पुरा सरकारी स्कूल एवं पुरैनी का पुरा सरकारी स्कूल को निशाना बनाया था। आरोपियों ने स्कूलों से प्रिंटर, इनवर्टर एलईडी समेत तमाम सामान की चोरी की थी। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 05, 2025 05:16:51
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर- बांसवाड़ा जिले के चिंबुली गांव में खेतों में काम करके घर जा रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया, बंदरो ने महिला के हाथ पर काट लिया, महिला चिल्लाई तो परिजन मोके पर पहुचे और घायल महिला क़ो एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल गनोड़ा ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद शहर के एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया, परिजनों ने बताया कि सुरता पत्नी फणीया निवासी चिबुली खेतों में काम करने के बाद खेतों से बाहर निकल रही थी इस दौरान अचानक तीन बंदरों ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ पैर काट लिया जिसका उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है。 वीओ - घायल का इलाज बाइट - परिजन
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 05, 2025 05:16:29
Tonk, Rajasthan:भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीण सेवा शिविर में की Shिरकत, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन घास गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सहभागिता की और ग्रामवासियों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सेवा शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। शिविर में मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य सोनू परिडवाल, सरपंच मुकेश गुर्जर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 05, 2025 05:16:19
Jaipur, Rajasthan:गुलाबी नगरी की पावन धरा पर रासरंग गरबा महोत्सव की धूम गानों की ताल और गरबा की घूमती लय में झूमे शहरवासी निधि परवाल बनी रासरंग गरबा क्वीन गुलाबी नगरी जयपुर की पावन धरा पर रितिका डांस स्टूडियो द्वारा पहली बार आयोजित हुई डांडिया नाइट में शहरवासी रंग बिरंगे परिधानों में भक्ति की बही धारा में श्रोता सरोवर होते रहे। रितिका डांस स्टूडियो की संचालिका रितिका माहेश्वरी ने बताया कि महोत्सव का उदघाटन डा. शत्रुघन सिंह डिपार्टमेंट इंचार्ज राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी और दीप प्रज्वलन वंदना राठौर असिस्टेंट प्रोफेसर राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी ने किया। निधि परवाल को रासरंग गरबा क्वीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रामाज रिजोर्ट एंड कुर्ती की और से निधि परवाल को रामाज रिजोर्ट में एक नाइट स्टे का गिफ्ट वाउचर दिया गया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा कर उपहार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। पाँच लक्की ड्रा निकाले गए जिसके स्पॉन्सर मालपानी इलेक्ट्रॉनिक शॉप (श्रीमती नेहा-जितेंद्र मालपानी) रहे। स्मृति चिन्ह स्पॉन्सर जंजीर चाय (श्री प्रकाश चंद काबरा, जाजोद वाले) रहे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ आनर माहेश्वरी पंचायती बोर्ड ब्यावर के अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी सत्यनारायण नुवाल और विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर आफ कस्टम एंड सीजीएसटी राजकुमार बालौदा रहे। माता बहनों के चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि रितिका डांस स्टूडियो पहली बार उनके लिए कुछ खास लेकर आया है। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर पार्टनर खबर जयपुर की गलियों से रहे。 तलवारिया गार्डन में गानों की ताल और गरबा की घूमती लय से पूरा माहौल रंगीन और उत्सवमय हो उठा। नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में आधुनिकता संग परंपरा को सहेजने वाले साथ को जब कर्णप्रिय सुरीली आवाज मिली तो लोगों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। हाथों में डांडाdिया, स्टिक और गानों पर थिरकते कदम लगातार घंटों तक दिखाई देते रहे। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी श्रीमती सुनीता- श्री रोशन लाल अजमेरा रहे。 बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गो और महिलाएं सभी डांडिया संग थिरकते नजर आ रहे थे। नवरात्रि में डांडिया हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव है जो समाज में ऊर्जा, उत्सव और एकजुटता का संदेश देता है। डांडिया हमारी विरासत को संभालने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है, इस तरह के कार्यक्रम परंपरा को संजीव रखते हैं और उत्सव की चमक बढ़ाते हैं। विजेताओं के चयन के लिए जज की भूमिका राजस्थान विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट (संगीत विभाग) तृप्ति माथुर ने निभाई。
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 05, 2025 05:15:47
Jalabaria, West Bengal:বাড়ির ভেতর থেকে উদ্ধার মা ও ছেলের রক্তাক্ত দেহ চাঞ্চল্য গোটা এলাকায়. ঢোলাহাট থানার অন্তর্গত জামালপুর এলাকার রবিবার সকালে স্থানীয় বাসিন্দারা দেখতে পায় বাড়ির ভেতরে মা ও ছেলের রক্তাক্ত দেহ. খবর দেওয়া হয় ঢোলাহাট থানায়, পুলিশ এসে দুটি দেহকে উদ্ধার করে নিয়ে যায় ময়না তদন্তের জন্য. মৃত মহিলার নাম মনোয়ারা বিবি(৪০), মৃত ছেলে আনোয়ার হালদার(৭). এই ঘটনার নিহতদের পরিবারের সদস্যদেরকে পুলিশ জিজ্ঞাসাবাদের জন্য থানায় নিয়ে যাওয়া হয়. পুলিশের প্রাথমিক অনুমান আমি তার নিজের স্ত্রীর ও পুত্র সন্তানকে শ্বাস রোধ করে ধারালো ব্লেড দিয়ে গলা কেটে খুন করেছেন. ইতিমধ্যেই স্বামী পলাতক. খুনের কারণ জানতে তদন্ত নেমেছে ঢোলাহাট থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 05, 2025 05:15:36
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के चक बीजगणि गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई। लगभग 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से घर में आग लगी। गृहस्वामी सूरज राय ने बताया कि घर के साथ गोदाम में रखा टेंट हाउस का तथा फ्लावर डेकोरेशन का लगभग 50 लाख से अधिक का सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को बुलाया। आग लगने के लगभग 1 घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। दमकल कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गौरतलब है कि घर में कोई मौजूद नहीं था; नया वाला घर बच गया, इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।
0
comment0
Report
Oct 05, 2025 05:11:23
Mirzapur, Uttar Pradesh:लगातार बारिश से दिव्यांग सुभाष हरिजन का कच्चा मकान गिरा, परिवार बेघर मिर्ज़ापुर के छानबे विकासखंड के भटेवरा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण दिव्यांग सुभाष हरिजन पुत्र राम असारे हरिजन का कच्चा मकान धराशायी हो गया। अचानक मकान गिरने से सुभाष हरिजन और उनका परिवार बेघर हो गया। सुभाष शारीरिक रूप से विकलांग हैं, उनके परिवार में वृद्ध मां, पत्नी और छोटे बच्चे शामिल हैं। मकान गिरने की सूचना गांव के प्रधान विकास कुमार और लेखपाल को दी गई, लेकिन न तो प्रधान मौके पर पहुंचे और न ही लेखपाल ने अब तक कोई निरीक्षण किया। परिवार का कहना है कि उन्हें न तो किसी प्रकार की राहत सामग्री मिली और न ही कोई आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया। गरीब और असहाय सुभाष हरिजन अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 05, 2025 05:05:01
Madhubani, Bihar:मधुबनी और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों से हो रही वर्षा के कारण कमला नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि हुई है। जयनगर में नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर हो गया है। कमला नदी तटबंध के भीतर बसे गांव के लोगों में दहशत का माहौल हैं, तटबंध के भीतर बसा गांव डोड़वार, ब्रह्मोतर, छड़की एवं बेलही गांव जाने वाले सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है जिससे गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है। जल संसाधन विभाग अधिकारी नदी तटबंध का निगरानी कर रहे हैं। कमला पुल के सभी फाटकों को खोल दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को ऊंची जगहों पर जाने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने जिला को 6 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।
2
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top