icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान से 200 जोड़ों की सामूहिक विवाह, परंपराओं का संगम

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिला मुख्यालय पर आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवाह समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। जिले की सात निकायों के 200 जोड़े ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक और भूमका रीति रिवाज़ से विवाह बंधन में बंधे। एक ही पंडाल में एक ओर 110 जोड़ों का आदिवासी परंपरा अनुसार भूमका पद्धति से विवाह हुआ तो दूसरी ओर 90 जोड़ो का गायत्री परिवार ने वैदिक परंपरा से विवाह संपन्न करवाया। सुबह सभी दूल्हों को ऑडिटोरियम में तैयार कर बारात निकली गई जिसमें जनप्रतिधियों और बारातियों ने जमकर डांस किया। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी। गर्मी के मद्देनजर पंडाल में वाटर कूलर और शीतल पेयजल,विवाह समारोह में आने वाले जोड़े और उनके परिजनों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की प्रशासन में की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को अपनी बेटी के विवाह में कोई रुकावट ना आए इसको लेकर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना शुरू की है जिसे पिछली सरकार ने बख़ूबी निभाया था और अभी मोहन सरकार भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को आगे बढ़ा रही है इससे गरीबों को बड़ा फायदा हो रहा है और अपनी बेटी की शादी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पहले गरीब अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान होता था अब एक ही जगह अपनी बेटी का विवाह हो जाता है। बैतूल एसडीएम ने बताया कि 200 जोड़े का विवाह संपन्न करवाने भूमिका और वैदिक पद्धति से करवाया गया है सभी व्यवस्था की गई है। बाइट -1- हेमंत खंडेलवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाइट -2- अभिजीत सिंह, एसडीएम बैतूल
0
0
Report

कैथल पुलिस का ऑपरेशन स्माइल: 17 वर्षीय लापता लड़का अमृतसर से सुरक्षित बरामद

Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस ने 17 साल के लापता लड़के को अमृतसर से बरामद कर परिवार को सौंपा कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत घरों में मुस्कान लाई। 25 दिनों में 150 गुमशुदा ढूंढे, 15 भीख मांगने और बाल मजदूरी वाले बच्चों का रेस्क्यू किया। हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना पुंडरी की टीम ने कमाल दिखाया। गांव पाई के 17 वर्षीय लड़का 24 अप्रैल को ट्यूशन के बहाने घर से निकला और लौटा नहीं। परिजनों की तलाश नाकाम रही। एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार व एचसी मनोज की टीम ने साइबर सैल की मदद से 25 अप्रैल रात 12 बजे अमृतसर के होटल से लड़के को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया। कैथल पुलिस का शानदार प्रदर्शन 25 दिनों में 150 गुमशुदा (21 बच्चे, 129 व्यस्क) अपनों से मिले। 15 बच्चों को भीख मांगने-बाल मजदूरी से मुक्त कराया। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि अभियान मानव तस्करी रोकने और जागरूकता फैलाने का है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 या नजदीकी थाने पर दें, पहचान गुप्त रहेगी। कैथल पुलिस सुरक्षित माहौल के लिए कटिबद्ध。
0
0
Report
Advertisement

खैर में गैंगरेप के विरोध में व्यापारियों ने खैर चौक पर किया भारी जाम

Aligarh, Uttar Pradesh:खैर में गैंगरेप के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सुभाष चौक जाम अलीगढ़ के खैर कस्बे में 24 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद अब व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को खैर के सुभाष चौक पर सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा, भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों के नेतृत्व में व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। गुस्साए लोगों ने मुख्य चौराहे सुभाष चौक को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों। फिलहाल पूरे खैर में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में न्याय की मांग तेज होती जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

अहिल्या बाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में भव्य आयोजन

Dholpur, Rajasthan:अहिल्या बाई होलकर जी का प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह 31 मई को जयपुर में आयोजित होगा धौलपुर। धनगर गडरिया बघेल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बघेल छात्रावास, जीटी रोड धौलपुर में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल प्रधान ने बताया कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 301 वी जयंती के अवसर पर “प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह “कार्यकम के मुख्य अतिथि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहेंगे और जवाहर सिंह बेढ़म गृहराज्य मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शिरकत करेंगे बैठक में मौजूद सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अहिल्या बाई होलकर जी की 301वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए धौलपुर में हर वर्ष 31 मई को निकाली जाने वाली अहिल्या बाई होलकर जी की शोभायात्रा इस वर्ष 24 मई, रविवार को निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान उपस्थित सभी समाजजनों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लाखन सिंह उर्फ बबलू बघेल ने कहा कि धनगर-बघेल समाज में जन्मी अहिल्या बाई होलकर ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने देशभर में हजारों मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार करवाया, जिसके कारण वे सर्व हिन्दू समाज के लिए पूजनीय मातोश्री के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस बार 301वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा,
0
0
Report

रेनवाल केस: विषाक्त पदार्थ से मौत, 4 पर FIR और परिजन का धरना

Dudu, Rajasthan:लोकेशन रेनवाल रेनवाल (जयपुर) विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत से जुड़ा मामला, 1 महिला सहित 4 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप, मृतक नंदाराम के पुत्र लोकेश ने दर्ज करवाया मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, उप जिला अस्पताल रेनवाल की मोर्चरी घर में रखवाया शव, DSP जोबनेर शिवरतन गोदारा मौके पर पहुंचे, पुलिस ने परिजनों से किया समझाइश का प्रयास, समझाइस के बावजूद नहीं बनी आपसी सहमति, धरने पर बैठे परिजन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की शुरू, परिजनों का आरोप— झूठा मुकदमा लगाकर बनाया जा रहा था दबाव, पुलिस दोनों मामलों की कर रही है गंभीरता से जांच।
0
0
Report

गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर हाईटेक बुलेट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नया कदम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर हाईटेक बुलेट मोटर साइकिल दौड़ेगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए पुलिस का नया कदम उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा रूटों पर अब हाईटेक बुलेट मोटर साइकिल दौड़ेगी पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद के यात्रा रूटों के लिए 05 आधुनिक बुलेट मोटर साइकिल आवंटित की गई है। कमलेश उपाध्याय ने हाइटेक बुलेट मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक मोटर साइकिलों को विशेष रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा मार्गों पर तैनात किया गया है, जो दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
0
0
Report
Advertisement

डिंडोरी के मैया अभियान से नर्मदा साफ, स्वयंसेवी आगे आए

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। नर्मदा… सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की जीवनरेखा है। और इस जीवनरेखा को स्वच्छ और जीवित रखने के लिए डिंडोरी में एक अनोखी पहल की जा रही है। “मैया अभियान” के तहत खुद कलेक्टर और प्रशासनिक टीम हर रविवार नर्मदा घाटों की सफाई में जुट जाती है। वर्ष 2022 में शुरू हुआ “मैया अभियान” अब असर दिखाने लगा है। हर रविवार सुबह… जब शहर अभी जागा भी नहीं होता, तब नर्मदा के घाटों पर सफाई अभियान शुरू हो जाता है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया खुद तसला और फावड़ा लेकर नर्मदा में उतरती हैं। उनके साथ एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ और कई अधिकारी-कर्मचारी… साथ ही बड़ी संख्या में वालंटियर्स भी इस अभियान में हिस्सा लेते हैं। ये सिर्फ सफाई नहीं… एक संदेश है। नर्मदा में साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करने की अपील की जा रही है। और अब इसका असर लोगों के व्यवहार में भी दिखने लगा है। “मैया अभियान” के साथ-साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” के जरिए नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। डिंडोरी से शुरू हुई ये पहल अब एक मिसाल बनती जा रही है। जहां अधिकारी खुद मैदान में उतरकर सफाई कर रहे हैं, वहीं आम लोग भी इस अभियान से जुड़कर नर्मदा को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उम्मीद है कि इस तरह की पहलें न सिर्फ नर्मदा बल्कि अन्य नदियों के संरक्षण के लिए भी प्रेरणा बनेंगी
0
0
Report

गोंडा में दारा सिंह चौहान का विरोध, महिला आरक्षण और बंगाल चुनाव पर तंज

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज रविवार पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान गोंडा ने टाउन हॉल में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात और जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल होकर के महिला बिल ना पास होने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा कांग्रेस और उन पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी भी की है। वहीं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अन्य लोगों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी से आप से बोलिए कि जो टूटन उनके पार्टी में हुई है। मैं तो करता हूं यह टूटन नहीं बल्कि जो केजरीवाल बड़े-बड़े लंबे भाषण देते उनके दल में पूरी तरीके से विद्रोह हुआ है हमें लगता है जो बचे हुए लोग हैं वह भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। वहीं लोकसभा से महिला आरक्षण ना पास होने को लेकर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जो देश की आधी आबादी महिलाओं की है उनको देश के विकास में हिस्सेदार बनने के लिए देश के कानून कायदे बनाने में उनकी हिस्सेदारी और भागीदारी हो। इसको लेकर के हमारी सरकार ने संसद के अंदर विधेयक लेकर के आया था जिसको कांग्रेस,सपा और अन्य दूसरे दल के लोगों ने विरोध किया। आपने देखा होगा जब इसकी वोटिंग हुई पूरे देश में महिलाओं के सामने पूरी तरीके से यह लोग बेनकाब हो गए हैं। जब संसद में महिला बल गिरा विपक्षी दल के लोग मेज थपथपा करके जिस तरीके से खुशी मना रहे थे उसको लेकर के देश के महिलाओं में जो गुस्सा है। वही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मोहन भागवत हमारे आदर्श है आपने देखा होगा इस देश में रक्षा और सुरक्षा के लिए। जिस तरीके से देश की सरहद पर तमाम नौजवान है अपनी जान की कुर्बानी देकर के देश की रक्षा करते हैं हमारी पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। इसीलिए देश की सुरक्षा और रक्षा के देश की विकास के लिए देश के सम्मान और पहचान के लिए विश्व गुरु बनाने के लिए उन्होंने इस तरीके की बात कही है। चार बच्चे पैदा करिए एक आरएसएस को दे दीजिए इसको लेकर के प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह तो हमेशा हमारे महापुरूषों ने भी और जितने भी लोगों ने हमारे इस देश को देश प्रथम की बात कहते हैं। उन्होंने सबसे कहा है कि एक आपका बच्चा फौज में वैचारिक रूप से पुष्ट होना चाहिए जो देश की ताकत को मजबूत करें इसीलिए ऐसी बात मोहन भागवत ने कहा है। वही यूपी में लगातार पकड़े जा रहे ISI एजेंट को लेकर कहा कि इस तरीके के लोगों का यूपी गण नहीं बन रहा है बल्कि वह पूरी तरीके से नेस्तनाबूद हो रहे है। इसीलिए जो बचे, कूचे लोग थे जो पूर्व की सरकार में अपना कुनबा बनाकर की पूरी तरीके से रहते थे आज उनका पूरी तरीके से खत्म हो रहा है इसीलिए बचे कूचे लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। जो प्रथम चरण का चुनाव हुआ है आपने देखा होगा जिस तरीके से 92 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया है इससे प्रथम चरण से ही साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। वहीं ममता बनर्जी के बयान भाजपा सरकार बनने पर नागरिकता खत्म हो जाएगी पर पलटवार करते हुए प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इसी तरीके से ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल के रहने वाले लोगों को गुमराह हमेशा चुनाव जीतती रही हैं। लेकिन जिस तरीके से आज देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री और देश के जो हमारे नेता है वह बंगाल में जाकर की पूरी तरीके से पारदर्शी तरीके से अपनी बात को रखा है। बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में भरपूर समर्थन दिया हमें लगता है कि दूसरे चरण में भी भरपूर समर्थन देकर के पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर की VIP शादी विवाद: मंत्री ने कहा सिर्फ फेरे होंगे

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के रिज़र्व फॉरेस्ट के अंतर्गत आने वाले सुरेश्वरी देवी मंदिर में हो रही वीआईपी शादी विवादों में आ गई है। फॉरेस्ट एक्टिविस्ट की शिकायत पर राजा जी टाइगर रिजर्व ने मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे अनुज की शादी हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर में हो रही है। रिजर्व पार्क के अंतर्गत आने वाले मंदिर में शादी की तैयारी के लिए बड़ा शामियाना और दूसरे तामझाम लगाए गए थे। लेकिन मामला खबरों में आने के बाद शादी के कार्यक्रम को बेहद सीमित कर दिया गया है। खुद कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बताया कि मंदिर परिसर में सिर्फ फेरे लेने का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से अनुमति और पार्क प्रशासन से सहमति लेने के बाद ही कार्यक्रम तय किया गया था। बाइट - खजान दास, कैबिनेट मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top