484665
अमरपुर के स्कूल मैदान में मिला युवक का शव
Manpur, Madhya Pradesh:अमरपुर चौकी के सुखदास हाई स्कूल मैदान में 24 घंटे से लापता 21 वर्षीय इंद्रजीत का शव मिला है। परिजनों ने जान लिए जाने की आशंका जताई है। मृतक बुधवार सुबह 8 बजे घर से निकला था। पिता ने बताया कि देर रात तक लौटने पर तलाश की गई थी। लोगों ने मृतक को उसके चाचा टनटी सिंह, गोलू सिंह और छोटेलाल के साथ देखा था और उनके बीच विवाद की बात कही। शव बिजली की तार से लिपटा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मानपुर में पोस्टमार्टम कराया है और जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शार्क और मछली समूह के बीच तैरती एक आश्चर्यजनक तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:शार्क,मछलियों के झुंड के बीच तैरती दिखी0
0
Report
सीवान में शराब तस्करी का बड़ा मामला, 1728 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Siwan, Bihar:सीवान के गुठनी में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर से करीब 13 लाख 50 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कंटेनर से कुल 1728 लीटर शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुठनी चौराहा के समीप मेहरौना मुख्य मार्ग पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकरपुर चेकपोस्ट के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मेहरौना मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर आटा और कंबल के बीच तहखाना बनाकर छिपाई गई शराब बरामद हुई। कंटेनर से 200 कार्टन में कुल 1728 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी चालक वीरेंद्र राय को गिरफ्तार किया है। शराब की इस खेप की डिलीवरी पटना में की जानी थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
एकलव्य आवासीय परिसर में छात्र ने आत्महत्या, कलेक्टर सामने परिजन व विधायक जांच मांग रहे
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बालोद एकलव्य आवासीय परिसर में छात्र के फाँसी लगाने के मामले में , कलेक्टर कार्यालय के सामने डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया ,गुण्डरदेही विधायक कुँवर सिंह निसाद ,और छात्र के परिजन और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठे , 10 वीं के छात्र विनय कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा कर की थी आत्महत्या ,पूरे मामले में जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर बैठे है सभी लोग ,0
0
Report
Advertisement
पत्थरों का अनोखा संतुलन: शानदार कलाकारी
Noida, Uttar Pradesh:पत्थरों का अनोखा संतुलन, शानदार कलाकारी0
0
Report
थाना मदन महल परिसर में कोबरा नाग, सर्प विशेषज्ञ ने पकड़ा कर जंगल में छोड़ा
Jabalpur, Madhya Pradesh:थाना मदन महल परिसर में शिव मंदिर के पास बैठा था पांच फीट लंबा कोबरा नाग। मदन महल थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर की सीढ़ी के पास सांयकाल 07 बजे एक काला सर्प फन फैलाए फुफकार रहा था। जिसे देखकर वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया आरक्षक मुन्ना लाल चौधरी की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। तथा उमस के कारण बेचैन हो कर ठंडे स्थान पर छिप गया था। कोबरा बेहद गुस्सैल और घातक जहरीला होता है। यद्यपि बिना छेड़छाड़ के ये नुक्सान नहीं पहुंचाता है। लेकिन यदि सर्प दंश हो जाता है तो तुरंत सरकारी अस्पताल में मैडिकल उपचार प्राप्त करना चाहिए। झाड़ फूंक अथवा जड़ी बूटी इसका उपचार नहीं है0
0
Report
tiemarpur me nayī sadak tīṇ mēhin meñ ukhṛ, guṇvattā par praśn
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर से सड़क निर्माण को लेकर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। करीब तीन महीने पहले बनी सड़क पर ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। वहीं लखनऊ रोड पर नवनिर्मित सड़क के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के संगम विहार की हैं जहां करीब तीन महीने पहले तैयार हुई सड़क अब जगह-जगह से टूट चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से यहां से गुजरने वाले ई-रिक्शा चालक कई बार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं। आरोप है कि जिस सड़क से लंबे समय तक लोगों को बेहतर सफर की सुविधा मिलनी चाहिए थी, वह निर्माण के कुछ ही महीनों बाद खराब हालत में पहुंच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले भी इस सड़क की हालत खराब थी। आरोप है कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक मंदिर के उद्घाटन के लिए इलाके में आने वाले थे, तो उनके कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले रातों-रात सड़क का निर्माण कराया गया। अब सवाल यही है कि अगर सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के मुताबिक हुआ था, तो महज तीन महीने में सड़क की यह हालत कैसे हो गई? यह सड़क लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी के अधीन बताई जा रही है। अब बड़े सवाल उठ रहे हैं कि लखनऊ रोड पर नवनिर्मित सड़क की क्वालिटी क्या है। स्थानीय महिला के मुताबिक, सड़क का एक हिस्सा करीब छह दिन पहले बनाया गया था, जबकि दूसरा हिस्सा बीती रात ही तैयार किया गया। मौके पर सड़क की ऊपरी सतह में इस्तेमाल सामग्री और तारकोल की मात्रा को लेकर सवाल खड़े होते दिखाई दिए। अब बड़ा सवाल पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर है। क्या सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जा रहा है? क्या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की पर्याप्त जांच हो रही है? और अगर सड़क पांच साल या उससे ज्यादा समय तक चलने के लिए बनाई जाती है, तो महज तीन महीने में उसके टूटने की जिम्मेदारी किसकी है؟ हालांकि सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जरूरत है कि संबंधित विभाग इन सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर स्थिति साफ करे। रिपोर्ट/नसीम अहमद0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के शहर काजी ने वीडियो संदेश जारी किया; मस्जिद सुरक्षा पर जोर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन शहर काजी खलीलुर्रहमान ने जारी किया वीडियो संदेश, शाही मस्जिद कमेटी खुद अपने हाथों से मस्जिद तोड़ रहे हैं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिजूल माहौल बना रहे हैं शहर अपना है इसकी हिफाजत भी हमें करना है...0
0
Report
ब्राजील के आकाश में चमकदार चीजें, लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:ब्राजील में दिखीं आसमान में चमकदार चीजें0
0
Report
सबूर दबाव: करौली में चुनाव प्रचार के दौरान धमकी का आरोप, कलेक्टर-SP को ज्ञापन
Karauli, Rajasthan:चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर धमकी का आरोप सामने आया है. मासलपुर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुनाव में सामान्य श्रेणी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चुनाव नहीं लड़ने के लिए धमकाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया है. जिला करौली. पीड़ित का आरोप है कि 25 और 26 सितम्बर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और फोन पर भी धमकियाँ दीं. उसने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि वह मासलपुर के खटीक पाड़ा स्थित घर में परिवार के साथ सो रहा था. इसी दौरान कुछ लोग उसके घर आए. आरोप है कि इनमें से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर दूसरे नंबर से कॉल कर चुनाव लड़ने को धमकाया. पीड़ित का कहना है कि उसे और उसके परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी, लेकिन उसका आरोप है कि मौके पर तत्काल सहायता नहीं पहुँची. पीड़ित ने बताया कि उसके पास धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी धमकियाँ मिलने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से खटीक समुदाय से है और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया. उसने आशंका जताई कि आरोपियों के पास आपराधिक प्रवृत्ति है और उसके या परिवार के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकते हैं. इस मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, चुनाव लड़ने में किसी तरह का दबाव या व्यवधान नहीं डालने, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपने के दौरान अजय, संजय, प्रमोद, राजू, ओम प्रकाश, भगवत और रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
जालावाड़ में शुरू हुआ 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता, 1400 खिलाड़ी शामिल
Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिला मुख्यालय में आज 70वीं राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वज चढ़ाकर उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रदर्शन की शपथ दिलाई। इस महाकुंभ में करीब 1400 खिलाड़ी छात्राएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया सहित स्थानीय प्रतिनिधि और फुटबॉल प्रेमी कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर मौजूद रहे। राज्य मुख्यालय स्थित राजकीय खेल संकुल में 70वीं state स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 17 से 19 आयु वर्ग की खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रदेशभर से करीब 80 टीमें इसमें शामिल हुई हैं। आयोजन मंडल के अनुसार लगभग 1400 छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने खास तैयारी की है। राजकीय खेल संकुल ग्राउंड और जिला मुख्यालय के 8 खेल मैदानों को फुटबॉल ग्राउंड के तौर पर तैयार किया गया है, जहां प्रतिदिन 24 टीमें मैदान में उतरेंगी। प्रशिक्षक और संबंधित व्यवस्थाओं के लिए संचालन समिति भी बनी है ताकि खिलाड़ियों को आवासन व भोजन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। शुभारंभ के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के अध्यापन के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम के लिए खेलों के प्रति जागरूक रहता है। इस कारण बड़े स्तर पर अनेक खेलों का आयोजन होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल की प्रतिस्पर्धा के रूप में ली जाए और खेल भावना से खेला जाए।0
0
Report
निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी सड़क हादसे में दो बहनों की मौत, ट्रेलर चालक फरार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी रोड पर मड्डा चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक सवार दो बहनों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी और किरण, पिता देवा बागरिया के रूप में बताई जा रही है, जो मड्डा गुलफरोशन की रहने वाली थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
सुभाष बराला बोले: पंजाब में नशे पर भाजपा की मुहिम और स्मृति ईरानी प्रभारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली भाजपा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से खास बातचीत फरीदाबाद बोरवेल मामले पर बोले बराला ऐसे मामलों को रोक जाए, प्रशासन और लोग दोनों अपनी जिम्मेदारी निभाएं कांग्रेस के आज के प्रोटेस्ट पर बयान कांग्रेस हमेशा से नकारात्मक राजनीति करती है कांग्रेस जितना नकारात्मक राजनीति कर रही है उतना ही कांग्रेस गिरती जा रही है चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है पंजाब चुनाव को लेकर बोले सुभाष बराला पंजाब में नशा एक बड़ा मुद्दा नशे को लेकर भाजपा मुहिम चला रही है आम आदमी पार्टी नशे को खत्म करने को लेकर पंजाब में आई थी पर नशा आज पहले से ज्यादा पंजाब में देखने को मिल रहा है पंजाब की जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है और इस बार पूरा मतलब का मन पंजाब की जनता बन चुकी है भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाए जाने को लेकर बोले सुभाष बराला स्मृति ईरानी जी को संगठन का बड़ा अनुभव है और उनके हरियाणा प्रभारी के तौर पर उनका स्वागत है स्मृति ईरानी के हरियाणा आने से भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी0
0
Report
Advertisement
आरिफ मसूद का मस्जिद विवाद पर बयान, कानून के अनुसार कदम रखने की अपील
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उज्जैन मस्जिद मामले में विधायक आरिफ मसूद का बयान पुलिस को केन चार्ज नहीं करना था जिसकी में निंदा करता हु जबदस्ती भ्रम फैलाया जा रहा है, माहौल खराब किया जा रहा है वर्षो पुरानी मस्जिद को बेजा परेशान नहीं करना चाहिए मुख्यमंत्री से मांग की आपका गृह जिला है इसको गंभीरता से ले मुस्लिम समाज से अपील की संयम रखें आप लोग सभी जब तक शहर कमेटी कोई फैसला न ले0
0
Report
भोपाल में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस सड़को पर भोपाल में आज प्रदेश व्यापी घेराव प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग अंदाज में विरोध जता रहे कांग्रेसी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद कांग्रेस ने कहां इन्होंने वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनवाई-कांग्रेस ज्ञानेश कुमार को पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए-कांग्रेस चुनाव आयोग का घेराव करने निकलेंगे कांग्रेसी पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग0
0
Report
गाया जंक्शन: पितृपक्ष मेले के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट, बम निरोधक दस्ता तैनात
Gaya, Bihar:विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 में मोक्ष की नगरी गयाजी आने वाले देश के विभिन्न स्थानों से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद है और कोने कोने में सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना को कोई भी अंजाम न दे सके और यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराया जा सके। जिसको लेकर पटना रेल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है। गया जक्शन पर राजकीय रेल पुलिस के द्वारा बम निरोधक दस्ता व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरे जंकशन परिसर में तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए और यात्रियों की सेफ्टी को लेकर हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए है और सघन जाँच किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से कोई भी घटना या दुर्घटना को समय रहते टाला जा सकें और यात्रियों की हिफाजत किया जा सकें। इस संबंध में बम निरोधक दस्ते के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद ओसामा ने बताया कि हम बम निरोधक दस्ता से है। पटना रेल पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में 27×7 तैनात है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को जाँच किया जा रहा है। पितृपक्ष के मौके पर ताकि किसी तरह के कोई अप्रिय घटना न हो सकें। वंही उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण इसलिए है कि बहुत सारे संदिग्ध लोग आते है और लावारिस अवस्था मे बैग छोड देते है। जिसको लेकर हमलोग पूरी तरह से तैयार है। देश विदेश से यात्री आते है और उनकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका हमलोग निर्वहन कर रहे है। बाइट:- मोहम्मद ओसामा, सब इंस्पेक्टर बम निरोधक दस्त पटना0
0
Report
Advertisement
