icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484661
Arun Kumar TripathiArun Kumar TripathiFollow12 Aug 2024, 04:18 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिड़ावा में भाजपा बैठक: खर्रा ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज़ करने का आह्वान

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में कबीर टीला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन सरकार के ढाई साल के कामकाज को जनता तक पहुंचाने का आह्वान खर्रा बोले—भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के कबीर टीला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जल, बिजली, कानून व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम कर रही है। खर्रा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। बैठक में संगठनात्मक तैयारियों, वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
0
0
Report

झुंझुनूं के सुलताना में बारिश से उमस घटी, खरीफ फसलों को मिली राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना सहित आसपास के गांवों में बदला मौसम अचानक बदले मौसम के बाद करीब 20 मिनट हुई झमाझम बारिश बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना उमस और गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत बारिश को किसानों ने खरीफ की फसलों के लिए बताया फायदेमंद झुंझुनूं जिले के सुलताना सहित आसपास के गांवों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादलों की आवाजाही के बाद क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। अचानक हुई बारिश से सड़कों और खुले स्थानों पर पानी नजर आया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। वहीं किसानों ने इस बारिश को खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद बताया। किसानों के अनुसार इस समय खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के लिए बारिश उपयोगी साबित होगी। बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

हनुमानगढ़-नोहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; 60 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की हरनुमानगढ़ और नोहर में बड़ी कार्रवाई, कई मिठाई व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। Hanumangarh के अल्पना स्वीट हाउस में निर्धारित मानक से अधिक टीपीसी वाला तेल मिला, करीब 60 किलो अवधिपार व खराब खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। Rominoz Pizza Store पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र नहीं मिले, अवधिपार लाहौरी जीरा भी करवाया गया नष्ट। नोहर में पांच मिठाई प्रतिष्ठानों से घी, बर्फी, मावा, मिल्ककेक और कलाकंद के सैम्पल लिए गए, जांच के लिए भेजे जाएंगे प्रयोगशाला। न्यू श्री चंदगीराम मिष्ठान भंडार से करीब 40 किलो खाद्य सामग्री व पेय पदार्थ नष्ट करवाए, त्यौहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh के श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण, कार्रवाई की तैयारी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: कलाना के श्री श्याम मेडिकोज का चिकित्सा विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया. मेडिकल स्टोर पर उपचार में उपयोग होने वाली सामग्री, उपकरण, दवाइयां और इंजेक्शन मिले. निरीक्षण के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला. रिकॉर्ड में मरीजों को दवा वितरण की जानकारी मिली. मेडिकल स्टोर के केबिन में पट्टी करने का सामान, स्यूचर, सीजर, नीडल होल्डर, बीपी इंस्ट्रुमेंट और स्टेथोस्कोप मिले. उपचार संबंधी गतिविधियां नहीं करने के लिए संचालक को पाबंद किया. अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी.
0
0
Report

झुंझुनूं के सुलताना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन; टिकट के लिए आवेदन आमंत्रित

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना के डूंगरसी दास गेस्ट हाउस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और प्रभारी बलवंत सिंह चिराना रहे मौजूद नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद टिकट के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आवेदन करने का आह्वान सर्वे का काम लगभग पूरा, soon घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशी आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित डुंगरसी दास गेस्ट हाउस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू तथा सुलताना नगरपालिका प्रभारी बलवंत सिंह चिराना सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। सुलताना नगरपालिका प्रभारी बलवंत सिंह चिराना ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे। बैठक में बताया गया कि संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पार्टी स्तर पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। भाजपा नेताओं ने सुलताना में पार्टी का नगरपालिका बोर्ड बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया। बैठक में भाजपा के मंडल पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

जयपुर के शहीद स्मारक पर नर्सिंग कौंसिल के रवैये के खिलाफ छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आज शहीद स्मारक पर राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के रवैये के खिलाफ बड़ी तादाद में छात्र आंदोलन पर उतरे। युवा जागृति मंच के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया और नर्सिंग कौंसिल की रजिस्ट्रार जोइस कुरियन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये। नेताओं ने कहा कि जोइस कुरियन के कार्यकाल में नर्सिंग शिक्षा का बंटाधार हो गया है। मंच से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि रिश्वत दिये बगैर नर्सिंग कौंसिल में कोई भी काम नहीं हो पा रहा, फर्जी नियुक्तियों और अवैध निरीक्षण को लेकर भी मंच ने नर्सिंग कौंसिल पर जमकर हमले बोले और मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर निकाय चुनाव: कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा, विकास के मुद्दे छाए

Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम में बोर्ड बनाने का किया दावा पूर्व मंत्री बीडी कल्ला बोले-भाजपा सरकार और बोर्ड के बावजूद बीकानेर को कुछ नहीं मिला सड़क, नाली और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भाजपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस नेताओं ने कहा-जनता के मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरकर बनाएंगे नगर निगम बोर्ड बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियाँ का आगाज कर दिया है कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने का दावा किया गया इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने भाजपा सरकार और भाजपा के बोर्ड पर जमकर निशाना साधा बीडी कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार और नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद बीकानेर को विकास के नाम पर कुछ खास नहीं मिला शहर की सड़कें बदहाल हैं नालियों की स्थिति खराब है और सीवरेज व्यवस्था को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और विकास का रोडमैप अपने घोषणापत्र में रखेगी देहात जिलाध्यक्ष बिश्नाराम सियाग ने कहा कि जिले की सभी निकायों में कांग्रेस बोर्ड बनाना पार्टी का लक्ष्य है बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा प्रेस वार्ता में यशपाल गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि निकाय चुनाव में जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा और बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी।
0
0
Report

टोकन से यूरिया बुकिंग: राजस्थान के 5 जिलों में नई व्यवस्था शुरू

Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी 5 जिलों में अब टोकन से मिलेगा यूरिया, किसान मोबाइल से बुक करेंगे, घर के पास की दुकान से ले सकेंगे! - राजस्थान में उर्वरक वितरण को लेकर नई योजना, फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइज़र सेल्स मंगलवार से 5 जिलों में हुआ लागू - उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने की कवायद, किसानों को उचित मूल्य पर मिलेगा, लेकिन अभी कंपनियों की टैगिंग रोकना बड़ी चुनौती जयपुर。 राजस्थान में यूरिया-डीएपी जैसे उर्वरक वितरण को लेकर अब नई प्रक्रिया लागू की जा रही है। सिरोही और राजसमंद में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद कृषि विभाग ने मंगलवार से 5 जिलों में इस नई व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत अब किसान मोबाइल से अपने उपयोग के लिए उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। टोकन के जरिए उन्हें यूरिया और डीएपी मिल सकेगा। आपको बता दें कि किसानों को उनकी वास्तविक जरूरत के मुताबिक समय पर यूरिया-डीएपी उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने नई तैयारी की है। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल की नई व्यवस्था शुरू की है। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइज़र सेल को मंगलवार से राज्य के 5 नए जिलों में लागू किया गया है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि सिरोही एवं राजसमंद जिलों में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइज़र सेल सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। इन दोनों जिलों में अब तक 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के दौरान प्राप्त सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, इसलिए अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सिरोही-राजसमंद में 25 जून से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इससे वास्तविक किसानों तक उर्वरक पहुंचाने में मदद मिली है। साथ ही कालाबाजारी, अनावश्यक जमाखोरी, कृत्रिम कमी और अनियमित वितरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने में सफलता मिली है। इस तरह लागू हो रही नई व्यवस्था - 5 जिलों बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, धौलपुर और चूरू में नई प्रक्रिया लागू - 12 अन्य जिलों में भी जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा - चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में व्यवस्था को लागू किया जाएगा - नई व्यवस्था में किसान खुद उर्वरक की बुकिंग कर सकते - बुकिंग के बाद किसान को 48 घंटे की वैधता वाला टोकन मिलेगा - किसान टोकन से अपने नजदीकी उर्वरक विक्रेता से उर्वरक ले सकते - यदि किसान निर्धारित 48 घंटे की अवधि में उर्वरक प्राप्त नहीं करता - तो उसे पुनः करनी होगी बुकिंग - इससे उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी राज्य सरकार को मिलेंगे 675 करोड़ कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि नई व्यवस्था से किसानों को उर्वरक के लिए एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी। लंबी कतारों में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से किसानों को यह भी पता रहेगा कि उन्हें उर्वरक कहां और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त करना है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। सिरोही और राजसमंद में व्यवस्था लागू करने से राज्य सरकार को केन्द्र से प्रोत्साहन के रूप में 175 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। वहीं पूरे प्रदेश में यह योजना लागू करने पर 675 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिल सकेगी। कृषि विभाग के सामने टैगिंग रोकने की बड़ी चुनौती फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल की इस नई व्यवस्था को लागू करने में कृषि विभाग के सामने चुनौती कम नहीं है। दरअसल उर्वरक सप्लाई देने वाली कंपनियों द्वारा उर्वरक के साथ टैगिंग के रूप में ऐसे उत्पाद वितरकों के माध्यम से किसानों को जबरन बेचे जाते हैं, जो कि ज्यादातर अनुपयोगी होते हैं। न केवल निजी क्षेत्र की कंपनियां, बल्कि सरकारी क्षेत्र की उर्वरक निर्माता कम्पनियां भी रिटेलर्स के मार्फत जबरन टैगिंग करती हैं। ऐसे में देखना होगा कि कृषि विभाग उर्वरक सप्लाई करने वाली इन कंपनियों की टैगिंग पर रोक लगा सकेगा ?
0
0
Report

SOG ने राजस्थान में फर्जी डिग्री से भर्ती खेल को किया उजागर; 3 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ SOG का बड़ा एक्शन सामने आया है...मामला है शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 का... जहां फर्जी और बैकडेटेड B.P.Ed. डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का खेल सामने आया है। जांच के बाद SOG ने सिहोर, मध्य प्रदेश के एक विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर नौकरी हासिल की गई... और जांच में संबंधित डिग्री के रिकॉर्ड में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। राजस्थान की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 66 अभ्यर्थियों ने इसी विश्वविद्यालय की B.P.Ed. डिग्री लगाई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 25 दिसंबर 2022 को शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 आयोजित की गई थी। इसी परीक्षा में सांचोर के धानता निवासी अभ्यर्थी भारमल राम ने आवेदन किया था। आवेदन के दौरान भारमल राम ने अपनी B.P.Ed. डिग्री OPJS विश्वविद्यालय, चूरू से जारी होना बताया था। लेकिन जांच में सामने आया कि भारमल राम ने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा पास की और इसका बाद सरकारी शारीरिक शिक्षक के पद पर चयनित होकर नौकरी हासिल कर ली। इसके बाद शुरू हुई फर्जी डिग्री और बैकडेट में रिकॉर्ड बनाने की पूरी नेटवर्क की जांच। इधर मामले में शिकायत मिलने के बाद SOG ने जांच शुरू की। जांच के दौरान भारमल राम की ओर से पेश की गई B.P.Ed. डिग्री को लेकर गंभीर सवाल सामने आए। जांच में यह भी सामने आया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आवेदन में बताई गई OPJS विश्वविद्यालय की डिग्री पेश नहीं की गई... बल्कि श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर, मध्य प्रदेश की B.P.Ed. डिग्री पेश की गई। SOG को प्रथम दृष्टया यह डिग्री भी बैकडेट में जारी होने की जानकारी सामने आई। इसी के बाद जांच का दायरा अभ्यर्थी से आगे बढ़कर विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और वहां की पूरी प्रक्रिया तक पहुंच गया। विश्वविद्यालय में सर्च, रिकॉर्ड जब्त .... SOG ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तलाशी ली। तलाशी के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा जब्त किए गए। इसके बाद जब्त रिकॉर्ड और कंप्यूटर रिकॉर्ड का फॉरेंसिक फाइनैंशियल एक्सपर्ट से परीक्षण और ऑडिट कराया गया। यहीं से इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया। ऑडिट में दो अलग-अलग फीस लेजर अकाउंट एंट्री बाद की तारीख में की गई। रिकॉर्ड को बैकडेट में तैयार करने के तथ्य सामने आए। परीक्षा परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को जारी होना बताया लेकिन फीस लेजर में एंट्री परिणाम के बाद की तारीख में की गईं। रिकॉर्ड में तारीखों को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच की आंच विश्वविद्यालय के टॉप ऑर्डर तक .... जांच आगे बढ़ने के साथ ही SOG को विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तीन लोगों की आपराधिक भूमिका प्रथम दृष्टया सामने आई। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर के कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया... जहां से SOG को उनकी रिमांड मिली। यह भी सबसे बड़ा सवाल - 66 अभ्यर्थी अब इस मामले की जांच में सबसे बड़ा एंगल 66 अभ्यर्थियों का सामने आया है। SOG के अनुसार शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में कुल 66 अभ्यर्थियों ने इसी विश्वविद्यालय की B.P.Ed. डिग्री पेश की थी। इस विश्वविद्यालय में B.P.Ed. की 100 सीटें अनुमोदित हैं। जांच के दौरान यह भी संदेह का विषय सामने आया कि परीक्षा से पहले इस विश्वविद्यालय से B.P.Ed. करने वाले विद्यार्थियों में राजस्थान के अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक थी। इन 66 अभ्यर्थियों की डिग्रियों में से बड़ी संख्या के बारे में प्रथम दृष्टया बैकडेट में जारी होने की बात सामने आई है। अब SOG इन सभी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मूल आरोपी का पहले ही चालान इस पूरे मामले की शुरुआत जिस अभ्यर्थी भारमल राम से हुई... उसे SOG पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ जांच पूरी कर चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अब विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। SOG विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित अभ्यर्थियों की डिग्रियों की जांच कर रही है। SOG की जीरो टॉलरेंस नीति राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं के खिलाफ SOG लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी जांच सिर्फ डमी कैंडिडेट तक सीमित नहीं रही... बल्कि डिग्री जारी करने की प्रक्रिया, विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा तक पहुंची। फॉरेंसिक ऑडिट के जरिए रिकॉर्ड की तारीखों और लेजर एंट्री तक की जांच की गई। अब जांच से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद के बाहपुर बलिया में तेंदुए ने एक और महिला की हत्या

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेन्दुओं के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, आलम यह है कि अब गांव में रहने वाले लोगों की जान पर बनती जा रही है। जहाँ पहले मुरादाबाद में तेन्दुओं के हमलों से दो महिलाओं की मौत हुई थी, वहीं आज फिर खूंखार तेंदुए ने एक और महिला को अपना निशाना बनाया है। घटना ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव बाहपुर बलिया का है, जहाँ मिथलेश देवी नाम की महिला अपने परिवार के 12 लोग के साथ खेत में धान की नेहलाई कर जानवरों के लिए घास लेने गईं थीं। वहां पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने जैसे ही देखा परिवार खेत में आया है, तेंदुए ने पहले तो इंतजार किया और फिर अचानक से मिथलेश देवी पर हमला कर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले में मिथलेश देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने जब हलचल मचायी, तो तेंदुआ मृतका को छोड़ वहां से भाग निकला। परिवार मिथलेश देवी का शव उठाकर घर ले आया, इसके बाद ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और ग्रामीणों से हर संभव मदद करने और ग्रामीणों की मांगे पर और अधिक पिंजरे लगाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
0
0
Report

सहारनपुर के डीएम अरविंद चौहान को बच्चों ने राखी बांधी

Saharanpur, Uttar Pradesh:आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद चौहान से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम अरविंद चौहान ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले आयोजित इस मुलाकात ने बच्चों के लिए यादगार पल बना दिए।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद खाद्य विभाग ने त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई कर दी

Firozabad, Uttar Pradesh:त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले खाद्य विभाग एक्शन के मूड में नजर आ रहा है और आज उसने मिलावट खोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मिठाई खोया पनीर और घेवर के प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाद्य विभाग की टीम ने आगरा और मथुरा से लाए जा रहे खोया और पनीर की खेप को भी चौथी डेरी के पास रोक कर सैंपल भरा है। कोटला रोड स्थित बालाजी स्वीट से घेवर और नारखी क्षेत्र के भोले मिष्ठान भंडार से खोया और घेवर के सैंपल लिए हैं। इस पूरी छापामार कार्रवाई में लगभग 80 किलो दूषित मिठाई जप्त की गई है जिसकी कीमत ₹20000 से अधिक बताई जा रही है। दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया है। त्योहार के टाइम खाद्य विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से मिलावट के खौफ में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

जिला परिषद बैठक में संजय बड़वासनीय का गोरिल्ला प्रदर्शन महंगाई पर भड़का सियासी ताप

Sonipat, Haryana:सोनीपत में जिला परिषद की बैठक में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब जिला पार्षद संजय बड़वासनीय गोरिल्ला का रूप धारण कर बैठक में पहुंचे। पेंशन, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और अधिकारियों की कथित मनमानी के विरोध में उन्होंने अनोखा प्रदर्शन किया। संजय ने कहा कि गोरिल्ला संघर्ष और लड़ाई का प्रतीक है। आमजन की समस्याओं को लेकर वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं और उनकी आवाज लगातार उठाते रहेंगे। उनका कहना है कि आज आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है। बुजुर्गों की पेंशन से जुड़े सवाल हों, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम हों या फिर सरकारी अधिकारियों की कथित मनमानी—इन मुद्दों का असर सीधे आम परिवार की जिंदगी पर पड़ रहा है। संजय बड़वासनीय ने गोरिल्ला के रूप को प्रतीकात्मक बताते हुए कहा कि गोरिल्ला लड़ाई और संघर्ष का सिंबल है। उनका संदेश साफ है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और हर प्रकार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन का यह तरीका इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि आमतौर पर जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को ज्ञापन, नारेबाजी या धरने के जरिए सामने रखते हैं। लेकिन यहां एक पार्षद ने अलग अंदाज अपनाकर अपनी बात अधिकारियों और जिला परिषद के मंच तक पहुंचाने की कोशिश की। संजय का आरोप है कि आम जनता की समस्याओं पर अपेक्षित गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में उन्होंने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
0
0
Report

पंच जिलों में टोकन से यूरिया-डीएपी वितरित, किसानों की बुकिंग से पारदर्शिता

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में यूरिया-डीएपी जैसे उर्वरक वितरण को लेकर अब नई प्रक्रिया लागू की जा रही है। सिरोही और राजसमंद में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद कृषि विभाग ने मंगलवार से 5 जिलों में इस नई व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत अब किसान मोबाइल से अपने उपयोग के लिए उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। टोकन के जरिए उन्हें यूरिया और डीएपी मिल सकेगा। क्या है कृषि विभाग की पूरी तैयारी, यह रिपोर्ट देखिए- इस तरह लागू हो रही नई व्यवस्था- 5 जिलों बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, धौलपुर और चूरू में नई प्रक्रिया लागू; 12 अन्य जिलों में भी जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा; चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में व्यवस्था को लागू किया जाएगा; नई व्यवस्था में किसान खुद उर्वरक की बुकिंग कर सकते; बुकिंग के बाद किसान को 48 घंटे की वैधता वाला टोकन मिलेगा; किसान टोकन से अपने नजदीकी उर्वरक विक्रेता से उर्वरक ले सकते; यदि किसान निर्धारित 48 घंटे की अवधि में उर्वरक प्राप्त नहीं करता, तो उसे पुनः करनी होगी बुकिंग; इससे उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी; बाइट- नरेश कुमार गोयल, आयुक्त, कृषि विभाग; नई व्यवस्था से किसानों को उर्वरक के लिए एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी। लंबी कतारों में खड़े रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से किसानों को यह भी पता रहेगा कि उन्हें उर्वरक कहां और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त करना है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। सिरोही और राजसमंद में व्यवस्था लागू करने से 175 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। वहीं पूरे प्रदेश में लागू करने पर 675 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकेगी। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल की इस नई व्यवस्था को लागू करने में कृषि विभाग के सामने चुनौती कम नहीं है। दरअसल उर्वरक सप्लाई देने वाली कम्पनियों द्वारा उर्वरक के साथ टैगिंग के रूप में ऐसे उत्पाद वितरकों के माध्यम से किसानों को जबरन बेचे जाते हैं, जो कि ज्यादातर अनुपयोगी होते हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या कृषि विभाग उर्वरक सप्लाई करने वाली इन कम्पनियों की टैगिंग पर रोक लगा सकेगा ?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top