Umaria - महात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती पर मानपुर में भव्य सभा
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर मुख्यालय में आज महात्मा ज्योतिबा फुले एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के परिपेक्ष्य में मूल निवासी संघ,ओबीसी महासभा एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में मानपुर बस स्टैंड स्थित राधव ढाबा के मैदान में एक विशाल सभा आयोजित कर संगठन के विस्तार की चर्चा करते हुए,बाबा साहब की जन्म जयंती मनाई गई. इस अवसर पर संगठन के लोगों द्वारा मंच से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधन दिया गया, डॉ अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख किया गया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
