Back
उज्जैन: करोड़ों रुपये के फसल खरीदी घोटाले में नागदा पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार
ASANIMESH SINGH
Oct 18, 2025 06:38:05
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। किसानों के साथ फसल खरीदी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का नागदा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मकान, प्लॉट और वाहनों सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक नागदा के निर्देशन में थाना नागदा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने नागदा, महिदपुर, खाचरोद, उन्हेल और जावरा क्षेत्र के किसानों से फसल खरीदी के नाम पर लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि ठगी थी。
गिरफ्तार आरोपी
1. सौरभ मोदी पिता बालकृष्ण मोदी, निवासी श्रीराम कॉलोनी, नागदा
2. राजेश पिता मांगीलाल संगीतलाल धाकड़, निवासी बनवाड़ा
3. छग्गू उर्फ पुखराज पिता राजकुमार गुर्जर, निवासी राम सहाय मार्ग, नागदा
तीनों के खिलाफ थाना नागदा में अपराध क्रमांक 481/2025 धारा 318(4), 316(2), 316(5), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे की किसानों से ठगा
आरोपियों ने किसानों से फसलें खरीदीं, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने यह धनराशि प्लॉट, आभूषण और अन्य संपत्तियाँ खरीदने में लगा दी। जब किसान भुगतान मांगते, तो आरोपी मोबाइल नंबर बदलकर अलग-अलग स्थानों से उन्हें झूठा दिलासा देते रहे。
पुलिस ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
एक मकान (25×45 फीट) कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए,
एक प्लॉट (15×75 फीट) कीमत लगभग 30 लाख रुपए,
बोलेरो पिकअप (एमपी 13 ZM 9913)
टाटा टियागो कार (आरजे 35 सीए 2630)
जप्त की गई है।
जप्त की गई संपत्तियों की न्यायालय के आदेश से कुर्की की जाएगी और प्राप्त राशि से किसानों की मेहनत की रकम लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。
थाना नागदा पुलिस ने बताया कि विवेचना जारी है, और अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति की कानूनी जब्ती व नीलामी की कार्रवाई की जाएगी。
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस का कहना है कि किसानों की मेहनत की कमाई पर किसी भी तरह का अनैतिक अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में और भी नाम सामने आने की संभावना है。
बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNished Kumar
FollowOct 18, 2025 08:49:070
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowOct 18, 2025 08:48:520
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 18, 2025 08:48:380
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 18, 2025 08:48:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 18, 2025 08:48:190
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 18, 2025 08:48:080
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 18, 2025 08:47:530
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 18, 2025 08:47:330
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowOct 18, 2025 08:47:210
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowOct 18, 2025 08:47:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 18, 2025 08:46:520
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowOct 18, 2025 08:46:050
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 18, 2025 08:45:470
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 18, 2025 08:45:150
Report
Mahmoodpur, Uttar Pradesh:
ब्रिज लाल वर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जंगल राम नगर अमेठी की ओर से आप सभी को धनतेरस, दीपावली और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
0
Report