icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
464001
Rahul ChidarRahul ChidarFollow9 Aug 2024, 06:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोपालगंज में पूजा पंडालों के लिए DM-SP ने सुरक्षा नियम कड़े कर दिए

Gopalganj, Bihar:शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है आज माँ के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा हो रही है तो वही कलाकार पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं शहर में कई जगहों पर आकर्षक पंडाल बनाये जा रहे हैं आज सोमवार को डीएम समीर सौरभ एसपी विनय तिवारी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया उन्होंने प्रवेश निकास व सीसीटीवी कैमरे को लेकर लाइसेंस धारियों के साथ बैठक की पंडाल में प्रवेश निकास को अलग रखने व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी व अग्निशमन लगाने को लेकर निर्देश दिया गया वही हाईटेंशन तार से दूरी रखने व पर्याप्त रोशनी रखने को लेकर भी निर्देश दिया गया गया डीएम समीर सौरभ ने बताया कि आज राजा दल पंडाल का निरीक्षण किया गया यहाँ दो वर्ष पूर्व हादसा हुआ था पंडाल में प्रवेश निकास में दूरी रखने को लेकर निर्देश दिया गया ताकि लोगो की भीड़ इकट्ठा न हो सड़कों पर वनवे किया जाएगा जिसे पहले दी जायेगी वही एसपी विनय तिवारी ने बताया कि शहर के प्रमुख पंडालों का निरीक्षण कर संवाद किया जा रहा है श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत न हो ट्रैफिक को लेकर परेशानी न हो साथ ही सीसीटीवी कैमरे ,अग्निशमन सहित अन्य उपकरण लगाना अनिवार्य किया गया है
0
0
Report

उंबर्डा डम्पिंग ग्राउंड मामला: MLA के दौरे में भाजपाइयों से मारपीट, शराब के आरोप

Kalyan, Maharashtra:कल्याण पश्चिमेतील उंबर्डा डम्पिंग ग्राउंडची भाजप आमदार सुलभा गायकवाड यांच्याकडून पाहणी दौरा दरम्यान राडा कर्मचाऱ्यांकडे ओळखपत्रे नसल्याने आमदारांसह भाजप पदाधिकारी संतापले डम्पिंग ग्राउंडवरील सुपरवायझर किरण रसाळ यांच्यावर संताप केला व्यक्त भाजप जिल्हा उपाध्यक्ष विजय जोशी यांच्याकडून सुपरवायझर किरण रसाळला शिवीगाळ करत मारहाण सुपरवायझर दारूच्या नशेत असल्याचा सांगत विजय जोशी यांच्याकडून आरोप करत केली मारहाण आमदार आणि पालिका उपायुक्तांच्या उपस्थितीत मारहाण झाल्याने प्रकाराची चर्चा सुरू
0
0
Report

नवादा में राहुल गांधी का पुतला दहन, भाजपा मांगती है इस्तीफा और कार्रवाई

Nawada, Uttar Pradesh:जेएनयू प्रकरण के विरोध में नवादा में राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा ने संबंधित सांसद के इस्तीफे और कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की नवादा में जेएनयू प्रकरण के विरोध में सोमवार को नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई。 महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने हाल के एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही संबंधित सांसद से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
0
0
Report
Advertisement

सालीचौका में नागिन बाइक में घुसी, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर रेंगती हुई एक नागिन अचानक बाइक में जा घुसी। फिर क्या था, देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। नागिन को बाहर निकालने के लिए तत्काल सर्प पकड़ने वाले को बुलाया गया और शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन। हालात ऐसे बने कि नागिन को बाहर निकालने के लिए मैकेनिक को पूरी बाइक खोलनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नागिन बाइक से बाहर निकली, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बाइक चालक अपनी गाड़ी का खराब प्लग बदलवाने के लिए ऑटोमोबाइल की दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान एक नागिन बाइक की सीट के नीचे से पाइप में जा घुसी। इसके बाद नागिन को निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग तो मजाकिया अंदाज में यह कहते भी नजर आए कि नागिन महारानी भी बाइक की सवारी करने निकली थीं, लेकिन बाइक के अंदर ही फंस गईं
0
0
Report

JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त: मणिपुर विवाद पर भाजपा का प्रदर्शन

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर रहे डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़ा यह मामला गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। जेएनयू की कुछ छात्राओं ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर गंभीर यौन उत्पीड़न, अशील हरकतें और कक्षा के दौरान अनुचित तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायतों के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर पर आंतरिक जांच कमेटी बैठाई गई थी। जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद जेएनयू प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। लेकिन इस मामले में सियासत गरमा गई है भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजनादगांव में आज प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारे बाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की स्थानी जय स्तंभ चौक पर जुटी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा की मांग करती है लेकिन उनके ही नेता महिलाओं और बेटियों के साथ अश्लिल हरकते कर रहे है।
0
0
Report
Advertisement

Betul, Madhya Pradesh:
0
0
Report

दुर्गापूजा के दौरान बिहार में निर्बाध बिजली, मंत्री बुलो मंडल ने की व्यापक तैयारी

Patna, Bihar:पटना: दुर्गापूजा के अवसर पर बिहारवासियों को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। नवरात्र एवं के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्युत सर्किलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जर्जर विद्युत तारों को समय रहते बदलने का कार्य किया जा रहा है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में 11 केवी की बेयर कंडक्टर लाइनों में आवश्यकतानुसार कवर्ड कंडक्टर एवं गार्ड वायर लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एलटी के नंगे तारों को एबी केबल में बदलने तथा वितरण ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम करने के लिए मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। इसके साथ ही, आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। किसी स्थान पर ट्रांसफार्मर खराब होने या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर, विद्युत सामग्री, उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। ऊर्जा विभाग की ओर से सभी विद्युत अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे दुर्गापूजा के दौरान पूरी तत्परता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। सरकार की प्राथमिकता है कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षित बिजली, निर्बाध बिजली और बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि बिहारवासी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदला, उरांव समाज ने विरोध जताया

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट ने आदिमजाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग कर दिया गया है। नाम बदलने को लेकर आदिवासी उरांव समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया गया है। इसका हम प्रदेश भर में आदिवासी उरांव समाज विरोध करेगा, साथ ही कहां कि आदिकाल से आदिवासी छत्तीसगढ़ में निवास करता आ रहा है इसके विकास और उत्थान के लिए आदिम जाति विकास विभाग बनाया गया था। लेकिन सरकार इस नाम बदलकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाह रही है।
0
0
Report
Advertisement

नीमच: जावद के जनकपुर में बदहाल सड़क-जलभराव, शव यात्रा पर दबाव

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में बदहाल सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी घुटनों तक पहुंच जाता है और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों का पानी भी वहीं जमा रहता है, जिससे आना-जाना दूभर हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि गांव में किसी की मृत्यु होने पर शव यात्रा निकालने और श्मशान घाट जाने का एकमात्र मार्ग भी यही है, जिससे शोक के माहौल में ग्रामीणों और बाहर से आए मेहमानों को कीचड़ और पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। ज़ी न्यूज़ हेल्पलाइन टीम के village तक पहुंचने पर ग्रामीणों की उम्मीदें जगी हैं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जावद विधायक से कई बार गुहार लगाई, लेकिन विधायक ने इस विषय को टाल दिया। वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन यंत्री से बात करने पर उन्होंने कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत नहीं है और ग्राम पंचायत के दायरे में है, जबकि सरपंच ने इसे इनकार किया। फिर भी फोन पर बातचीत के दौरान सरपंच ने एक-दो महीने के भीतर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

धनबाद प्रशासन ने दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा कड़ी, सीसीटीवी व वालंटियर तैनाती तय

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कई विधायक, धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह, नगर आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, शांति समिति के सदस्य और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पुलिसकर्मियों को लॉ एंड ऑर्डर पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था और अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शहर के सभी बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मॉनिटरिंग रूम में पुलिस जवानों के साथ पूजा समिति के सदस्य भी निगरानी करेंगे। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक पूजा समिति से 50-50 वॉलंटियर रखने की अपील की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सहायता करने में प्रशासन को सहयोग मिल सके। अष्टमी से दशमी तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, कुछ मार्गों पर हल्के वाहनों के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु पैदल घूमकर पूजा पंडालों और मेले का आनंद ले सकें। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं महापौर संजीव सिंह ने कहा कि बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को रखा, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से नोट किया है। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सड़क, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, सड़कों के गड्ढों को भरा जाएगा और पूजा से पहले खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बीजेपी के सिस्टम पर खड़ा किया सवाल - बताया किसान विरोधी सरकार

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow8m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:धान का कटोरा कहे जाने वाले पीलीभीत में किसानों का गुस्सा उफान पर है। धान खरीद में भारी लापरवाही और गन्ने के बकाए भुगतान को लेकर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पास खुद खाद्य एवं रसद विभाग होने के बावजूद व्यवस्थाएं फेल होने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ​- जिले में एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद आखिरकार 12 अक्टूबर से शुरू हो पाई, वह भी क्रय नीति आने के बाद। आरोप है कि इस लेटलतीफी के चलते किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों और आढ़तियों के हाथों बेचनी पड़ी है। हालत यह है कि सीधे मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाले खाद्य एवं रसद विभाग के विभागों में भी बदहाली साफ दिख रही है। पीलीभीत जिला खुद गन्ना राज्यमंत्री का गृह जनपद है, लेकिन इसके बावजूद बजाज शुगर मिल पर 112 करोड़ और मकसूदापुर चीनी मिल पर 97 करोड़ रुपये का बकाया अटका हुआ है। किसान लगातार मंत्री के आवास का घेराव कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बताया कि जिस तरह से बीजेपी सरकार किसानों के विरोध में लगातार काम कर रही है, मुख्यमंत्री खुद खाद्य एवं रसद विभाग संभाल रहे हैं, उसके बावजूद हाल यह है कि एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान खरीद 11-12 अक्टूबर को क्रय नीति आने के बाद शुरू हुई। किसान बिचौलियों और आढ़तियों के हाथों लुट चुका है। गन्ना मंत्री के जिले में होने के बाद भी बजाज मिल का 112 करोड़ और मकसूदापुर मिल का 97 करोड़ रुपया बकाया है। यह सरकार किसानों की हितैषी है ही नहीं... मंत्री जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।पूर्व मंत्री ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि किसान विरोधी इस सिस्टम में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

रतलाम में शिवलिंग सिर पर रखकर वायरल वीडियो, विवाद के बाद पुनः स्थान पर स्थापित

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक युवक अपने सिर पर शिवलिंग रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग इसकी तुलना फिल्म बाहुबली के दृश्य से कर रहे हैं। मामला बाजना थाना क्षेत्र के बाकि और भांडकला गांव के बीच स्थित एक खुले शिव स्थान का बताया जा रहा है। यहां गरबा आयोजन की तैयारी के दौरान ट tent लगाया गया था। मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी ने धार्मिक स्थल के पास देर रात होने वाली नशे करने वाली गतिविधियों पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर आयोजकों और पुजारी के बीच विवाद की स्थिति बनी। बताया जा रहा है कि पुजारी ने शिवलिंग को वहां से हटाकर अपने सिर पर रख लिया और घर ले गया, इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने कोई शिकायत नहीं की। अब शिवलिंग को वापस उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया है और विवाद समाप्त हो गया है। रतलाम
0
0
Report

कुई-कुकदूर में 6 करोड़ के विकास का लोकार्पण, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कुई-कुकदूर में 6 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्राओं को मिली निःशुल्क बस की सौगात राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में विधायक भावना बोहरा ने शुरू की बस सेवा, मंत्री ने पंडरिया और कुई में ऑडिटोरियम तथा कापा में नवीन महाविद्यालय की घोषणा कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुई-कुकदूर में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और स्थानीय विधायक भावना बोहरा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और छात्राओं की आवागमन संबंधी परेशानी को दूर करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कुई-कुकदूर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी शिक्षा तक पहुंच को आसान बनाना है। वहीं, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने पंडरिया और कुई में करीब 2.5 -2.5 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण तथा कापा में नवीन महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। कार्यक्रम में विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया। खासकर छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत को ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है। कुई-कुकदूर में हुए इस आयोजन के जरिए क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं को सामने रखा गया。 बाइट- भावना बोहरा, विधायक पंडरिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top