Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Samastipur848101

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: टिकट नहीं मिलने पर बागी नेताओं ने मचाई घमासान, हसनपुर-सरायरंजन

MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 18, 2025 08:46:52
Bihar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के बागी तेवर सामने आने लगे हैं। समस्तीपुर जिले में हसनपुर और सरायरंजन विधानसभा सीटों पर ऐसे ही तस्वीर देखने को मिल रहा है जहां जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, वे या तो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं या निर्दलीय उम्मीदवार बनकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे हैं।हसनपुर विधानसभा से राजद की वरिष्ठ नेत्री, जो पिछले 20 सालों से पार्टी में सक्रिय रहीं और तेजप्रताप यादव की विधानसभा प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं, टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं। अब वे बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।वहीं सरायरंजन विधानसभा से वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने भी पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पार्टी में रहते हुए उनके इस कदम से संगठन में हलचल तेज हो गई है।जिले की दोनों सीटों पर बागी नेताओं की सक्रियता से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे मुख्य दलों के उम्मीदवारों की राह मुश्किल हो सकती है और मतों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Oct 18, 2025 10:58:36
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର _କେନ୍ଦୁଝର ରେ ନାବାଳିକା ଦୁଷ୍କର୍ମକାରୀ କୁ ୨୦ ବର୍ଷ ସଶ୍ରମ କାରାଦଣ୍ଡାଦେଶ ସହ ୨ ହଜାର ଟଙ୍କା ଜୋରିମାନା ଏବଂ ଜୋରିମାନା ଅନାଦେୟ ଅଧିକ ୧ ବର୍ଷ କାରାଦଣ୍ଡାଦେଶ ଶୁଣାଇଲେ ଏଡିଜେ କମ୍ ସ୍ପେସାଲ ଜର୍ଜ୍ଜ ପୋସ୍କୋ କୋର୍ଟ ମୋନାଲିସା ମହାନ୍ତି I ତା ୩୧.୧୦.୨୦୨୨ ତାରିଖ ରେ ବଡବିଲ ଥାନା ଅଞ୍ଚଳର ଜଣେ ୬ ବର୍ଷର ନାବାଳିକା ଆସାମୀ ର ପୁଅ ସହ ଘର ପାଖରେ ଖେଳୁଥିବା ସମୟରେ ଆସାମୀ ସଚିନ ତାକୁ ମୋବାଇଲ ଦେଖାଇବା ବାହାନାରେ ଡାକି ନେଇ ଦୁଷ୍କର୍ମ କରିଥିଲା । ପରିବାର ଲୋକ ଏହା ଜାଣିବା ପରେ ବଡ଼ବିଲ ଥାନା ରେ ଅଭିଯୋଗ କରିଥିଲେ । ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ସ୍ପେସାଲ ପୋସ୍କୋ କୋର୍ଟ ୧୬ ଜଣ ସାକ୍ଷୀ ପ୍ରମାଣ କୁ ଭିତି କରି ଅଭିଯୁକ୍ତ ସଚିନ ଓରାମ କୁ ଦୋଷୀ ସାବ୍ୟସ୍ତ କରି ୨୦ ବର୍ଷ ସଶ୍ରମ କାରାଦଣ୍ଡ ସହ ୨ ହଜାର ଜରିମାନା , ଅନାଦେୟ ୬ ମାସ ଅଧିକ ଜେଲ ଦଣ୍ଡାଦେଶ ଦେବା ସହ ପିଡିତାକୁ ୧୦ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ସହାୟତା ରାଶି ଦେବାକୁ ଲିଗାଲ ସେଲ କୁ ନିର୍ଦ୍ଦେସ ନେଇଛନ୍ତି । ବାଇଟ _(୧)- ଗଣେଷ ପ୍ରସାଦ ମହାପାତ୍ରା _ ( ସରକାରୀ ଓକିଲ )
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 18, 2025 10:58:22
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली चैतन्य बघेल की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस अरविन्द कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में यह निर्णय लिया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद 24 सिंतबर को फैसला सुरक्षित रखा गया था। याचिका में ईडी की कार्रवाई को असंवैधानिक और नियम विरुद्ध बताया गया था।ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले की जांच ईडी ने भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (पीओसी) घोटाले से जुड़े लाभार्थियों की जेब में पहुंचाई गई।ईडी की जांच में पता चला है कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के 16.70 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल अपनी रियल एस्टेट फर्मों में किया है। इस पैसे का उपयोग उनके प्रोजेक्ट के ठेकेदार को नकद भुगतान, नकदी के खिलाफ बैंक प्रविष्टियों आदि के माध्यम से किया गया था। उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ भी मिलीभगत की और अपनी कंपनियों का उपयोग एक योजना तैयार करने के लिए किया, जिसके अनुसार उन्होंने त्रिलोक सिंह ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर अपने विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट में फ्लैटों की खरीद की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से 5 करोड़ रुपये प्राप्त किए। बैंकिंग ट्रेल है जो इंगित करता है कि लेन-देन की प्रासंगिक अवधि के दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने अपने बैंक खातों में शराब सिंडिकेट से भुगतान प्राप्त किया।ईडी ने शराब घोटला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 18, 2025 10:58:07
Nagaur, Rajasthan:दीपावली यानि खुशियों का त्योंहार इस पांच दिवसीय उत्सव में देशभर में जमकर खरीददारी की जाती है हर घर, गली और बाजार हर तरफ सजावट की जाती है लेकिन समय के साथ कई ऐसी परम्परायें हैं जो सिमटती जा रही है। दीपावली का मतलब है दीपों का उत्सव लेकिन अब दीपावली पर माटी से बने दीयों का स्थान धीरे धीरे आधुनिक चमचमाती चाइनीज लाइटिंग ने ले ली है। यह चमचमाती रंगीन लाइट्स आपके घरों की रौशनी तो बढ़ा रही है लेकिन इसकी वजह से पारंपरिक दीपक की बाती से निकलने वाली रौशनी कहीं ओझल होती नजर आ रही है। दीपावली पर कुम्भकार बड़ी आस के साथ और कड़ी मेहनत से जो दिये बनाते थे उनके घरों में दीपावली की वो खुशी अब काफूर है जो पहले हुआ करती थी। अब भी लोग बाजारों से हाथ से बने यह दीपक खरीदते हैं लेकिन केवल इतनी ही मात्रा में कि केवल परम्परा निभाई जा सके जिसकी वजह से कुम्भकारों को उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता। एक तरफ सरकार लोकल फॉर वोकल अभियान चलाकर स्वदेशी अपनाने के लिए आमजन को जागरूक करने की कोशिश कर रही है लेकिन दूसरी तरफ इन कुम्भकारों की पीड़ा सुनने वाला भी कोई नहीं है। कुम्भकारों का कहना है कि सरकारी योजनाएं बनती तो हैं लेकिन धरातल पर नहीं उतरती अगर इन योजनाओं का पूरा लाभ मिले तो संभव है कि हम भी अपने परिवारों को अच्छे से पाल सकें। एक तरफ आम जनता हमारी मेहनत से मुंह मोड़कर आधुनिकता कि तरफ जा रही है और दूसरी ओर सरकारें भी धरातल पर कुछ करते हुए नज़र नहीं आ रही है। दीपावली पर कुम्भकार केवल दिये ही नहीं बेचते थे बल्कि उनके साथ माटी से बनी कई अन्य बर्तन और गुल्लक भी लोग विशेष रूप से लक्ष्मी पूजा के लिए लेते थे लेकिन अब यह सब परम्परायें समय के साथ ख़त्म होती जा रही है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 18, 2025 10:56:41
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में अन्नदाता किसानो की परेशानिया कमने का नाम नहीं ले रही. किसानों ने अपने खेतों में खाद बीज यूरिया डालकर सोयाबीन की फसल बनाई लेकिन इस वर्ष अत्यधिक बारिश होने के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है. किसान बताते है एक एकड़ में फसल उगाने में करीब 8000 की लागत आती है और अधिक बारिश होने के कारण फसल पूर्ववत बर्बाद हो गई है. सोयाबीन की फसल को काटने की लागत तक किसानों को नहीं निकल पा रही है. इसलिये किसान बगैर फसल कांटे अपने खेतों में बखर के खेत साफ कर रहे है जिससे किसानों को काफी नुकसान देखा जा रहा है. किसान बताते है कि इस वर्ष दीपावली का पर्व पर निराशा ही हाथ लगी है. जब फसल ही नहीं बची तो क्या दिवाली मनाएंगे किसान
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Oct 18, 2025 10:56:28
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले में एक किसान के बाड़े में करोड़ों रुपये की कीमत वाला दोमुंहा सांप मिला है। जी हाँ — यह वही दुर्लभ रेड सैंड बोआ सर्प है, जिसकी तस्करी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में होती है। वीओ- ग्राम बांसखेड़ी में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसान के बाड़े में दोमुंहा सांप दिखाई दिया। किसान ने बिना घबराए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकीदार भेरूसिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ मिलकर सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वीओ- रेस्क्यू के बाद सर्प को वन विभाग कार्यालय लाया गया, जहाँ रेंजर लक्ष्मी नारायण चौधरी के निर्देश पर पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद महाजन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्प पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद टीम ने उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वीओ - बताया जा रहा है कि रेड सैंड बोआ जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी दुर्लभता और खास बनावट के कारण इसकी अवैध कीमत करोड़ों में बताई जाती है। वन विभाग ने अपील की है कि ऐसे जीव दिखने पर लोग खुद जोखिम न लें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 18, 2025 10:56:05
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Oct 18, 2025 10:55:46
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 18, 2025 10:55:10
Chatra, Jharkhand:सज गया धनतेरस का बाजार, उमड़ने लगी खरीददारों की भीड़ चतरा : चतरा में धनतेरस का बाजार सज गया है। खरीददारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। केशरी चौक से लेकर अन्य चौक चौराहों पर बर्तन दुकान, ज्वेलरी दुकान से लेकर मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्रियों से प्रतिष्ठाने सजी पड़ी हैं। जहां खरीददारों की भीड़ धीरे धीरे उमड़ने लगी है। देर शाम होते जाते बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ेगी औऱ बाजार खचाखच भर जाएगा। बाजार पहुंचने वाले लोग उपरोक्त सामग्री के साथ साथ झाड़ू बर्तन, मिठाई, धनिया, कटोरी चम्मच से लेकर आभूषण और वाहन की खरीददारी में लोग व्यस्त हैं। यह खरीददारी रविवार की सुबह 4 बजे तक चलेगी।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 18, 2025 10:54:59
Bhagalpur, Bihar:एंकर : गोपालपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पहुंचे पूर्व जेडीयू विधायक गोपाल मंडल नामांकन के दौरान भावुक हो उठे। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच गोपाल मंडल ने कहा कि यह लड़ाई अब आर-पार की है और जनता के सहयोग से वे गोपालपुर का सम्मान फिर से बचाएंगे। नामांकन के दौरान गोपाल मंडल ने समर्थकों से मुखातिब होते हुए कहा भाइयों-बहनों, आज हमारा नामांकन का दिन है आप लोग इतने बढ़-चढ़कर आए हैं, इसके लिए धन्यवाद यह लड़ाई आर-पार की है, अब दिखा देना है। आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग नीतीश कुमार को बरगला कर मेरा टिकट कटवा दिए। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैंने आज तक कोई गलती नहीं की और न ही आगे करूंगा। यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि अब बिगुल बज चुका है और जनता को मैदान में उतरने का समय आ गया है। भावनाओं से भरे माहौल में गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी वफादारी भी दोहराई। उन्होंने मंच से कहा, एक बार प्रेम से बोलिए – नीतीश कुमार की जय इस बार जेडीयू ने गोपालपुर विधानसभा सीट से बुलो मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने से नाराज़ गोपाल मंडल अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं。 हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में कहा, हम जीतकर यह सीट फिर से जेडीयू की झोली में डाल देंगे। इस बयान से साफ है कि बागी रुख अपनाने के बावजूद गोपाल मंडल नीतीश कुमार के खिलाफ खुली बगावत नहीं करना चाहते, बल्कि अपनी इज्जत और जनाधार की लड़ाई जनता के भरोसे लड़ रहे हैं।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Oct 18, 2025 10:54:41
Bagaha, Bihar:दूसरे चरण में 11 नवंबर को पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बगहा जिला के सभी NDA प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा के साथ केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे और वाल्मीकिनगर के JDU सांसद सुनील कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में लालू-राबड़ी के जंगल राज की याद दिलाते हुए बिहार में विकास के पथ पर मोदी और नीतीश की सरकार द्वारा लाए जाने की चर्चा की गई और फिर उसमें वापस नहीं जाने की बात दोहराई गयी। दरअसल शनिवार को वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से JDU प्रत्याशी रिंकू सिंह और बगहा से बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह समेत रामनगर से बीजेपी प्रत्याशी नंदकिशोर राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया, लिहाजी शहर के बिमल बाबू मैदान में आयोजित NDA की जनसभा में लोगों से इस बार जिलें की सभी 9 विधानसभा सीटों पर NDA उम्मीदवारों को जिताने की अपील की गई। बताएं की बिहार और देश में NDA की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जंगल राज के खत्मे पर नेताओं ने लोगों से समर्थन मांगा। वहीं बगहा से कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह समेत आम आदमी पार्टी से शेषनाथ चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया। मौके से बगहा सदर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह ने बिहार में पुनः NDA की सरकार बनने का दावा किया और बगहा को राजस्व जिला बनवाने का भरोसा दिलाया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top